चंद्र ग्रहण 2023 (Chandra Grahan 2023)

चंद्र ग्रहण 2023 (Chandra Grahan 2023) से संबंधित एस्ट्रोसेज के इस विशेष आर्टिकल में हम आपको यह बताएंगे कि वर्ष 2023 में कुल मिलाकर कितने चंद्रग्रहण घटित होंगे। वह पूर्ण चंद्र ग्रहण होंगे या आंशिक चंद्रग्रहण। इसके साथ ही हम आपको हर चंद्रग्रहण से जुड़ी बारीक से बारीक जानकारी भी प्रदान करेंगे कि वह ग्रहण किस दिन, किस दिनांक को कितने बजे से कितने बजे तक लगेगा और कहां-कहां दिखाई देगा। चंद्रग्रहण से संबंधित क्या होंगी धार्मिक मान्यताएं और क्या होगा चंद्र ग्रहण का सूतक। गर्भवती महिलाओं को कौन सी विशेष सावधानी रखनी होगी और ग्रहण के दौरान कौन से काम करने होंगे या कौन से काम नहीं करने होंगे, आदि सभी जानकारी आपको इस आर्टिकल में प्रदान की जा रही हैं इसलिए सारी जानकारी को ठीक से प्राप्त करने के लिए आप इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें। इस आर्टिकल को एस्ट्रोसेज के जाने-माने ज्योतिषी डॉ मृगांक शर्मा ने तैयार किया है तो आइए जानते हैं चंद्र ग्रहण 2023 (Chandra Grahan 2023) के बारे में सारी जानकारी।

चंद्र ग्रहण 2023 (Chandra Grahan 2023) की पूरी जानकारी प्राप्त करें।

2023 में बदलेगी आपकी किस्मत? विद्वान ज्योतिषियों से करें फोन पर बात

चंद्रग्रहण एक खगोलीय घटना है जिसको लेकर सभी लोग जिज्ञासा भरी निगाहों से इसका इंतजार करते हैं। वास्तव में यह एक बहुत ही खूबसूरत नजारा होता है जो हमें आकाश में दिखाई देता है। इसकी खूबसूरती को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है। यही वजह है कि सारी दुनिया के लोग ऐसी जगह इकट्ठे होकर चंद्रग्रहण देखना पसंद करते हैं,‌ जहां से यह सबसे अच्छी तरह और सबसे ज्यादा लंबे समय के लिए दिखाई दे सके। चंद्र ग्रहण सूर्य ग्रहण की भांति एक अलग महत्व रखता है। चंद्रग्रहण का अपना वैज्ञानिक महत्व होने के साथ-साथ आध्यात्मिक, पौराणिक और धार्मिक महत्व भी है। ज्योतिषीय रूप से भी यह महत्वपूर्ण होते हैं। वैसे तो जब भी हम कभी चंद्रग्रहण का नाम लेते हैं तो हमारे मन में बहुत से नकारात्मक और डरावने विचार आने लगते हैं क्योंकि यह हमारे मन में बैठा हुआ है कि जब भी कोई ग्रहण होगा वह सदैव हानिकारक ही होगा जबकि वास्तविकता कई बार इससे भिन्न हो सकती है।

चंद्र ग्रहण 2024 पढ़ने के यहाँ क्लिक करें : चंद्र ग्रहण 2024

अब यदि हम चंद्र ग्रहण 2023 (Chandra Grahan 2023) के बारे में जानना चाहें तो भारतीय वैदिक ज्योतिष के अनुसार ग्रहण काल को पृथ्वी के सभी जीव धारियों के लिए नकारात्मक प्रभाव डालने वाला माना गया है और यही वजह है कि चंद्र ग्रहण से बचने के उपाय भी वैदिक ज्योतिषी बताते हैं। आमतौर पर यह खगोलीय घटना है जिसे लोग ज्यादा खुशी से देखना पसंद करते हैं लेकिन धार्मिक और आध्यात्मिक रूप से ग्रहण के दौरान कोई भी शुभ काम करना वर्जित होता है तो आइए जानते हैं कि क्या होता है चंद्र ग्रहण और कैसे यह निर्मित होता है।

Click Here To Read In English: Lunar Eclipse 2023

क्या होता है चंद्रग्रहण

हम सभी जानते हैं कि चंद्रमा पृथ्वी का एक उपग्रह है और यह पृथ्वी का चक्कर लगाता है जबकि पृथ्वी सूर्य का चक्कर लगाती है और अपने अक्ष पर भी घूर्णन करती है। एक समय ऐसा जाता है कि जब पृथ्वी, सूर्य और चंद्रमा एक रेखा में आ जाते हैं और इस स्थिति में चंद्रमा और सूर्य के बीच पृथ्वी आ जाती है तो कुछ विशेष समय अंतराल पर ऐसा घटित होता है कि सूर्य की रोशनी पृथ्वी पर पड़ती है और पृथ्वी की छाया से चंद्रमा पूरी तरह से ढक जाता है और सूर्य का प्रकाश कुछ समय के लिए चंद्रमा पर नहीं पहुंच पाता तथा अंधेरा प्रतीत होने लगता है। इस अवधि को चंद्र ग्रहण कहा जाता है।

बृहत् कुंडली: जानें ग्रहों का आपके जीवन पर प्रभाव और उपाय

चंद्रग्रहण के प्रकार

जैसा कि ऊपर बताया गया है कि चंद्रग्रहण किस प्रकार घटित होता है लेकिन प्रश्न यह उठता है कि सदैव एक जैसा चंद्रग्रहण तो हो नहीं सकता तो कहीं न कहीं चंद्रग्रहण के अलग-अलग प्रकार भी हो सकते हैं तो हम आपको बताते हैं कि चंद्रग्रहण लगभग तीन प्रकार का हो सकता है जो कि स्थिति और परिस्थिति के अनुसार अलग-अलग दिखाई देता है। आइए जानते हैं वह तीन प्रकार:

पूर्ण चंद्र ग्रहण (Total Lunar Eclipse)

जब हम पूर्ण चंद्रग्रहण की बात करते हैं तो यह स्थिति तब होती है कि पृथ्वी की छाया पूर्ण रूप से सूर्य के प्रकाश को चंद्रमा पर आने से रोक देती है। इस स्थिति में चंद्रमा लाल या गुलाबी रंग का प्रतीत होने लगता है और पृथ्वी से देखने पर चंद्रमा के धब्बे भी स्पष्ट नजर आने लगते हैं। इसको पूर्ण चंद्रग्रहण या फिर सुपर ब्लड मून (Super Blood Moon) कहा जाता है।

आंशिक चंद्र ग्रहण (Partial Lunar Eclipse)

जब पृथ्वी चंद्रमा से अधिक दूरी पर होती है और सूर्य का प्रकाश चंद्रमा पर पहुंचने से पूर्ण रूप से नहीं रुक पाता बल्कि थोड़ा पृथ्वी की छाया से रुक जाता है और थोड़ा नहीं रुक पाता तो इस स्थिति को आंशिक चंद्रग्रहण कहते हैं क्योंकि इसमें चंद्रमा पर पृथ्वी की छाया कुछ हिस्सों पर पड़ती है और शेष जगह पर सूर्य का प्रकाश नज़र आता है। यह ग्रहण इसी कारण ज्यादा लंबी अवधि का भी नहीं होता है।

उपच्छाया चंद्र ग्रहण (Penumbral Lunar Eclipse)

उपरोक्त पूर्ण चंद्रग्रहण और आंशिक चंद्रग्रहण के अतिरिक्त एक अन्य प्रकार का चंद्रग्रहण भी अस्तित्व में आता है। खगोलीय स्थिति से समझें तो कई बार पृथ्वी के बाहरी हिस्से की छाया चंद्रमा पर पड़ती है, जिससे चंद्रमा पर यह प्रभाव पड़ता है कि उसकी सतह धुंधली सी नजर आने लगती है। इसको हम उपच्छाया चंद्रग्रहण कहते हैं। हालांकि ध्यान देने योग्य बात यह है कि इसमें चंद्रमा ग्रसित महसूस नहीं होता है और इसको चंद्रग्रहण की श्रेणी में रखा नहीं जाता। खगोलीय स्थिति से यह एक ग्रहण हो सकता है लेकिन इसका धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व नहीं माना गया है इसलिए इसका सूतक काल भी नहीं माना जाता है।

चंद्र ग्रहण 2023 का सूतक काल

यदि हम वैदिक सनातन धर्म की बात करें तो उसके अनुसार चंद्र ग्रहण के सूतक काल के बारे में जानकारी प्राप्त होती है। सूतक काल उस अवधि को कहा जाता है जो चंद्र ग्रहण के स्पर्श के समय से यानी कि चंद्रग्रहण के लगने से लगभग 3 प्रहर पूर्व अर्थात लगभग 9 घंटे पूर्व शुरू होती है और चंद्र ग्रहण के मोक्ष यानी कि चंद्र ग्रहण की समाप्ति के साथ ही समाप्त हो जाती है। इस अवधि के दौरान किसी भी तरह का शुभ कार्य नहीं किया जाता है क्योंकि इस अवधि में शुभ कार्य करना वर्जित होता है। इस दौरान मूर्ति पूजा, मूर्ति स्पर्श, मंदिरों में जाना आदि कार्य तथा किसी भी प्रकार के शुभ कार्य जैसे कि विवाह, मुंडन संस्कार आदि भी नहीं किए जाते हैं। चंद्र ग्रहण 2023 (Chandra Grahan 2023) के सूतक काल की जानकारी के लिए यह आवश्यक है कि वर्ष 2023 में कब-कब और कुल कितने चंद्र ग्रहण लगने वाले हैं।

2023 में चंद्र ग्रहण कब है?

अभी तक हमने जाना कि चंद्रग्रहण कितने प्रकार के होते हैं और चंद्र ग्रहण का सूतक काल क्या होता है। अब हम जानेंगे कि वर्ष 2023 में कब-कब चंद्रग्रहण होने वाला है। यदि विज्ञान की बात मानें तो चंद्रग्रहण महज एक खगोलीय घटना के रूप में जाना जाता है जो हर साल होने वाली एक आम घटना है जबकि इसकी संख्या में हर वर्ष बदलाव हो सकते हैं। वर्ष 2023 के बारे में बात करें तो इस वर्ष मुख्य रूप से एक चंद्र ग्रहण ही लगेगा जो कि 2023 का मुख्य चंद्रग्रहण होगा। इसके अतिरिक्त एक उपच्छाया चंद्रग्रहण भी होगा जिसको हम पूर्ण रूप से ग्रहण नहीं मानते हैं।

  • साल 2023 का पहला और मुख्य चंद्र ग्रहण 2023 (Chandra Grahan 2023) 28/29 अक्टूबर को लगेगा।
  • साल का दूसरा चंद्र ग्रहण एक उपच्छाया चंद्र ग्रहण होगा जिसे ग्रहण की संज्ञा नहीं दी गई है। फिर भी हम जानकारी के लिए बता रहे हैं कि यह 5/6 मई 2023 को लगेगा।

यहां पर ध्यान देने वाली बात यह है कि चंद्र ग्रहण 2023 (Chandra Grahan 2023) भारतवर्ष में दृश्य मान होगा इसलिए भारत में इस ग्रहण का सूतक काल भी मान्य होगा क्योंकि जहां पर ग्रहण दिखाई देता है, वहां उसका सूतक काल प्रभावी माना जाता है। उपच्छाया चंद्र ग्रहण का सूतक काल मान्य नहीं होगा क्योंकि इसको ग्रहण नहीं माना जाता है। आइए विस्तार से जानने की कोशिश करते हैं कि वर्ष 2023 में मुख्य चंद्रग्रहण का क्या समय होगा और उसकी क्या दृश्यता होगी।

पहला चन्द्र ग्रहण 2023 - खंडग्रास चंद्रग्रहण
तिथि दिन तथा दिनांक चन्द्र ग्रहण प्रारंभ समय चन्द्र ग्रहण समाप्त समय दृश्यता का क्षेत्र
आश्विन मास शुक्ल पक्ष पूर्णिमा शनिवार/ रविवार 28/29 अक्टूबर 2023 मध्य रात्रि उपरांत 1:05 बजे मध्य रात्रि उपरांत 2:24 बजे भारत, नेपाल, श्रीलंका, बांग्लादेश, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, भूटान, मंगोलिया, चीन, ईरान, रूस, कजाकिस्तान, सऊदी अरब, सूडान, इराक, तुर्की, अल्जीरिया, जर्मनी, पोलैंड, नाइजीरिया, दक्षिण अफ्रीका, इटली, यूक्रेन, फ्रांस, नॉर्वे, ब्रिटेन, स्पेन, स्वीडन, मलेशिया, फिलीपींस, थाईलैंड, ऑस्ट्रेलिया, जापान, इंडोनेशिया, कोरिया, ब्राजील का पूर्वी भाग

नोट: उपरोक्त तालिका में दिया गया चंद्र ग्रहण 2023 (Chandra Grahan 2023) का समय भारतीय समय अनुसार है। यह चन्द्र ग्रहण भारत में दृश्य मान होगा इसलिए भारत में इस चन्द्र ग्रहण का धार्मिक प्रभाव भी होगा और इसका सूतक काल भी प्रभावी होगा।

खंडग्रास चंद्रग्रहण

  • यह साल 2023 का मुख्य चंद्रग्रहण होगा जो कि खंडग्रास चंद्रग्रहण है।
  • इसको आंशिक चंद्रग्रहण भी कह सकते हैं।
  • हिंदू पंचांग के अनुसार यह चंद्रग्रहण शनिवार/रविवार दिनांक 28/29 अक्टूबर 2023 को लगेगा।
  • यह चंद्रग्रहण 2023 मध्य रात्रि 1:05 से मध्य रात्रि उपरांत 2:24 तक लगेगा।
  • यह चंद्रग्रहण आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को लगेगा।
  • आश्विन मास में यह ग्रहण घटित होने से प्राकृतिक प्रकोप का कष्ट हो सकता है। मेडिकल क्षेत्र से जुड़े लोगों को समस्या हो सकती है और चीन, ईरान जैसे देशों में समस्या आ सकती है।
  • चंद्र ग्रहण 2023 (Chandra Grahan 2023) मेष राशि में आकार लेने से अग्नि, शस्त्र, गैस आदि से संबंधित लोगों को पीड़ा हो सकती है। इसके अतिरिक्त भारत में बात करें तो आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश का कुछ भाग और पंजाब आदि में कुछ समस्याएं आने की आशंका है।
  • यह चंद्रग्रहण अश्विनी नक्षत्र में होने से डॉक्टर, वैद्य, हकीम, किसी भी तरह की थेरेपी देने वाले, नौकरी करने वाले, अश्वों तथा व्यापारी वर्ग के लिए कष्टकारी हो सकता है।
  • यह चंद्र ग्रहण 2023 (Chandra Grahan 2023) शनिवार के दिन लगेगा। शनिवार के दिन होने से मंत्रिमंडल के सदस्यों को समस्या होने के योग बन सकते हैं। देश के अनेक भागों में चोरी की घटनाओं में बढ़ोतरी हो सकती है तथा मूंग, तांबा, चावल, अरंडी, काली मिर्च, सरसों आदि का काम करने वालों को अच्छा लाभ मिलने के योग बनेंगे।
  • यह ग्रहण खंडग्रास के रूप में लगभग 1 घंटा 16 मिनट तक रहेगा और इसके उपच्छाया की अवधि 4 घंटे 23 मिनट के आसपास होगी।
  • इस ग्रहण का सूतक काल 28 अक्टूबर की दोपहर 2:50 से शुरू होगा और रात्रि में 2:24 पर समाप्त होगा।
  • यह ग्रहण विशेष रूप से भारत में भी दिखाई देगा इसलिए भारत में इसका सूतक काल भी मान्य होगा।
  • भारत के अतिरिक्त नेपाल, श्रीलंका, बांग्लादेश, भूटान, मंगोलिया, अफगानिस्तान, चीन, ईरान, रूस, कजाकिस्तान, सऊदी अरब, सूडान, ईरान, तुर्की, अल्जीरिया, जर्मनी, पोलैंड, नाइजीरिया, दक्षिण अफ्रीका, इटली, स्पेन, फ्रांस, नॉर्वे, ब्रिटेन, स्पेन, स्वीडन, मलेशिया, फिलीपींस, थाईलैंड, ऑस्ट्रेलिया, जापान, इंडोनेशिया, कोरिया और ब्राजील के पूर्वी भागों में यह चंद्र ग्रहण दिखाई देगा।
  • यह चंद्र ग्रहण मेष राशि और अश्विनी नक्षत्र में घटित होगा इसलिए इस राशि और इस नक्षत्र के लोगों पर इसका विशेष प्रभाव दर्शनीय होगा।
  • ज्योतिषीय दृष्टि से देखें तो जिस दिन और जिस समय यह चंद्र ग्रहण लगेगा, उस समय गुरु और राहु एक साथ युति कर रहे होंगे तथा शनि, मंगल, सूर्य आदि की इन पर दृष्टि होगी इसलिए यह ग्रहण अनिष्टकारी साबित हो सकता है। इससे कहीं अति वर्षा और कहीं जनहानि तथा कहीं अकाल जैसी स्थिति निर्मित हो सकती है। विभिन्न देशों के बीच युद्ध का भय व्याप्त होगा। महंगाई में बढ़ोतरी होगी। धातुओं के भाव तेज हो सकते हैं।
  • इस प्रकार चंद्र ग्रहण विशेष रूप से प्रभाव दिखाने वाला होगा क्योंकि यह भारत में दृश्य मान होगा और भारत में इसका सूतक काल भी प्रभावी होगा। ऐसे में जिन लोगों की मेष राशि हो अथवा जिनका जन्म अश्विनी नक्षत्र में हुआ हो, उन्हें विशेष रूप से ध्यान देने की आवश्यकता पड़ेगी क्योंकि इस ग्रहण का दुष्प्रभाव आपको परेशान कर सकता है।
  • इस चंद्रग्रहण के दुष्प्रभावों को दूर करने के लिए और सुख समृद्धि की प्राप्ति के लिए नीचे हमने कुछ उपाय दिए हैं। उन्हें करने से आपको अवश्य ही लाभ होगा। यदि आप मंत्र जाप कर सकें तो यह अति उत्तम होगा। हमने आपके लिए कुछ मंत्र भी बताए हैं। इन मंत्रों का जाप करना आपको बड़ी से बड़ी समस्या से बाहर निकालने में सहयोगी साबित हो सकता है और आप अपनी चिंताओं से मुक्ति भी प्राप्त कर सकते हैं।
उपच्छाया चंद्र ग्रहण 2023
तिथि दिन तथा दिनांक चन्द्र ग्रहण प्रारंभ समय चन्द्र ग्रहण समाप्त समय दृश्यता का क्षेत्र
वैशाख मास शुक्ल पक्ष पूर्णिमा शुक्रवार / शनिवार 5 / 6 मई 2023 रात्रि 8:44 बजे मध्यरात्रि के बाद 1:02 बजे एशिया, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण पूर्वी यूरोप का कुछ भाग

नोट: उपरोक्त तालिका में दिया गया चंद्र ग्रहण का समय भारतीय समय अनुसार है। यह चन्द्र ग्रहण भारत में दृश्य मान नहीं होगा लेकिन एक उपच्छाया चन्द्र ग्रहण होने के कारण इसे ग्रहण की संज्ञा नहीं दी गई है इसलिए इसका कोई भी सूतक या धार्मिक प्रभाव मान्य नहीं होगा। सभी जातक इस ग्रहण काल में उपवास, व्रत, दान, जप, पाठ, पूजा, तीर्थ स्थान दर्शन, पवित्र नदी में स्नान आदि विधिवत रूप से कर सकते हैं।

उपच्छाया चंद्र ग्रहण 2023

  • उपरोक्त बताए गए चंद्रग्रहण के अतिरिक्त एक अन्य उपच्छाया चंद्रग्रहण भी 2023 में लगेगा।
  • हिंदू पंचांग के अनुसार यह चंद्रग्रहण वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को लगेगा।
  • यह उपच्छाया चंद्र ग्रहण दिन शुक्रवार/शनिवार दिनांक 5/6 मई 2023 को लगेगा।
  • यह चंद्रग्रहण रात्रि 8:44 से मध्यरात्रि उपरांत 1:02 तक लगेगा।
  • यह उपच्छाया चंद्रग्रहण एशिया, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण पूर्वी यूरोप के कुछ भागों में भी दिखाई देगा।
  • वैदिक ज्योतिष के अनुसार यह चंद्रग्रहण तुला राशि और स्वाति तथा अनुराधा नक्षत्र में लगेगा।
  • यह चंद्रग्रहण लगभग 4 घंटे 15 मिनट की अवधि का होगा।
  • पूर्ण चंद्रग्रहण न होने के कारण उपच्छाया चंद्रग्रहण को ग्रहण की मान्यता नहीं दी जाती है इसलिए सूतक काल भी मान्य नहीं होगा इसलिए आप इस ग्रहण काल में अपने सभी कार्य पूर्व की भांति कर सकते हैं।

चंद्रग्रहण के दौरान यह खास उपाय दिलाएंगे आपको समस्या से मुक्ति

  • चंद्र ग्रहण के स्पर्श काल से शुरू होकर चंद्र ग्रहण के मोक्ष तक चलने वाले सूतक काल में मन लगाकर भगवान का भजन, ध्यान, आराधना आदि करें।
  • सूतक काल के दौरान चंद्रमा के पीड़ित होने के कारण चंद्रमा के मंत्र का जाप करना सर्वाधिक लाभदायक रहेगा।
  • चंद्रमा के अतिरिक्त राहु और केतु के मंत्रों का जाप करना और उनके लिए दान करना भी लाभदायक रहेगा।
  • चंद्रग्रहण की समाप्ति के साथ ही स्नान अवश्य करें और उसके बाद भगवान की मूर्तियों को भी शुद्ध करें।
  • चंद्र ग्रहण की समाप्ति के तुरंत बाद घर में गंगाजल का छिड़काव करें।
  • यदि आप किसी असाध्य बीमारी से पीड़ित हैं तो चंद्र ग्रहण की अवधि में भगवान शिव के श्री महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें।
  • यदि आप किसी विपत्ति से परेशान हैं या कोई शत्रु आपको पीड़ित कर रहा है तो आप चंद्र ग्रहण की अवधि में हनुमान चालीसा और बजरंग बाण का पाठ कर सकते हैं।
  • यदि आप कोई मंत्र सिद्ध करना चाहते हैं तो उस मंत्र का मन लगाकर निरंतर जाप इस ग्रहण अवधि में आप कर सकते हैं।
  • यदि आप शनि की ढैया या शनि की साढ़ेसाती से पीड़ित हैं तो ग्रहण के सूतक काल की समाप्ति तक शनि मंत्र का जाप कर सकते हैं।
  • यदि आप मांगलिक दोष से पीड़ित हैं तो आप ग्रहण काल के समाप्त होते ही सुंदरकांड का पाठ कर सकते हैं।
  • चंद्र ग्रहण की समाप्ति के बाद काला तिल, काले वस्त्र, साबुत उड़द, आटा, दाल, चावल, चीनी, श्वेत वस्त्र, सतनाजा आदि किसी जरूरतमंद को दान करें लेकिन इस दान का संकल्प ग्रहण काल में ही ले लें।
  • सूतक काल के दौरान किसी पवित्र नदी में स्नान अवश्य करें।
  • किसी विशेष उद्देश्य की प्राप्ति के लिए उस कार्य को संपादित करने वाले देवी-देवता के मंत्र का जाप कर सकते हैं।
  • सामान्य रूप से सूतक काल और ग्रहण काल में नवग्रह मंत्रों का जाप, गायत्री मंत्र का जाप अथवा महामृत्युंजय मंत्र का जाप करना अति लाभदायक रहता है।
  • उपरोक्त के अतिरिक्त आप दुर्गा चालीसा, विष्णु सहस्रनाम, श्रीमद्भागवत गीता, गजेंद्र मोक्ष स्तोत्र, श्री राम रक्षा स्तोत्र आदि का पाठ भी कर सकते हैं।
  • चंद्रग्रहण के मोक्ष काल के तुरंत बाद ताजा भोजन पका कर सभी को खिलाएं।
  • गर्भवती स्त्रियों को अपने उदर पर गेरू से स्वास्तिक बनाना चाहिए।
  • इसके अतिरिक्त आप अपने सिर पर पल्ला ओढ़कर उस पर भी गेरू से स्वास्तिक या ॐ का चिह्न बना सकते हैं।
  • ग्रहण का सूतक लगने से पूर्व ही कुशा अथवा तुलसीदल सभी भोज्य तथा पेय सामग्री में रख दें।

चंद्रग्रहण के दौरान भूलकर भी न करें ये काम

  • चंद्र ग्रहण के स्पर्श काल से शुरू होकर चंद्र ग्रहण के मोक्ष तक चलने वाले सूतक काल में कोई भी नया या शुभ काम न करें।
  • चंद्र ग्रहण की पूर्ण अवधि के दौरान भोजन बनाने और भोजन खाने से जरूर बचें।
  • ग्रहण के सूतक काल में और ग्रहण की अवधि के समाप्त होने तक किसी भी तरह के शारीरिक संबंध बनाने से परहेज करें।
  • ग्रहण काल के दौरान किसी भी देवी-देवता की मूर्ति का बिल्कुल भी स्पर्श न करें।
  • तुलसी के पौधे को भी स्पर्श न करें
  • मंदिर में प्रवेश न करें।
  • ग्रहण काल के दौरान किसी भी तरह की धारदार वस्तु का उपयोग बिल्कुल न करें जैसे कि चाकू, कैंची, सुई, तलवार आदि।
  • चंद्रग्रहण की कुल अवधि के दौरान निद्रा से परहेज करें।

चंद्रग्रहण 2023 के दौरान इन मंत्रों के जाप से मिलेगी सफलता

विधुन्तुद नमस्तुभ्यं सिंहिकानन्दनाच्युत।
दानेनानेन नागस्य रक्ष मां वेधजाद्भयात्॥२॥

श्लोक अर्थ - सिंहिकानन्दन (सिंहिका के पुत्र), अच्युत! हे विधुन्तुद, नाग के इस दान से ग्रहण से होने वाले भय से मेरी रक्षा कीजिए।

तमोमय महाभीम सोमसूर्यविमर्दन।
हेमताराप्रदानेन मम शान्तिप्रदो भव॥१॥

श्लोक अर्थ - अन्धकाररूप महाभीम चन्द्रमा और सूर्य का मर्दन करने वाले राहु! सुवर्ण तारा के दान से मुझे शान्ति प्रदान कीजिए।

सभी तरह के ज्योतिषीय समाधान के लिए विजिट करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हमें उम्मीद है कि चंद्र ग्रहण 2023 से संबंधित एस्ट्रोसेज का यह लेख आपको पसंद आया होगा और आपके लिए बहुत उपयोगी साबित होगा। इस लेख को पसंद करने एवं पढ़ने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद !

Astrological services for accurate answers and better feature

33% off

Dhruv Astro Software - 1 Year

'Dhruv Astro Software' brings you the most advanced astrology software features, delivered from Cloud.

Brihat Horoscope
What will you get in 250+ pages Colored Brihat Horoscope.
Finance
Are money matters a reason for the dark-circles under your eyes?
Ask A Question
Is there any question or problem lingering.
Career / Job
Worried about your career? don't know what is.
AstroSage Year Book
AstroSage Yearbook is a channel to fulfill your dreams and destiny.
Career Counselling
The CogniAstro Career Counselling Report is the most comprehensive report available on this topic.

Astrological remedies to get rid of your problems

Red Coral / Moonga
(3 Carat)

Ward off evil spirits and strengthen Mars.

Gemstones
Buy Genuine Gemstones at Best Prices.
Yantras
Energised Yantras for You.
Rudraksha
Original Rudraksha to Bless Your Way.
Feng Shui
Bring Good Luck to your Place with Feng Shui.
Mala
Praise the Lord with Divine Energies of Mala.
Jadi (Tree Roots)
Keep Your Place Holy with Jadi.

Buy Brihat Horoscope

250+ pages @ Rs. 599/-

Brihat Horoscope

AstroSage on MobileAll Mobile Apps

Buy Gemstones

Best quality gemstones with assurance of AstroSage.com

Buy Yantras

Take advantage of Yantra with assurance of AstroSage.com

Buy Feng Shui

Bring Good Luck to your Place with Feng Shui.from AstroSage.com

Buy Rudraksh

Best quality Rudraksh with assurance of AstroSage.com
Call NowTalk to
Astrologer
Chat NowChat with
Astrologer