A नाम वालों का राशिफल 2020
अक्सर नये साल को लेकर हमारे ज़ेहन में नई उम्मीदें जागने लगती हैं। हम नए जोश और उत्साह
के साथ अपने लक्ष्य को पाने का संकल्प लेते हैं। साथ ही हमारे मन में यह सवाल भी उठने
लगता है कि नया साल हमारे लिए कैसा रहने वाला है? साल 2020 और आपकी ज़िन्दगी के बीच
का फासला बस कुछ ही दूरी का बचा है। लिहाज़ा आपके मन में भी यह सवाल पैदा होना लाज़मी
है कि आने वाला साल आपके लिए कैसा रहेगा। हमारा यह राशिफल उन जातकों के लिए है जिनके
नाम का पहला अक्षर अंग्रेज़ी के A अक्षर से शुरु होता है। चाल्डियन न्यूमरोलॉजी के
आधार पर “A” लेटर पहले नंबर के स्थान पर आता है और 1 नंबर न्यूमरॉलजी में सूर्य का
होता है। इसका मतलब यह हुआ है कि “A” लेटर वाले लोगों को वर्ष 2020 में सूर्य के योग
और प्रतियोग से भिन्न-भिन्न प्रकार के फल मिलेंगे। आइए बारी-बारी से जानते हैं A नाम
वालों का राशिफल 2020 में।
करियर और व्यवसाय
आपको अपने काम में सबसे ज़रूरी होगा कि बॉस या सीनियर से बिल्कुल भी ना उलझें। अपने काम को वक़्त पर पूरा करें और जूनियर्स के साथ को-ऑपरेटिव नेचर रखें ताकि आपका सूर्य बलि अवस्था में बना रहे। साथ में आपको व्यर्थ के सुझाव देने से बचने की भी आवश्यकता है। आपको नौकरी में नई उपलब्धियाँ और बिज़नेस में नए प्रोजेक्ट्स मिलेंगे।
वैवाहिक जीवन
आपको अपने लाइफ पार्टनर के साथ पारदर्शिता रखना बहुत ज़रूरी है और आपको यह समझना भी ज़रूरी होगा कि आपके जीवनसाथी की भी अपनी मंशा और अभिलाषा है। पार्टनर से कुछ भी जबरन कराने से बचना होगा। प्यार और परवाह से आप आपने दाम्पत्य जीवन को सुखी और अच्छा बनाएंगे। आपके जीवन में संतान सुख की भी सम्भावना है। अपने पार्टनर के साथ आप किसी विदेश यात्रा पर भी जा सकते हैं।
शिक्षा
शिक्षा का क्षेत्र आपके लिए काफी अच्छा रहेगा। आपके रुके हुए मामलों में तेज़ी आएगी और आप किसी तरह की प्रतियोगिता में भी उत्तीर्ण हो सकते हैं। स्कूल, कॉलेज में आपका नाम होगा और आपकी प्रतिष्ठा में ज़ोरदार इज़ाफ़ा होगा। अगर किसी नए कोर्स को ज्वॉइन करने की सोच रहे हैं तो यह वर्ष आपके लिए लाभकारी होगा। उच्च शिक्षा के लिए भी अच्छा वक़्त आने वाला है।
प्रेम जीवन
यह वर्ष न केवल प्रेमी जोड़ों के लिए अच्छा होगा, बल्कि सिंगल्स के लिए भी बेहतरीन रहेगा। इस वर्ष आपको प्यार करने वाला मिल सकता है और अगर आप पहले से ही रिलेशनशिप में हैं तो आप उनके साथ आपने रिश्ते को और मजबूत और अच्छा बना लेंगे। प्रेम जीवन में किसी तरह के कोई गिले शिकवे हैं तो उन्हें दूर करने में आप सक्षम होंगे। प्यार में किसी भी तरह के फरेब से बचने की ज़रूरत होगी।
आर्थिक जीवन
आपको किसी तरह से पैतृक संपत्ति मिलने की संभावना है। अगर कहीं पैसा फंसा हुआ है तो उसके मिलने की पूरी-पूरी संभावना है। आपकी आर्थिक स्थिति पिछले वर्ष से ज्यादा अच्छी होगी और आपके घर में ख़ुशियाँ भी आएंगी। अगर आप किसी को पैसे उधार दे रहे हैं तो ध्यान से दें। क्योंकि इस वर्ष में आपको धन हानि हो सकती है।
आर्थिक समस्या के समाधान के लिए लीजिये धन सम्बन्धी परामर्श ।
स्वास्थ्य
सूर्य सेहत का सबसे पहला कारक ग्रह है और इसीलिए इस साल आपकी अच्छी सेहत रहेगी। अगर कोई सेहत से जुड़ी तकलीफ़ है तो आपको उससे निजात मिलने की पूरी संभावना है। सूर्य एक सात्विक ग्रह है इसलिए आपको मास-मदिरा को छोड़ना होगा वरना अच्छी सेहत का सपना, सपना ही रह जाएगा और तकलीफ़ें बढ़ेंगी। सूर्य से अच्छे परिणाम पाने के लिए आपको अपने अंदर की ऊर्जा को सही तरीके से प्रयोग करने की ज़रूरत होगी।
Astrological services for accurate answers and better feature
Astrological remedies to get rid of your problems
AstroSage on MobileAll Mobile Apps
- Horoscope 2026
- राशिफल 2026
- Calendar 2026
- Holidays 2026
- Shubh Muhurat 2026
- Saturn Transit 2026
- Ketu Transit 2026
- Jupiter Transit In Cancer
- Education Horoscope 2026
- Rahu Transit 2026
- ராசி பலன் 2026
- राशि भविष्य 2026
- રાશિફળ 2026
- রাশিফল 2026 (Rashifol 2026)
- ರಾಶಿಭವಿಷ್ಯ 2026
- రాశిఫలాలు 2026
- രാശിഫലം 2026
- Astrology 2026






