धनु राशिफल 2019
राशिफल 2019 के अनुसार धनु राशि वालों के लिए यह साल बेहतर रहने वाला है। करियर में इस साल मिश्रित परिणाम मिलेंगे। वहीं आर्थिक मामलों में परिस्थितियां पहले से बेहतर होंगी।
यहाँ पढ़ें: धनु राशिफल 2022

भविष्यफल 2019 की मानें तो धनु राशि के जातकों को इस साल करियर में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि संघर्ष के बीच आपको सफलता मिलने के भी योग हैं। इस वर्ष आपको नौकरी में प्रमोशन की सौगात मिल सकती है। उधर धन संबंधी मामलों में परिस्थितियां आपके अनुकूल होंगी। इस वर्ष बिजनेस में धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। पैतृक संपत्ति से भी लाभ मिलने की उम्मीद है।
अपनी लव लाइफ को लेकर आप इस साल कुछ ज़्यादा ही सीरियस रहेंगे। अगर प्रियतम के साथ विवाद की स्थिति बनती है तो इस दौरान संयम से काम लें और बातचीत से मसले का हल निकालने की कोशिश करें। आपके वैवाहिक जीवन के लिए साल 2019 मिलाजुला रहने के संकेत दे रहा है। इस वर्ष आपको अपने शादीशुदा जीवन में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा। विपरीत परिस्थितियों में जीवनसाथी की भावनाओं को समझने का प्रयास करें और उनके प्रति समर्पण का भाव रखें।
साल के शुरुआती महीनों में आपको सेहत संबंधी परेशानी हो सकती है। इस साल वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं। वहीं लगातार यात्रा करने से आपको थकान महसूस हो सकती है। माता-पिताजी को स्वास्थ्य संबंधी छोटी-मोटी तकलीफ़ हो सकती है।
यदि छात्र मेहनत करेंगे तो वे इस साल को सामान्य से बेहतर बना सकते हैं। परीक्षा के दौरान आपको पढ़ाई में दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। इस समय आपको अपनी पढ़ाई में ध्यान देना होगा।
राशिफल 2019 के अनुसार करियर
फलादेश 2019 के अनुसार करियर के लिए यह साल मिलाजुला रहेगा। अपने करियर में आपको उतार-देखने को मिल सकता है। हालांकि जनवरी-फरवरी में आपके करियर की गाड़ी गति पकड़ेगी। इस समय आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे। नौकरी के लिए अच्छा ऑफर आ सकता है। नई जॉब मिलने की प्रबल संभावना है। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ कर्मियों से आपको सपोर्ट मिलेगा। सहकर्मियों के द्वारा भी आपको पूरी मदद मिलेगी। अपने कार्य को समय रहते पूर्ण करें। जून अथवा सितंबर में आपको आपकी मेहनत का परिणाम मिलेगा। इस समय नौकरी में आपका प्रमोशन हो सकता है अथवा आपकी सैलरी बढ़ सकती है। अहंकार को जगह न दें, वरना आपको इसके दुष्परिणाम भी भुगतने पड़ सकते हैं। आपके विरोधी आपकी कामयाबी से जलेंगे। शत्रु आपके ख़िलाफ़ कोई साज़िश भी रच सकते हैं, आप उनके जाल में न फँसे इस बात का ख़्याल अवश्य रखना। हालाँकि आपको इस वर्ष ऐसी परिस्थितियों से भी गुजरना पड़ सकता है जिसमें आपको निराशा, असफलता जैसे कड़वे अनुभवों गुजरना पड़ेगा। इस दौरान आपको करियर में विपरीत परिणाम मिल सकते हैं। आपके मन में करियर को लेकर भय भी बना रह सकता है। ऐसी विपरीत परिस्थिति में ख़ुद मजबूत बनाए और कार्यक्षेत्र में दोगुनी मेहनत करें. फिर आपको सफलता पाने से कोई नहीं रोक पाएगा।
स्टार: 3.5/5
यह भी पढ़ें: ग्रह शांति और अन्य समस्याओं के असरदार स्टार
राशिफल 2019 के अनुसार आर्थिक जीवन
राशिफल 2019 के अऩुसार यह साल आपके आर्थिक पक्ष के लिए बहुत ख़ास रहेगा। इस साल आपके ख़र्चों में बढ़ोतरी होगी, परंतु आपकी आमदनी में भारी वृद्धि की संभावना है। कम मेहनत के बावजूद भी आपके पास धन आएगा, हालांकि फिर भी आप मेहनत करने से नहीं चूकेंगे जिसका आपको दोगुना लाभ मिलेगा। अच्छा होगा कि आप अपने ख़र्चों का सही से अवलोकन करें। इससे आपके अनावश्यक ख़र्चों में रोक लगेगी और धन की बचत होगी। जनवरी, फरवरी, मई और अक्टूबर में आपको धन लाभ होगा। इस समय आर्थिक क्षेत्र में परिस्थितियाँ आपके अनुकूल होंगी। विभिन्न स्रोतों से आपको आर्थिक मदद मिलेगी। पैतृक संपत्ति में वृद्धि होगी। आपके परिजन आर्थिक पक्ष को मजबूत बनाने में मदद करेंगे। यदि आप कोई व्यापार अथवा क़ारोबार करते हैं तो उसमें आपको आर्थिक मुनाफ़ा होगा। आपके व्यापार में विस्तार संभव है। देश-विदेश में आपके आर्थिक रिश्ते बेहतर होंगे। रुका हुआ धन आपके पास आएगा। आर्थिक फ़ैसला लेते समय आपके सामने कोई दिक्कत नहीं आएगी। यदि कोई बड़ा निर्णय लेना है तो आप अनुभवी लोगों की सलाह ले सकते हैं। आर्थिक निवेश से भी आपको लाभ मिलने की उम्मीद है। शेयर बाज़ार में आपको धन लाभ होगा और आपकी लॉटरी भी लग सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत होने पर आप कोई नया वाहन या फिर अन्य कोई संपत्ति आदि ख़रीद सकते हैं। इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स की ख़रीदारी में आपका धन ख़र्च हो सकता है।
स्टार: 4/5
राशिफल 2019 के अनुसार शिक्षा
वार्षिक राशिफल 2019 के अनुसार छात्रों के लिए यह वर्ष सामान्य रहेगा। यदि छात्र मेहनत करेंगे तो इस साल को सामान्य से बेहतर बना सकते हैं। परीक्षा के दौरान आपको पढ़ाई में दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। इस समय आपको अपनी पढ़ाई में ध्यान देना होगा। अन्यथा इसका असर आने वाले रिजल्ट्स पर पढ़ सकता है। अपनी पढ़ाई में एकाग्रता बनाए रखें। आप अपनी पढ़ाई में आने वाली चुनौतियों का सामना पूरे जोश और उत्साह के साथ करेंगे और आप इन चुनौतियों को मात देने में भी सफल रहेंगे। पढ़ाई में सिलेबस को समझने में आपको थोड़ी-बहुत दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में विषयों को समझने में अपने गुरुजनों और सहपाठियों की मदद लें। तकनीकि क्षेत्र में शिक्षा ग्रहण कर रहे विद्यार्थियों के लिए यह साल थोड़ा चैलेंजिंग रह सकता है। उन्हें सफलता के लिए अधिक मेहनत करने की आवश्यकता होगी। कला वर्ग के विद्यार्थियों को अपने ज्ञान के भंडार को बढ़ाने के लिए अच्छे साहित्य का अध्ययन करना चाहिए। उच्च शिक्षा प्राप्ति में विद्यार्थियों के सामने किसी प्रकार की मुसीबत आ सकती है, परंतु आप अपने प्रयासों से इस मुसीबत को दूर करने में सफल रहेंगे। अपनी सेहत का ख्याल रखें और अपने लक्ष्य के प्रति एकाग्र रहें।
स्टार: 3.5/5
धनु राशिफल 2019 के अनुसार पारिवारिक जीवन
वार्षिक राशिफल 2019 के अनुसार, इस वर्ष पारिवारिक जीवन में आपको कुछ नयापन देखने को मिलेगा। आप इस वर्ष अपने प्रोफ़ेशनल वर्क में बिज़ी रहने के कारण परिवार को समय कम दे पाएंगे। इस कारण आपकी फ़ैमिली लाइफ़ थोड़ी प्रभावित हो सकती है। ऐसे में आपको अपने पेशेवर एवं पारिवारिक जीवन में तालमेल बनाना होगा। यदि आप ऐसा करने में सफल रहे तो आपके परिवार में ख़ुशियाँ आएंगी। आप अपने परिजनों की ख़ुशी का कारण बनेंगे और अपने परिवार की ज़िम्मेदारियों को भलिभाँति समझेंगे। इस वर्ष का अधिकांश हिस्सा आपको पारिवारिक ख़ुशियाँ देगा। घर में सुख-शांति का वातावरण देखने को मिलेगा। परिजनों के बीच प्रेमपूर्ण संबंध रहेंगे। ऐसा भी संभव है कि इस वर्ष आपके घर में किसी की शहनाई गूँजे। घर में परिजनों का स्वास्थ्य एक दम दुरुस्त रहेगा। माता-पिताजी को स्वास्थ्य संबंधी छोटी-मोटी तकलीफ़ हो सकती है। ऐसे में उनका ख़्याल रखें और उनकी सेवा करें। वहीं आपके छोटे भाई बहन अपने अपने कामों में तरक्की करेंगे। अपने परिजनों की मदद से आप कोई नया घर ख़रीद सकते अथवा बनवा सकते हैं। भाई-बहनों के द्वारा आपको आर्थिक मदद भी प्राप्त हो सकती है। कुल मिलाकर साल 2019 आपकी फ़ैमिली लाइफ़ के लिए बहुत उत्तम रहने के संकेत दे रहा है।
स्टार: 4/5
राशिफल 2019 के अनुसार विवाह एवं संतान
वैवाहिक जीवन के लिए साल 2019 मिलाजुला रहने के संकेत दे रहा है। इस वर्ष आपको अपने शादीशुदा जीवन में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा। विपरीत परिस्थितियों में जीवनसाथी की भावनाओं को समझने का प्रयास करें और उनके प्रति समर्पण का भाव रखें। यदि किसी प्रकार की ग़लतफ़हमी है तो उसे तत्काल दूर करें वरना मामला बढ़ सकता है। जीवनसाथी के प्रति अपनी ज़िम्मेदारियों को समझें और उनकी ज़रुरतों को पूरा करें। इससे आपका वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। वहीं इस वर्ष आपकी संतान अपना जीवन सुख-शांति पूर्वक व्यतीत करेगी। संतान सुख प्राप्ति के भी योग बन रहे हैं। वैचारिक रूप से वह परिपक्व होगी। परंतु जून और अगस्त माह में उनकी सेहत की देखभाल करें। इस समय उनके स्वास्थ्य में कमी देखी जा सकती है। शिक्षा के क्षेत्र में संतान के द्वारा अच्छा प्रदर्शन होगा। जीवनसाथी की भी सेहत का ख़्याल रखें। अपनी वैवाहिक जीवन की ज़िम्मेदारियों से न भागें और न ही जीवनसाथी के प्रति उदासीनता दिखाएं। अविवाहित जातक शादी के अटूट बंधन में बंध सकते हैं।
स्टार: 3.5/5
धनु राशिफल 2019 के अनुसार प्रेम जीवन
प्रेम संबंध के लिए साल 2019 बढ़िया रहेगा परंतु कभी-कभार प्रियतम के साथ तकरार की भी स्थिति देखने को मिलेगी। ऐसे कई मौक़े आएंगे जिनमें आप अपने प्रेम संबंधों को मजबूत करेंगे। अपने प्रेम जीवन को लेकर आप गंभीर रहेंगे। यदि साथी से किसी तरह का विवाद हो जाता है तो विवाद को आगे न बढ़ाएं, बल्कि उसे बातचीत के माध्यम से निबटाएं। जनवरी, मार्च, अप्रैल और मई का समय आपकी लव लाइफ़ के लिए बहुत बढ़िया रहने के संकेत दे रहा है। इस समय आपके प्रेम-प्रसंग में प्रगाढ़ता आएगी। वहीं जिन जातकों की प्रेम संबंध की शुरुआत है, उनका प्रेम इस अवधि में परवान चढ़ेगा। आप अपने प्रियतम के प्रति पूरी तरह समर्पित रहेंगे। लव पार्टनर के साथ आप आनंद के क्षणों का अनुभव लेंगे। इस समय साथ मनोरंजन, डिनर अथवा लंच किया जा सकता है। इसके अलावा रोमांस करने का यह बढ़िया मौसम रहेगा। आप अपने प्रियतम को जन्मदिन में ख़ास उपहार देंगे। इसके अलावा आप उनकी ख़ुशी के लिए बढ़िया पार्टी ऑर्गनाइज़ भी कर सकते हैं। कई अवसर ऐसे भी आएंगे जिसमें आपको अपने प्रेम जीवन में निराशा और हताशा का सामना करना पड़ सकता है। प्रियतम आपकी किसी बात को लेकर नाराज़ अथवा आपसे रूठ सकता है। ऐसे में उन्हें प्यार से मनाने की कोशिश करें।
स्टार: 3.5/5
रत्न, यंत्र समेत समस्त ज्योतिष समाधान के लिए विजिट करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर
धनु राशिफल 2019 के अनुसार स्वास्थ्य
वार्षिक राशिफल 2019 के अनुसार, धनु राशि के जातकों का स्वास्थ्य जीवन इस साल सामान्य रहेगा। आपको स्वास्थ्य परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। मार्च और अप्रैल समय आपके स्वास्थ्य के लिए उत्तम रहेगा। फलादेश के अनुसार आपको इस वर्ष गठिया रोग की शिकायत रह सकती है। पीठ व कमरदर्द के अनुभव से भी आपको गुजरना पड़ सकता है। जनवरी और फ़रवरी के समय अपनी सेहत का ध्यान रखें। इस समय आपको खांसी-बुखार, सिरदर्द, सूजन आदि की समस्या हो सकती है। अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाएं। यात्राओं से आपको शारीरिक थकान हो सकती है, इसलिए बहुत ज़रुरी न हो तो यात्रा को टाला जा सकता है। वहीं वाहन चलाते समय भी पूरी सावधानी बरतें। किसी समस्या के कारण आपको मानसिक तनाव रह सकता है। इसका विपरीत असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ेगा इसलिए तनाव को अपने ऊपर हावी न होने दें। अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें, क्योंकि इस समय आप शीघ्र क्रोधित हो सकते हैं। यदि मधुमेह रोग से पीड़ित हैं तो आपको खान-पान पर विशेष ध्यान देना होगा। हालांकि ख़ुद को तरोताज़ा बनाने के लिए आप किसी ट्रिप पर जा सकते हैं। एडवेंचर ट्रिप पर जाना आपके बेहतर हो सकता है। वहीं योग व्यायाम से आप अपने स्वास्थ्य को दुरुस्त बना सकते हैं।
स्टार: 3/5
धनु राशिफल 2019 उपाय
वर्ष 2019 में आपको निम्नलिखित उपाय करने चाहिए, इन उपायों को करने से आपको विभिन्न प्रकार की समस्याओं से मुक्ति मिलेगी और आप अपने मनचाहे परिणामों को आसानी से प्राप्त कर पाएंगे:
- अपने घर से दूर किसी पार्क अथवा मंदिर में पीपल का वृक्ष लगाएँ तथा प्रत्येक बृहस्पतिवार उसकी पूजा करें।
- शनिवार के दिन काले तिल, काला कपड़ा, साबुत उड़द, सरसों का तेल अथवा तिल का तेल और लोहा, इन पांच वस्तुओं का दान करें।
- श्रीरामचरितमानस अथवा महर्षि वाल्मीकि कृत रामायण का नित्य प्रति पाठ करें।
Astrological services for accurate answers and better feature
Astrological remedies to get rid of your problems

AstroSage on MobileAll Mobile Apps
AstroSage TVSubscribe
- Horoscope 2023
- राशिफल 2023
- Calendar 2023
- Holidays 2023
- Chinese Horoscope 2023
- Education Horoscope 2023
- Purnima 2023
- Amavasya 2023
- Shubh Muhurat 2023
- Marriage Muhurat 2023
- Chinese Calendar 2023
- Bank Holidays 2023
- राशि भविष्य 2023 - Rashi Bhavishya 2023 Marathi
- ராசி பலன் 2023 - Rasi Palan 2023 Tamil
- వార్షిక రాశి ఫలాలు 2023 - Rasi Phalalu 2023 Telugu
- રાશિફળ 2023 - Rashifad 2023
- ജാതകം 2023 - Jathakam 2023 Malayalam
- ৰাশিফল 2023 - Rashifal 2023 Assamese
- ରାଶିଫଳ 2023 - Rashiphala 2023 Odia
- রাশিফল 2023 - Rashifol 2023 Bengali
- ವಾರ್ಷಿಕ ರಾಶಿ ಭವಿಷ್ಯ 2023 - Rashi Bhavishya 2023 Kannada