Rashifal 2024 - राशिफल 2024

Rashifal 2024 के अनुसार, साल 2024 सभी 12 राशियों के जीवन में बेहद खास और महत्वपूर्ण बदलाव लेकर आया है, जिसका प्रभाव आपके जीवन के लगभग सभी क्षेत्रों पर किसी न किसी रूप से ज़रूर पड़ेगा। हमारे द्वारा प्रस्तुत किया जा रहा यह लेख अनुभवी ज्योतिषियों द्वारा वैदिक ज्योतिष पद्धति के अनुसार और आपकी चंद्र राशि पर आधारित है। तो बिना देरी किये पढ़ें अपना राशिफल और बनाएं अपने आने वाले कल को और भी शानदार।

Rashifal 2024: साल 2024 में इन राशियों को मिलेगी अपना प्रेम!

किसी भी निर्णय को लेने में आ रही है समस्या, तो अभी करें हमारे विद्वान ज्योतिषियों से फ़ोन पर बात!

इस के माध्यम से आपको अपने जीवन के सभी पहलुओं के बारे में महत्वपूर्ण भविष्यवाणी प्रदान की जा रही है। आपका पारिवारिक जीवन, आपका वैवाहिक जीवन, आपका प्रेम जीवन, आपका शैक्षिक जीवन, आपका करियर जिसमें आपकी नौकरी और आपका व्यापार, आपका वित्तीय संतुलन, आपकी आर्थिक स्थिति, आपका धन और लाभ, आपको संतान संबंधित समाचार, वाहन और संपत्ति संबंधित सूचनाएं तथा स्वास्थ्य से संबंधित सभी जानकारियां आपको इस वार्षिक भविष्यफल के लेख के माध्यम से प्रदान की जा रही हैं। वास्तव में यह राशिफल संकेत दे रहा है कि यह वर्ष सभी 12 राशियों के लिए बेहद ही महत्वपूर्ण रह सकता है। इस वर्ष सभी राशियों के जातकों के जीवन में बड़े-बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं लेकिन क्या वह बदलाव शुभ होंगे अथवा आपको चुनौती प्रदान करेंगे, यह सब कुछ जानने के लिए आइए आगे बढ़ते हैं और जान लेते हैं कि राशिफल 2024 सभी 12 राशियों का सटीक वार्षिक राशिफल क्या कह रहा है।

Read in English - Horoscope 2024

मेष राशि

मेष भविष्यफल के अनुसार, आपकी राशि के स्वामी ग्रह मंगल महाराज वर्ष की शुरुआत में धनु राशि में आपके नवम भाव में सूर्य महाराज के साथ स्थित होंगे जिससे लंबी यात्राओं के योग बनेंगे। आपके सम्मान में बढ़ोतरी होगी। समाज में आपको एक अच्छा ओहदा मिल सकता है। आप धर्म-कर्म के मामलों में भी व्यस्त रहेंगे। व्यापार में उन्नति के अच्छे योग बनेंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा। देव गुरु बृहस्पति वर्ष की शुरुआत में आपके प्रथम भाव में बने रहकर आपके प्रेम भाव, आपके वैवाहिक जीवन, आपके व्यापार और आपके धर्म के भाव को मजबूत बनाएंगे जिससे आपको इन सभी क्षेत्रों में अनुकूल परिणामों की प्राप्ति होगी। इसके बाद 1 मई को देव गुरु बृहस्पति आपके दूसरे भाव में जाकर आर्थिक उन्नति के योग बनाएंगे। आपको वर्ष की शुरुआत में राजयोग सरीखे परिणाम मिलने वाले हैं इसलिए दिल खोलकर अवसरों का लाभ उठाएं। राहु महाराज पूरे महीने द्वादश भाव में बने रहेंगे जिससे खर्चे लगातार बने रहेंगे। यह खर्चे व्यर्थ के होंगे इसलिए आपको इन पर नियंत्रण लगाने के लिए प्रयास करना होगा।

Rashifal 2024 के अनुसार, अनुसार साल की शुरुआत में इस राशि के प्रेमी जातकों के जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी। शनि महाराज आपके प्रेम की परीक्षा लेंगे इसलिए आपको सच्चाई के साथ अपने रिश्ते में बने रहना होगा। जो लोग अकेले हैं, उनके जीवन में इस वर्ष प्यार आ सकता है। अगस्त से अक्टूबर के बीच प्रियतम के साथ अनुकूल संबंध रहेंगे और साथ में घूमने फिरने जा सकते हैं। करियर के मामले में कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं। दशम भाव के स्वामी शनि देव जी के एकादश भाव में बने रहने से करियर में स्थायित्व आएगा और आपको अच्छी पदोन्नति के योग भी बनेंगे। विद्यार्थियों की बुद्धि का तीव्र विकास होगा और इससे आपको पढ़ाई में अच्छी सफलता मिलेगी। देव गुरु बृहस्पति का प्रभाव आपको अच्छा विद्यार्थी बनाने में मदद करेगा। पारिवारिक जीवन में वर्ष की शुरुआत अनुकूलता लेकर आएगी। पारिवारिक सामंजस्य बना रहेगा लेकिन वर्ष के अंतिम महीनों में माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। वैवाहिक संबंधों में वर्ष की शुरुआत बढ़िया रहेगी। किसी फंक्शन में शामिल होने का मौका मिलेगा। अविवाहित जातकों का विवाह इस वर्ष विवाह हो सकता है। व्यापार में नई ऊंचाइयां प्राप्त होने के योग बनेंगे। धन और लाभ की स्थितियां उतार-चढ़ाव से भरी रहेंगी। व्यर्थ के व्यय लगे रहेंगे। स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से मिश्रित परिणाम मिलेंगे। देव गुरु बृहस्पति तो समस्याओं से बचाएंगे लेकिन राहु और केतु तथा अन्य ग्रहों का प्रभाव बीच-बीच में रक्त संबंधी समस्याएं और सिर दर्द तथा अन्य छोटी-मोटी स्वास्थ्य समस्याएं दे सकते हैं।

2024 का मेष राशिफल विस्तार से पढ़ें

वृषभ राशि

वृषभ भविष्यफल के अनुसार, यह वर्ष की शुरुआत में देव गुरु बृहस्पति द्वादश भाव में बने रहकर खर्चों में बढ़ोतरी करेंगे लेकिन आप धर्म कर्म और अच्छे कार्यों में भी लगे रहेंगे। 1 मई के बाद देव गुरु बृहस्पति आपकी राशि में आ जाएंगे। तब इन समस्याओं में कमी आएगी लेकिन आपको अपने स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान देना पड़ेगा। योगकारक ग्रह शनि देव जी के पूरे वर्ष दशम भाव में रहने से आप मेहनत भी कराएंगे। अच्छा प्रतिफल भी मिलेगा। भाग्य और कर्म का संबंध बनने से आपको अपने करियर में राज योग का प्रभाव मिलेगा। करियर में उन्नति होगी। राहु की उपस्थिति पूरे वर्ष आपके एकादश भाव में बनी रहेगी जिससे मनचाही इच्छाओं की पूर्ति होगी। सामाजिक तौर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। दोस्तों और सामाजिक दायरे में बढ़ोतरी होगी। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा।

हालांकि, राशिफल के अनुसार, यह वर्ष की शुरुआत में प्रेम संबंधों में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है। पूरे वर्ष केतु महाराज पंचम भाव में बैठे रहेंगे जिससे अपने प्रियतम को ठीक से समझ न पाने के कारण रिश्ते में समस्याएं आ सकती हैं। बीच-बीच में शुक्र ग्रह का प्रभाव आपके रिश्ते को संभालता रहेगा लेकिन आपको अपने रिश्ते की अहमियत समझनी होगी। करियर में सुखद और आशा जनक परिणामों की प्राप्ति होगी। मेहनत का लाभ मिलेगा। इस वर्ष अच्छी उन्नति के योग बन रहे हैं। मार्च से अप्रैल और दिसंबर के महीने में अच्छे उन्नति हो सकती है। विद्यार्थियों को शिक्षा में समस्याएं आ सकती हैं लेकिन कुछ विशेष विषयों में आप की पकड़ मजबूत बनेगी। वित्तीय तौर पर आपको लाभ मिलता रहेगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। गुप्त धन प्राप्ति के योग भी वर्ष की शुरुआत में आपको मिल सकते हैं लेकिन खर्च भी बने रहने की संभावना है। पारिवारिक जीवन को देखें तो वर्ष की शुरुआत अनुकूल रहेगी लेकिन आपके माताजी और पिताजी के स्वास्थ्य समस्याएं बनी रह सकती हैं। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी की समस्त शारीरिक समस्याएं बढ़ सकती हैं। वर्ष की शुरुआत में बुध और शुक्र सप्तम भाव में, द्वादश भाव में बृहस्पति, दशम भाव में शनि और राहु एकादश भाव में होने से व्यापार के लिए आदर्श स्थितियों का निर्माण करेंगे। स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से वर्ष की शुरुआत कमजोर रहेगी। पंचम भाव में केतु, द्वादश भाव में बृहस्पति, अष्टम भाव में मंगल और सूर्य स्वास्थ्य में समस्याएं खड़ी कर सकते हैं। हालांकि वर्ष के मध्य में धीरे-धीरे स्वास्थ्य में सुधार के योग बनते नजर आएंगे।

2024 का वृषभ राशिफल विस्तार से पढ़ें

मिथुन राशि

मिथुन भविष्यफल के अनुसार, ग्रहों की स्थिति इस ओर इशारा कर रही है कि वर्ष की शुरुआत आपके लिए अनुकूल रहेगी। देव गुरु बृहस्पति एकादश भाव में विराजमान होकर अनेक सफलताएं प्रदान करेंगे। आर्थिक रूप से यह बहुत मजबूती प्रदान करेंगे। प्रेम संबंधों में भी प्रेम को बढ़ाते रहेंगे। वैवाहिक संबंधों में भी समस्याओं में कमी आएगी। शनि भाग्य के स्वामी होकर भाग्य स्थान में रहकर आपके भाग्य की वृद्धि करेंगे जिससे रुके हुए कार्य भी बनने लगेंगे। आपको सफलता प्राप्त होती रहेगी। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। राहु और केतु आपके दशम और चतुर्थ भाव में रहेंगे जो शारीरिक रूप से समस्याएं दे सकते हैं। पारिवारिक जीवन में भी अशांति पैदा हो सकती है।

वर्ष की शुरुआत में सूर्य और मंगल सप्तम भाव में होने से वैवाहिक जीवन में कुछ तनाव बढ़ सकता है और व्यापार में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिलेंगे। बुध और शुक्र वर्ष की शुरुआत में छठे भाव में होकर खर्चों में तेजी ला सकते हैं। स्वास्थ्य को पूरी तरह से ध्यान देकर ही आगे बढ़ा जा सकता है। प्रेम संबंधों के लिए वर्ष की शुरुआत अनुकूल रहेगी। देव गुरु बृहस्पति की दृष्टि पंचम भाव पर रहने से प्रेम विकसित होगा और इस वर्ष आप अपने प्रियतम से प्रेम विवाह करने में सफल हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में शॉर्टकट लेने से बचना चाहिए। नौकरी में स्थानांतरण संभव हो सकता है। मार्च से अक्टूबर के बीच आपको नौकरी में बदलाव का अवसर मिल सकता है। विद्यार्थियों को शुरुआत में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। चौथे भाव में केतु पारिवारिक समस्याओं को बढ़ाएंगे जिसका असर आपकी पढ़ाई पर पड़ सकता है। हालांकि देव गुरु बृहस्पति उसमें आपकी मदद करेंगे और पढ़ने में दिमाग लगाने में आपको फायदा होगा। पारिवारिक जीवन में तनाव बढ़ सकता है, इसका ध्यान रखें। वैवाहिक जीवन में आपको उल्टा सीधा बोलने से बचना चाहिए। भले ही वर्ष की शुरुआत में देव गुरु बृहस्पति संभाल लेंगे लेकिन फिर भी स्थिति बिगड़ने न पाए, इस बात का आपको ध्यान रखना होगा। वर्ष की शुरुआत व्यापार के लिए मध्यम रहेगी। विदेशी संपर्कों से इस वर्ष आपको अच्छा लाभ मिल सकता है। स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से वर्ष की शुरुआत कमजोर रहेगी। इस वर्ष पेट दर्द, छाती में संक्रमण जैसी समस्याओं से बचना चाहिए। आंखों में समस्या भी हो सकती है। यह वर्ष स्वास्थ्य के मोर्चे पर उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है।

2024 का मिथुन राशिफल विस्तार से पढ़ें

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

कर्क राशि

कर्क भविष्यफल के अनुसार, वर्ष की शुरुआत में देव गुरु बृहस्पति दशम भाव में विराजमान हो कर करियर और परिवार के बीच संतुलन स्थापित करने में आपकी मदद करेंगे और 1 मई के बाद यह आपके ग्यारहवें भाव में जाकर आपकी आमदनी में वृद्धि का मार्ग प्रशस्त करेंगे। धर्म-कर्म के मामले में आपकी रूचि जागेगी। राहु पूरे वर्ष आपके नवम भाव में बने रहेंगे जिससे आपको तीर्थ स्थानों के दर्शन और विशेष नदियों में स्नान करने का मौका मिल सकता है। लंबी यात्राओं के योग बनेंगे। यह वर्ष यात्राओं से भरा रहने वाला है। वर्ष की शुरुआत में शुक्र और बुध पंचम भाव में विराजमान रहेंगे। इसके परिणाम स्वरूप यह समय प्रेम और आर्थिक लिहाज से अनुकूल रहेगा। सूर्य और मंगल के छठे भाव में और शनि महाराज के आठवें भाव में होने से स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं के प्रति आपको सावधानी रखनी होगी और खर्चों पर नियंत्रण रखने के लिए प्रयास करने होंगे।

इस राशिफल के अनुसार, प्रेम संबंधों में वर्ष की शुरुआत खूबसूरती लेकर आएगी। बुध और शुक्र जैसे शुभ ग्रह प्रेम भाव में रहेंगे। आपके प्रेम जीवन में नई ऊर्जा बढ़ेगी। रूमानियत बढ़ने से आपका रिश्ता खूब मजबूत होगा। इस वर्ष आप एक-दूसरे से विवाह करने के बारे में विचार कर सकते हैं। करियर के मामले में वर्ष की शुरुआत अनुकूल रहेगी। शनि अष्टम भाव से लेकर दशम भाव में दृष्टि डालेंगे जिससे आपको काम का दबाव तो रहेगा लेकिन आप खूब मेहनत करेंगे और नौकरी में अपनी स्थिति को परिपक्व बनाएंगे। अचानक से आपको कोई बड़ा लुभावना पद यानी कि पदोन्नति का लाभ मिल सकता है। 1 मई को बृहस्पति महाराज के एकादश भाव में जाने से वरिष्ठ अधिकारियों से बेहतर संबंध बनेंगे जिसका समय समय पर आपको नौकरी में लाभ होगा। वर्ष की शुरुआत विद्यार्थियों के लिए अनुकूल रहेगी। बुध और शुक्र के प्रभाव तथा दूसरे और चौथे भाव पर देव गुरु बृहस्पति का विशेष दृष्टि प्रभाव होने से शिक्षा में अच्छा प्रदर्शन कर पाने में कामयाब रहेंगे। मई, अगस्त और नवंबर, दिसंबर के महीनों में भी आपके लिए उत्तम समय होगा। प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता मिल सकती है। पारिवारिक जीवन वर्ष की शुरुआत में अनुकूल रहेगा। देव गुरु बृहस्पति की कृपा से परिवार के बुजुर्गों का सहयोग आपको मिलता रहेगा। भाई - बहन मददगार रहेंगे लेकिन पिताजी और भाई बहनों को कोई समस्याएं हो सकती हैं। पिताजी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। 23 अप्रैल से 1 जून के बीच का विशेष ध्यान रखें। वैवाहिक जीवन में वर्ष की शुरुआत थोड़ा तनाव ला सकती है। हालांकि वर्ष का मध्य अनुकूल रहेगा। व्यापार में उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी। स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से आपको अपना ध्यान रखना होगा और किसी भी शारीरिक समस्या को नजरअंदाज करने से बचना होगा।

2024 का कर्क राशिफल विस्तार से पढ़ें

सिंह राशि

यह साल सिंह जातकों के लिए अनुकूलता लेकर आने वाला है। पूरे वर्ष शनि महाराज आपके सप्तम भाव में विराजमान रहेंगे जिससे आपके वैवाहिक जीवन को मजबूत बनाएंगे और आपके जीवन साथी के व्यक्तित्व में सुधार होगा। वह मजबूत व्यक्तित्व के स्वामी बनेंगे। इसके अतिरिक्त आपके व्यापार में भी स्थाई वृद्धि होने के योग बनेंगे। आप चाहें तो व्यापार का विस्तार भी कर सकते हैं। लंबी - लंबी यात्राएं इस वर्ष आपको करने का मौका मिलेगा। विदेश जाने के मौके भी मिल सकते हैं। बृहस्पति महाराज वर्ष की शुरुआत में नवम भाव में रहकर आपको सही निर्णय लेने में मदद करेंगे। धर्म कर्म के कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी और घर पर ही कार्यक्रमों का आयोजन होगा। आपके पिताजी से आपके संबंध सुधरेंगे। उसके बाद 1 मई को देव गुरु बृहस्पति दशम भाव में जाकर परिवार और काम के बीच स्थितियों को सुधारेंगे। राहु महाराज के पूरे साल अष्टम भाव में बने रहने से आपको स्वास्थ्य का ध्यान रखना पड़ेगा।

सिंह राशि के राशिफल 2024 के अनुसार यह वर्ष की शुरूआत प्रेम जीवन में कुछ परेशानी जनक हो सकती है। सूर्य और मंगल वर्ष की शुरुआत में पंचम भाव में रहकर आपके प्रेम संबंधों को खराब करेंगे लेकिन देव गुरु बृहस्पति नवम भाव से देखकर धीरे-धीरे शांति लाते जाएंगे और आप अपने रिश्ते को मजबूती दे पाएंगे। नौकरी में अच्छी सफलता मिलने के योग बनेंगे। व्यापार करने वाले जातकों को भी इस वर्ष अच्छी सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। वर्ष की शुरुआत विद्यार्थियों के लिए कुछ कमजोर रह सकती है। पढ़ाई पर आपका ध्यान रहेगा और आप दिल से पढ़ना चाहेंगे लेकिन गरम प्रकृति के ग्रहों का प्रभाव स्वास्थ्य बिगाड़ सकता है और आपके आसपास की परिस्थितियों में बदलाव ला सकता है। इसी के कारण आपकी पढ़ाई में व्यवधान उत्पन्न हो सकते हैं। वर्ष की शुरुआत पारिवारिक जीवन के लिए मिश्रित परिणाम लाएगी; पारिवारिक सामंजस्य बिगड़ सकता है इसलिए सावधानी बरतें।

वैवाहिक जीवन के लिए वर्ष की शुरुआत अच्छी रहेगी। जीवनसाथी पूरे मन से अपना काम करेंगे। अपनी जिम्मेदारियों को निभाएंगे। आर्थिक रूप से यह वर्ष उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। अष्टम भाव में राहु व्यर्थ का खर्च बढ़ाएंगे इसलिए आपको आमदनी बढ़ाने पर ध्यान देना होगा। स्वास्थ्य के मोर्चे पर वर्ष की शुरुआत कुछ कमजोर रहेगी। पंचम भाव में सूर्य, मंगल, सप्तम भाव में शनि और आठवें भाव में राहु के उपस्थित होने से स्वास्थ्य पर ध्यान देना आवश्यक होगा। शारीरिक समस्याएं अचानक से आकर चली जाएंगी, बस अपनी ओर से किसी तरह की कोई भी लापरवाही न बरतें।

2024 का सिंह राशिफल विस्तार से पढ़ें

कन्या राशि

कन्या राशिफल के अनुसार, इस वर्ष आपको ग्रहों के गोचर के अनुसार अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता पड़ेगी। वर्ष की शुरूआत से ही शनि महाराज आपके छठे भाव में विशेष रूप से विराजमान रहकर आपके आठवें और बारहवें भाव को भी देखेंगे। इससे आपको स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है लेकिन यही शनिदेव इन समस्याओं से मुक्ति दिलाने में भी मददगार बनेंगे, बस आपको एक संतुलित और अनुशासित जीवन व्यतीत करना होगा और अच्छी दिनचर्या का पालन करना होगा। जीवन में अनुशासन लाने से आपके सभी काम बनने लगेंगे। शनिदेव की स्थिति नौकरी में अच्छी सफलता दिला सकती है। देव गुरु बृहस्पति वर्ष के पूर्वार्ध में 1 मई तक आपके अष्टम भाव में रहेंगे जिससे धर्म-कर्म के मामले में मन तो खूब लगेगा लेकिन व्यर्थ खर्च भी होंगे और आपके कामों में रुकावटें आ सकती हैं लेकिन 1 मई के बाद यह आपके नवम भाव में चले जाएंगे जिससे सभी कामों में सफलता मिलनी शुरू हो जाएगी। आपको संतान संबंधी सुखद समाचार भी मिलने की संभावना बनेगी। राहु पूरे वर्ष आपके सप्तम भाव में बने रहेंगे इसलिए आपको व्यापार और निजी जीवन दोनों क्षेत्रों में सावधानी बरतनी होगी।

कन्या राशि के प्रेमी जातकों के लिए वर्ष की शुरुआत मध्यम रहेगी। भावनाओं को नियंत्रण में रखना आपके लिए बेहद आवश्यक होगा और प्रियतम को कुछ भी कह देना उनसे आपके रिश्ते को बिगाड़ सकता है। सूर्य और मंगल जैसे ग्रहों का प्रभाव चतुर्थ भाव में वर्ष की शुरुआत में रहेगा जिससे पारिवारिक जीवन में कुछ तनाव बढ़ेगा और इसका असर प्रेम जीवन पर भी पड़ सकता है। वर्ष की शुरुआत में बुध और शुक्र तीसरे भाव में रहकर दोस्तों से अच्छे संबंध बनाएंगे और आपका कोई दोस्त भी आपका खास बन सकता है। शनि महाराज की कृपा से और वर्ष की शुरुआत में सूर्य और मंगल के प्रभाव से नौकरी में स्थितियां अनुकूल रहेंगी, बस किसी से भी कहासुनी करने से बचें। व्यापार में सफलता के लिए राहु का मार्गदर्शन आपको मिलेगा लेकिन किसी भी तरह के शॉर्टकट से बचें और बिना सोचे समझे कहीं भी हाथ डालने से बचें, तभी व्यापार आगे बढ़ पाएगा। विद्यार्थियों के लिए वर्ष की शुरुआत अच्छी रहेगी। शिक्षा को लेकर आप बहुत ज्यादा संजीदा रहेंगे और खूब मेहनत करेंगे। प्रतियोगिता परीक्षा में भी आपका इस वर्ष चयन हो सकता है। पारिवारिक जीवन वर्ष की शुरुआत में कमजोर रहेगा। माताजी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। भाई - बहनों का नजरिया प्रेम पूर्वक रहने की संभावना है। वैवाहिक जीवन में राहु और केतु के प्रभाव से समस्याएं बढ़ेंगी। छठा और आठवां भाव भी पीड़ित होने के कारण आपको जीवन साथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए और उनसे अच्छे संबंध बनाने पर ध्यान देना चाहिए। धन के दृष्टिकोण से अच्छे परिणाम मिलेंगे। ग्रहों का दृष्टि संबंध आपके लिए उत्तम परिणाम लेकर आएगा। व्यर्थ के खर्चों से बचेंगे तो आर्थिक रूप से उन्नति प्राप्त कर पाएंगे। स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से आपको विशेष रूप से ध्यान रखना पड़ेगा। आपकी जरा सी लापरवाही आपके लिए किसी बड़ी बीमारी की वजह बन सकती है। स्वयं को नियंत्रण में रखकर इन समस्याओं से बचा जा सकता है।

2024 का कन्या राशिफल विस्तार से पढ़ें

तुला राशि

तुला भविष्यफल के अनुसार, तुला राशि के जातकों को इस पूरे वर्ष मेहनत, कार्यकुशलता और इमानदारी पर विश्वास रखना होगा क्योंकि वर्ष की शुरुआत से पूरे वर्ष शनि महाराज आपके पंचम भाव में रहेंगे और वहां से आपके सप्तम, एकादश और द्वितीय भाव पर दृष्टि बनाए रखेंगे। आप जितना ईमानदारी और मेहनत से काम करेंगे, उतना ही आपका वैवाहिक जीवन और आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। देव गुरु बृहस्पति 1 मई तक आपके सप्तम भाव में रहकर प्रथम, तृतीय और एकादश भाव को देखेंगे जिससे आपका स्वास्थ्य सुधरेगा। आपके व्यापार और निजी संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी तथा आपकी आमदनी अच्छे से बढ़ने लगेगी लेकिन 1 मई को देव गुरु बृहस्पति अष्टम भाव में जाएंगे जिससे खर्चों में बढ़ोतरी होने के योग बनेंगे। हालांकि आपका धर्म-कर्म में मन लगेगा लेकिन खर्च ज्यादा बढ़ने से मानसिक तनाव बढ़ सकता है। राहु महाराज पूरे महीने आपके छठे भाव में बने रहेंगे इसलिए स्वास्थ्य समस्याएं सामने आएंगी लेकिन वे आती-जाती रहेंगी। खर्चों पर नियंत्रण रखना आपके लिए थोड़ा चुनौती पूर्ण होगा।

राशिफल 2024 के अनुसार तुला राशि के जातकों के प्रेम संबंधों के लिए वर्ष की शुरुआत अनुकूल रहेगी। दूसरे भाव में शुक्र और बुध मीठा बोलने वाला बनाएंगे जिससे आप अपने प्रियतम और किसी को भी अपना बनाने में सफल रहेंगे। वर्ष के बीच - बीच में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। उसके बाद शेष समय रूमानियत से भरा रहेगा और आप प्रेम विवाह भी वर्ष के अंतिम महीनों में कर सकते हैं। करियर को लेकर इस वर्ष अच्छे परिणाम मिलने की संभावना है। देव गुरु बृहस्पति की कृपा से और शनि महाराज की उपस्थिति से नई नौकरी प्राप्त हो सकती है और पुरानी नौकरी में भी धीरे-धीरे वरिष्ठ अधिकारियों की प्रसन्नता से आपको पद की प्राप्ति होने के योग बन सकते हैं। मार्च और अप्रैल के महीने में थोड़ी सावधानी बरतें। विद्यार्थियों के लिए यह वर्ष चुनौतियों से भरा रहने वाला है। शनि देव कठिन मेहनत की ओर इशारा करते हैं। जितनी ज्यादा मेहनत और प्रयास करेंगे, उतनी ही अच्छी सफलता प्राप्त कर सकते हैं। ग्रहों‌ की कृपा से प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता मिल सकती है। पारिवारिक जीवन के लिए वर्ष की शुरुआत अनुकूल रहेगी। दूसरे भाव में शुक्र और बुध के कारण मीठी वाणी बोल कर आप परिवार के लोगों के हृदय में अपनी जगह बनाने में कामयाब रहेंगे। वैवाहिक संबंधों के लिए वर्ष की शुरुआत अनुकूल रहेगी। सप्तम भाव में देव गुरु बृहस्पति महाराज आपको पूरे वर्ष की शिक्षा दे जाएंगे और आप जितना अपनी जिम्मेदारियों को समझेंगे और जीवन साथी को महत्व देंगे, उतना ही आपका वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। व्यापार करने वालों के लिए वर्ष की शुरुआत अनुकूल रहेगी लेकिन वर्ष का मध्य कुछ कमजोर रहने की संभावना है। वर्ष का पूर्वार्ध आर्थिक तौर पर अधिक अनुकूल रहेगा। उत्तरार्ध में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से यह वर्ष उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। अपने प्रति गैर जिम्मेदाराना रवैया रखना आपको नुकसान दे सकता है।

2024 का तुला राशिफल विस्तार से पढ़ें

वृश्चिक राशि

नया साल वृश्चिक राशि वालों के लिए नई उम्मीद लेकर आएगा। वर्ष की शुरुआत में शुक्र और बुध आपकी ही राशि में रहकर आपको खुशनुमा बनाएंगे। आपका व्यवहार और चुंबकीय व्यक्तित्व आकर्षण का केंद्र बनेगा। लोग आपकी ओर खिंचे चले आएंगे। वर्ष की शुरुआत में राशि स्वामी मंगल महाराज दूसरे भाव में सूर्य देव के साथ उपस्थित रहेंगे जिससे आपको आर्थिक तौर पर उन्नति प्राप्त होगी। देव गुरु बृहस्पति 1 मई तक छठे भाव में रहेंगे जिससे स्वास्थ्य समस्याएं और खर्च बढ़ने की स्थिति रहेगी। हालांकि उसके बाद 1 मई को आपके सप्तम भाव में आकर समस्याओं में कमी करेंगे। वह वैवाहिक जीवन और निजी जीवन को अनुकूल बनाएंगे। राहु महाराज पूरे साल आपके पंचम भाव में बने रहेंगे और आपकी बुद्धि को प्रभावित करेंगे। जल्दबाजी में आकर कोई भी गलत निर्णय लेने से बचने की कोशिश‌ करें। प्रेम संबंधों में राहु की मौजूदगी आपको और कुछ भी करने वाला बना सकती है।

वृश्चिक राशि के जातक प्रेम संबंधों में वर्ष की शुरुआत में अनुकूलता महसूस करेंगे। Rashifal 2024 के अनुसार, बुध और शुक्र प्रथम भाव में और पंचम भाव में राहु की उपस्थिति प्यार की पींगे बढ़ाने में मदद करेगी। आप रूमानियत से भरे रहेंगे और अपने प्रियतम के लिए कुछ भी करेंगे। इससे आपके प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। अप्रैल से जून के बीच का समय मंगल के पंचम भाव में राहु के ऊपर गोचर के कारण अनुकूल नहीं रहेगा। इस दौरान बहुत सावधानी बरतें, शेष समय आपको सफलता देगा। करियर की बात करें तो आपके करियर में इस वर्ष स्थायित्व आएगा। जिस नौकरी में आप लगे हुए हैं, उसी में लगे रहना आपको सफलता भी देगा। बीच-बीच में नौकरी बदलने के योग बनेंगे। यदि आप चाहें तो अपनी सुविधानुसार नौकरी बदल सकते हैं। हालांकि नौकरी में पदोन्नति अक्टूबर के बीच मिल सकती है। विद्यार्थियों के लिए यह वर्ष मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। राहु महाराज पंचम भाव में रहकर बुद्धि को तेज बनाएंगे। शिक्षा की ओर मुड़ना आपके लिए चुनौती होगा। पारिवारिक तौर पर यह वर्ष मध्यम रहेगा। शनि महाराज चौथे भाव में रहकर आपको अति व्यस्त बनाएंगे जिससे परिवार को कम समय दे पाएंगे। किसी से भी कड़वा बोलना आपके लिए ठीक नहीं होगा। इससे रिश्ते बिगड़ सकते हैं। इस वर्ष आपका वैवाहिक जीवन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। वर्ष की शुरुआत तो अनुकूल रहेगी, जब बुध और शुक्र सप्तम भाव को देखेंगे लेकिन 1 मई तक बृहस्पति भी छठे भाव में रहकर विवाह की रक्षा नहीं कर सकेंगे इसलिए इस दौरान सावधानी रखें। उसके बाद धीरे-धीरे परिस्थितियां अच्छी होने लगेंगी। व्यापार में सफलता के योग बनते चले जाएंगे। आर्थिक रूप से आप इस वर्ष उन्नति करेंगे। स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से आपको ध्यान देना होगा। विशेषकर वर्ष का पूर्वार्ध विशेष ध्यान देने के लिए ही संकेत कर रहा है।

2024 का वृश्चिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

आपकी कुंडली में भी है राजयोग? जानिए अपनी राज योग रिपोर्ट

धनु राशि

धनु भविष्यफल के अनुसार धनु राशि के जातकों के लिए यह वर्ष उम्मीदों से भरा साल रहने वाला है लेकिन वर्ष की शुरुआत में सूर्य और मंगल आपकी राशि में रहकर आपको गर्म दिमाग बनाएंगे। आपको उग्रता में आकर कुछ भी बोलने और कोई भी व्यवहार या निर्णय लेने से बचना चाहिए क्योंकि इससे आपका न केवल व्यापार और बल्कि आपका निजी जीवन भी प्रभावित हो सकता है। वर्ष की शुरुआत में देव गुरु बृहस्पति महाराज आपके पंचम भाव में विराजमान रहेंगे। आपके प्रेम संबंधों को सुधारेंगे। आपके भाग्य की बढ़ोतरी करेंगे और आपकी आमदनी में भी अच्छी उन्नति देखने को मिलेगी। संतान से संबंधित अच्छे समाचार मिल सकते हैं या संतान हो सकती है। विद्यार्थियों को भी अच्छे परिणाम मिलेंगे। राशिफल
2024 के अनुसार, 1 मई के बाद देव गुरु बृहस्पति आपके छठे भाव में चले जाएंगे जिससे स्वास्थ्य समस्याएं बढ़ सकती हैं और आपको इन सभी क्षेत्रों में, जिनमें बृहस्पति महाराज अच्छे परिणाम दे रहे थे, कुछ उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। शनि महाराज पूरे वर्ष तीसरे भाव में रहकर आपको साहस और पराक्रम देंगे। यदि आप इस वर्ष अपने आलस्य को छोड़ देंगे तो जीवन में बहुत कुछ प्राप्त कर पाएंगे। राहु महाराज पूरे वर्ष आपके चौथे और केतु महाराज दशम भाव में बने रहेंगे जिससे करियर में उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी और पारिवारिक संबंधों में भी रस्साकशी की स्थिति बन सकती है।

धनु भविष्यफल के अनुसार प्रेम संबंधों के लिए वर्ष की शुरुआत अनुकूल रहेगी। देव गुरु बृहस्पति पंचम भाव में बैठकर प्रेम जीवन को खुशियों से भरा बनाएंगे। हालांकि आपकी राशि में उपस्थित मंगल और सूर्य के कारण उग्रता में आकर कुछ कठिन परिस्थितियों को जन्म दे सकते हैं। इनसे बचने की कोशिश करेंगे तो यह वर्ष आपको प्यार में बहुत कुछ प्रदान करेगा। नौकरी के लिए वर्ष उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। करियर में आपको चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। आपके सामने कई बार ऐसी स्थिति आएगी कि जब आपका मन काम में नहीं लगेगा लेकिन किसी भी तरह की गड़बड़ी करने से बचें। विद्यार्थियों के लिए वर्ष की शुरुआत अनुकूल रहेगी। देव गुरु बृहस्पति की कृपा से आप अच्छी शिक्षा ग्रहण कर पाएंगे। वर्ष का उत्तरार्ध भी ठीक-ठाक व्यतीत होगा। प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रही विद्यार्थियों को सफलता मिल सकती है। पारिवारिक जीवन वर्ष की शुरुआत से ही कमजोर रह सकता है। तीसरे भाव में शनि महाराज और चौथे भाव में राहु की उपस्थिति पारिवारिक जीवन में उतार-चढ़ाव की ओर संकेत कर रही है। विवाहित जातकों के लिए वर्ष की शुरुआत कमजोर रहेगी। मंगल और सूर्य के प्रभाव से आप दोनों के बीच झगड़ा हो सकता है। इससे बचने की कोशिश करें। वर्ष की अंतिम तिमाही आपके वैवाहिक जीवन को संभालेगी। व्यापार करने वाले जातकों के लिए वर्ष की शुरुआत अनुकूल रहेगी। व्यापार में उन्नति होगी। सरकारी क्षेत्र से लाभ मिलेगा। वर्ष के मध्य में अच्छी सफलता मिल सकती है। इस वर्ष की शुरुआत में खर्च बढ़ सकते हैं। शुक्र और बुध द्वादश भाव में प्रभाव डालकर खर्चों को बढ़ाएंगे लेकिन देव गुरु बृहस्पति पूर्वार्ध में आमदनी को भी संतुलित रखेंगे जिससे आपको अच्छी सफलता मिल पाएगी। आप वर्ष के पूर्वार्ध में इतना धन कमा सकते हैं जो पूरे वर्ष आपको पर्याप्त रहे। अनावश्यक खर्चों से बचना आवश्यक होगा। स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से वर्ष मध्यम रहने वाला है। चतुर्थ भाव में राहु और दशम भाव में केतु होने के कारण आप किसी प्रकार के संक्रमण का शिकार हो सकते हैं इसलिए सावधानी बरतें। 1 मई से आपके राशि स्वामी बृहस्पति महाराज के छठे भाव में जाने से स्वास्थ्य कमजोर रहेगा इसलिए अपना ध्यान रखें और ऐसे कार्य करें जिससे आप स्वस्थ हो पाएं।

2024 का धनु राशिफल विस्तार से पढ़ें

मकर राशि

यह साल मकर राशि वालों के लिए आर्थिक रूप से अनुकूल परिणाम लेकर आने वाला है। आपके राशि स्वामी आपके दूसरे भाव के स्वामी भी हैं। वहीं शनि महाराज दूसरे भाव में पूरे वर्ष बने रहने के कारण आर्थिक रूप से आपको मजबूत बनाते रहेंगे। आप चुनौतियों से डरेंगे नहीं और उनका डटकर सामना करेंगे। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। देव गुरु बृहस्पति 1 मई तक चौथे भाव में रहकर पारिवारिक जीवन में खुशियां लेकर आएंगे और करियर को भी सफलता देंगे। 1 मई से आपके पंचम भाव में जाकर संतान संबंधित समाचारों के कारण बन सकते हैं। पूरे वर्ष आपके तीसरे भाव में रहकर आपके जोखिम लेने की प्रवृत्ति को बढ़ाएंगे और आपके व्यापार में भी आपको अच्छी सफलता प्रदान कर सकते हैं। दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप करने से बचना आपके लिए सफलता दायक होगा।

आपको अपने परिवार को जोड़कर रखने के लिए प्रयास करने होंगे और आपके प्रयास करने से आपको इस वर्ष सफलता भी मिल सकती है। वर्ष की शुरुआत प्रेम संबंधों के लिए अनुकूल रहेगी और आपका अपने प्रियतम से जुड़ाव होगा। एक दूसरे पर विश्वास बढ़ेगा। करियर में अच्छी सफलता इस वर्ष आपको मिल सकती है जबकि विद्यार्थियों को मेहनत और एकाग्रता से आगे बढ़ने पर दक्षता बढ़ेगी और पढ़ाई में सफलता मिलेगी। उच्च शिक्षा वाले विद्यार्थियों को कुछ व्यवधानों का सामना करना पड़ सकता है। वैवाहिक जीवन में कुछ सावधानियां रखनी आवश्यक होंगी। स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से यह वर्ष अनुकूल रहेगा। हल्की - फुल्की समस्याएं बीच-बीच में परेशान कर सकती हैं।

2024 का मकर राशिफल विस्तार से पढ़ें

कुंभ राशि

कुंभ भविष्यफल के अनुसार कुंभ राशि के जातकों के लिए यह वर्ष बहुत कुछ प्रदान करने वाला वर्ष साबित होगा। आपके राशि स्वामी शनि देव आपकी ही राशि में पूरे वर्ष बने रहेंगे। यह आपके लिए हर तरीके से शुभ परिणाम लेकर आएगा। आपके जीवन में अनुशासन बढ़ेगा। आप हर काम को पूरी लगन और मेहनत से करेंगे जिससे कार्य क्षेत्र में भी अपना अच्छा स्थान बना पाएंगे। आपकी मेहनत आपको अन्य लोगों से आगे रखेगी। देव गुरु बृहस्पति 1 मई तक आपके तीसरे भाव में रहकर आपकी आमदनी में बढ़ोतरी का कारण बनेंगे और आपके वैवाहिक जीवन में भी अनुकूल समय की आहट होगी। व्यापार में वृद्धि के योग बनेंगे और भाग्य वृद्धि होगी। 1 मई के बाद देव गुरु बृहस्पति चतुर्थ भाव में जाकर पारिवारिक संबंधों को अनुकूल बनाने के लिए आपकी मदद करेंगे।

वर्ष की शुरुआत में सूर्य और मंगल के प्रभाव के कारण प्रेम संबंधों में कुछ तनाव बढ़ सकता है, जो वर्ष के उत्तरार्ध में अनुकूल हो जाएगा। आप अपना रिश्ता निभाने की सच्ची कोशिश करेंगे जो धीरे-धीरे कामयाब होगी और प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। करियर के मामले में आपको अच्छी सफलता मिलेगी। शनि महाराज आप से मेहनत कराएंगे जो आपको नौकरी और व्यापार दोनों ही क्षेत्रों में अच्छी सफलता प्रदान करेगी। विद्यार्थियों को जागरूकता की कमी से जूझना पड़ेगा और इस साल की शुरुआत कुछ कमजोर रहेगी। आगे वर्ष के बीच में परीक्षा में सफलता के योग बन रहे हैं। वित्तीय तौर पर यह वर्ष उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। धन व्यय करने पर ध्यान दें। पारिवारिक जीवन अनुकूल रहेगा। वैवाहिक जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहने की संभावना है‌। स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से अनुकूलता रहेगी। अपनी ओर से कोई ऐसा काम न करें जो आपको बीमार बना दे।

2024 का कुंभ राशिफल विस्तार से पढ़ें

विद्वान ज्योतिषियों से प्रश्न पूछें और पाएं हर समस्या का समाधान

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए यह वर्ष अच्छी संभावनाएं लेकर आने वाला है। आपकी राशि के स्वामी देव गुरु बृहस्पति वर्ष की शुरुआत से ही आपके दूसरे भाव में रहेंगे और आपके धन और आपके कुटुंब की रक्षा करेंगे। आपकी वाणी में मिठास बढ़ेगी जिससे आपके रिश्ते मजबूत होंगे। धन संचित करने में आपको सफलता मिलेगी। केवल इतना ही नहीं, ससुराल पक्ष से भी आपके संबंध बढ़िया होने लगेंगे। बृहस्पति महाराज 1 मई को तीसरे भाव में चले जाएंगे जिससे आपके व्यापार में बढ़ोतरी होगी। वैवाहिक संबंधों में सुधार का योग बनेगा। आपके भाग्य की वृद्धि होगी। धर्म-कर्म के मामलों में मन लगेगा। शनि महाराज पूरे वर्ष द्वादश भाव में बने रहने से आपको अपने खर्चों पर ध्यान देना होगा क्योंकि कोई न कोई खर्च पूरे वर्ष लगा रहने वाला है। विदेश यात्रा इस वर्ष होने के प्रबल योग हैं इसलिए इसकी तैयारी पूरी करके रखें। राहु महाराज प्रथम भाव में और सप्तम भाव में केतु का गोचर बना रहने से वैवाहिक जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थितियां बनती रहेंगी।

राहु के गुरु के साथ और 1 मई को गुरु के बाद भी प्रथम भाव में बने रहने से मित्रों से अच्छा व्यवहार करें और बिना सोचे समझे निर्णय लेने से बचें। वर्ष की शुरुआत प्रेम संबंधों के लिए अनुकूल रहेगी। मंगल महाराज की दृष्टि पंचम भाव पर होने पर हल्की-फुल्की समस्याएं आ सकती हैं। वर्ष के बीच में थोड़ी सावधानी रखनी होगी, जब सूर्य और मंगल का प्रभाव रिश्तों में खटास बढ़ा सकता है। आपके प्रियतम को इस वर्ष स्वास्थ्य समस्याएं परेशान कर सकती हैं। वर्ष का मध्य अनुकूल रहेगा। करियर के मामले में यह वर्ष अनुकूलता लेकर आ रहा है। आप अपनी नौकरी में अच्छा काम करेंगे और आपके वरिष्ठ अधिकारी भी आप से संतुष्ट रहेंगे। आपको काम के सिलसिले में विदेश जाने का मौका भी मिल सकता है। विद्यार्थियों के लिए वर्ष की शुरुआत अनुकूल रहेगी। समस्याओं के बावजूद आप पढ़ाई पर ध्यान देकर अच्छा प्रदर्शन करने में कामयाब रहेंगे। पारिवारिक जीवन में कुछ चुनौतियां रहने वाली हैं इसलिए आपको सावधानी रखनी होगी। स्वास्थ्य को लेकर आपको उतार-चढ़ाव की स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। आंखों में समस्या या पैरों में दर्द, जैसी समस्याएं आपको परेशान कर सकती हैं। अच्छा भोजन करने और अच्छी दिनचर्या अपनाने से लाभ होगा।

2024 का मीन राशिफल विस्तार से पढ़ें

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

वर्ष 2024 की सबसे भाग्यशाली राशि कौन सी है?

धनु राशि। इस राशि के जातकों को वर्ष 2024 में भाग्य का अपार साथ और जीवन के हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी।

वर्ष 2024 में वृश्चिक जातकों का अच्छा समय कब से शुरू होगा?

साल 2024 में सितंबर के महीने के बाद वृश्चिक राशि के जातकों का 'गोल्डेन पीरियड' शुरू होने वाला है।

क्या वर्ष 2024 कुम्भ राशि के लोगों के लिए शुभ साबित होगा?

बिलकुल। इस वर्ष आपको आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। साथ ही वर्ष 2024 आपके जीवन में ढेरों खुशियाँ भी लेकर आने वाला है।

वर्ष 2024 में कौन सा चीनी नव-वर्ष मनाया जाएगा?

वर्ष 2024 में चीनी नव वर्ष 10 फरवरी, 2024 को मनाया जाएगा और इसे ड्रैगन वर्ष के नाम से जाना जाएगा।

वर्ष 2024 की सबसे भाग्यशाली राशियाँ कौन-कौन सी हैं?

वृषभ राशि, मकर राशि, सिंह राशि, कन्या राशि और वृश्चिक राशि साल 2024 की सबसे लकी राशियाँ साबित होंगी।


रत्न, यंत्र समेत समस्त ज्योतिषीय समाधान के लिए विजिट करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

Astrological services for accurate answers and better feature

33% off

Dhruv Astro Software - 1 Year

'Dhruv Astro Software' brings you the most advanced astrology software features, delivered from Cloud.

Brihat Horoscope
What will you get in 250+ pages Colored Brihat Horoscope.
Finance
Are money matters a reason for the dark-circles under your eyes?
Ask A Question
Is there any question or problem lingering.
Career / Job
Worried about your career? don't know what is.
AstroSage Year Book
AstroSage Yearbook is a channel to fulfill your dreams and destiny.
Career Counselling
The CogniAstro Career Counselling Report is the most comprehensive report available on this topic.

Astrological remedies to get rid of your problems

Red Coral / Moonga
(3 Carat)

Ward off evil spirits and strengthen Mars.

Gemstones
Buy Genuine Gemstones at Best Prices.
Yantras
Energised Yantras for You.
Rudraksha
Original Rudraksha to Bless Your Way.
Feng Shui
Bring Good Luck to your Place with Feng Shui.
Mala
Praise the Lord with Divine Energies of Mala.
Jadi (Tree Roots)
Keep Your Place Holy with Jadi.

Buy Brihat Horoscope

250+ pages @ Rs. 599/-

Brihat Horoscope

AstroSage on MobileAll Mobile Apps

Buy Gemstones

Best quality gemstones with assurance of AstroSage.com

Buy Yantras

Take advantage of Yantra with assurance of AstroSage.com

Buy Feng Shui

Bring Good Luck to your Place with Feng Shui.from AstroSage.com

Buy Rudraksh

Best quality Rudraksh with assurance of AstroSage.com
Call NowTalk to
Astrologer
Chat NowChat with
Astrologer