विद्यारंभ मुहूर्त 2023 (Vidyarambh Muhurat 2023)
वैदिक ज्योतिष पर आधारित विद्यारंभ मुहूर्त 2023 (Vidyarambh Muhurat 2023) आर्टिकल में आपको जानकारी मिलेगी कि वर्ष 2023 के लिए ऐसे कौन से शुभ दिन व मुहूर्त हैं, जब आप अपने बच्चे का विद्यारंभ संस्कार यानी कि प्रारंभिक शिक्षा की शुरुआत कर सकते हैं। सिर्फ़ इतना ही नहीं इस आर्टिकल में आपको विद्यारंभ मुहूर्त 2023 (Vidyarambh Muhurat 2023) का महत्व, अर्थ और इसकी गणना कैसे की जाती है, यह सब भी जानने को मिलेगा। तो आइए सबसे पहले एक नज़र डालते हैं वर्ष विद्यारंभ मुहूर्त की सूची पर।

Read in English: Vidyarambh Muhurat 2023
विद्यारंभ मुहूर्त 2023 (Vidyarambh Muhurat 2023) की सूची
विद्यारंभ मुहूर्त 2023 (Vidyarambh Muhurat 2023): जनवरी | ||
तिथि | दिन | मुहूर्त का समय |
1 जनवरी 2023 | रविवार | 10:30-14:30 |
8 जनवरी 2023 | रविवार | 08:30-12:35, 14:30-18:20 |
18 जनवरी 2023 | बुधवार | 09:30-12:00, 13:50-19:00 |
19 जनवरी 2023 | बृहस्पतिवार | 09:30-12:00, 13:30-15:30 |
विद्यारंभ मुहूर्त 2023 (Vidyarambh Muhurat 2023): फरवरी | ||
तिथि | दिन | मुहूर्त का समय |
2 फरवरी 2023 | बृहस्पतिवार | 08:30-09:30, 11:20-16:30 |
10 फरवरी 2023 | शुक्रवार | 09:30-14:00, 16:30-18:30 |
11 फरवरी 2023 | शनिवार | 09:50-16:15 , 13:30-19:00 |
15 फरवरी 2023 | बुधवार | 09.00-10:00, 12.00-18:15 |
24 फरवरी 2023 | शुक्रवार | 10.00-11:00, 13:30-19:00 |
विद्यारंभ मुहूर्त 2023 (Vidyarambh Muhurat 2023): मार्च | ||
तिथि | दिन | मुहूर्त का समय |
9 मार्च 2023 | बृहस्पतिवार | 09.00 -12:15, 14:30-19:10 |
10 मार्च 2023 | शुक्रवार | 09.00 -10:20 |
13 मार्च 2023 | सोमवार | 10:30-16:30 |
18 मार्च 2023 | शनिवार | 08:30-11:30 , 14:10-18:20 |
23 मार्च 2023 | बृहस्पतिवार | 09:45-18:15 |
24 मार्च 2023 | शुक्रवार | 11:30-15.50 |
31 मार्च 2023 | शुक्रवार | 09:30-15:30, 18.00-20:00 |
विद्यारंभ मुहूर्त 2023 (Vidyarambh Muhurat 2023): अप्रैल | ||
तिथि | दिन | मुहूर्त का समय |
7 अप्रैल 2023 | शुक्रवार | 15:15-19:30 |
8 अप्रैल 2023 | शनिवार | 08:40-12:40 |
10 अप्रैल 2023 | सोमवार | 09:30-14:30 , 17:30-19:20 |
27 अप्रैल 2023 | बृहस्पतिवार | 09:30-11:15 |
विद्यारंभ मुहूर्त 2023 (Vidyarambh Muhurat 2023): मई | ||
तिथि | दिन | मुहूर्त का समय |
7 मई 2023 | रविवार | 09:40-13:00 ,15:30-19.30 |
22 मई 2023 | सोमवार | 12:15-19:00 |
24 मई 2023 | बुधवार | 09:50-11.55 ,14:30-18:30 |
25 मई 2023 | बृहस्पतिवार | 09:40-11:50 ,14:30-18:10 |
विद्यारंभ मुहूर्त 2023 (Vidyarambh Muhurat 2023): जून | ||
तिथि | दिन | मुहूर्त का समय |
1 जून 2023 | बृहस्पतिवार | 11:40-15.50 |
8 जून 2023 | बृहस्पतिवार | 09.10 -15:20, 18.00 -19:20 |
12 जून 2023 | सोमवार | 15:30-19:50 |
14 जून 2023 | बुधवार | 09:30-12:30 |
19 जून 2023 | सोमवार | 12:45-17:00 |
21 जून 2023 | बृहस्पतिवार | 08.00-10:00,12:30-17:00 |
28 जून 2023 | बुधवार | 09:50-16:20 |
29 जून 2023 | बृहस्पतिवार | 09:50-16:20 |
विद्यारंभ मुहूर्त 2023 (Vidyarambh Muhurat 2023): जून | ||
तिथि | दिन | मुहूर्त का समय |
5 जुलाई 2023 | बुधवार | 09:30-13:40 ,16:10-18:20 |
विद्यारंभ मुहूर्त 2023 (Vidyarambh Muhurat 2023): अगस्त | ||
तिथि | दिन | मुहूर्त का समय |
21 अगस्त 2023 | सोमवार | 08:30-10:40 ,13:15-19:00 |
विद्यारंभ मुहूर्त 2023 (Vidyarambh Muhurat 2023): सितंबर | ||
तिथि | दिन | मुहूर्त का समय |
4 सितंबर 2023 | सोमवार | 10.00-12:00 |
10 सितंबर 2023 | रविवार | 09:30-14:00, 16:10-19:10 |
11 सितंबर 2023 | सोमवार | 09:30-13:50,16:15-19:00 |
16 सितंबर 2023 | शनिवार | 11:25-17:00 |
17 सितंबर 2023 | रविवार | 11:37-17:20 |
18 सितंबर 2023 | सोमवार | 09.00 -11:00 |
20 सितंबर 2023 | बुधवार | 17:30-18:30 |
21 सितंबर 2023 | बृहस्पतिवार | 09.00 -13:10 |
25 सितंबर 2023 | सोमवार | 13:10-16:30 |
विद्यारंभ मुहूर्त 2023 (Vidyarambh Muhurat 2023): अक्टूबर | ||
तिथि | दिन | मुहूर्त का समय |
16 अक्टूबर 2023 | सोमवार | 11:50-16:50 |
19 अक्टूबर 2023 | बृहस्पतिवार | 09:15-11:15 |
विद्यारंभ मुहूर्त 2023 (Vidyarambh Muhurat 2023): अक्टूबर | ||
तिथि | दिन | मुहूर्त का समय |
2 नवंबर 2023 | बृहस्पतिवार | 10:45-15:45, 17:30-18:30 |
3 नवंबर 2023 | शुक्रवार | 10:40-15:40, 17:30-18:30 |
10 नवंबर 2023 | शुक्रवार | 07:50-13:30 |
15 नवंबर 2023 | बुधवार | 11:50-16:15, 18.00 -19:30 |
24 नवंबर 2023 | शुक्रवार | 11:30-15:30 |
29 नवंबर 2023 | बुधवार | 15:30-18:50 |
विद्यारंभ मुहूर्त 2023 (Vidyarambh Muhurat 2023): दिसंबर | ||
तिथि | दिन | मुहूर्त का समय |
1 दिसंबर 2023 | शुक्रवार | 17.00 -18:30 |
2 दिसंबर 2023 | शनिवार | 10:50 -15:00, 17.00 -18:30 |
7 दिसंबर 2023 | बृहस्पतिवार | 08:30-12:00, 13:50-18:30 |
8 दिसंबर 2023 | शुक्रवार | 09:30-11.40, 13:30-18:10 |
9 दिसंबर 2023 | शनिवार | 08:15-13:20, 15.00 -18:00 |
21दिसंबर 2023 | बृहस्पतिवार | 11:25-13.55, 15:50-19:30 |
22 दिसंबर 2023 | शुक्रवार | 11:30-15:30, 17:30-19:30 |
28 दिसंबर 2023 | बृहस्पतिवार | 09.00 -12:00, 13:45-19:00 |
29 दिसंबर 2023 | शुक्रवार | 09.00 -13:20, 15:15-18:30 |
विद्यारंभ मुहूर्त 2023 का अर्थ
विद्यारंभ दो शब्दों को मिलाकर बना है- विद्या और आरंभ, यह शब्द शिक्षा की शुरुआत को दर्शाता है। विद्या एक ऐसी चीज है जिससे हर व्यक्ति को ताकत मिल सकती है। हर व्यक्ति को शिक्षा के माध्यम से शक्ति प्राप्त हो सकती है। इसमें बौद्धिक क्षमता और ज्ञान दोनों ही शामिल होते हैं। दूसरी सभी रस्मों की तरह ही विद्यारंभ संस्कार भी बच्चे के जन्म के बाद किया जाता है। एक बच्चे की शिक्षा उतनी ही महत्वूर्ण होती है, जितना कि उसका नामकरण। हालांकि आज कल ज्यादातर लोग विद्यारंभ मुहूर्त 2023 (Vidyarambh Muhurat 2023) को नहीं मानते हैं लेकिन अभी भी कुछ परिवार ऐसे हैं, जो बच्चों की एक अच्छी शुरुआत के लिए भगवान के आशीर्वाद और शुभकामनाओं के लिए पूजा करने में विश्वास करते हैं।
विद्यारंभ मुहूर्त 2023 (Vidyarambh Muhurat 2023) के लिए कुछ ज़रूरी अनुष्ठान और परंपराएं हैं, जो सिर्फ एक दिन में नहीं होती हैं। हिंदू संस्कृति में लगभग हर चीज के लिए शुभ मुहूर्त निकाला जाता है। किसी भी काम को करने का जो उचित समय होता है उसे मुहूर्त कहते हैं।
अगर तुलना करें तो पहले के समय में शिक्षा का अर्थ, उसके लिए उपयोग किए जाने वाले संसाधन और परिणाम अलग होते थे, लेकिन लक्ष्य एक ही था। पहले भी और आज भी सबका ध्यान इसी बात पर होता है कि कैसे बेहतर शिक्षा प्राप्त किया जा सकता है और इसे ही पहली प्राथमिकता माना जाता है। पहले के युगों में विद्यारंभ संस्कार का काफी ज्यादा महत्व होता था। लेकिन आज का दौर थोड़ा अलग है, हालांकि सही आयु में स्कूली शिक्षा की शुरुआत करने से बहुत लाभ होते हैं क्योंकि यही ज्ञान का उचित और एकमात्र रास्ता है।
विद्यारंभ मुहूर्त का महत्व 2023
धरती पर हर एक व्यक्ति के लिए शिक्षा काफी अहम होती है। जिस दिन से हमारा जन्म होता है उसी दिन से हम कुछ नया सीखना शुरु कर देते हैं। इसका असर हमारे दैनिक जीवन पर पड़ता है और साथ ही हमारे विकास पर भी। हर माता-पिता की यह जिम्मेदारी होती है कि अपने बच्चों को बेहतर से बेहतर शिक्षा दें और इसी के साथ उन्हें अच्छे संस्कार भी दें। बच्चों को दोनों तरह के ज्ञान की ज़रूरत होती है चाहे वो अध्यात्मिक हो या फिर शैक्षिक। एक बच्चा जन्म से ही अपने आसपास चल रही अलग-अलग चीजों को सीखना शुरु कर देता है और ये उसके विकास के लिए काफी ज़रूरी होता है और माता-पिता का यह दायित्व होता है कि वे अपने बच्चों की अच्छी परवरिश करें और उन्हें आने वाले भविष्य के लिए तैयार करें।
जिस प्रकार विशेष शुभ मुहूर्त पर एक बच्चे को उसका नाम दिया जाता है, ठीक वैसे ही बच्चे को पढ़ाई करने का अधिकार भी बिल्कुल सही वक्त पर मिलना चाहिए। जब एक बच्चा चीजों को समझने और सीखने के लिए तैयार हो उसकी शिक्षा की शुरुआत हो जानी चाहिए।
विद्यारंभ मुहूर्त 2023 (Vidyarambh Muhurat 2023) के बारे में जो भी जानकारी ऊपर दी गई है। यह उन लोगों के लिए काफी जरूरी है, जो 2023 में अपने बच्चों का विद्यारंभ संस्कार करने का विचार कर रहे हैं। हम मनुष्यों के लिए शिक्षा से ज्यादा अहम और कुछ भी नहीं है इसलिए सलाह दी जाती है कि लोग इस संस्कार को अवश्य कराएं।
विद्यारंभ मुहूर्त की गणना 2023
प्राचीन काल में पांच साल की आयु में विद्यारंभ संस्कार किया जाता था क्योंकि इसके बाद ही बच्चों की शिक्षा शुरू होती थी लेकिन आज के दौर में बच्चे 3 या 4 साल की छोटी सी उम्र में ही स्कूल जाना शुरु कर देते हैं। इसी कारण अब विद्यारंभ संस्कार पहले ही करा दिया जाता है। हिंदू पंचांग, कैलेंडर और बच्चे की जन्म कुंडली के आधार पर विद्यारंभ मुहूर्त 2023 (Vidyarambh Muhurat 2023) की गणना हुई है। ग्रहों की स्थिति के अनुसार कुछ दिन और तिथियां काफी शुभ माने जाते हैं और इन दिनों पर यह संस्कार कराया जा सकता है। आप किसी पुजारी या ज्योतिषी की मदद से सही मुहूर्त निकलवा सकते हैं।
बच्चों की कोई भी औपचारिक चीज जैसे कि लिखना, पढ़ना, गाना, नाचना आदि ये सब चीजें इस अनुष्ठान के बाद आती हैं। जब तक यह नहीं होता तब तक बच्चों को मौखिक रूप से अर्थात कहानियों के माध्यम से पढ़ाया/सिखाया जाता है। इस अनुष्ठान के पहले बच्चों को बोलना सिखाया जा सकता है लेकिन उन्हें यह नहीं सिखाया जाना चाहिए कि लिखना कैसे है। यह बिल्कुल उसी तरह से है कि जैसे एक नौजवान को कलम और पेपर दिया जाए और उस पर उसे चित्र बनाना हो तो एक वयस्क को उसे निर्देश नहीं देना चाहिए। इस कार्यक्रम से पहले कोई भी चीज जबरदस्ती नहीं करनी चाहिए। स्कूली शिक्षा से पहले बच्चे जो भी ज्ञान अर्जित करते हैं, उसमें उनकी अपनी रचनात्मकता होनी चाहिए।
विद्यारंभ मुहूर्त 2023 समारोह के तरीके
- विद्यारंभ मुहूर्त 2023 (Vidyarambh Muhurat 2023) के दिन परिवार के सभी सदस्य जल्दी उठें और पवित्र स्नान करें।
- हर हिंदू कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से होनी चाहिए और 2023 में विद्यारंभ संस्कार कोई अपवाद नहीं है इसलिए अनुष्ठान की शुरुआत में गणेश वंदना का पाठ अवश्य करें।
- पूजन में भगवान गणेश और देवी सरस्वती दोनों की मूर्तियों या चित्रों का होना जरुरी है क्योंकि जहां भगवान गणेश ज्ञान का प्रतिनिधित्व करते हैं। वहीं देवी सरस्वती ज्ञान और बुद्धि का प्रतिनिधित्व करती हैं।
- भगवान के बाद एक अध्यापक या गुरु को सबसे ज्यादा जरूरी माना जाता है। इसलिए सबसे पहले उनको श्रद्धांजलि दी जाती है। यदि गुरु/शिक्षक कार्यक्रम में मौजूद नहीं हैं तो उनके स्थान पर नारियल की पूजा की जा सकती है।
- अंत में वैदिक मंत्रों का पाठ करके स्कूल की चीजें जैसे कलम, नोटपैड, कागज, स्लेट आदि की पूजा करें।
Astrological services for accurate answers and better feature
Astrological remedies to get rid of your problems

AstroSage on MobileAll Mobile Apps
- Horoscope 2023
- राशिफल 2023
- Calendar 2023
- Holidays 2023
- Chinese Horoscope 2023
- Education Horoscope 2023
- Purnima 2023
- Amavasya 2023
- Shubh Muhurat 2023
- Marriage Muhurat 2023
- Chinese Calendar 2023
- Bank Holidays 2023
- राशि भविष्य 2023 - Rashi Bhavishya 2023 Marathi
- ராசி பலன் 2023 - Rasi Palan 2023 Tamil
- వార్షిక రాశి ఫలాలు 2023 - Rasi Phalalu 2023 Telugu
- રાશિફળ 2023 - Rashifad 2023
- ജാതകം 2023 - Jathakam 2023 Malayalam
- ৰাশিফল 2023 - Rashifal 2023 Assamese
- ରାଶିଫଳ 2023 - Rashiphala 2023 Odia
- রাশিফল 2023 - Rashifol 2023 Bengali
- ವಾರ್ಷಿಕ ರಾಶಿ ಭವಿಷ್ಯ 2023 - Rashi Bhavishya 2023 Kannada