C नाम वालों का राशिफल 2020
नये साल को लेकर हमारे ज़ेहन में नई उम्मीदें जागने लगती हैं। हम नए जोश और उत्साह
के साथ अपने लक्ष्य को पाने का संकल्प लेते हैं। साथ ही हमारे मन में यह सवाल भी उठने
लगता है कि नया साल हमारे लिए कैसा रहने वाला है? साल 2020 और आपकी ज़िन्दगी के बीच
का फासला बस कुछ ही दूरी का बचा है। लिहाज़ा आपके मन में भी यह सवाल पैदा होना लाज़मी
है कि आने वाला साल 2020 आपके लिए कैसा रहेगा।
हमारा यह राशिफल उन जातकों के लिए है जिनके नाम का पहला अक्षर अंग्रेज़ी के C अक्षर से शुरु होता है। चाल्डियन न्यूमरोलॉजी के आधार पर “C” लेटर तीसरे नंबर के स्थान पर आता है और 3 नंबर न्यूमरॉलजी में बृहस्पति (गुरु) का होता है। इसका मतलब यह हुआ हुआ कि “C” लेटर वाले लोगों के ऊपर 2020 में गुरु के योग और प्रतियोग का असर भिन्न-भिन्न रूप में दिखाई पड़ेगा। आइए जानते हैं C नाम वालों का राशिफल 2020 कैसा रहने वाला है।
करियर और व्यवसाय
आपको अपने काम और व्यवसाय में काफी ऊँचाइयाँ देखने को मिलेंगी। आपके कार्यक्षेत्र में आपको हर जगह सफलता मिलती जाएगी। नई जॉब के लिए बहुत सारे अवसर आपको प्राप्त होंगे और अपनी समझदारी से आप इन अवसरों का लाभ उठाने में सक्षम होंगे। आप अगर बिज़नेस करते हैं तो आपको व्यापार के लिए अच्छे क्लाइंट्स मिलेंगे और मुनाफे में भी अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। काम के सिलसिले से की गई लम्बी दूरी की यात्रा से आपको लाभ मिलेगा जिससे आपके स्टेटस और रेपुटेशन में इज़ाफ़ा होगा। आपको इस वर्ष सही तरीके से अपने कार्य को करने की जरुरत है।
वैवाहिक जीवन
आपको अपने पार्टनर से इस वर्ष काफी लाभ मिलेगा। क्योंकि इस वर्ष लाइफ पार्टनर की वजह से आप कई जगहों पर अपना स्वामित्व स्थापित कर पाने में सफल होंगे। आप दोनों के बीच जो भी मतभेद पैदा हुए थे पिछले साल वह सब धीरे-धीरे दूर होते नज़र आएंगे। आपके जीवन में एक सात्विकता आएगी जिस वजह से आपको यह एहसास होगा की आपकी जोड़ी सही इंसान से बनी है। आपको आपने वैवाहिक जीवन को और अच्छा बनाने के लिए जीवनसाथी का आदर सम्मान करना पड़ेगा, यह करने से आपके लिए गुरु अच्छा फलदायक हो जायेगा।
शिक्षा
शिक्षा का क्षेत्र आपके लिए काफी अच्छा रहेगा। आप अपनी पढ़ाई में आने वाले हर परीक्षा में अच्छे अंकों से उत्तीर्ण होंगे, पर आपको मेहनत करना जारी रखना होगा। आपके लिए पोस्ट ग्रेजुएशन और पीएचडी जैसे क्षेत्र आसान हो जाएंगे और आप ये डिग्रियाँ आसानी से प्राप्त कर सकेंगे। आपको अपने गुरु शिक्षक से अच्छे सम्बन्ध बनाने की ज़रूरत है ऐसा न करने पर आपके साथ दिक्कत हो सकती है। इस वर्ष विदेश में पढ़ाई या अनुसंधान के लिए लोन अप्रूवल हो सकता है।
प्रेम जीवन
प्रेमी जोड़ों के लिए यह वर्ष ठीक ठाक रहने वाला है। आपको अपने रिश्ते में सच्चाई और समझदारी लाने की अति आवश्यकता है। इस वर्ष आप अपने प्रियतम के माता-पिता से अपने प्रेम के रिश्ते को आगे बढ़ाने की स्वीकृति ले पाएंगे। आपको अपने इस रिश्ते को हर तरह से तवज्जो देनी होगी तभी आप कामयाब हो पाएंगे। इस वर्ष आपका साथी आपके धार्मिक प्रवृत्ति और ज्ञान से काफी इम्प्रेस रहेगा जिस वजह से आपको भी एक सुकून दिल में मिलता रहेगा।
आर्थिक जीवन
आपके आर्थिक जीवन में इस वर्ष आपको थोड़ी हानि तो थोड़ा लाभ मिलने की सम्भावना है, आपको यह ध्यान देने की ज़रूरत होगी कि आप किसी भी निर्णय में अपनी सोच समझ का बेहतर इस्तेमाल करें। बिना सोच समझ के किया हुआ काम आपको झटका दे सकता है। आपको किसी पुराने दोस्त या पुराने बिज़नेस क्लाइंट से फायदा मिलने की पूरी सम्भावना है। नौकरी में लम्बे समय से रुका हुआ हाईक के मिलने के पूरे-पूरे चांस हैं।
स्वास्थ्य
गुरु हमारे ज्ञान और समझ का सबसे पहला कारक ग्रह है और इसीलिए इस साल अच्छी सोच और समझ की स्थिति रखनी बहुत ज़रूरी है। आपके लिए ज़रूरी होगा की आप योग व्यायाम को अपनी दिनचर्या में शामिल कर लें क्योंकि गुरु मोटापे और मोटापे से जुड़ी बिमारियों का कारक होता है। इस वर्ष आपको किसी सफर के दौरान शारीरिक पीड़ा हो सकती है इसलिए अच्छा होगा आप अपना रेगुलर मेडिकल चेक करा के ही कहीं जाएं और हो सके तो छोटी-मोटी दवाइयां भी साथ लेते जाएं।
स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्या के समाधान के लिए सलाह लीजिये हमारे स्वास्थ्य विशेषज्ञ से।
उपाय - आपको व्यायाम और गुरु गायत्री मंत्र का पाठ प्रतिदिन करने से लाभ मिलेगा।
Astrological services for accurate answers and better feature
Astrological remedies to get rid of your problems

AstroSage on MobileAll Mobile Apps
- Horoscope 2023
- राशिफल 2023
- Calendar 2023
- Holidays 2023
- Chinese Horoscope 2023
- Education Horoscope 2023
- Purnima 2023
- Amavasya 2023
- Shubh Muhurat 2023
- Marriage Muhurat 2023
- Chinese Calendar 2023
- Bank Holidays 2023
- राशि भविष्य 2023 - Rashi Bhavishya 2023 Marathi
- ராசி பலன் 2023 - Rasi Palan 2023 Tamil
- వార్షిక రాశి ఫలాలు 2023 - Rasi Phalalu 2023 Telugu
- રાશિફળ 2023 - Rashifad 2023
- ജാതകം 2023 - Jathakam 2023 Malayalam
- ৰাশিফল 2023 - Rashifal 2023 Assamese
- ରାଶିଫଳ 2023 - Rashiphala 2023 Odia
- রাশিফল 2023 - Rashifol 2023 Bengali
- ವಾರ್ಷಿಕ ರಾಶಿ ಭವಿಷ್ಯ 2023 - Rashi Bhavishya 2023 Kannada