केतु गोचर 2022 तिथि और उपाय | Ketu Gochar 2022

केतु गोचर 2022 एस्ट्रोसेज द्वारा केतु गोचर 2022 वैदिक ज्योतिष पर आधारित है। यहां आपको केतु ग्रह के गोचर के दौरान सभी 12 राशियों के जातकों के जीवन में पड़ने वाले सकारात्मक व नकारात्मक प्रभावों की जानकारी प्राप्त होगी। आइए जानते हैं कि वर्ष 2022 में केतु ग्रह के गोचर का आपके व्यक्तिगत जीवन, पेशेवर जीवन, प्रेम, विवाह, अध्ययन, स्वास्थ्य व अन्य चीज़ों पर क्या प्रभाव पड़ने की संभावना है।

हिंदी में पढ़ने के यहाँ क्लिक करें: केतु गोचर 2023

जीवन की दुविधा दूर करने के लिए विद्वान ज्योतिषियों से करें फोन पर बात और चैट

Click Here To Read In Eng: Ketu Transit 2022


वैदिक ज्योतिष में केतु का गोचर

केतु को संतृप्ति और एकांत का ग्रह माना जाता है। राहु की तरह केतु ग्रह का भी कोई भौतिक अस्तित्व नहीं है। इस ग्रह को स्वर्भानु राक्षस का धड़ माना जाता है। केतु को अध्यात्मिकता लाने वाला ग्रह माना जाता है। इस वक्तव्य की जड़ें पौराणिक कथाओं से से जुड़ी हुई है, जिसके अनुसार समुद्र मंथन के बाद जब स्वर्भानु का सिर भगवान विष्णु ने अपने सुदर्शन चक्र द्वारा धड़ से अलग कर दिया तब स्वर्भानु के धड़ वाले हिस्से का पालन-पोषण ऋषि-मुनियों द्वारा किया गया जबकि राहु का पालन-पोषण उसकी माँ द्वारा किया गया जो कि स्वयं एक दैत्य थी। यही वजह है कि केतु की जड़ें गहरे ज्ञान और अध्यात्म से जुड़ी हुई हैं क्योंकि उस पर ऋषि-मुनियों का प्रभाव है। यही कारण है कि एक नीच ग्रह होने के बावजूद केतु किसी भी जातक के जीवन में मोक्ष का कारक भी माना जाता है।

केतु को प्रभाव का ग्रह भी कहा जाता है, यह किसी भी जातक को स्वयं कोई भी स्वतंत्र परिणाम नहीं देता है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार यह माना जाता है कि केतु किसी भी जातक की कुंडली के जिस भाव में स्थित होता है, जातक को उस भाव के स्वामी के अनुरूप ही फल देता है। साथ ही, किसी जातक की जन्म कुंडली में केतु का प्रभाव अन्य सात ग्रहों यानी कि सूर्य, चंद्रमा, मंगल, शनि, शुक्र, बृहस्पति और बुध की युति और दृष्टि पर निर्भर करता है। केतु अन्य ग्रहों की ही तरह अपनी दशा अवधि में जातकों को परिणाम देता है। कुछ लोगों का यह भी मानना है कि केतु जिस भी भाव में स्थित होता है, जातकों को उस भाव के निम्न फल प्राप्त होते हैं। इस ग्रह को अलगाव का ग्रह भी माना जाता है क्योंकि इसके प्रभाव में जातक सांसारिक सुखों से मोह भंग होने लगता है।

केतु कर्मप्रधान ग्रह माना गया है और यह अच्छे व बुरे, दोनों ही प्रकार के कर्मों का प्रतिनिधित्व करता है। ऐसा माना जाता है कि किसी भी जातक के कर्म जीवन का अंतिम चरण केतु से प्रभावित रहता है जबकि शुरुआती चरण पर राहु का प्रभाव होता है। केतु किसी भी जातक को चिंतनशील विचारों और गहन विश्लेषणों से भर देता है। यह जातकों को स्थिरता और जीवन के उद्देश्य का एहसास कराता है। इसलिए, इसकी स्थिति जातकों को आत्मज्ञान की ओर ले जाती है। कभी-कभी यह जातकों को भ्रामक प्रवृत्ति दर्शाता है। आइये जानते हैं केतु गोचर 2022 तिथि और गोचर की समय अवधि।

करियर से जुड़ी हर समस्या का समाधान करेगी कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट अभी ऑर्डर करे

केतु गोचर 2022 तिथि

वैदिक ज्योतिष में केतु और राहु हमेशा सम-सप्तक अक्ष में घूमते रहते हैं और उन्हें एक राशि से दूसरी राशि में जाने में 1.5 साल का समय लगता है। इस वर्ष केतु मंगल के आधिपत्य वाली राशि वृश्चिक से 12 अप्रैल, 2022 को सुबह 11:18 बजे पर शुक्र के आधिपत्य वाली राशि तुला में गोचर करेगा। आइये जानते हैं राशि अनुसार 2022 केतु गोचर भविष्यवाणियां और प्रभावशाली उपाय।

केतु गोचर 2022 भविष्यवाणी केतु गोचर 2022: मेष

केतु गोचर 2022 भविष्यवाणी के अनुसार, मेष राशि के जातकों के लिए केतु वर्ष 2022 की शुरुआत में उनके आठवें भाव से गोचर करेगा। इस अवधि में जातकों का झुकाव किसी अनुसंधान कार्य और हर चीज़ के बारे में गहराई से ज्ञान प्राप्त करने की ओर रहने की संभावना है। केतु की यह स्थिति आपके जीवन में थोड़ी परेशानी ला सकती है। इस दौरान आपको त्वचा से संबन्धित किसी ऐसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है, जिससे निदान पाना आपके लिए मुश्किल साबित हो सकता है। इस गोचर के दौरान यदि आप सट्टा बाज़ार (शेयर मार्केट, स्टॉक मार्केट इत्यादि) में निवेश करते हैं तो आपको इसमें हानि होने की आशंका है क्योंकि केतु इस समय आपके लिए भ्रामक निवेश का कारण बन सकता है। इसके बाद अप्रैल माह के मध्य में केतु आपके सातवें भाव में गोचर करेगा। केतु की यह स्थिति आपके जीवन में किसी संगठन से कोई काम या किसी व्यवसाय में साझेदारी का प्रस्ताव ला सकती है। आपको यह सलाह दी जाती है कि इस दौरान किसी भी प्रकार के उद्यम में ख़ुद को शामिल न करें क्योंकि आपके पास आने वाले प्रस्ताव में छिपे हुए कुछ ऐसे खंड हो सकते हैं, जिससे आपके साथ धोखाधड़ी होने की आशंका है। यदि आप किसी साझेदारी के व्यवसाय में हैं तो इस दौरान आपके अपने साथी के साथ संबंधों में बड़े मतभेद या टकराव हो सकते हैं, जिसका सीधा असर व्यवसाय की उत्पादकता पर पड़ सकता है। इस दौरान आपको अपने स्वास्थ्य को लेकर भी सजग रहने की आवश्यकता है क्योंकि इस अवधि में आपको तीव्र पीठ दर्द और पैरों में दर्द रहने की आशंका है। साथ ही, जो जातक वैवाहित हैं, उनके वैवाहिक जीवन में किसी तीसरे व्यक्ति के शामिल होने से उन्हें कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

उपाय: मंगलवार और शनिवार के दिन बरगद के पेड़ पर कच्चा दूध, चीनी और तिल चढ़ाएं। यह प्रभावशाली केतु गोचर 2022 उपायों में से एक है।

केतु गोचर 2022: वृषभ

वृषभ राशि के जातकों के लिए केतु साल की शुरुआत में आपके सातवें भाव यानी कि विवाह और व्यवसाय के भाव में गोचर करेगा। यह समयावधि आपके लिए अनुत्पादक साबित हो सकती है और आपके जीवन में कुछ ऐसी यात्राओं की योजना ला सकती है, जिससे आप काफ़ी थकान महसूस कर सकते हैं। इस अवधि में आपके वैवाहिक जीवन में कुछ उथल-पुथल रहने की आशंका है जैसे कि आपका जीवनसाथी किसी विवाहेतर संबंध (एक्स्ट्रामैरिटल रिलेशनशिप) में आ सकता है। आप अपने व्यक्तिगत जीवन के साथ-साथ वैवाहिक जीवन में भी कुछ असंतुष्टि का सामना कर सकते हैं। जो लोग इस दौरान विवाह करने की योजना बना रहे हैं, उन्हें अच्छे प्रस्ताव न मिलने की आशंका है। साथ ही, उन्हें विवाह करने में कई बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। इसके बाद केतु आपके छठे भाव में गोचर करेगा। इस अवधि में आपको परेशानियों से लड़ने का जज़्बा तथा सहनशक्ति मिल सकती है। इस दौरान आप अपने शत्रुओं पर विजय प्राप्त करने में सफलता हासिल कर सकते हैं। 2022 केतु गोचर के अनुसार यह समय आपको अतीत की किसी बीमारी से छुटकारा भी दिला सकता है। साथ ही इस समय के दौरान आपको त्वचा संबंधी कुछ समस्या होने की भी आशंका है। आपको यह सलाह दी जाती है कि सड़क पर पैदल चलते समय या वाहन चलाते समय सावधान रहें चूंकि आपको कोई चोट लगने या किसी दुर्घटना की आशंका है। इस अवधि में यदि आपकी कोई सर्जरी होनी है तो आपके लिए यह समय प्रबल है, आपको उसमें सफलता मिलने की संभावना है। साथ ही, कानूनी मामलों में सफलता हासिल करने के लिए यह समय प्रबल रह सकता है अर्थात यदि किसी न्यायालय में आपका कोई मामला चल रहा है तो उसमें भी आपको जीत हासिल हो सकती है। इस दौरान आपका अपने नाना-नानी से संबंधों में मतभेद का सामना करना पड़ सकता है। आप उनके विचारों और जीवन शैली के ख़िलाफ़ पूरी तरह से विद्रोह कर सकते हैं, जिससे उनके स्वास्थ्य में भी गिरावट देखने को मिल सकती है। डॉक्टर्स और वकीलों के लिए यह गोचर अवधि अनुकूल साबित हो सकती है क्योंकि वे अपने करियर में वृद्धि और विस्तार देख सकते हैं।

उपाय: आर्थिक विकास के लिए अपने बटुए में चांदी का एक टुकड़ा रखें। यह प्रभावशाली केतु गोचर 2022 उपायों में से एक है।

केतु गोचर 2022: मिथुन

केतु गोचर 2022 राशिफल के अनुसार, इस वर्ष की शुरुआत में केतु मिथुन राशि के जातकों के छठे भाव में स्थित रहेगा। यह समय उन छात्रों के लिए अनुकूल साबित हो सकता है जो इस दौरान किसी परीक्षा में बैठने वाले हैं। यह अवधि आपके जुनून में वृद्धि ला सकती है। साथ ही, आप किसी भी प्रतियोगिता का सामना करने के सक्षम हो सकते हैं। यह समय चिकित्सा पेशेवरों के लिए भी अनुकूल साबित हो सकता है। जो लोग किसी पुरानी बीमारी से पीड़ित हैं, उन्हें इस गोचर काल में स्वास्थ्य लाभ मिलने की संभावना है। आपको अपनी अतीत की बीमारियों का भी अच्छा निदान मिल सकता है। इसके अलावा, इस दौरान आप अपने स्वास्थ्य को लेकर सजग हो सकते हैं और इसके लिए आप व्यायाम, जिम, भर उठाने जैसे अभ्यास भी कर सकते हैं। इसके बाद अप्रैल माह में केतु आपके पांचवें भाव में गोचर करेगा। केतु की यह स्थिति आपके प्रेम जीवन में थोड़ा नकारात्मक असर ला सकता है। आपके रिश्ते के बीच किसी तीसरे व्यक्ति के शामिल होने की वजह से आपका अपने प्रेमी/प्रेमिका से झगड़ा भी हो सकता है। आप में से कुछ लोग इस समय के दौरान अपने प्रेमी/प्रेमिका द्वारा धोखा या ठगा हुआ भी महसूस कर सकते हैं। यह गोचर अवधि पढ़ने वाले छात्रों की एकाग्रता में कमी ला सकती है। हालांकि, यह समय उन लोगों के लिए अनुकूल साबित हो सकता है जो किसी शोध में हैं या पीएचडी कर रहे हैं क्योंकि आपके पास किसी विषय को गहराई से पढ़ने और अधिक ज्ञान प्राप्त करने की आदत होगी। इस समय के दौरान आपको खाने से संबंधित कोई एलर्जी हो सकती है और आपको अपने पाचन तंत्र को लेकर कुछ समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है।

उपाय: अपने आस-पास के कुत्तों को दूध और रोटी खिलाएं या किसी कुत्ते को घर पर पालें।

केतु गोचर 2022: कर्क

कर्क राशि के जातकों के लिए केतु वर्ष 2022 के अप्रैल माह के मध्य तक उनके पांचवें भाव में स्थित रहेगा। केतु की यह स्थिति उन लोगों के लिए उत्साहजनक रह सकती है, जो अपने शौक या रुचि को अपने पेशे के रूप में आगे बढ़ाने की योजना बना रहे हैं। यह समय उन लोगों के लिए भी विशेष रूप से अनुकूल साबित हो सकती है, जो विभिन्न भाषाओं को सीखने में रुचि रखते हैं या अनुवादक के रूप में अपना करियर बनाना चाहते हैं चूंकि इस गोचर के दौरान आपके अंदर सीखने और किसी चीज़ की व्याख्या करने के कौशल में सुधार होने की संभावना है। इस दौरान आपके जीवन में किसी विशेष शख़्स के आगमन की संभावना है और जो लोग एकल जीवन व्यतीत कर रहे हैं, वे इस अवधि में किसी प्रेम संबंध में आ सकते हैं। इसके बाद केतु आपके चौथे भाव में गोचर करेगा, जो कि पढ़ने वाले छात्रों की पढ़ाई में कुछ व्यवधान पैदा कर सकता है। वे इस अवधि में ख़ुद को खोया हुआ महसूस कर सकते हैं और उनके सीखने के कौशल में भी गिरावट आ सकती है, जिसका सीधा प्रभाव उनके प्रदर्शन पर पड़ सकता है। इस अवधि में आपके घर का माहौल बहुत ख़ुशहाल और प्रफुल्लित न रहने की आशंका है। आपके परिवार के सदस्यों के बीच कुछ अनबन और झगड़े भी हो सकते हैं, जिससे आपके घर की शांति भंग हो सकती है। आपको यह सलाह दी जाती है कि इस अवधि में किसी भी संपत्ति में निवेश न करें क्योंकि आप किसी ग़लत सौदे का शिकार हो सकते हैं। इस दौरान आपकी माँ को स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, जिसकी वजह से आप काफ़ी तनावपूर्ण रह सकते हैं और हो सकता है कि बार-बार आपको इलाज के लिए चिकित्सकों को भी बदलना पड़े। इस दौरान आपका झुकाव कुछ नई चीज़ें सीखने की ओर रह सकता है, विशेष रूप से कंप्यूटर की नई भाषाओं और विदेशी बाज़ारों के बारे में ज्ञान प्राप्त करने की ओर।

उपाय: प्रतिदिन सुबह माथे पर केसर का तिलक लगाएं।

अपनी कुंडली में मौजूद शुभ योग की सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त करने के लिए अभी खरीदें बृहत् कुंडली

केतु गोचर 2022: सिंह

सिंह राशि के जातको के लिए केतु, केतु 2022 गोचर भविष्यफल के अनुसार, इस वर्ष की शुरुआत में उनके चौथे भाव में स्थित रहेगा। इस दौरान आप अपने परिवार की शांति और आराम में कुछ बाधाओं का सामना कर सकते हैं। आपके परिवार के सदस्यों के बीच किसी बात को लेकर बार-बार झगड़ा हो सकता है। साथ ही, आप अपने परिवार से दूर रहने योजना बना सकते हैं। इस दौरान आपकी माँ के स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है, जिससे आप कुछ परेशान भी हो सकते हैं। आपके लिए यह समय किसी संपत्ति में निवेश करने के लिए अनुकूल न रहने की आशंका है क्योंकि इसमें आपको बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। इसके बाद अप्रैल माह के मध्य में केतु आपके तीसरे भाव में गोचर करेगा। केतु गोचर 2022 भविष्यवाणी के अनुसार, आप इस दौरान अपनी कुछ समस्याओं का हल पा सकते हैं और अपने लक्ष्य की ओर केन्द्रित हो सकते हैं। इस अवधि में आप कुछ ऊंचे लक्ष्य बना सकते हैं और उन्हें पाने में सफलता हासिल कर सकते हैं। अतीत के कुछ वर्षों में आप जिन समस्याओं का सामना कर रहे थे, इस दौरान आप उन्हें हल करने में सक्षम हो सकते हैं। इस अवधि में आप अपने शत्रु को भी मित्र बना सकते हैं। साथ ही, आपके अपने परिवार और दोस्तों के साथ संबंधों में सुधार होने की संभावना है। इस दौरान आपको अपने भाई-बहनों को अपनी बात समझाने में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, जिसके कारण आपके संबंध उनसे कुछ ख़राब हो सकते हैं, ख़ासकर आपके छोटे भाई-बहनों के साथ। आपको यह सलाह दी जाती है कि किसी भी प्रकार का सार्वजनिक सौदा करते समय सावधानी बरतें क्योंकि आपके उग्र और कठोर शब्द किसी को आहत कर सकते हैं। इस दौरान आपको अपने वरिष्ठों और प्रबंधकों से सहयोग मिलने की संभावना है। साथ ही, उनके द्वारा आपकी कार्यनीति और कार्यशैली की सराहना की जा सकती है, जो आपको एक प्रभावशाली स्थिति में बनाए रखने में सहयोग कर सकती है।

उपाय: अपने दाहिने हाथ में बिना जोड़ के चांदी की अंगूठी पहनें या अपने गले में चांदी की चेन पहनें।

केतु गोचर 2022: कन्या

2022 केतु गोचर के अनुसार, कन्या राशि के जातकों के लिए अप्रैल माह के मध्य तक केतु उनके तीसरे भाव से गोचर करेगा। इस अवधि में अधिक सक्रिय और गतिशील हो सकते हैं। आप ऊर्जा से भरे रह सकते हैं और अपने प्रयासों में आक्रामक तरीके से काम कर सकते हैं। इस दौरान आप अपने स्वास्थ्य को लेकर सजग रह सकते हैं और इसके लिए आप अपने शरीर की दुरुस्ती के लिए कुछ आक्रामक व्यायाम जैसे जिम और शक्ति योग भी कर सकते हैं। इस अवधि में आप अपने दोस्तों और परिचितों के साथ किसी छोटी यात्रा की योजना भी बना सकते हैं। यह समय उन जातकों के भी अनुकूल साबित हो सकता है जो लेखन क्षेत्र में हैं या कंटेन्ट राइटर हैं। इस दौरान आपकी लेखन कला में व्यापक सुधार होने की संभावना है। इसके बाद केतु आपके दूसरे भाव यानी कि परिवार और धन के भाव में गोचर करेगा। इस अवधि में आपको गंभीर गले का संक्रमण और स्वर से संबंधित कोई समस्या हो सकती है। इसलिए यह समय गायकों और एंकर्स के लिए बहुत अनुकूल न रहने की आशंका है क्योंकि उन्हें अपनी आवाज़ में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इस गोचर के दौरान आप कुछ अनुत्पादी खर्चे भी कर सकते हैं, जिसका असर आपकी बचत पर पड़ सकता है। आप अपने परिवार के सदस्यों, विशेषकर अपनी माँ के साथ संबंधों में कुछ मतभेद देख सकते हैं। इस दौरान आपको कोई यात्रा करनी पड़ सकती है और कुछ समय के लिए अपने घर से दूर रहना पड़ सकता है। आपको अपनी आंख में कुछ परेशानी या किसी प्रकार के संक्रमण का सामना करना पड़ सकता है। आप इस दौरान थोड़े अंतर्मुखी हो सकते हैं और ज़्यादा बात करना पसंद नहीं कर सकते हैं, जिसका असर आपके रिश्तों पर पड़ सकता है।

उपाय: पक्षियों को प्रतिदिन सतनाज (सात प्रकार के अनाज) खिलाएं। यह प्रभावशाली केतु गोचर 2022 उपायों में से एक कहा जाता है।

केतु गोचर 2022: तुला

केतु 2022 गोचर से पता चलता है कि इस वर्ष की शुरुआत में छाया ग्रह केतु आपके दूसरे भाव में स्थित रहेगा। इस दौरान आपको अपने अंदर एकांत (अकेलापन) का अहसास हो सकता है और इसे अपने भीतर ही रखने की कोशिश कर सकते हैं। आप अपने आस-पास के लोगों के साथ मेल-जोल करना पसंद नहीं कर सकते हैं। इस दौरान आपका झुकाव गूढ़ रहस्यों और तंत्र को सीखने की ओर भी हो सकता है। इसलिए आपके आस-पास के लोगों के साथ आपके संबंध थोड़े ख़राब रहने की आशंका है और आप उसे सुधारने का प्रयास करना भी पसंद नहीं कर सकते हैं। अकेले समय बिताने के लिए आप किसी यात्रा की योजना बना सकते हैं और आप अपने पास आने वाली चीज़ों को गहराई से समझने का प्रयास कर सकते हैं। आप अपने आस-पास की हर चीज़ से ख़ुद को अलग महसूस कर सकते हैं। इसके बाद केतु अप्रैल के मध्य तक आपके पहले भाव से गोचर करेगा। इस अवधि में आप ख़ुद को थोड़ा खोया हुआ महसूस कर सकते हैं और इस बात को लेकर चिंतनशील भी हो सकते हैं। शुरुआती चार महीनों में आपने जो कुछ भी सीखा, वह अब मोड़ ले सकता है और आप अपने अनुभव और सीख से नई चीज़ें बनाने का प्रयास कर सकते हैं। इस अवधि के दौरान आप लगातार नई योजनाएं बना सकते हैं और उन्हें क्रियान्वित करने का प्रयास कर सकते हैं। आप अपनी नई योजनाओं को लेकर थोड़े गुप्त रह सकते हैं और अपने विचारों को अपने आस-पास के लोगों के साथ साझा करना पसंद नहीं कर सकते हैं, चाहे वो आपके प्रियजन ही क्यों न हों। इस दौरान आप अपने प्रेमी या जीवनसाथी से थोड़ा अलग रहने का प्रयास भी कर सकते हैं। आप अपने पेशेवर जीवन के प्रति अधिक सक्रिय रह सकते हैं और आपका झुकाव इस अवधि में पैसे कमाने की ओर अधिक रह सकता है, जिसके लिए आप किसी भी हद तक जा सकते हैं। इस दौरान आप अपने व्यवसाय के लिए नई नीतियों और विचारों को पेश कर सकते हैं। हालांकि, इस अवधि में कुछ नया करना उचित नहीं है क्योंकि इसमें सफलता प्राप्त करने की दर बहुत धीमी हो सकती है।

उपाय: किसी ज़रूरतमंद को भूरे रंग के वस्त्र दान करें।

केतु गोचर 2022: वृश्चिक

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए इस वर्ष की शुरुआत में केतु आपकी लग्न राशि में स्थित रहेगा। इस दौरान आप गहरे विचारों में खोए रह सकते हैं। साथ ही, इस अवधि में आप ख़ुद को सँवारने और व्यक्तित्व को लेकर सचेत नहीं रह सकते हैं। इस दौरान आप अपने अतिरिक्त प्रयासों व अपने जीवन के लक्ष्यों के लिए कड़ी मेहनत कर सकते हैं। जो जातक छात्र हैं, उनके लिए यह अवधि अनुकूल साबित नहीं हो सकती है क्योंकि इस दौरान वे अपने विषयों को याद रखने में सक्षम नहीं रह सकते हैं, साथ ही उनकी स्मरण शक्ति भी कमज़ोर होने की आशंका है। उन्हें अपने विषयों को समझने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है और उससे संबंधित कई संदेह भी हो सकते हैं । इसके बाद अप्रैल माह के मध्य में केतु आपके बारहवें भाव में गोचर करेगा। यह अवधि आपकी एकाग्रता में सुधार ला सकती है और आप अपने आस-पास की चीज़ों और परिस्थितियों को बेहतर ढंग से समझ सकते हैं। इस दौरान आपका झुकाव समाज के कमज़ोर वर्ग के उत्थान और दान-पुण्य करने की ओर रह सकता है। इस अवधि में आप कहीं दूर-दराज के स्थानों पर यात्राओं की योजना बना सकते हैं। आप आध्यात्मिक और पौराणिक महत्व के स्थानों की यात्रा करने की योजना भी बना सकते हैं। इस समयावधि में जो जातक विदेश जाने की योजना बना रहे हैं, उन्हें इस दौरान सफलता साहिल हो सकती है। यह समय उन शोधकर्ताओं के लिए भी अनुकूल साबित हो सकता है, जो अस्तित्व की उत्पत्ति को गहराई से जानने की कोशिश कर रहे हैं और ज्ञान प्राप्त करने पर अपना ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।

उपाय: प्रतिदिन अपने माथे और गर्दन पर हल्दी का तिलक लगाएं। आपके लिए यह प्रभावशाली केतु 2022 गोचर उपचारों में से एक हो सकता है।

सभी ज्योतिषीय आकलन आपके चंद्र राशि पर आधारित हैं। अपनी चंद्र राशि जानने के लिए क्लिक करें: चंद्र राशि कैलकुलेटर

केतु गोचर 2022: धनु

धनु राशि के जातकों के लिए इस वर्ष की शुरुआत में केतु आपके बारहवें भाव में स्थित रहेगा। इस दौरान आपका झुकाव मानव जाति की सच्चाई जानने की ओर रह सकता है। साथ ही, आप किसी चीज़ की उत्पत्ति और ज्ञान प्राप्ति के तरीकों के बारे में जानने के लिए उत्सुक हो सकते हैं। इस अवधि के दौरान आप अपने जीवन में कुछ असंतुष्टि महसूस कर सकते हैं और आप भौतिकवादी दुनिया से विचलित भी हो सकते हैं। इस समयावधि में आप लंबी दूरी की यात्रा भी कर सकते हैं। इस अवधि के दौरान आपके कुछ अनुत्पादक ख़र्च भी हो सकते हैं। इसके बाद केतु अप्रैल माह के मध्य में आपके ग्यारहवें भाव में गोचर करेगा। इस अवधि में आपकी आमदनी में कुछ अनिश्चितता आने की आशंका है, आपका धन विभिन्न संसाधनों पर अटक सकता है। आपको यह सलाह दी जाती है कि सट्टा बाज़ार (शेयर बाज़ार, स्टॉक मार्केट इत्यादि) में निवेश न करें क्योंकि आपको इसमें हानि होने की आशंका है। जो लोग राजनीति में हैं या राजनीति में अपनी किस्मत आज़माने की योजना बना रहे हैं, उनके लिए यह समय अनुकूल साबित हो सकता है। इस दौरान आप उच्चाधिकारी और उच्च पदस्थ लोगों से मुलाक़ात कर सकते हैं और उनसे अच्छा लाभ अर्जित कर सकते हैं। जो जातक इस दौरान प्रशासनिक नौकरी की ओर नज़र गड़ाए हुए हैं, उन्हें इस समय के दौरान अच्छे मौके मिलने की संभावना है। इस अवधि में आपको अपने दोस्तों के साथ संबंधों में कुछ बड़े संघर्षों का सामना करना पड़ सकता है क्योंकि आपको यह शंका हो सकती है कि वे किसी विशेष अवसर पर आपके प्रति वफ़ादार नहीं थे। साथ ही, इस लड़ाई में आपको धन या किसी अपनी किसी कीमती चीज़ चीज की हानि हो सकती है।

उपाय: मंगलवार के दिन मंदिर में लाल झंडा दान करें।

केतु गोचर 2022: मकर

मकर राशि के जातकों के लिए इस वर्ष की शुरुआत में केतु आपके ग्यारहवें भाव से गोचर करेगा। इस दौरान आप एक से अधिक स्रोतों से कमाई कर सकते हैं, जो आपका आर्थिक विकास हो सकता है। इस गोचर के दौरान आपका अपने मित्रों और बड़े भाई-बहनों के साथ आपके संबंध बहुत सौहार्दपूर्ण नहीं हो सकते हैं, आप उनके ज्ञान भरी बातों और सलाह को दरकिनार करने का प्रयास कर सकते हैं। आप इस समय के दौरान सामाजिक मोर्चे पर बहुत अधिक सक्रिय नहीं रह सकते हैं और अपना अधिकांश समय काम करने या नई चीजें सीखने में व्यतीत कर सकते हैं। आप बहुत महत्वाकांक्षी हो सकते हैं और इस समयावधि के दौरान अधिक काम करने और कमाई करने का प्रयास कर सकते हैं। इसके बाद अप्रैल के महीने में केतु आपके दसवें भाव में गोचर करेगा। जो कि आपके काम के प्रति जुनून और गतिशीलता में वृद्धि ला सकता है। इस अवधि में आप अपने पेशेवर मोर्चे पर कमान हासिल करने की कोशिश कर सकते हैं और अपने सहकर्मियों के साथ व्यवहार में थोड़ा कठोर भी हो सकते हैं। इससे आपके कार्यस्थल पर आपकी प्रतिष्ठा प्रभावित हो सकती है और आपके सहकर्मी आपके प्रति थोड़ा नकारात्मक हो सकते हैं। बेशक आपके पेशेवर जीवन में लगातार बढ़ोत्तरी हो सकती है मगर आप अपने करियर को लेकर संतोषजनक नहीं रह सकते हैं। केतु गोचर 2022 भविष्यवाणी के अनुसार, इस समयावधि के दौरान आप अपने कार्य को बदलने पर भी विचार कर सकते हैं। आपके संबंध अपने अधिकारियों के साथ बहुत सौहार्दपूर्ण न रहने की आशंका है और वे आपके इरादों पर संदेह भी कर सकते हैं। जो लोग व्यवसाय के मालिक हैं, उन्हें व्यवसाय के विस्तार के लिए बड़ी मात्रा में निवेश न करने की सलाह दी जाती है क्योंकि इस दौरान आपको अनुकूल परिणाम न मिलने की आशंका है। इस गोचर के दौरान आपको अपने मौजूदा कार्यों पर ध्यान देने की ज़रूरत क्योंकि यह आपके लिए तुलनात्मक रूप से अच्छा साबित हो सकता है।

उपाय: प्रतिदिन नियमित रूप से पानी में एक चम्मच शहद मिलाकर पिएं।

केतु गोचर 2022: कुंभ

कुंभ राशि के जातकों के लिए इस वर्ष की शुरुआत में केतु उनके दसवें भाव यानी कि व्यवसाय और कर्म के भाव में स्थित रहेगा। केतु की यह स्थिति आपके पेशेवर जीवन में कुछ प्रमुख बदलाव ला सकती है। आप कामयाबी हासिल करने में सफल हो सकते हैं और इस समय के दौरान पूरी ताकत और ऊर्जा के साथ काम कर सकते हैं। साथ ही, आप अपने काम करने के आक्रामक तरीके से कई दुश्मन बना सकते हैं, जिससे आपको अपने कार्यस्थल पर किसी प्रकार की राजनीति का सामना करना पद सकता है। इस दौरान आपके अपने से नीचे के कर्मचारियों के साथ संबंध बहुत सौहार्दपूर्ण नहीं रह सकते हैं और वे लगातार आपके ख़िलाफ़ साजिश रच सकते हैं। इसके बाद अप्रैल माह में केतु आपके नौवें भाव यानी कि भाग्य, यश और धर्म के भाव में गोचर करेगा। यह समय आपको भाग्य के मामलों में थोड़ा कठिन और अनिश्चित बना सकता है, इसलिए आपको यह सलाह दी जाती है कि इस अवधि के दौरान भाग्य ज़्यादा अपनी मेहनत पर भरोसा करें। इस अवधि में आपके दादा-दादी को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इस अवधि में आपका झुकाव अनाथालयों और वृद्धाश्रमों में कुछ दान करने की ओर रह सकता है और यह वास्तव में आपके लिए अच्छे परिणाम ला सकता है क्योंकि आपके केतु सभी कर्मों का फल प्रदान करता है। इस दौरान विपरीत लिंग के जातकों के बीच आपकी लोकप्रियता में बढ़ सकती है। आप इस समय अवधि के दौरान पैतृक संपत्ति या विरासत से कुछ आर्थिक लाभ पा सकते हैं। इसके अलावा, आप यात्रा करना पसंद कर सकते हैं और इस गोचर अवधि के दौरान आपको किसी काम के सिलसिले से विदेश यात्रा भी करनी पड़ सकती है।

उपाय: अपने कान में सोने से बना कोई आभूषण पहनें।

केतु गोचर 2022: मीन

2022 केतु गोचर भविष्यवाणी के अनुसार, मीन राशि के जातकों के लिए वर्ष की पहली तिमाही में केतु आपके नौवें भाव से गोचर करेगा। आप इस समय के दौरान किसी यात्रा की योजना बना सकते हैं, विशेष रूप से धार्मिक स्थलों की। दोनों तरफ से ग़लतफ़हमियों और झूठे आरोपों के कारण इस दौरान आपके अपने पिता और पितातुल्य किसी व्यक्ति के साथ आपके संबंध बहुत सौहार्दपूर्ण नहीं रह सकते हैं। इस समय के दौरान आपकी रुचि परोपकार और शास्त्रों में जागृत हो सकती है। पेशेवर मोर्चे पर आपको आसानी से सफलता न मिलने की आशंका है, जिसकी वजह से स्वयं को साबित करने के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। इसके बाद अप्रैल माह के मध्य में केतु आपके आठवें भाव में गोचर करेगा। केतु की यह स्थिति आपको गुप्त स्वभाव का बना सकती है और आप अपनी कोई भी बात अपने प्रियजनों के साथ साझा नहीं कर सकते हैं। इस दौरान आप योजना बनाने और नीतियां बनाने में भी अच्छे हो सकते हैं। हालाँकि, आप अपनी योजनाओं को पूरी तरह से क्रियान्वित या निष्पादित करने में सक्षम नहीं हो सकते हैं। आप इस समयावधि में कुछ छिपे हुए और अवैध स्रोतों से धन कमा सकते हैं। आपको यह सलाह दी जाती है कि इस प्रकार से धन कमाने की ओर न भागें क्योंकि लंबे समय तक ऐसा करने से आपको बड़े नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही, आपको ऐसी किसी भी योजना में निवेश करने से बचना चाहिए जो सट्टा बाज़ार (शेयर मार्केट, स्टॉक मार्केट इत्यादि)से जुड़ी हो क्योंकि ऐसा करने से आपको भरी नुकसान का सामना करना पड़ सकता है और आप पर आर्थिक दबाव भी बढ़ सकता है। इस अवधि में आपको कुछ त्वचा रोग और जीवाणु संक्रमण से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आपको यह भी सलाह दी जाती है कि इस दौरान किसी प्रकार का उधर देने से बचें क्योंकि आपके ठगे जाने की आशंका है और किसी जाल में भी फंसने की भी आशंका है।

उपाय: मीन जातकों के लिए प्रभावशाली केतु गोचर 2022 उपायों में से एक है दूध में केसर मिलाकर पीना।

आशा है कि इस लेख में दी गयी जानकारी आपको पसंद आयी होगी। एस्ट्रोसेज से जुड़े रहने के लिए आपका धन्यवाद!

Astrological services for accurate answers and better feature

33% off

Dhruv Astro Software - 1 Year

'Dhruv Astro Software' brings you the most advanced astrology software features, delivered from Cloud.

Brihat Horoscope
What will you get in 250+ pages Colored Brihat Horoscope.
Finance
Are money matters a reason for the dark-circles under your eyes?
Ask A Question
Is there any question or problem lingering.
Career / Job
Worried about your career? don't know what is.
AstroSage Year Book
AstroSage Yearbook is a channel to fulfill your dreams and destiny.
Career Counselling
The CogniAstro Career Counselling Report is the most comprehensive report available on this topic.

Astrological remedies to get rid of your problems

Red Coral / Moonga
(3 Carat)

Ward off evil spirits and strengthen Mars.

Gemstones
Buy Genuine Gemstones at Best Prices.
Yantras
Energised Yantras for You.
Rudraksha
Original Rudraksha to Bless Your Way.
Feng Shui
Bring Good Luck to your Place with Feng Shui.
Mala
Praise the Lord with Divine Energies of Mala.
Jadi (Tree Roots)
Keep Your Place Holy with Jadi.

Buy Brihat Horoscope

250+ pages @ Rs. 399/-

Brihat Horoscope

AstroSage on MobileAll Mobile Apps

Buy Gemstones

Best quality gemstones with assurance of AstroSage.com

Buy Yantras

Take advantage of Yantra with assurance of AstroSage.com

Buy Feng Shui

Bring Good Luck to your Place with Feng Shui.from AstroSage.com

Buy Rudraksh

Best quality Rudraksh with assurance of AstroSage.com
Call NowTalk to
Astrologer
Chat NowChat with
Astrologer