L नाम वालों का राशिफल 2020
नये साल को लेकर हमारे ज़ेहन में नई उम्मीदें जागने लगती हैं। हम नए जोश और उत्साह
के साथ अपने लक्ष्य को पाने का संकल्प लेते हैं। साथ ही हमारे मन में यह सवाल भी उठने
लगता है कि नया साल हमारे लिए कैसा रहने वाला है? साल 2020 और आपकी ज़िन्दगी के बीच
का फासला बस कुछ ही दूरी का बचा है। लिहाज़ा आपके मन में भी यह सवाल पैदा होना लाज़मी
है कि L नाम वालों का राशिफल 2020 कैसा रहेगा। हमारा यह राशिफल उन जातकों के लिए है
जिनके नाम का पहला अक्षर अंग्रेज़ी के L अक्षर से शुरु होता है। हम आपको बताएंगे कि
राशिफल 2020 के अनुसार L नाम वाले लोगों के लिए वर्ष 2020 कैसा रहेगा। चाल्डियन न्यूमरोलॉजी
के आधार पे “L” लेटर तीसरे नंबर के स्थान पर आता है 3 नंबर न्यूमरॉलजी में बृहस्पति
का होता है। जिसका मतलब यह हुआ है कि “L ” लेटर वाले लोगों के लिए 2020 में गुरु के
योग और प्रतियोग से ही भिन्न-भिन्न तरह के फल मिलेंगे। तो जानते हैं 2020 में क्या
कहते हैं आपके सितारे।
करियर और व्यवसाय
इस साल करियर और कारोबार दोनों ही क्षेत्रों में आपको सफलता मिल सकती है। इस साल आप अपनी मेहनत और तीव्र बुद्धि के दम पर अच्छे अवसरों का खूब फायदा उठा पाएंगे। नौकरी के क्षेत्र में भी आप अच्छे फलों की प्राप्ति करेंगे। आपका बॉस आपके काम से खुश रहेगा इसलिए आपको इस साल प्रमोशन मिलने की भी संभावना है। कारोबारियों को भी कारोबार में इस साल मुनाफा होगा। हालांकि इस साल आपको फिजूलखर्ची से बचना चाहिए। नौकरी पेशा लोगों के सहकर्मी इस साल उनका पूरा साथ देंगे।
वैवाहिक जीवन
इस साल आपको दांपत्य जीवन में हर्ष और उल्लास देखेने को मिलेगा। जीवन की सारी मुश्किलें आपको दूर जाती दिखेंगी जिसके कारण आप बहुत खुश होंगे।
आपका जीवनसाथी आपको लेकर थोड़ा पोसेसिव हो सकता है लेकिन आप उनके व्यवहार को जानते हुए उनके साथ डिल कर सकते हैं। इस साल आप अपने साथी के साथ घूमने फिरने भी जा सकते हैं, इससे आपके संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। आपको इस साल संतान सुख की भी प्राप्ति भी हो सकती है। ससुराल पक्ष से आपको इस साल सहयोग प्राप्त होगा और उनकी वजह से आपको धन लाभ हो सकता है।
शिक्षा
इस वर्ष आपकी शिक्षा में कोई विघ्न नहीं आने वाला है। आपके लिए हर शिक्षा के क्षेत्र के सारे रास्ते इस साल खुल सकते हैं। अगर आपको नया कोर्स शुरू करना है या ज्वाइन करना है तो यह साल आपके लिए बेहतरीन रहने वाला है। आपके लिए विदेश में पढ़ने की संभावना भी प्रबल होती दिख रही है इसलिए इस दिशा में भी आप प्रयास कर सकते हैं। शिक्षकों के साथ इस साल तालमेल बिठा के चलें वो आपको कई मुश्किलों से बचाकर निकाल सकते हैं। अगर आपके पास किताबें हैं और उनकी अब आपको जरुरत नहीं है तो जरुरत मंद बच्चों को उन्हें दान कर दें।
प्रेम जीवन
आपके लिए यह वर्ष प्यार से भरपूर रहने वाला है यानि कि अगर आपके जीवन में आपका महबूब है तो इस वर्ष आप अपने रिश्ते को और आगे बढ़ाएँगे वहीं अगर आप सिंगल है तो आपको इस वर्ष आपका महबूब मिल जाएगा जिसकी वजह से यह वर्ष आपके लिए और भी सुहावना हो जाएगा। प्रेमी-प्रेमिका के साथ आपका तालमेल अच्छा रहेगा जिसकी वजह से आपके जीवन की कई परेशानियां दूर हो सकती हैं। अगर आप अपने संगी से दूर रहते हैं तो उनको किसी तरह का गिफ्ट भेजकर रिश्तें में जीवंतता ला सकते हैं।
आर्थिक जीवन
आपके लिए आर्थिक जीवन सामान्य से बेहतर रह सकता है। इस साल धन कमाने के आपको नये तरीके मिलेंगे जिससे आप अपनी धन-संपत्ति में इज़ाफ़ा कर पाएंगे। आपके लिए बहुत ज़रूरी होगा कि आप अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें। जहाँ आपको लगता है कि खर्चे की विशेष ज़रूरत नही है वहां खर्चा बिल्कुल भी ना करें। इस वर्ष कहीं रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है, पैसा कहीं फंसा है तो वो आपको इस वर्ष मिल जाएगा। नौकरी में इस साल आपका वेतन बढ़ सकता है।
स्वास्थ
स्वास्थ्य के लिहाज से साल सामान्य रहने वाला है यानि कि आपको अपने शरीर से ज्यादा दिक्कतें इस साल नहीं मिलेंगी। हालांकि छोटी-मोटी बीमारियां आपको परेशान कर सकती हैं लेकिन आप ठीक भी जल्द ही हो जाएंगे। आपको अपने पेट, पैरो और कमर से संबंधित प्रॉब्लम्स आ सकती हैं इसलिए डॉक्टर से परामर्श लेना बिल्कुल भी ना भूलें और हो सके तो प्रतिदिन योग करें इससे आपकी अंदर की शक्ति बरकरार रहेगी।
स्वास्थ्य समस्याओं के समाधान के लिए लीजिये स्वास्थ्य सम्बन्धी परामर्श
उपाय: गुरुवार के दिन आपको छोटे बच्चों को खाना खिलाना है और शाम को दीपक जला के महादेव जी की स्तुति करनी है।
Astrological services for accurate answers and better feature
Astrological remedies to get rid of your problems
AstroSage on MobileAll Mobile Apps
- Horoscope 2026
- राशिफल 2026
- Calendar 2026
- Holidays 2026
- Shubh Muhurat 2026
- Saturn Transit 2026
- Ketu Transit 2026
- Jupiter Transit In Cancer
- Education Horoscope 2026
- Rahu Transit 2026
- ராசி பலன் 2026
- राशि भविष्य 2026
- રાશિફળ 2026
- রাশিফল 2026 (Rashifol 2026)
- ರಾಶಿಭವಿಷ್ಯ 2026
- రాశిఫలాలు 2026
- രാശിഫലം 2026
- Astrology 2026






