B नाम वालों का राशिफल 2020
नये साल को लेकर हमारे ज़ेहन में नई उम्मीदें जागने लगती हैं। हम नए जोश और उत्साह
के साथ अपने लक्ष्य को पाने का संकल्प लेते हैं। साथ ही हमारे मन में यह सवाल भी उठने
लगता है कि नया साल हमारे लिए कैसा रहने वाला है? साल 2020 और आपकी ज़िन्दगी के बीच
का फासला बस कुछ ही दूरी का बचा है। लिहाज़ा आपके मन में भी यह सवाल पैदा होना लाज़मी
है कि आने वाला साल 2020 आपके लिए कैसा रहेगा। हमारा यह राशिफल उन जातकों के लिए है
जिनके नाम का पहला अक्षर अंग्रेज़ी के B अक्षर से शुरु होता है। आइए जानते हैं B नाम
वालों का राशिफल 2020 कैसा रहेगा। चाल्डियन न्यूमरोलॉजी के आधार पर “B” लेटर दूसरे
नंबर के स्थान पर आता है और 2 नंबर अंक ज्योतिष में चंद्र ग्रह का होता है। इसका मतलब
यह हुआ है की “B” लेटर वाले लोगों के जीवन पर 2020 में चंद्र ग्रह का भिन्न-भिन्न रूप
में प्रभाव पड़ेगा। चलिए तो बारी-बारी से डालते हैं उन प्रभावों पर एक नज़र...
करियर और व्यवसाय
आपको अपने काम और व्यवसाय में इमोशनल होने की बजाय प्रोफेशनलिज़्म को महत्व देना होगा। आपको हर काम को दिमाग से करना होगा क्योंकि दिल से किया हुआ काम आपको किसी तरह का दुःख दे सकता है इसलिए एक दम प्रैक्टिकल होकर काम करें। नौकरी में मनचाही जगह पर स्थान परिवर्तन होने की संभावना है। आपको अपने बॉस से सराहना भी मिलेगी बस आपको इस सराहना के बाद भी अपने काम को उसी निष्ठा और तेज़ी से करना होगा। तभी आपको पूरे साल सफलता मिलेगी। पैसों के लेन देन से बचें और अपने काम से काम रखें। किसी से फ़िजूल में पर्सनल होने से आपको बचना होगा।
वैवाहिक जीवन
आपको अपने जीवनसाथी से हर तरह की मदद और सहायता मिलेगी। आपके बुरे वक़्त में आपका साथी आपके दुःख दर्द को समझेगा जिससे आपका दांपत्य रिश्ता मजबूत होगा। जीवनसाथी आपके प्रति श्रद्धा और निष्ठा का भाव रखेगा। आप आपने पार्टनर की पसंद का वाहन या घर भी ख़रीद सकते हैं। आपके अच्छे वैवाहिक रिश्तों के चलते आपको नौकरी और बिज़नेस में काफी फायदा मिलेगा। जीवनसाथी के साथ लम्बी दूरी की यात्रा पर जाने का भी मौका मिलेगा जिसकी वजह से आप आपने साथी के चेहरे पर मुस्कान लाने में कामयाब होंगे।
शिक्षा
शिक्षा का क्षेत्र आपके लिए काफी बेहतरीन रहेगा। अगर किसी एग्जाम या पेपर में रूकावट आ रही थी तो इस वर्ष आपकी वह रुकावट ख़त्म हो जाएगी और आप अच्छे नंबरों से पास उत्तीर्ण होंगे। आप अगर कोई शिक्षा के लिए विश्वविद्यालय या विदेश में पढ़ने के इच्छुक हैं तो आपके लिए यह सही अवसर है अप्लाई करने का। आपके शिक्षक आपसे काफी खुश रहेंगे जिस वजह से आपकी पढ़ाई का स्तर काफी ऊँचा हो जायेगा। नक़ल करने की कोशिश न करें वरना आपको इसका ख़ामियाज़ा भुगतना पड़ सकता है। ज़रूरत मंद को किताबें दान करने से चंद्र देव वर्ष भर खुश रहेंगे।
प्रेम जीवन
प्रेमी जोड़ों के लिए यह वर्ष सामान्य से थोड़ा बेहतर रहने वाला है। आपको अपने रिश्ते में किसी दूसरे की बात सुनने की ज़रूरत नहीं है क्योंकि आपके रिश्ते को आपसे बेहतर कोई और नहीं जानता। इसलिए अपने रिश्ते को अपने हिसाब से ही सुलझाएं। आपके लिए यह साल अपने साथी की माता जी को प्रसन्न करने का है। आप इस साल अपने दिल और आत्मा से जुड़े हर एहसास को पहचानने में सक्षम होंगे और आपका साथी भी आपको समझेगा। आपको बस एक बात का ख्याल रखना है कि आप आपने साथी से कुछ भी न छुपाएं क्योंकि साल के मध्य के बाद से आपके रिश्ते में खटास आने की सम्भावना है।
आर्थिक जीवन
आपके आर्थिक जीवन के इस वर्ष अच्छे बने रहने की सम्भावना है। आपको अचानक से धन प्राप्ति होगी जिसकी वजह से आपके जीवन में काफी सहूलियतें बढ़ेंगी। आप अपनी माता जी के लिए किसी प्रकार का धन निवेश कर सकते हैं और यह निवेश आपके लिए आगे चलकर काफी सफल साबित होगा। आपके रिश्तेदारों को दिए हुए पैसे इस वर्ष आपको मिल जाएंगे और इस वजह से रिश्ते भी सुधरेंगे। किसी को बिना जान पहचान के पैसे उधार न दें क्योंकि आपके लिए वित्तीय लेनदेन इस वर्ष ज्यादा अच्छा नहीं है।
व्यापार सम्बन्धी जानकारी के हमारे व्यापार विशेषज्ञ से पूछें
स्वास्थ्य
चंद्र हमारे मन का सबसे पहला कारक ग्रह है और इसीलिए इस साल आपकी मानसिक स्थिति अच्छी रहने की पूरी पूरी संभावना है। आपकी परेशानियों के सारे मसले इस वर्ष ख़त्म हो जाएंगे जिस वजह से आपको काफी राहत मिलेगी। आपकी माता जी की सेहत में सुधार भी होगा जिस वजह से आपको अपने जीवन में सुख का एहसास होगा। आधा वर्ष बीतने के बाद से आपको पेट से संबंधित दिक़्क़तों का सामना करना पड़ सकता है इसलिए थोड़ा सचेत रहने की ज़रूरत है। मन को काबू रखने से आप कई मुसीबतों से बच जाएंगे इसलिए ध्यान साधना बहुत ज़रूरी है।
उपाय - आपको ध्यान और चंद्र गायत्री मंत्र का पाठ प्रतिदिन करने से लाभ मिलेगा।
Astrological services for accurate answers and better feature
Astrological remedies to get rid of your problems

AstroSage on MobileAll Mobile Apps
- Horoscope 2023
- राशिफल 2023
- Calendar 2023
- Holidays 2023
- Chinese Horoscope 2023
- Education Horoscope 2023
- Purnima 2023
- Amavasya 2023
- Shubh Muhurat 2023
- Marriage Muhurat 2023
- Chinese Calendar 2023
- Bank Holidays 2023
- राशि भविष्य 2023 - Rashi Bhavishya 2023 Marathi
- ராசி பலன் 2023 - Rasi Palan 2023 Tamil
- వార్షిక రాశి ఫలాలు 2023 - Rasi Phalalu 2023 Telugu
- રાશિફળ 2023 - Rashifad 2023
- ജാതകം 2023 - Jathakam 2023 Malayalam
- ৰাশিফল 2023 - Rashifal 2023 Assamese
- ରାଶିଫଳ 2023 - Rashiphala 2023 Odia
- রাশিফল 2023 - Rashifol 2023 Bengali
- ವಾರ್ಷಿಕ ರಾಶಿ ಭವಿಷ್ಯ 2023 - Rashi Bhavishya 2023 Kannada