G नाम वालों का राशिफल 2023
G नाम वालों का राशिफल 2023 (G Naam ka Rashifal 2023) एस्ट्रोसेज की विशेष प्रस्तुति है यह राशिफल 2023 जो विशेष रूप से उन लोगों के लिए तैयार किया गया है, जिनको अपनी सही जन्मतिथि पता नहीं है और जन्मतिथि का ज्ञान ना होने के कारण वह अपना राशिफल नहीं देख पाते हैं क्योंकि उन्हें अपनी राशि भी पता नहीं है। तो हम उनकी मदद करते हुए यह राशिफल 2023 प्रस्तुत कर रहे हैं। यह केवल उन्हीं लोगों के लिए है जिनका नाम अंग्रेजी वर्णमाला के "G" अक्षर से शुरू होता है। प्रत्येक वर्ष जब हम नए वर्ष में प्रवेश करते हैं तो जो नए साल के आने की खुशी होती है, उसके साथ-साथ हमारे मन में अनेक जिज्ञासाएं उत्पन्न होती हैं क्योंकि हम अपने भविष्य को लेकर चिंतित होते हैं और भविष्य में क्या होगा, यह सोचकर असुरक्षा की भावना भी कई बार महसूस करते हैं इसलिए यह G नाम वालों का राशिफल 2023 (G Naam ka Rashifal 2023) G नाम के लोगों के लिए तैयार किया गया है जिसमें आप 2023 में अपने जीवन में आने वाली घटनाओं के बारे में जान सकते हैं। आपका प्रेम जीवन कैसा रहेगा? आप विवाहित हैं तो वैवाहिक जीवन में क्या स्थितियां देखने को मिलेंगी? आपका आर्थिक स्तर कैसा रहेगा? करियर में क्या होगा आपके साथ? क्या नौकरी बदलेगी या होगी पदोन्नति? व्यापार में सफलता कब मिलेगी? आपका स्वास्थ्य कैसा रहेगा? यदि आप विद्यार्थी हैं तो शिक्षा को लेकर कैसे परिणामों की प्राप्ति होगी आदि सभी बातों के जवाब आपको इस राशिफल 2023 में प्रदान किए जा रहे हैं।

2023 में बदलेगी आपकी किस्मत? विद्वान ज्योतिषियों से करें फोन पर बात
यदि आपका नाम अंग्रेजी के G अक्षर से शुरू होता है और आप जानना चाहते हैं कि साल 2023 आपके लिए कैसा रहेगा तो यह राशिफल खास तौर पर आपके लिए है। चाल्डियन न्यूमेरोलॉजी (अंक ज्योतिष की एक पद्धति) के अनुसार अंक 3 (नंबर 3) G अक्षर पर आधिपत्य रखता है। अंक 3 देव गुरु बृहस्पति का अंक माना गया है। G अक्षर धनिष्ठा नक्षत्र के अंतर्गत आता है जिसके स्वामी मंगल महाराज हैं और राशि की बात करें तो यह मकर राशि का शब्द है जिसके स्वामी शनि ग्रह हैं। इस प्रकार G अक्षर के लोगों पर देव गुरु बृहस्पति, मंगल देव और शनि देव का संयुक्त प्रभाव दिखाई देता है। वर्ष 2023 में इन्हीं ग्रहों की विशेष स्थितियों से निर्मित होने वाले योगों एवं दोषों के कारण ही आपको अच्छे और बुरे प्रभाव मिलेंगे। एस्ट्रोसेज के सुविख्यात ज्योतिषी डॉ. मृगांक शर्मा ने विशेष रूप से आपके लिए ग्रहों की चाल को ध्यान में रखकर यह G नाम वालों का राशिफल 2023 (G Naam ka Rashifal 2023) तैयार किया है। आइए अब जानते हैं G नाम का राशिफल 2023।
बृहत् कुंडली: जानें ग्रहों का आपके जीवन पर प्रभाव और उपाय
Click Here To Read In English: G Letter Horoscope 2023
G अक्षर से नाम वाले लोगों का करियर और व्यवसाय 2023
G नाम वालों का राशिफल 2023 (G Naam ka Rashifal 2023) के अनुसार वर्ष 2023 आपके करियर के लिए मिश्रित परिणाम देने वाला वर्ष साबित होने वाला है। इस वर्ष आपको उतार-चढ़ाव का सामना भी करना पड़ेगा और अपने करियर में कुछ असंतुलन भी दिखाई देगा। यदि आप नौकरी करते हैं तो वर्ष की शुरुआत से ही आपको अपने काम पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत पड़ेगी क्योंकि कई बार आपको असुरक्षा की भावना महसूस होगी और आपको यह भी लगेगा कि आप जो काम कर रहे हैं, वह काम आपके लिए ठीक नहीं है और आपको काम बदल देना चाहिए। इसी उधेड़बुन में आपका मन काम में कम लगेगा और उसका असर आपकी कार्य क्षमता पर पड़ेगा। इससे कार्यक्षेत्र में आपको समस्या का सामना करना पड़ सकता है। फरवरी से अगस्त के बीच कोशिश करने से आपको एक अच्छी नौकरी मिल सकती है लेकिन काम का दबाव आपके ऊपर बना रहेगा। अक्टूबर के बाद जाकर आप कुछ राहत की उम्मीद कर सकते हैं।
यदि आप कोई व्यापार करते हैं तो वर्ष की शुरुआत आपके लिए अच्छी है। आप परिवार वालों के सहयोग से अपने व्यापार को आगे बढ़ाने में कामयाब हो सकते हैं। लंबी दूरी की यात्राएं भी काफी होंगी, जो आपके व्यापार को आगे बढ़ाने में मददगार साबित होंगी। वर्ष के मध्य में व्यापार में कुछ हानि उठानी पड़ सकती है क्योंकि कुछ गलत लोगों के साथ मिलकर काम करना आपको नुकसान दे सकता है। किसी के प्रलोभन में आकर कोई काम में हाथ ना लें, नहीं तो नुकसान उठाना पड़ सकता है। सितंबर से दिसंबर के बीच का समय व्यापार को उन्नति देगा।
G अक्षर से नाम वाले लोगों का वैवाहिक जीवन 2023
G नाम वालों का राशिफल 2023 (G Naam ka Rashifal 2023) के अनुसार, वर्ष की शुरुआत में वैवाहिक जीवन रोमांटिक के साथ-साथ तनावपूर्ण भी रहेगा। आपके जीवनसाथी पारिवारिक गतिविधियों और घर की स्थिति को ध्यान में रखकर आपसे बहुत कुछ कहेंगे जिसमें से कई ऐसी बातें होंगी, जो कड़वी और चुभने वाली बात होंगी लेकिन सत्य होंगी। इससे पारिवारिक कलह भी बढ़ सकती है लेकिन आप यदि धैर्य से हर समस्या को सुलझाने का प्रयास करेंगे तो धीरे-धीरे समस्याएं सुलझनी शुरू हो जाएंगी। वर्ष की शुरुआत में आप काम के सिलसिले में अपने जीवनसाथी से कुछ समय के लिए दूर भी हो सकते हैं।
इस वर्ष के मध्य में जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखना होगा क्योंकि इस वर्ष उनके बीमार पड़ने के योग बनेंगे। अगस्त से लेकर अक्टूबर के बीच उनके स्वास्थ्य में सुधार आएगा। आप समस्याओं को दूर करते-करते थोड़े निराश जरूर हो जाएंगे लेकिन जीवनसाथी भी आपकी समस्याओं को समझते हुए आपका सहयोग करेंगे। आपसी सामंजस्य से आपका रिश्ता बेहतर बनेगा और वर्ष के अंतिम दिनों में आप अच्छा दांपत्य जीवन देखेंगे। एक-दूसरे के साथ समय बिताएंगे। अच्छी जगह घूमने जाएंगे और परिवार को भी समय देंगे। इससे आपका रिश्ता परिपक्व भी होगा और आप दोनों को खुशी भी देगा।
G अक्षर से नाम वाले लोगों की शिक्षा 2023
यदि आप एक विद्यार्थी हैं तो वर्ष की शुरुआत ज्यादा अच्छी नहीं रहेगी। आपका मन पढ़ाई में कम लगेगा और आप इधर-उधर ज्यादा समय व्यर्थ करेंगे। इससे महत्वपूर्ण समय नष्ट हो सकता है और परीक्षा में आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। यदि आप चाहते हैं कि आप अपनी परीक्षा में अच्छे अंकों से उत्तीर्ण हों तो वर्ष की शुरुआत से ही अपनी पढ़ाई को ध्यान में रखते हुए तैयारी करें और खूब मेहनत करें। वर्ष का मध्य आपके लिए अच्छा है और वर्ष के अंतिम दिनों में भी आपको शिक्षा में अच्छी सफलता मिलेगी लेकिन अपने आसपास के माहौल में इतना ज्यादा ना घुले-मिलें जिससे कि वह आपकी पढ़ाई को खराब कर सके।
G नाम वालों का राशिफल 2023 (G Naam ka Rashifal 2023) के अनुसार, प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी में लगे विद्यार्थियों को अच्छी सफलता मिल सकती है। हो सकता है कि इसके लिए आपको घर से दूर जाकर परीक्षा की तैयारी करनी पड़े लेकिन सफलता मिल सकती है। विशेष रूप से वर्ष की शुरुआत से वर्ष के मध्य तक का समय और वर्ष का पूर्वार्ध आपके लिए ज्यादा अनुकूल है। उत्तरार्ध में अपेक्षाकृत सफलता के योग थोड़े कम बनेंगे। यदि आप उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं तो आपके लिए यह वर्ष अच्छा रहेगा लेकिन यदि उच्च शिक्षा में विदेश जाकर दाखिला लेना चाहते हैं तो जनवरी, अप्रैल, अगस्त और अक्टूबर के महीने में सफलता मिल सकती है, अन्यथा आपको लंबी प्रतीक्षा करनी पड़ेगी।
G अक्षर से नाम वाले लोगों का प्रेम जीवन 2023
आपके प्रेम जीवन में वर्ष की शुरुआत में मंगल ग्रह का प्रभाव तनाव घोलेगा। वैसे तो आप अपने प्रियतम के लिए अधीर हो उठेंगे और हर संभव कोशिश करेंगे कि वह मिलते रहें और आपके बीच प्रेम और रोमांस होता रहे लेकिन कई ऐसी बातें आप दोनों के बीच हो सकती हैं, जो लड़ाई-झगड़े का रूप ले लें और जिससे वर्ष की शुरुआत कुछ कमजोर और परेशानीजनक हो सकती है। फरवरी से मई के बीच का समय अच्छा रहेगा। रिश्ते में रोमांस भी बढ़ेगा। एक दूसरे को पर्याप्त समय देंगे जिससे आपका रिश्ता खूब बढ़िया चल पड़ेगा।
G नाम वालों का राशिफल 2023 (G Naam ka Rashifal 2023) के अनुसार, अपने प्रेम जीवन को निखारने के लिए आपको उनके दिल में जगह तो बनानी है लेकिन उनकी समस्याओं को भी समझना है और संभव होने पर उनकी मदद भी करनी है। इस वर्ष के मध्य में कुछ ऐसी परिस्थितियां आ सकती हैं कि जब आपको अपने प्रियतम की मदद करनी होगी। एक अच्छे और आदर्श प्रियतम के रूप में आप उनकी मदद कर सकते हैं। अक्टूबर, नवंबर और दिसंबर के महीने बाहर घूमने जाने के अच्छे योग बनाएंगे। एक दूसरे को ज्यादा से ज्यादा समय देकर आप एक दूसरे पर विश्वास जमाने में कामयाब रहेंगे और यही आपके रिश्ते के लिए भी आवश्यक होगा। वर्ष की शुरुआत में विवाह के योग बनेंगे। उसके बाद लंबी प्रतीक्षा हो सकती है। वर्ष के अंतिम महीने में प्रस्ताव देने से अगले वर्ष विवाह के बंधन में बंधने की संभावना बन सकती है।
G अक्षर से नाम वाले लोगों का आर्थिक जीवन 2023
G नाम वालों का राशिफल 2023 (G Naam ka Rashifal 2023) के अनुसार, आर्थिक रूप से वर्ष की शुरुआत थोड़ी कमजोर है। आपके खर्चे अधिक होने से और आमदनी कम होने से थोड़ी समस्याएं आ सकती हैं। वैसे मंगल ग्रह की कृपा आप को आर्थिक रूप से मजबूत बनाएगी। आपके पास आमदनी आने के योग बनेंगे लेकिन आपके खर्चे जरूरत से ज्यादा होंगे, जो आपको परेशान करते रहेंगे। ऐसा अगस्त तक चलेगा। वर्ष की पहली और दूसरी तिमाही थोड़ी तनावपूर्ण रहेगी लेकिन वर्ष का उत्तरार्ध अच्छा है। उसके बाद आपकी आमदनी दिन पर दिन बढ़ती जाएगी। कुछ नए तरीके भी आपके सामने आएंगे जिनसे धन को बढ़ाने में आपको सफलता मिलेगी। व्यापार में लाभ और नौकरी में भी स्थिति अच्छी होने से आप अच्छा धन अर्जित कर पाएंगे। अगर आप शेयर बाजार में निवेश करना चाहते हैं तो पूरी तैयारी के साथ ही इस मैदान में उतरें। इसमें आपको सफलता मिल सकती है और आपकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ हो सकती है।
G अक्षर से नाम वाले लोगों का स्वास्थ्य 2023
G नाम वालों का राशिफल 2023 (G Naam ka Rashifal 2023) यह बताता है कि स्वास्थ्य को लेकर आपको थोड़ा सा ध्यान देने की आवश्यकता पड़ेगी। वर्ष की शुरुआत में आपको छाती में जकड़न या छाती का संक्रमण हो सकता है। आपको तेज बुखार, सर्दी, जुकाम, खांसी, नजला जैसी समस्याएं सामने आकर पीड़ित कर सकती हैं इसलिए बेहतर तो यही होगा कि आप अपने स्वास्थ्य का बराबर ध्यान रखें क्योंकि ऐसा ना करने पर आप किसी न किसी बड़ी बीमारी की चपेट में आ सकते हैं। मार्च और अप्रैल के महीने स्वास्थ्य के लिए अच्छे रहेंगे। मई से सितंबर तक का समय स्वास्थ्य में समस्याएं देगा। आपको फेफड़ों से संबंधित कोई समस्या इस वर्ष परेशान कर सकती है। इसका खास ख्याल रखें, नहीं तो परेशानी में आ सकते हैं। आवश्यक होने पर चिकित्सीय उपचार भी अवश्य लें। अगर आप निरंतर योग और ध्यान करते हैं तो फिर समस्याओं से मुक्ति मिलने के योग भी बनेंगे। अब ऐसे अक्टूबर और नवंबर में स्वास्थ्य में सुधार देखने को मिलेगा जो दिसंबर के अंत तक भी जारी रहेगा।
G अक्षर से नाम वाले लोगों के लिए साल 2023 में किये जाने वाले उपाय
G नाम वालों का राशिफल 2023 (G Naam ka Rashifal 2023) के अनुसार वर्ष 2023 को बेहतर बनाने के लिए कुछ विशेष उपाय आपको करने चाहिए। इन उपायों के द्वारा आप अपने जीवन में सुख और समृद्धि प्राप्त कर सकते हैं और चुनौतियों में कमी लाकर स्वयं को मजबूत बना सकते हैं। इन विशेष उपायों में आपको शनिवार के दिन श्री शनि चालीसा का पाठ करना चाहिए। आप चाहें तो दुर्गा सप्तशती का पाठ भी कर सकते हैं अथवा शुक्रवार की अष्टमी तिथि को अपने घर में संध्या काल में सप्तशती का हवन कराएं। इससे सभी ग्रह जनित बाधाएं दूर होंगी और आपकी समस्याओं का अंत होगा। इसके अतिरिक्त छोटी कन्याओं के चरण छूकर उनका प्रतिदिन आशीर्वाद लेना भी आपके लिए बहुत लाभदायक साबित होगा।
सभी तरह के ज्योतिषीय समाधान के लिए विजिट करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर
हमें उम्मीद है कि राशिफल 2023 से संबंधित एस्ट्रोसेज का यह लेख आपको पसंद आया होगा और आपके लिए बहुत उपयोगी साबित होगा। इस लेख को पसंद करने एवं पढ़ने तथा एस्ट्रोसेज से जुड़े रहने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद !
Astrological services for accurate answers and better feature
Astrological remedies to get rid of your problems

AstroSage on MobileAll Mobile Apps
- Horoscope 2023
- राशिफल 2023
- Calendar 2023
- Holidays 2023
- Chinese Horoscope 2023
- Education Horoscope 2023
- Purnima 2023
- Amavasya 2023
- Shubh Muhurat 2023
- Marriage Muhurat 2023
- Chinese Calendar 2023
- Bank Holidays 2023
- राशि भविष्य 2023 - Rashi Bhavishya 2023 Marathi
- ராசி பலன் 2023 - Rasi Palan 2023 Tamil
- వార్షిక రాశి ఫలాలు 2023 - Rasi Phalalu 2023 Telugu
- રાશિફળ 2023 - Rashifad 2023
- ജാതകം 2023 - Jathakam 2023 Malayalam
- ৰাশিফল 2023 - Rashifal 2023 Assamese
- ରାଶିଫଳ 2023 - Rashiphala 2023 Odia
- রাশিফল 2023 - Rashifol 2023 Bengali
- ವಾರ್ಷಿಕ ರಾಶಿ ಭವಿಷ್ಯ 2023 - Rashi Bhavishya 2023 Kannada