धनु पारिवारिक राशिफल 2022
धनु पारिवारिक राशिफल 2022 (Dhanu Rashifal Family 2022 in Hindi) के अनुसार यह वर्ष धनु राशि के जातकों के लिए पारिवारिक जीवन के दृष्टिकोण से अनुकूल रहने की संभावना है। बृहस्पति का आपके तीसरे भाव में गोचर होने के साथ ही आपके संवाद क्षमता और कार्य कुशलता में इजाफा होने की उम्मीद है। इस दौरान आप समाज की भलाई के लिए कुछ कार्य करते नजर आ सकते हैं। साल 2022 के अंतिम छह महीने में आपके घर का माहौल काफी सुखद रहने की संभावना है क्योंकि इस दौरान शनि की दृष्टि आपके चौथे भाव पर रहेगी जहां बृहस्पति का भी गोचर होगा। इस दौरान आपको अपने माता-पिता व परिवार का पूरा सहयोग और समर्थन प्राप्त हो सकता है जिसकी वजह से आप इस दौरान मानसिक शांति महसूस कर सकेंगे। घर में किसी प्रकार के मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है और इसमें आप एक महत्वपूर्ण भूमिका अदा करते नजर आ सकते हैं।
2022 में बदलेगी आपकी किस्मत? विद्वान ज्योतिषियों से करें फोन पर बात
कुल मिलाकर यह वर्ष आपके परिवार में शांति, सौहार्द और समृद्धि लेकर आने वाला वर्ष साबित हो सकता है और साथ ही आप इस वर्ष अपने परिवार में लंबे समय से चले आ रहे कुछ विवादों को हल करने में भी सफल रह सकते हैं। हालांकि आपको साल की शुरुआत में थोड़ा सजग रहने की जरूरत है क्योंकि मंगल आपके घरेलू जीवन के भाव यानी कि चतुर्थ भाव पर दृष्टि डालेगा जिसकी वजह से घरेलू मुद्दों को लेकर आपका मानसिक तनाव बढ़ सकता है। बृहस्पति का मीन राशि में गोचर करने पर यह आपके चौथे भाव को प्रभावित करेगा जिसकी वजह से आप इस अवधि में अपने परिवार से अत्यधिक जुड़ाव महसूस कर सकते हैं। इस अवधि में धनु राशि के जातक अपनी संतान से अच्छे संबंध बनाने में सफल रह सकते हैं। इस अवधि में आपके परिवार में आपकी छवि और भी अच्छी हो सकती है।
हमें उम्मीद है कि आपको हमारा लेख पसंद आया होगा। एस्ट्रोसेज का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बनने के लिए धन्यवाद। अधिक रोचक लेखों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें।
Astrological services for accurate answers and better feature
Astrological remedies to get rid of your problems
AstroSage on MobileAll Mobile Apps
- Horoscope 2024
- राशिफल 2024
- Calendar 2024
- Holidays 2024
- Chinese Horoscope 2024
- Shubh Muhurat 2024
- Career Horoscope 2024
- गुरु गोचर 2024
- Career Horoscope 2024
- Good Time To Buy A House In 2024
- Marriage Probabilities 2024
- राशि अनुसार वाहन ख़रीदने के शुभ योग 2024
- राशि अनुसार घर खरीदने के शुभ योग 2024
- वॉलपेपर 2024
- Astrology 2024