चीनी राशिफल 2019
आप सभी यह जानने के लिए बेहद उत्सुक होंगें की चीनी राशिफल 2019 में इस साल आपके लिए क्या है ख़ास। इस वर्ष को चीनी राशिफल 2019 के अनुसार “पिग वर्ष” के रूप में जाना जाएगा। यह साल सभी चीनी राशियों के लिए भाग्य और खुशियों का प्रणेता होगा। साल 2019 आर्थिक दृष्टिकोण से काफी अच्छा बीतेगा। निवेशक इस साल एक बड़ी राशि निवेश करने की सोच सकते हैं। चीनी भविष्यफल के अनुसार, यह वर्ष सभी 12 चीनी राशियों के लिए प्रेम और मित्रता का वर्ष होगा। जैसे की पिग जीवन के सभी पहलुओं में सफलता को आकर्षित करता है इसलिए यह साल सभी के लिए बेहद शुभ और महत्वपूर्ण होगा।
चीनी नव वर्ष 2019, मंगलवार 5 फ़रवरी को शुरू होकर शुक्रवार 24 जनवरी 2020 को ख़त्म होगा। इस साल “पिग वर्ष” ठीक “मेटल रैट वर्ष “ के पहले और “डॉग वर्ष” के बाद आ रहा है। चीनी ज्योतिष को बेहतर समझने के लिए, आपको यह जानना होगा कि चीनी राशिफल में सुअर 12वें और अंतिम स्थान पर आता है। साल 1935, 1947, 1959, 1971, 1983, 1995, 2007, 2019, और 2031 में जन्म लेने वाले सभी जातक पिग राशि के होंगे। इससे पहले की हम चीनी राशिफल 2019 की भविष्यवाणियों की तरफ बढ़ें आपके लिए ये जानना बेहद आवश्यक है की चीनी राशिफल किस प्रकार से काम करता है। हान राजवंश ने चीनी ज्योतिष की खोज की थी और यह चीनी राशिफल चंद्र कैलेंडर पर आधारित है। इसकी शुरुआत तब हुई थी जब इंसान और जानवरों के बीच संबंध स्थापित हुआ था। चीनी राशिफल के अंतर्गत, 12 चीनी राशियां महीनों की वजाय वर्षों में बंटी हुई हैं। इसके अनुसार हर व्यक्ति के जन्म के वर्ष को किसी ना किसी जानवर के समान बताया गया है और यही जानवर आपका स्प्रिट एनिमल कहलाता है। चीनी राशिफल के अनुसार, चूहा (रैट), बाघ (टाइगर), ड्रैगन, खरगोश (रैबिट), सांप (स्नेक), बन्दर (मंकी), मुर्गा (रूस्टर), कुत्ता (डॉग), घोड़ा (हॉर्स), भेड़ (शीप) और सुअर (पिग) 12 राशियाँ हैं।
एस्ट्रोसेज, आपके लिए लेकर आया है चीनी राशिफल 2019, जानिए इस साल चीनी ज्योतिष आपकी राशि को कैसे प्रभावित करेगा।
चूहा (रैट) राशिफल 2019
अगर आप चीनी राशि की पहली राशि हैं तो “पिग वर्ष” 2019 आपके लिए बदलाव लेकर आएगा। इस
साल आप अपने वर्ष यानि 2020 के धीरे-धीरे करीब आते जाएंगे। क्योंकि 2019 से अगला वर्ष
“मेटल रैट (चूहा) वर्ष” है। यह साल आपके लिए सुख और समृद्धि लेकर आएगा। इस वर्ष चूहा
(रैट ) राशि वाले जीवन में एक नई दिशा प्राप्त करेंगे। इस वर्ष आपके सामने बहुत-सी
संभावनाएं आएंगी जिसके जरिये आपको साल 2019 में बहुत से अच्छे अनुभव होंगें। इस साल
आपकी सभी इच्छाएं पूरी होंगी।
बैल (ऑक्स) राशिफल 2019
अगर आप बैल (ऑक्स) राशिफल के जातक हैं तो इस साल आप थोड़ा भ्रमित महसूस करेंगे। इस वर्ष
आप अपने निजी जीवन में बहुत से उतार चढ़ाव का अनुभव करेंगे। व्यक्तिगत और व्यावसायिक
जीवन में इस वर्ष आपको कुछ बदलाव करने और स्पष्टता रखने की जरूरत पड़ेगी। इस वर्ष आपको
सामाजिक स्तर पर काफी ख्याति प्राप्त होगी और सुर्ख़ियों में रहने की वजह से आपको ख़ुशी
की अनुभूति होगी और आप खुद को एक प्रेरणास्रोत के रूप में देख पाएंगे। जहाँ तक वैवाहिक
जीवन की बात है तो, शादीशुदा जातकों को इस वर्ष माता-पिता बनने का सुख प्राप्त हो सकता
है। स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से इस वर्ष आपको अपनी सेहत का ख़ास ध्यान रखने की जरूरत
है।
बाघ (टाइगर) राशिफल 2019
इस राशि के जातकों के लिए वर्ष 2019 अप्रत्याशित उतार चढ़ाव भरा रह सकता है लेकिन अंततः
आपको कामयाबी मिलेगी। इस दौरान आपको कारोबारी गतिविधियों में आर्थिक लाभ मिलने के आसार
हैं। अगर अभी तक आप सिंगल हैं तो आपको मनचाहा जीवनसाथी मिल सकता है और यदि पहले से
रिलेशनशिप में हैं तो यह संबंध और भी मजबूत होगा।
खरगोश (रैबिट) राशिफल 2019
चीनी राशिफल के अनुसार इस वर्ष आपको थोड़ा शांत और धैर्य रहकर कार्य करना होगा। इस
साल आपका परिजनों के साथ प्यार बढ़ेगा और जीवनसाथी के साथ किसी ट्रिप पर जाने का भी
प्लान बनेगा। वर्ष 2019 आपके अंदर नई उर्जा का संचार होगा और करियर के क्षेत्र में
भी सफलता मिलेगी। यह साल आपके लिए आनंदायक, शांतिप्रिय और खुशहाली भरा रहेगा। बस आपको
स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा सतर्क और सावधान रहने की जरुरत है।
ड्रैगन राशिफल 2019
वर्ष 2019 आपके लिए सुख, संपत्ति एवं समृद्धि भरा रहेगा। निजी जिंदगी और कार्यस्थल
दोनों जगह कामयाबी आपके कदम चूमेगी। कोई अटका हुआ या रुका हुआ काम इस वर्ष आसानी से
पूरा हो जाएगा। आपकी रिस्क लेने की आदत कम नहीं होगी। आप हमेशा की तरह रिस्क लेते रहेंगे
और परिणाम आपके पक्ष में आएंगे। जीवन साथी के रिश्ते और हसीन होंगे। भविष्य में यह
रिश्ते आपकी जिंदगी में बड़े बदलाव का वाहक बनेंगे।
सांप (स्नेक) राशिफल 2019
वर्ष 2019 आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आने वाला है। इस वर्ष आपको अनेक प्रकार की
चुनौतियां का सामना करना पड़ सकता है। आपको कई बार अपनी सहनशीलता और बुद्धिमानी का परिचय
देना पड़ सकता है। उचित वक्त पर लिया गया सही फैसला आपकी किस्मत बदल सकता है। पूरा ध्यान
लक्ष्य प्राप्ति की ओर लगाएं और परिजनों की सलाह को इग्नोर न करें। थोड़ा बहुत मानसिक
तनाव हो सकता है।
घोड़ा (हॉर्स) राशिफल 2019
व्यापार के लिहाज से देखें तो वर्ष 2019 आपके लिए बेहतरीन वर्ष साबित हो सकता है। इस
वर्ष कारोबारी क्षेत्र में आप निरंतर नए मुकाम हासिल कर सकते हैं। व्यापार के सिलसिले
में विदेश भ्रमण के भी योग बन रहे हैं। अगर आप कारोबार में कोई नया निवेश या पार्टनरशिप
करने जा रहे हैं तो परिजनों से सलाह मशविरा अवश्य करें। अविवाहित हैं तो इस वर्ष शादी
का सुखद संयोग बन रहा है और यदि विवाहित हैं तो आपके घर नन्हा मेहमान भी दस्तक दे सकता
है।
बकरी (गोट) राशिफल 2019
इस राशि के जातकों के लिए साल 2019 वर्ष प्यार भरा और काफी शांति प्रिय रहने वाला है।
इस वर्ष आपको पारिवारिक एवं धार्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। परिजनों का पूरा सहयोग
आपको हर क्षेत्र में मिलेगा। वर्ष के अंत में पैसों का नुकसान अथवा व्यापार में घाटे
का सामना करना पड़ सकता है। निवेश सोच समझ करें अन्यथा परिणाम विपरीत हो सकते हैं। संभव
है कि जीवनसाथी के साथ किसी लंबी यात्रा की योजना बना सकते हैं।
बंदर (मंकी) राशिफल 2019
आपके लिए वर्ष 2019 खुद को करीब से जानने, आत्म मंथन और आत्म चिंतन करने का है। आपका
रुझान धार्मिक एवं आध्यात्मिक गतिविधियों की तरफ बढ़ सकता है। इस साल कारोबारी क्षेत्र
में लाभ प्राप्ति के भी संकेत हैं। वहीं आपको नया जॉब ऑफर भी मिल सकता है जो आपकी तरक्की
में मदद करेगा। शादीशुदा लोगों की जिंदगी में कोई नया मेहमान भी आ सकता है।
मुर्गा (रूस्टर) राशिफल 2019
इस राशि के जातक वर्ष 2019 में अपने करियर को लेकर बेहद सावधान और अनुशासित रहेंगे।
जिंदगी में कामयाबी हासिल करने के लिए आप खूब मेहनत करेंगे जिसका सकारात्मक परिणाम
आपको मिलेगा। इस साल कई नई जिम्मेदारियां भी आपको संभालनी पड़ सकती है। इन जिम्मेवारियों
का आप कुशलतापूर्वक निर्वहन करेंगे। जॉब में या कार्यक्षेत्र में परिवर्तन भी कर सकते
हैं। बेहतर होगा कि कोई भी नया निर्णय लेने से पहले जीवन साथी से सलाह लें।
कुत्ता (डॉग) राशिफल 2019
वर्ष 2019 आपके लिए उर्जा से भरा रहने वाला होगा। इस दौरान आपको कई नए अवसर प्राप्त
होंगें जिनका आप जमकर लाभ उठाएंगे। किसी भी चीज के शीघ्र नहीं बल्कि दूरगामी परिणाम
देखें तो इसका लाभ अवश्य प्राप्त होगा। संभवतः खर्चे भी बढ़ेंगे जिस वजह से हाथ में
पैसे की तंगी हो सकती है। इस साल आप नई-नई चीजों में भाग्य आजमाएंगे जिनका परिणाम तय
समय पर ही आपको प्राप्त होगा।
सुअर (पिग) राशिफल 2019
चीनी ज्योतिष शास्त्र के अनुसार वर्ष 2019 पिग ईयर है। आपके लिए यह साल आपकी जिंदगी
के उत्तम वर्षों में से एक साबित होने वाला है। करियर के लिहाज से साल 2019 बेहतरीन
साबित होगा। जॉब में हैं तो प्रमोशन की प्रबल संभावना है। कई क्षेत्रों से धन की प्राप्ति
होगी। परिवार में सब कुछ नॉर्मल रहेगा। जीवनसाथी के साथ लंबी यात्रा पर जा सकते हैं।
अपने आहार में पौष्टिक व संतुलित आहार लें। स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से भी वर्ष उत्तम
रहेगा।
Astrological services for accurate answers and better feature
Astrological remedies to get rid of your problems

AstroSage on MobileAll Mobile Apps
AstroSage TVSubscribe
- Horoscope 2023
- राशिफल 2023
- Calendar 2023
- Holidays 2023
- Chinese Horoscope 2023
- Education Horoscope 2023
- Purnima 2023
- Amavasya 2023
- Shubh Muhurat 2023
- Marriage Muhurat 2023
- Chinese Calendar 2023
- Bank Holidays 2023
- राशि भविष्य 2023 - Rashi Bhavishya 2023 Marathi
- ராசி பலன் 2023 - Rasi Palan 2023 Tamil
- వార్షిక రాశి ఫలాలు 2023 - Rasi Phalalu 2023 Telugu
- રાશિફળ 2023 - Rashifad 2023
- ജാതകം 2023 - Jathakam 2023 Malayalam
- ৰাশিফল 2023 - Rashifal 2023 Assamese
- ରାଶିଫଳ 2023 - Rashiphala 2023 Odia
- রাশিফল 2023 - Rashifol 2023 Bengali
- ವಾರ್ಷಿಕ ರಾಶಿ ಭವಿಷ್ಯ 2023 - Rashi Bhavishya 2023 Kannada