जैन कैलेंडर 2023: प्रमुख जैन व्रत-त्यौहारों की सूची 2023
एस्ट्रोसेज का जैन कैलेंडर 2023 (Jain Calendar 2023) आर्टिकल आपको वर्ष 2023 में आने वाले जैन धर्म के प्रमुख व्रत और त्योहारों की तिथियों समेत सभी महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान करेगा। दुनिया के प्राचीन धर्मों में से एक है जैन धर्म, जिसका संस्थापक ऋषभ देव को माना जाता है। इस आर्टिकल में हम आपको जैन कैलेंडर 2023 (Jain Calendar 2023) के बारे में विस्तारपूर्वक बताएंगे, लेकिन उससे पहले नज़र डालते हैं वर्ष 2023 में आने वाले जैन धर्म के प्रमुख त्योहारों और व्रतों की तिथियों पर।

Read in English: Jain Calendar 2023
भविष्य से जुड़ी किसी भी समस्या का समाधान मिलेगा विद्वान ज्योतिषियों से बात करके
जैन कैलेंडर 2023: त्यौहार एवं पर्व की तिथियां
जैन कैलेंडर 2023: जनवरी | |
तिथि | पर्व |
19 जनवरी 2023 | शीतलनाथ जन्म तप |
20 जनवरी 2023 | मेरु त्रयोदशी आदिनाथ निर्वाण कल्याणक ऋषभदेव मोक्ष |
26 जनवरी 2023 | दसलक्षण (3/3) प्रारंभ |
27 जनवरी 2023 | मर्यादा महोत्सव |
जैन कैलेंडर 2023: फरवरी | |
तिथि | पर्व |
04 फरवरी 2023 | श्री जितेंद्र रथ यात्रा, दसलक्षण (3/3) समाप्त |
27 फरवरी 2023 | अष्टानिका (3/3) प्रारंभ |
जैन कैलेंडर 2023: मार्च | |
तिथि | पर्व |
07 मार्च 2023 | अष्टानिका (3/3) समाप्त |
26 मार्च 2023 | दसलक्षण (1/3) प्रारंभ |
28 मार्च 2023 | आयंबील ओली आरंभ |
जैन कैलेंडर 2023: अप्रैल | |
तिथि | पर्व |
03 अप्रैल 2023 | महावीर जयंती |
04 अप्रैल 2023 | दसलक्षण (1/3) समाप्त |
06 अप्रैल 2023 | आयंबील ओली समाप्त |
30 अप्रैल 2023 | श्री महावीर स्वामी कैवल्य ज्ञान दिवस |
जैन कैलेंडर 2023: मई | |
तिथि | पर्व |
06 मई 2023 | ज्येष्ठ जिनवर व्रत प्रारंभ |
16 मई 2023 | श्री अनंतनाथ जन्म तप |
जैन कैलेंडर 2023: जून | |
तिथि | पर्व |
04 जून 2023 | ज्येष्ठ जिनवर व्रत |
26 जून 2023 | अष्टानिका (1/3) प्रारंभ |
जैन कैलेंडर 2023: जुलाई | |
तिथि | पर्व |
02 जुलाई 2023 | चौमासी चौदस |
03 जुलाई 2023 | अष्टानिका (1/3) समाप्त |
जैन कैलेंडर 2023: अगस्त | |
तिथि | पर्व |
23 अगस्त 2023 | पार्श्वनाथ मोक्ष |
जैन कैलेंडर 2023: सितंबर | |
तिथि | पर्व |
15 सितंबर 2023 | संवत्सरी |
16 सितंबर 2023 | कल्पसूत्र पाठ |
17 सितंबर 2023 | तैलधर तपः |
19 सितंबर 2023 | दसलक्षण (2/3) प्रारंभ |
20 सितंबर 2023 | क्षमावाणी पर्व |
28 सितंबर 2023 | दसलक्षण (2/3) समाप्त |
जैन कैलेंडर 2023: अक्टूबर | |
तिथि | पर्व |
20 अक्टूबर 2023 | आयंबील ओली प्रारंभ |
28 अक्टूबर 2023 | आयंबील ओली समाप्त |
जैन कैलेंडर 2023: नवंबर | |
तिथि | पर्व |
11 नवंबर 2023 | श्री पद्म प्रभु जन्म तपः |
13 नवंबर 2023 | महावीर निर्वाण |
18 नवंबर 2023 | ज्ञान पंचमी/सौभाग्य पंचमी |
20 नवंबर 2023 | अष्टानिका (2/3) प्रारंभ |
27 नवंबर 2023 | अष्टानिका (2/3) समाप्त |
जैन कैलेंडर 2023: दिसंबर | |
तिथि | पर्व |
07 दिसंबर 2023 | महावीर स्वामी दीक्षा |
23 दिसंबर 2023 | मौनी एकादशी |
बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा
जैन कैलेंडर 2023 का महत्व
भारत सहित दुनियाभर में जैन धर्म के अनुयायियों की संख्या काफ़ी तादाद में है। जैन कैलेंडर 2023 (Jain Calendar 2023) का निर्माण करते समय हमने इस बात का ध्यान रखा है कि जैन समुदाय के लोग हिंदू पर्वों को भी बेहद उत्साह के साथ मनाते हैं, लेकिन जैन कैलेंडर 2023 (Jain Calendar 2023) को विशेष रूप से जैन धर्म की संस्कृति, व्रत एवं पर्वों के अनुसार बनाया गया है। जिससे जैन धर्म के लोगों को 2023 में आने वाले महत्वपूर्ण त्योहारों और व्रतों की तिथियों की जानकारी पहले से प्राप्त हो सके।
शनि रिपोर्ट से जानें शनि की साढ़े साती और शनि की महादशा के बारे में सब कुछ
यदि हम जैन धर्म की बात करें तो, इस धर्म के लोग अहिंसा में विश्वास करते हैं और इनके अहिंसा के सिद्धांत से प्रभावित होकर ही महात्मा गाँधी ने अहिंसा के सिद्धांत को अपने जीवन में उतारा था।
नये साल में करियर की कोई भी दुविधा कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट से करें दूर
जैन कैलेंडर 2023: जैन धर्म के प्रमुख त्यौहार
- मेरु त्रयोदशी: मेरु त्रयोदशी का पर्व जैन धर्म के लोगों के लिए बेहद खास होता है, जो पौष माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर मनाया जाता है। इस दिन को पहले तीर्थंकर ऋषभदेव को निर्वाण या मोक्ष की प्राप्ति होने की खुशी में मनाया जाता है।
- फाल्गुन अष्टानिका आरंभ: जैन कैलेंडर 2023 (Jain Calendar 2023) की सूची में जगह बनाने वाला यह एक विशेष जैन त्योहार है, जो लगातार आठ दिनों तक बहुत ही आस्था से मनाया जाता है।
- फाल्गुन अष्टानिका समाप्त: जैन समुदाय के लिए फाल्गुन अष्टानिका के प्रत्येक दिन को अत्यंत महत्वपूर्ण माना गया है। इसी वजह से फाल्गुन अष्टानिका के अंतिम दिन का भी अपना अलग महत्व है।
- फाल्गुन चौमासी चौदस: जैन धर्म के अनुसार, चौमासी चौदस चार माह की अवधि होती है, जब भगवान महावीर द्वारा स्थापित सिद्धांतों, विशेष रूप से अहिंसा के सिद्धांत का पालन किया जाता है और इसी संदेश को चौमासी चौदस दुनियाभर में फैलाती है।
- महावीर जयंती: जैन कैलेंडर 2023 (Jain Calendar 2023) में स्थान पाने वाला महावीर जयंती का पर्व जैन संप्रदाय के सबसे बड़े त्योहारों में से एक है। इस दिन 599 ईसा पूर्व में वर्धमान महावीर का जन्म हुआ था, जिन्हें संसार में महावीर के नाम से जाना जाता है। यह जैन धर्म के 24 तीर्थंकरों में अंतिम तीर्थंकर हैं।
- दसलक्षण पर्व: जैन धर्म के सबसे प्रमुख जैन पर्वों में से एक है दसलक्षण पर्व, जिसे पर्यूषण पर्व के नाम से भी जाना जाता है। इस पर्व को दिगंबर और श्वेतांबर जैन अनुयायियों द्वारा निरंतर 8 या 10 दिनों तक मनाया जाता है। दसलक्षण पर्व इन दस लक्षणों का प्रतिनिधित्व करता है- क्षमा, मार्दव, आर्नव, सत्य, संयम, शौच, तप, त्याग, आकिंचन्य एवं ब्रह्मचर्य।
- ओली आरंभ: जैन कैलेंडर 2023 (Jain Calendar 2023) में वर्णित ओली का पर्व एक साल में दो बार आता है और लगातार 9 दिनों तक चलता है। जैन पंचांग के अनुसार, सामान्यरूप से ये पर्व चैत्र और आश्विन माह के दौरान आता है।
सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर
इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।
Astrological services for accurate answers and better feature
Astrological remedies to get rid of your problems

AstroSage on MobileAll Mobile Apps
- Horoscope 2023
- राशिफल 2023
- Calendar 2023
- Holidays 2023
- Chinese Horoscope 2023
- Education Horoscope 2023
- Purnima 2023
- Amavasya 2023
- Shubh Muhurat 2023
- Marriage Muhurat 2023
- Chinese Calendar 2023
- Bank Holidays 2023
- राशि भविष्य 2023 - Rashi Bhavishya 2023 Marathi
- ராசி பலன் 2023 - Rasi Palan 2023 Tamil
- వార్షిక రాశి ఫలాలు 2023 - Rasi Phalalu 2023 Telugu
- રાશિફળ 2023 - Rashifad 2023
- ജാതകം 2023 - Jathakam 2023 Malayalam
- ৰাশিফল 2023 - Rashifal 2023 Assamese
- ରାଶିଫଳ 2023 - Rashiphala 2023 Odia
- রাশিফল 2023 - Rashifol 2023 Bengali
- ವಾರ್ಷಿಕ ರಾಶಿ ಭವಿಷ್ಯ 2023 - Rashi Bhavishya 2023 Kannada