F नाम वालों का राशिफल 2020
नये साल को लेकर हमारे ज़ेहन में नई उम्मीदें जागने लगती हैं। हम नए जोश और उत्साह
के साथ अपने लक्ष्य को पाने का संकल्प लेते हैं। साथ ही हमारे मन में यह सवाल भी उठने
लगता है कि नया साल हमारे लिए कैसा रहने वाला है? साल 2020 और आपकी ज़िन्दगी के बीच
का फासला बस कुछ ही दूरी का बचा है। लिहाज़ा आपके मन में भी यह सवाल पैदा होना लाज़मी
है कि F नाम वालों का राशिफल 2020 कैसा रहेगा।
हमारा यह राशिफल उन जातकों के लिए है जिनके नाम का पहला अक्षर अंग्रेज़ी के F अक्षर
से शुरु होता है। चाल्डियन न्यूमरोलॉजी के आधार पर “F” लेटर आठवें स्थान पर आता है।
8 नंबर न्यूमरॉलजी में शनि का होता है। कहने का तात्पर्य यह हुआ कि “F” लेटर वाले लोगों
के जीवन पर साल 2020 में शनि के योग प्रतियोग का असर भिन्न भिन्न रूप में पड़ सकता
है। आइए जानते हैं F नाम वालों फलादेश 2020 क्या कहता है।
करियर और व्यवसाय
वर्ष 2020 आपके प्रोफेशनल लाइफ के लिए काफ़ी अच्छा रहेगा। मनचाहा प्रॉजेक्ट और स्टेटस मिलने की संभावना है। अगर आप किसी विशेष जगह पर ट्रांसफर लेना चाहते हैं तो इस वर्ष आपकी यह मंशा भी पूरी हो जाएगी। कार्य स्थल पर महिला कर्मचारी आपके लिए लाभकारी सिद्ध होंगी। इसलिए उनके साथ अच्छे संबंधों को बनाकर चलें। इसके साथ आपको आपकी मनपसंद की कंपनी में जॉब मिलने की संभावना है। व्यापार में आपको काफी फायदा होगा, नए-नए कॉन्ट्रेक्ट आएंगे। व्यापार के सिलसिले से विदेश यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है। अपने कम को और बढ़ाने के लिए आपको इस वर्ष अच्छी फंडिंग भी मिल जाएगी इसलिए अपना प्रयास जारी रखें।
वैवाहिक जीवन
इस वर्ष आपका वैवाहिक जीवन ख़ुशहाल बीतेगा। जीवनसाथी से प्यार मिलता रहेगा और वह आपके प्रति पूरी तरह से समर्पित रहेगा। साथ ही वह आपको पूरा सपोर्ट भी करेगा। जिसकी वजह से आपको इस वर्ष काफ़ी अच्छा महसूस होगा। संतान सुख मिलने के प्रबल योग हैं। आपके दांपत्य जीवन में खूबसूरती बढ़ेगी। अगर संतान पहले से है तो वह संतान भी आपको बहुत सुख देगी। दांपत्य जीवन के लिए यह साल काफ़ी लकी साबित होगा। आपके जीवनसाथी के किसी रिश्तेदार की मदद से आपका कोई रुका हुआ जरुरी काम पूरा हो जाएगा। इससे आप दोनों के बीच रिश्ता और भी मजबूत होगा। आप दोनों एक दूसरे की नज़र में अच्छे बने रहेंगे।
शिक्षा
शिक्षा के मामले में यह वर्ष आपके लिए सामान्य परिणाम देने वाला होगा। यानी मेहनत करने पर ही आपको अच्छे रिजल्ट्स मिलेंगे। आपके लिए उच्च शिक्षा का योग तो बनेगा पर आपको उसमे अड़चने भी आएंगी इसलिए आपको बड़े हिसाब से उन अड़चनों को बिफल करना होगा और अगर दिल से मेहनत करेंगे तो इसमे आप सफल भी हो जाएंगे। इस वर्ष आपका एजुकेशन लोन रिजक्ट हो सकता है। इसलिए आपको ज़रूरी होगा कि सही प्रक्रिया को अपनाकर लोन अप्लाई करें। किसी दूसरे प्रति निर्भर न रहें बल्कि अपनी मेहनत पर भरोसा करें। अपने गुरुजनों से अच्छे संबंध बनाकर चलें। दिल से ज्यादा दिमाग़ से फ़ैसले लेना ही बेहतर होगा।
प्रेम जीवन
इस वर्ष आपके प्रेम जीवन में काफ़ी उतार-चढ़ाव आने वाले हैं इसलिए हर परिस्थिति से लड़ने के लिए तैयार रहें। आप आपने साथी के साथ किसी तरह की कलह में पड़ सकते है। यह कलह किसी दूसरे इंसान की वजह से आएगी। इसलिए अपने रिश्ते में किसी दूसरे की दखलअंदाजी को बर्दाश्त न करें। अगर आप सिंगल है तो मिंगल होने के लिए तैयार रहें। क्योंकि इस वर्ष आपको कोई नया साथ मिल सकता है। आपको यह पार्ट्नर आपके किसी मित्र के ज़रिए मिलेगा। आप दोनों के लिए किसी सुनहरे सफ़र पर जाना काफ़ी अच्छा होगा। इससे आपके प्रेम के रिश्ते को बल मिलेगा।
आर्थिक जीवन
आर्थिक जीवन के लिए यह वर्ष अच्छा है। धन लाभ और संपत्ति में बढ़ोतरी होगी। यानी कि आपके जितने भी लॉस हुए थे पिछले साल वो सब कवर हो जाएंगे। आपके लिए कोई अच्छी प्रॉपर्टी की डील फाइनल हो सकती है जिसकी वजह से आपको धन में वृद्धि होगी। आपका अगर बिजनेस है तो उसके लिए आपको नये फाइनेंसर मिलेंगे। वे आपके बिजनेस में अच्छा खासा धन निवेश करेंगे। व्यापार में आपको आगे चलकर ख़ूब फायदा होगा। कोई विदेशी डील आपकी सेविंग्स को और बढ़ा सकती है। पर ध्यान रहे कि किसी भी डील के दस्तावेज को सावधानी के साथ पढ़ें। इस वर्ष किसी को उधार देने से बचें। अगर देना भी पड़े तो उसके बदले में कोई प्रूफ ज़रूर ले लें। आपके माता पिता आपको आर्थिक मदद दे सकते हैं। जब आपको सबसे ज्यादा ज़रूरत होगी तो घर वाले आपके काम आएंगे।
स्वास्थ्य
आपके लिए यह वर्ष तोड़ा तकलीफ़ देने वाला रह सकता है। आपको इस वर्ष जो दिक्कत परेशानी होगी वह गुप्तांग से संबंधित हो सकती है। इसलिए आपको अपने गुप्तांगों की साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। साथ में आपको स्किन से जुड़ी दिक्कत सितंबर के बाद से हो सकती है। इसलिए ऐसा कुछ भी ना खाएँ जिससे आपको एलर्जी हो। स्वस्थ भोजन करें और नित्य योग साधना करें। इससे आप शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ्य रहेंगे।
उपाय - आपको रोज़ाना व्यायाम और श्री गौरी स्तुति का पाठ करने से लाभ मिलेगा।
Astrological services for accurate answers and better feature
Astrological remedies to get rid of your problems
AstroSage on MobileAll Mobile Apps
- Horoscope 2026
- राशिफल 2026
- Calendar 2026
- Holidays 2026
- Shubh Muhurat 2026
- Saturn Transit 2026
- Ketu Transit 2026
- Jupiter Transit In Cancer
- Education Horoscope 2026
- Rahu Transit 2026
- ராசி பலன் 2026
- राशि भविष्य 2026
- રાશિફળ 2026
- রাশিফল 2026 (Rashifol 2026)
- ರಾಶಿಭವಿಷ್ಯ 2026
- రాశిఫలాలు 2026
- രാശിഫലം 2026
- Astrology 2026






