धनु स्वास्थ्य राशिफल 2022
धनु स्वास्थ्य राशिफल 2022 (Sagittarius Health horoscope
2022 in hindi) के अनुसार इस पूरे वर्ष बृहस्पति धनु राशि के जातकों को अच्छे स्वास्थ्य
का आशीर्वाद देगा और मंगल आपको जीवन में ऊर्जा प्रदान करेगा जो आपकी शारीरिक ताकत में
वृद्धि करने में सहायक सिद्ध हो सकता है। हालांकि आपको सलाह दी जाती है कि आप इस दौरान
अत्यधिक ऊर्जा को महसूस करते हुए अतिरिक्त कार्यभार न लें और स्वयं के मानसिक और शारीरिक
शांति या आराम के लिए भी समय निकालें। यह वर्ष आपके स्वास्थ्य के लिए अनुकूल वर्ष सिद्ध
होने की संभावना है। केतु का आपके बारहवें भाव में मौजूद होना आपको मौसमी रोग और सांस
से जुड़ी समयाएं दे सकता है, ऐसे में आपको सावधान रहने की सलाह दी जाती है।
2022 में बदलेगी आपकी किस्मत? विद्वान ज्योतिषियों से करें फोन पर बात
हमेशा याद रखें, किसी भी इलाज से बेहतर है, सही समय पर बुरी चीजों से परहेज कर लेना। ऐसे में आपको सलाह दी जाती है कि तले-भुने और मसालेदार खाने से परहेज करें और अपने वजन पर भी कड़ी नजर रखें। इस दौरान आपको बुखार, फोड़े-फुंसी और अन्य छोटी-छोटी चोटों की समस्या परेशान कर सकती है। हालांकि संभावना है कि इनमें से कुछ भी आपको गंभीर रूप से प्रभावित नहीं करेगा। कुछ जातकों को सर्दी, जुकाम, खांसी या फिर फेफड़ों से संबन्धित कुछ रोग परेशान कर सकते हैं। ऐसे में आपको ज्यादा से ज्यादा जल का सेवन और आराम करने की सलाह दी जाती है।
हमें उम्मीद है कि आपको हमारा लेख पसंद आया होगा। एस्ट्रोसेज का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बनने के लिए धन्यवाद। अधिक रोचक लेखों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें।






