टैरो कार्ड रीडिंग 2021- वार्षिक टैरो राशिफल 2021 भविष्यवाणी

एस्ट्रोसेज की टैरो रीडिंग 2021 सभी बारह राशियों के जातकों को वर्ष 2021 के लिए टैरो रीडिंग और टैरो कार्ड भविष्यवाणी प्रदान करती है। अभी प्राप्त करें अपनी मुफ्त टैरो कार्ड भविष्यवाणी 2021 और साथ ही जाने अपने जीवन को सुगम और सरल बनाने के कुछ बेहद सरल उपाय , जिन्हें अपनाकर आप अपने जीवन को सुगम तो बना ही सकते हैं, साथ ही मनचाहा परिणाम हासिल कर सकते हैं।


2021 आपके लिए क्या लेकर आएगा? टैरो कार्ड ज्योतिषियों से बात करें और जानें

नया साल 2021 बुध का साल होने वाला है, इसके अलावा अगर आप 2021 का कुल जोड़ देखें तो (2+0+2+1) वो 5 आता है, जो कि शातिर ग्रह बुध के स्वामित्व की स्थिरता की संख्या मानी गयी है। यह वर्ष गतिविधियों से भरा रहने वाला है क्योंकि बुध ग्रह हमेशा गति में रहता है। इस ग्रह के शुभ परिणामों से इंसान के भाषण, संचार और व्यापार में अच्छे नतीजे के रूप में देखा जा सकता है। इसके अलावा, चूंकि यह संख्या दृढ़ता का प्रतिनिधित्व करती है, इसलिए यह आपके जीवन में कुछ शक्ति और दृढ़ संकल्प लेकर आने की वजह भी बन सकती है। आइए अब आगे बढ़ते हैं और जानते हैं कि यह वर्ष सभी बढ़ राशियों के लिए क्या लेकर आने वाला है।

पढ़ें: सभी बारह राशियों के लिए रशिफल 2021

 टैरो कार्ड भविष्यवाणी 2021

मेष राशि : टैरो कार्ड भविष्यवाणी 2021

राशि चक्र की पहली राशि मेष होती है। इस राशि के तहत पैदा हुए जातक जन्म-जात लीडर होते हैं तो हर काम के प्रति आत्मविश्वासी और साहसी होते हैं। इनके साहस और कलात्मकता की कोई सीमा नहीं होती है। स्वभाव से आवेगपूर्ण इस राशि के जातक कोई भी काम शुरू करने के लिए इंतजार नहीं कर पाते हैं। ये लोग हमेशा काम को शुरू करने की हड़बड़ाहट में रहते हैं और एक काम से दूसरे काम में स्विच करना इनके बाएं हाथ का खेल होता है।

टैरो कार्ड भविष्यवाणी 2021 के अनुसार, इस वर्ष मेष राशि के जातकों के पेशेवर जीवन के लिहाज़ से समय बेहद अनुकूल रहने वाला है। इस साल कार्यक्षेत्र का माहौल आपके लिए बेहद ही सुगम रहने वाला है, साथ ही आपको अपने दोस्तों और साथ काम करने वालों का सहयोग प्राप्त होगा। शानदार प्रोडक्टिविटी के दम पर आप इस दौरान अपनी टीम को संगठित बनाये रखने और उन्हें मैनेज करने में सफल रहने वाले हैं। इसके साथ ही आपको अपने कार्यक्षेत्र में अपनी सफलता का जश्न मनाने के भी कई अवसर प्राप्त होंगे। आपको अपनी कड़ी मेहनत का फल और पदोन्नति मिलने के प्रबल आसार हैं। इसके अलावा इस राशि के व्यवसाय से जुड़े जातकों को भी उनके कड़ी मेहनत का लाभ प्राप्त होगा।

इस वर्ष आपके लिए आर्थिक संपन्नता बनी रहेगी। इसके अलावा इस दौरान आपको सैलरी में वृद्धि या कोई तोहफा इत्यादि प्राप्त हो सकता है। इस इस राशि के व्यापारी जातकों को मुनाफा प्राप्त होगा। किसी बड़े प्रोजेक्ट से आपको बड़ा लाभ मिल सकता है। इसके अलावा विविध सूत्रों से कमाई करने के अवसर भी आपको प्राप्त हो सकते हैं। प्रॉपर्टी डीलरों के लिए यह साल बेहद शुभ साबित होगा। इस दौरान आपको अच्छे ग्राहक और बेहतर सौदे नसीब होंगे।

प्रेम में पड़े जातकों के लिए यह समय रोमांटिक रहने वाला है। आप अपने पार्टनर के साथ खुशगवार पल व्यतीत करेंगे। इसके अलावा कुछ जातक अपने रिश्ते को अगले पड़ाव पर भी ले जा सकते हैं और शादी के बंधन में बंध सकते हैं। इस राशि के सिंगल जातक किसी पार्टी या छोटे समारोह में किसी खास व्यक्ति से मिल सकते हैं। इस समय आपके जीवन में किसी मजबूत बंधन की प्रबल संभावनाएं हैं। इसके अलावा विवाहित जातकों के लिए भी यह समय बेहद ही अनुकूल साबित होगा। इस दौरान आप अपने जीवन साथी के साथ उनका या अपना जन्मदिन या सालगिरह मनाने की छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। इस दौरान आप अपने दूर से रिश्तेदारों के साथ कोई जश्न मना सकते हैं या आप उनके साथ मिल सकते हैं।

टैरो राशिफल 2021 के अनुसार इस वर्ष आप किसी पुरानी और लंबी चली आ रही बीमारी से उभर सकते हैं। इस दौरान आपकी इच्छा शक्ति और बल में वृद्धि होगी। आपको सलाह दी जाती है कि, इस समय आप आप शांति और धैर्य के साथ काम ले अन्यथा आप हाई ब्लड प्रेशर के समस्या से पीड़ित हो सकते हैं। बाहर निकल रहे हैं तो सूर्य से जितना हो सके बचें। साथ ही जितना हो सके पानी पीने की कोशिश करें और खुद को तनाव मुक्त रखें। खुद को तनाव मुक्त रखने के लिए गहरी सांस लें, व्यायाम और ध्यान को अपनी रोजमर्रा के जीवन में शामिल करें।

उपाय

  • भूरे कुत्तों को रोटी खिलाएं।
  • भैरव मंदिर में शनिवार के दिन सरसों के तेल का दीपक जलाएं।
  • पीपल के वृक्ष में जल अर्पित करें।

शुभ रंग: ईटा लाल

वृषभ राशि : टैरो कार्ड भविष्यवाणी 2021

टैरो राशिफल 2021 के अनुसार आइए जानते हैं कि, वृषभ राशि के जातकों का आने वाला साल कैसा रहने वाला है। इस राशि के जातक ग्राउंडेड (जमीन से जुड़े हुए), स्वभाव में विनम्र और मेहनती होते हैं। वृषभ राशि विलासिता के ग्रह शुक्र द्वारा शासित मानी जाती है। वृषभ राशि के जातकों को आराम भरा माहौल, सुंदरता और सुगंध से बेहद लगाव और प्यार होता है। इसके अलावा उन्हें तरह-तरह के व्यंजन को चखना और खाना भी बेहद ही पसंद होता है। इस राशि के जातक महत्वाकांक्षी और दृढ़ संकल्प वाले होते हैं और उन्हें प्रभावित करना बेहद ही मुश्किल होता है। प्यार में यह एक बेहद ही वफादार साथी साबित होते हैं। हालांकि उनकी असाधारण अपेक्षाओं को जीवित रखना या बनाए रखना सबके बस की बात नहीं होती है।

करियर के मोर्चे पर यह साल वृषभ राशि के जातकों के लिए बेहद ही सामान्य रहने वाला है। जल्दबाजी में इस साल फैसला लेने से बचें। किसी भी काम को शुरू करने से पहले उसके सकारात्मक और नकारात्मक पहलुओं पर ध्यान दें और उसके बाद ही कोई कदम उठाएं, अन्यथा आपको परेशानी उठानी पड़ सकती है। आपकी तर्क और विश्लेषणात्मक कौशल आपको इस साल सफल विकल्प बनाने और उन्हें उचित परिणाम हासिल करने में सहायक साबित होगी। यह समय सबसे ज्यादा उन लोगों के लिए अनुकूल रहने वाला है जो अपने शौक को अपने पेशे में बदलने की ख्वाहिश रखते हैं। आपके रचनात्मक विचार और उसका आपके जीवन पर अच्छा परिणाम देखने को मिलेगा।

आर्थिक पक्ष के लिहाज़ से बात करें तो इस दौरान आपका आर्थिक पक्ष बेहद भी मजबूत और संपन्न रहने वाला है। आपके पास अच्छा नकदी प्रवाह बना रहेगा। यह समय किसी संपत्ति, विशेषकर किसी खेती या कृषि भूमि में निवेश करने के लिए बहुत अनुकूल है। अतीत में किए गए आपके सभी प्रयासों से इस दौरान आपकी आय काफी अच्छी बनी रहेगी। हालांकि फिजूलखर्ची से बचें और केवल उन्हीं चीजों पर धन खर्च करें जो आपके लिए वाकई में जरूरी है।

यह वर्ष राशि के सिंगल जातकों के लिए बेहद ही शुभ साबित होगा क्योंकि इस साल आपको कोई मनचाहा साथी मिल सकता है। इस साल आपके जीवन में नई आशा प्रेम और रोमांस की दस्तक होने वाली है। अगर आप शादी करने के लिए तैयार और उत्सुक हैं तो इस साल आप शादी के बंधन में भी बंध सकते हैं। आप किसी मैट्रिमोनियल साइट या किसी पारिवारिक समारोह में अपने ननिहाल पक्ष की तरफ से किसी खास व्यक्ति से मिल सकते हैं। इसके अलावा बात करेंगे विवाहित जातकों की तो उनके लिए भी यह साल प्रेम भरा रहने वाला है। इस राशि के वह विवाहित जातक को संतान प्राप्ति के लिए योजना बना रहे हैं उनके इस वर्ष माता पिता बनने की अच्छी संभावना है।

स्वास्थ्य के लिहाज से बात करें तो खासतौर पर महिलाओं का स्वास्थ्य नाज़ुक बना रह सकता है। इस दौरान आपको कुछ हार्मोनल समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। जिसके लिए आपको सलाह दी जाती है कि किसी विशेषज्ञ डॉक्टर से परामर्श लें। इसके अलावा अपने जीवन को स्वस्थ और तंदुरुस्त बनाए रखने के लिए स्वस्थ जीवन शैली को अपनाए। साथ ही व्यायाम इत्यादि को अपनी दिनचर्या में भी शामिल करने की सलाह दी जाती है। आपको अपने जीवन में भावनात्मक संतुलन भी बनाए रखने की सलाह दी जाती है। अगर आप अति संवेदनशील बने रहेंगे तो इसका सीधा और नकारात्मक असर आपकी मानसिक शांति पर पड़ सकता है।

उपाय :

  • बड़ों की इज्जत करें।
  • केले के पेड़ की पूजा करें।
  • बृहस्पतिवार के दिन पीली वस्तुओं का दान करें।

शुभ रंग: लेमन येलो

मिथुन राशि : टैरो कार्ड भविष्यवाणी 2021

टैरो राशिफल 2021 के अनुसार मिथुन राशि के जातकों के लिए यह वर्ष मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। इस राशि के जातक आवेगी और उत्सुक स्वभाव के होते हैं और यह राशि बुध के द्वारा शासित होती है। बहुमुखी प्रतिभा के प्रति उनका आकर्षण और इनका सहायक रवैया इस राशि के जातकों को अन्य सभी लोगों की तुलना में बेहद ही अलग और विशेष बनाता है। मिथुन राशि एक वायु तत्व की राशि है इसलिए इस राशि के लोग स्वभाव में चंचल, तेज तर्रार और एक बहुत ही अच्छे दोस्त बनते हैं। मिथुन राशि के जातक बुद्धिमान होते हैं और अपने शौक और करियर को लेकर काफी भावुक भी होते हैं।

बात करें अगर आपके पेशेवर जीवन की तो यह वर्ष काफी धीमा और थोड़ा निराशाजनक रह सकता है। इस साल आपके कार्यस्थल पर आपको प्रेरणा कम मिलेगी और आपका ध्यान भटक सकता है। इसके अलावा करियर में आपको असंतोष की भावना आपके मन में बेचैनी की स्थिति बना सकती है। जिससे आपकी मानसिक शांति भंग होने की आशंका है। आप अपनी नौकरी या पेशा पूर्ण रूप से बदलने की लिए उत्सुक नजर आ सकते हैं। हालांकि आपको सलाह नहीं दी जाती है कि, अपने मौजूदा कार्य पर ध्यान दें क्योंकि इस दौरान किसी भी तरह का बदलाव आपके पेशेवर जीवन के लिए सही नहीं है।

इसके अलावा इस साल मिथुन राशि के जातकों का आर्थिक पक्ष भी कुछ खास अच्छा नहीं रहने वाला है। व्यवसाय में अपने भुगतान करने में आपको कुछ बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। इस राशि के पेशेवर जातकों को कार्यक्षेत्र में शायद कोई प्रोत्साहन ना मिले इसलिए आपको सलाह दी जाती है कि, अपनी आय के मौजूदा स्त्रोत को बचाने का प्रयास करें। अगर आप अपनी आर्थिक स्थिति को स्थिर बनाए रखना चाहते हैं तो आपको धन संचित करने की सलाह दी जाती है। साथ ही फिजूलखर्ची करने से बचें तो भी आपको इससे लाभ मिलेगा। किसी भी तरह के निवेश करने से बचें खासकर अचल संपत्तियों पर निवेश बिल्कुल भी ना करें।

प्रेम के लिहाज से समय बहुत ही अनुकूल नहीं कहा जा सकता है, क्योंकि आप इस दौरान छोटे-छोटे मुद्दों पर अपने पार्टनर से लड़ झगड़ सकते हैं। इस दौरान आपको अपने स्वभाव को शांत रखने की सलाह दी जाती है। कोशिश करें और अपने साथी की भावनाओं को समझे क्योंकि, आप का गुस्सा आपके प्रिय को परेशान करेगा और साथ ही आपके रिश्ते के टूटने की वजह भी बन सकता है। इस राशि के विवाहित जातकों के जीवन में किसी तीसरे व्यक्ति के कारण कुछ संदेह या गलतफहमी पनप सकती है। इस कठिन समय में आप दोनों अगर एक दूसरे पर भरोसा बनाए रखें तो यह आपके रिश्ते को मजबूत बनाने में सहायक साबित होगा।

टैरो राशिफल 2021 के अनुसार स्वास्थ्य के लिहाज से भी यह समय आपके लिए बेहद कमजोर और परेशानियों भरा रहने वाला है। आप इस दौरान थका हुआ उदास और अवसाद से घिरा हुआ महसूस कर सकते हैं जिससे आपकी सारी ऊर्जा खत्म हो सकती है। आपको सलाह दी जाती है कि किसी भी तरह की बड़ी स्वास्थ्य संबंधी चिंता से बचने के लिए खुद को भावनात्मक रूप से जितना हो सके मजबूत बनाए रखें। योगा, मेडिटेशन का सहारा लें, इससे आपका जीवन तनाव मुक्त भी रहेगा। साथ ही सुकून भी महसूस करेंगे। इसके अलावा आप चाहें तो घास पर नंगे पांव भी चल सकते हैं इससे आप को सुकून मिलेगा।

उपाय :

  • सोते समय अपने सिरहाने गिलास में पानी भरकर रखें।
  • शिवलिंग पर जल अर्पित करें।
  • सोमवार के दिन सफेद वस्तुओं का दान करें।

शुभ रंग: आसमानी नीला

कर्क राशि : टैरो कार्ड भविष्यवाणी 2021

टैरो राशिफल 2021 कर्क राशि के जातकों के लिए विस्तृत टैरो कार्ड रीडिंग प्रदान करता है। कर्क राशि चंद्रमा द्वारा शासित होती है और यह एक शीतल जलीय राशि है। कर्क राशि के जातक अत्यधिक सहज होते हैं और अपने आसपास की चीजों के प्रति बेहद ही संवेदनशील स्वभाव के होते हैं। इस राशि के लोग बहुत ही भावनात्मक दोस्त बनकर उभरते हैं। साथ ही अपने आप में यह काफी सुरक्षात्मक स्वभाव के होते हैं। प्यार में होने पर यह एक बेहतरीन साथी साबित होते हैं। आमतौर पर स्वभाव से शर्मीले होते हैं। ऐसे में जब आप उनसे पहली बार मिलते हैं तो आपको यह थोड़े कठोर स्वभाव के लग सकते हैं। हालांकि असलियत में यह बेहद ही उदार, समझदार और दयालु स्वभाव के लोग होते हैं। यह लोग अपने घर और परिवार से जुड़े होते हैं।

कार्यक्षेत्र में कर्क राशि के जातकों को इस वर्ष फलदाई परिणाम साबित होंगे। अतीत में की गई आपकी सभी कड़ी मेहनत और प्रयासों का इस दौरान आपको अनुकूल परिणाम हासिल होगा। यह वर्ष आपकी अभिव्यक्ति और लक्ष्य की सफलता के लिए बेहद ही शानदार साबित होगा। अगर आप कोई नया उद्यम या परियोजना शुरू करने का विचार कर रहे हैं तो उसके लिए यह समय अति शुभ साबित हो सकता है। टैरो कार्ड भविष्यवाणी 2021 से पता चलता है कि यह वर्ष आपके पेशेवर जीवन के संदर्भ में वृद्धि और प्रचुरता लेकर आने वाला साबित होगा।

इस दौरान वित्त सुचारू रूप से रहेगा। हालांकि आप चाहे तो इस वर्ष कुछ निवेश कर सकते हैं और वर्ष के अंत तक उसके परिणाम प्राप्त करने के लिए इंतजार करना पड़ सकता है। अगर आप किसी दीर्घकालिक निवेश की योजना बना रहे हैं तो यह समय बेहद ही शानदार साबित हो सकता है, क्योंकि आपको भविष्य में इस निवेश के अच्छे रिटर्न के रूप में आपकी कड़ी मेहनत का फल प्राप्त अवश्य होगा। यह वर्ष आर्थिक पक्ष के लिहाज़ से पैसे बचाने और भविष्य के लिए संजोकर रखने के लिए शुभ साबित होगा।

टैरो कार्ड भविष्यवाणी 2021 के अनुसार इस राशि के जो जातक सीरियस संबंध में है उनके लिए यह साल बेहद ही शुभ साबित होगा। आप अपने पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताएंगे और आप उनके साथ किसी छोटी दूरी की यात्रा पर भी जा सकते हैं। इसके अलावा आप अपने साथी के लिए कोई महंगे उपहार भी खरीदेंगे और हर तरह से उन्हें खुश करने की कोशिश में लगे रहेंगे। कुल मिलाकर देखा जाए तो यह साल आपके बंधन को मजबूत करने के लिए सहायक साबित होगा। हालांकि इस राशि के सिंगल जातकों को प्रेम के लिहाज से थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है। हां लेकिन अगर आप शादी का विचार कर रहे हैं या शादी के लिए उत्सुक हैं तो आपके परिवार के समर्थन से इस दौरान आपको अपना साथी अवश्य मिल सकता ।है इसके अलावा बात करेगा विवाहित जातकों की तो पेशेवर मोर्चे पर आपको अपने जीवन साथी की मदद प्राप्त होगी। इसके अलावा आप अपने जीवनसाथी के साथ मिलकर कोई जॉइंट वेंचर भी शुरू कर सकते हैं।

टैरो कार्ड 2021 भविष्यवाणी के अनुसार जो लोग किसी बीमारी से लंबे समय से पीड़ित है उन्हें इस दौरान बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। इस दौरान आपकी भावना और शक्ति में उछाल देखने को मिलेगा जो आपको एक अच्छी और स्वस्थ जीवन शैली का पालन करने के लिए उपयुक्त समर्थन प्रदान करेगा। ऐसा करके आप खुद को तंदुरुस्त रखेंगे और साथ ही आपकी स्वास्थ्य संबंधी सभी परेशानियां दूर होंगी और आपकी सेहत में सुधार होगा। हालांकि आपको खाना खाते समय सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। अन्यथा इस वर्ष के दौरान आपको किसी प्रकार की एलर्जी होने का आशंका है।

उपाय :

  • अपने माथे पर केसरिया तिलक लगाएं।
  • काले और गोरे कुत्तों को रोटी खिलाएं।
  • पक्षियों को सात तरह के अनाज खिलाएं।

शुभ रंग: ब्राइट येलो (चटक पीला)

सिंह राशि : टैरो कार्ड भविष्यवाणी 2021

अब जानते हैं टैरो भविष्यफल 2021 के अनुसार सिंह राशि के जातकों के लिए नया साल क्या कुछ नया और खास लेकर आने वाला है। सिंह राशि आकाशीय मंडल के राजा सूर्य के द्वारा शासित होती है। इस राशि के जातकों का अपना एक विशिष्ट व्यक्तित्व होता है और यह जन्मजात नेता होते हैं। इसके अलावा सिंह राशि के तहत पैदा हुए लोग अत्यधिक गतिशील और बेहद ही सीधे स्वभाव के होते हैं। वह सबसे ज्यादा वफादार साथी और बेहद ही सहायक दोस्त बनकर उभरते हैं। महत्वाकांक्षाओं से प्रेरित इस राशि के जातक अजेय होते हैं और हर काम के प्रति एक निडर दृष्टिकोण रखते हैं।

इस वर्ष आपका पेशेवर जीवन सुचारु नहीं रहने वाला है। आपको अपने कार्यों को पूरा करने में चुनौतियों और बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा आपको अपने सहयोगियों और वरिष्ठों के काम में भी बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। आपको कार्यस्थल पर कर्मचारियों के बीच विवाद और संघर्षों का सामना करने की भी आशंका है। साथ ही आपको अपने दोस्तों के प्रति वफादारी साबित करने की आवश्यकता भी पड़ सकती है। यदि आप कुछ भी नया शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो इस वर्ष आप किन्ही दो बेहतरीन प्रस्तावों के बीच उलझा हुआ महसूस कर सकते हैं। ऐसी स्थिति में आपको किसी समझदार और विशेषज्ञ के लोगों से सलाह मशवरा करने की सलाह दी जाती है।

टैरो भविष्यफल 2021 के अनुसार सिंह राशि के जातकों को इस वर्ष वित्तीय परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान आपको अपनी आय और व्यय के बीच संतुलन बना कर रखना मुश्किल होगा। आपको इस दौरान पैसे बचाने या फिर पैसों का निवेश करने के बीच कुछ कठोर विकल्प बनाने की आवश्यकता पड़ सकती है, क्योंकि आपकी आय इस वक्त थोड़ी तंग रहने वाली है। ऐसे में आपको सलाह दी जाती है कि आप अपनी वित्तीय स्थिति को संतुलित बनाए रखने के लिए एक बजट निर्धारित करें और उसका उचित ढंग से पालन करें।

जो लोग प्रेम के रिश्तो में हैं उन्हें इस दौरान कुछ जटिलताओं का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान आपको अपने साथ ही से वाद विवाद का सामना भी करना पड़ सकता है। किसी भी बात के निष्कर्ष पर निकलने के लिए आपको अपने साथी से दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। ऐसी स्थिति में आपको अपने रिश्ते में बने रहने या रिश्ते को खत्म करने के बारे में संशय होने की भी आशंका है। बता दे यह आपके रिश्ते के लिए एक परीक्षा की घड़ी साबित हो सकती है। ऐसे में सलाह दी जाती है कि किसी भी स्थिति में संयम से काम ले, परिस्थितियों का उचित मूल्यांकन करें। ऐसा करने से आपको अच्छे परिणाम हासिल होंगे। इसके अलावा इस अवधि में विवाहित जातकों को अपने जीवनसाथी को खुश रखने में कुछ परेशानियां उठानी पड़ सकती हैं। इस दौरान आपका साथी बेहद ही अत्यधिक डिमांडिंग हो सकता है और आपसे ज्यादा से ज्यादा समय की उम्मीद लगा सकता है। ऐसे में आपको सलाह दी जाती है कि अपने रिश्ते को मजबूत बनाए रखने के लिए अपने साथी के साथ कुछ समय व्यतीत करें और मुमकिन हो तो किसी छोटी यात्रा की योजना भी बनाएं।

2021 टैरो रीडिंग के अनुसार इस वर्ष आप का मानसिक स्वास्थ्य कुछ ख़राब रहने वाला है। इस दौरान आपको भावनात्मक रुकावट का सामना करना पड़ सकता है जिससे आपके जीवन में चिंता और अवसाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। आपका यह तनाव आपके शरीर पर दिखना शुरू हो सकता है। आपको अपनी भावनाओं को व्यक्त करके और निर्देशित ध्यान इत्यादि करने की सलाह दी जाती है। इससे आपके हृदय चक्र को साफ करने में मदद मिलेगी। इसके अलावा प्राकृतिक चिकित्सा और थेरेपी भी आपके मन को शांत करने में सहायक साबित हो सकती है।

उपाय :

  • फटा दूध पियें।
  • जरूरतमंदों को सफेद वस्तुओं का दान करें।

शुभ रंग: ऑप्टिक व्हाइट

कन्या राशि : टैरो कार्ड भविष्यवाणी 2021

कन्या राशि के जातकों के लिए वार्षिक टैरो राशिफल 2021 के अनुसार जीवन के प्रमुख पहलू को कवर करते हुए टैरो भविष्यवाणी 2021 क्या कुछ लेकर आई है आइए जानते हैं। पृथ्वी राशि कन्या संचार के ग्रह बुध द्वारा शासित होती है। इस राशि के जातक बुद्धिजीवी होते हैं और हर काम में पूर्णता प्राप्त करना इनके लिए लक्ष्य होता है। वे दृढ़ संकल्प वाले होते हैं और ना ही केवल जीवन में उच्च लक्ष्य निर्धारित करते हैं बल्कि उन्हें प्राप्त करने के लिए हर मुमकिन कोशिश भी अवश्य करते हैं। इस राशि के लोग अच्छे आलोचक बनते हैं। साथ ही किसी भी समस्या का समाधान खोजने में उनकी माहिरता होती है। इसके अलावा वे चीजों के प्रति संदेह पूर्ण दृष्टिकोण रखते हैं और किसी भी बात को आसानी से नहीं मानते हैं। एक बार खुद से आश्वस्त होने के बाद ही वह किसी बात पर विश्वास करते हैं।

टैरो कार्ड रीडिंग 2021 भविष्यफल के अनुसार यह वर्ष आपके कार्य में सीखने वाला समय साबित होगा। इस वर्ष आप अपने काम में कड़ी मेहनत और लगन के साथ नजर आएंगे। जिससे इस वर्ष पिछले वर्षों की तुलना में आपको बेहतर परिणाम हासिल होंगे। आप की प्रतिबद्धता का स्तर आपके लिए उपलब्धि की गुणवत्ता तय करने वाला साबित होगा। आपको अपने सर्वश्रेष्ठ प्रयासों के लिए लोगों से पहचान और पुरस्कार प्राप्त होगा। इसके अलावा यह समय इस राशि के व्यवसाय से जुड़े जातकों के लिए बेहद अनुकूल होने वाला है क्योंकि इस दौरान आप नई परियोजनाओं और नए और बेहतर ग्राहकों के साथ व्यापार विस्तार के बारे में विचार कर सकते हैं। हालांकि आपको चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा और इन चुनौतियों का सामना करने के बाद ही आप अपने काम में विकास हासिल करेंगे।

आर्थिक पक्ष के लिहाज़ से समय अनुकूल रहेगा। इस दौरान आपको अपने काम के चलते प्रमोशन या वेतन वृद्धि मिलने की प्रबल संभावना है। इसके अलावा इस राशि के व्यावसायिक जातकों की आय में भी वृद्धि होगी। इस राशि के जो लोग आयात निर्यात के बिजनेस से संबंधित हैं उनके लिए यह समय बेहद शुभ साबित होगा। साथ ही आपको आर्थिक पक्ष के लिहाज से भी लाभ प्राप्त होगा। इस वर्ष आपकी सभी वित्तीय परेशानियां दूर होंगी क्योंकि आर्थिक पक्ष के लिहाज़ से इस साल कोई कमी नहीं रहने वाली है।

टैरो रीडिंग 2021 के अनुसार इस राशि के जो लोग किसी रोमांटिक बंधन में है उन्हें अपने संबंधों के सुचारू रूप से चलाएं रखने के लिए कुछ प्रयास करने की आवश्यकता पड़ सकती है। आपको अपने साथी के साथ समय बिताना चाहिए। साथी एक दूसरे के शौक इत्यादि को समझने का प्रयास करना चाहिए। इसके अलावा आप चाहें तो अपने पार्टनर के साथ किसी छोटी दूरी की यात्रा पर भी जा सकते हैं और यादगार पल व्यतीत कर सकते हैं। इसके अलावा इस राशि के सिंगल जातकों के लिए भी समय अनुकूल रहेगा क्योंकि इस दौरान आपको अपने सपनों का पार्टनर मिल सकता है। आप अपने पार्टनर से अपने कार्यस्थल या पढ़ाई वाली जहां पर मिल सकते हैं। इसके अलावा इस राशि के जातक जो किसी को एक तरफा प्यार करते हैं उन्हें सामने वाले व्यक्ति से भी कुछ प्रतिक्रियाएं हासिल हो सकती हैं। साथ ही आपको उन्हें जानने का मौका भी अवश्य प्राप्त होगा। हालांकि इस राशि के विवाहित जातकों को अपने रिश्ते में कुछ उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। जरूरत पड़ने पर आपको सलाह दी जाती है कि किसी पेशेवर काउंसलर से मार्गदर्शन अवश्य प्राप्त करें।

जो लोग खुद को फिट रखने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं उनके लिए यह साल अच्छी खबर लेकर आएगा क्योंकि इस दौरान आप अपनी स्वास्थ्य संबंधित सभी चिंताओं को दूर करने में सक्षम रहने वाले हैं। इसके अलावा इस वर्ष आपका वजन बढ़ने की भी प्रबल संभावनाएं हैं, इसलिए आपको सलाह दी जाती है कि अपने फिटनेस वाले काम को लगातार जारी रखें और जो लोग आलसी हैं उन्हें ज्यादा ही सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा अत्यधिक तले भुने और स्टार्च युक्त भोजन से बचें और अपना वजन उचित बनाए रखने के लिए ताजे फल और सब्जियों के साथ संतुलित आहार का पालन अवश्य करें।

उपाय :

  • अपने कार्यस्थल पर पीले रंग की कार लाइनर अवश्य रखें।
  • शुभ काम के लिए जाते समय अपनी जेब में पीले रंग का फूल रखें।

शुभ रंग: ऑरेंज

तुला राशि : टैरो कार्ड भविष्यवाणी 2021

संतुलन और समन्वय की राशि तुला शुक्र द्वारा शासित होती है। इस राशि के जातक शांति प्रेमी होते हैं और हर चीज के लिए सामंजस्य बनाना पसंद करते हैं। उन्हें आसपास खूबसूरत चीजों और रचनात्मकता बेहद पसंद होती है। तुला राशि के जातक बेहद ही परिष्कृत और कला प्रेमी और इन्हें वास्तुकला में भी बेहद ही दिलचस्पी होती है। उन्हें प्यार और अपनापन बेहद ही प्रसन्न करता है। रिश्तो में इन्हें हमेशा स्थिरता और तालमेल की तलाश होती है। इसके अलावा इस राशि के लोग अत्यधिक देखभाल करने वाले होते हैं। उनकी खुशियां उनके प्रिय जनों की सुख सुविधाओं में निहित होती है।

टैरो कार्ड रीडिंग 2021 के अनुसार करियर के लिहाज से तुला राशि के जातकों के लिए यह समय शुभ रहने वाला है। इस राशि के जो लोग सरकारी नौकरी या किसी उच्च पद या कमांडिंग पोजीशन पर हैं उन्हें इससे अच्छी प्रतिष्ठा मिलने वाली है। इसके अलावा आप किसी नए विभाग या उच्च अधिकारी से पदोन्नति भी मिल सकती है। इस राशि के व्यापारी जातकों के लिए भी समय बेहद ही अनुकूल रहने वाला है। इस दौरान आपका व्यवसाय मार्केट में अच्छा नाम कमाएगा जिससे आपको लाभ होने की संभावना है। टैरो रीडिंग 2021 के अनुसार तुला राशि के जातकों के लिए काम के लिहाज से नाम और प्रसिद्धि पाने के लिए यह वर्ष बेहद शुभ साबित होने वाला है।

इसके अलावा आपका आर्थिक जीवन भी इस वर्ष स्थिर रहने वाला है। अगर आप कोई बड़ा निवेश करना चाहते हैं या वित्त से संबंधित कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना चाहते हैं तो इसके लिए यह समय बेहद अनुकूल है। हालांकि इस वर्ष के दौरान आपको अपने खर्चों के प्रति सावधान रहने की आवश्यकता है क्योंकि वार्षिक टैरो कार्ड 2021 के अनुसार आप इस वर्ष बेकार की चीजों पर खर्च करके पैसे बर्बाद कर सकते हैं। इस दौरान आपको दान-पुण्य करना इत्यादि भी शुभ रहेगा क्योंकि इस वर्ष के दौरान आपको अपने अच्छे काम के लिए समय-समय पर पुरस्कृत किया जाता रहेगा।

प्रेम के लिहाज़ से बात करें तो सिंगल जातकों के लिए किसी नए संबंध में आना या कोई नया रिश्ता बनाने के लिए यह समय बेहद ही अनुकूल है क्योंकि इस दौरान आप किसी नए सुरक्षित और दीर्घकालिक रिश्ते में बंध सकते हैं। इसके अलावा जो लोग किसी शौकिया बंधन में है उन्हें अपने रिश्ते को मजबूत करने और अपने रिश्ते को अगले स्तर तक ले जाने की संभावनाएं प्रबल है। आपके संबंधों के प्रति आपके लक्ष्य की प्राप्ति के लिए लिहाज से यह समय बेहद ही शुभ रहने वाला है। इस दौरान आप अपने साथी के साथ एक सामंजस्यपूर्ण बंधन बनाएंगे। साथ ही आप उनके साथ मिलकर अपने भविष्य की योजना भी बना सकते हैं। इसके अलावा इस राशि के विवाहित जातकों के लिए भी समय काफी अच्छा रहेगा। इस दौरान आप दोनों आपसी समझ रखेंगे। आप दोनों इस वर्ष पेशेवर मोर्चे पर एक दूसरे की मदद करते हुए नजर आएंगे। इसके अलावा आप अपने जीवन साथी के साथ किसी संयुक्त उद्यम में भी जुड़ सकते हैं। साथ ही उनके साथ मिलकर कोई छोटी परियोजना भी शुरू कर सकते हैं।

जो लोग स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से पीड़ित है उन्हें ठीक होने का मौका इस वर्ष मिल सकता है। हालांकि इस दौरान आपको किसी भी परेशानी के संदर्भ में उचित डॉक्टर की सलाह मशवरा लेने की सलाह दी जाती है। साथ ही अपने स्वास्थ्य को उत्तम बनाए रखने के लिए दी गई दवाओं और नियमों का पालन करना भी बेहद आवश्यक है। इस दौरान स्वास्थ्य के संदर्भ में नेचुरोपैथी या आयुर्वेद आपके लिए सबसे शानदार विकल्प साबित हो सकता है। आप अपने शरीर को पूरी तरह से ठीक करने के लिए कुछ योग, ध्यान इत्यादि का सहारा ले सकते हैं। आपको अपनी फिटनेस और स्वास्थ्य के बारे में चिंता करना बंद कर देने की सलाह दी जाती अन्यथा आप को बीमारियां हो सकती हैं।

उपाय :

  • शनिवार के दिन काली मंदिर में नारियल का दान करें।
  • भूरे कुत्तों को खाना खिलाएं।
  • पीपल के पेड़ पर जल अर्पित करें।

शुभ रंग: इंडिगो नीला

वृश्चिक राशि : टैरो कार्ड भविष्यवाणी 2021

वृश्चिक राशि एक जलीय राशि है जिसे मंगल ग्रह द्वारा शासित किया जाता है। वृश्चिक राशि के जातक ऊर्जा और शक्ति के साथ बेहद ही उत्साहित होते हैं। इस राशि के लोगों की रहस्य पूर्ण प्रकृति होती है और यह किसी का भी राज़ अपने पास रखने में बेहद ही अच्छे होते हैं। इस राशि के लोग बेहद ही अच्छे और वफादार दोस्त बनते हैं। इस राशि के लोग भावनात्मक अंतरंगता में विश्वास करते हैं और बेहद शानदार पार्टनर बनते हैं। रिश्ते में उनकी प्रतिबद्धता शानदार होती है और वह गहराई और प्यार से प्रेम या किसी रिश्ते को निभाने में विश्वास करते हैं।

कार्य के लिहाज से बात करें तो यह साल अवसरवादी लोगों के लिए बेहद ही शानदार साबित होने वाला है, क्योंकि उन्हें अपने पेशेवर जीवन में सफलता पाने के लिए कई मौके हासिल होंगे। इस वर्ष आप किसी भी संभावना को फलदाई परिणाम में तब्दील करने के लिए भरपूर आशा और उत्साह से भरे रहने वाले हैं। इस राशि के व्यवसाय से जुड़े जातकों को काम करने के लिए नई परियोजनाएं मिलेगी और काम करने वाले पेशेवरों को अपनी प्रतिभा और पूरी क्षमता को थामने के लिए नए माहौल मिलेंगे। अगर आप कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं या कोई नए कार्य को शुरू करने की योजना है तो यह साल उस संदर्भ में बेहद ही शुभ और फलदाई साबित हो सकता है।

आर्थिक पक्ष अच्छा रहने वाला है। आपके सभी निवेश से आपको अच्छे रिटर्न हासिल होंगे। इस दौरान आप अपने किसी भी लोन या कर्ज से उभर सकते हैं। इसके अलावा अपनी आय को बढ़ाने के लिए अगर आप कोई भी पहल करते हैं तो उसमें भी आपको सफलता हासिल होगी। कार्ड बताते हैं कि यह वर्ष त्वरित उपलब्धियों और शुभ परिणामों का साल होने वाला है इसलिए आप किसी भी अल्पकालिक निवेश में यदि हाथ लगाते हैं तो आपको उससे शुभ फल अवश्य प्राप्त होगा। इसके अलावा आप इस दौरान अपनी बचत के प्रति भी सजग और सतर्क रहने वाले हैं।

प्रेम के लिहाज़ से समय अनुकूल रहेगा। आपको अपने बंधन में खुशी और उत्साह देखने को मिलेगा इस दौरान आप अपने साथी के प्रति प्यार जुनून और पोषण से भरपूर रहने वाले हैं और साथ ही आपको अपने पार्टनर से भी उसी तरह का प्यार और समर्थन इत्यादि हासिल होगा। अगर आप अतीत में अपने पार्टनर के साथ कोई विवाद या समस्या थी तो वह इस दौरान दूर हो सकती है। इस राशि के सिंगल जातकों को अच्छे प्रस्ताव मिलेंगे और इस दौरान वह किसी शुभ और अच्छे बंधन में बंध सकते हैं। इसके अलावा इस राशि के जातक अपने पार्टनर से शादी के बंधन में बंध सकते हैं। विवाहित जातकों के लिए भी समय बेहद ही शुभ रहने वाला है। आप अपने जीवन साथी के साथ लगातार यात्राओं की योजना बनाएंगे। इसके अलावा अपने बंधन को अगले स्तर पर ले जा सकते हैं और परिवार के विस्तार की योजना बना सकते हैं। इस समय आपको इस संदर्भ में कोई खुशखबरी प्राप्त भी हो सकती है।

इस वर्ष आपके वार्षिक टैरो कार्ड 2021 राशिफल के अनुसार जीवन शक्ति और सकारात्मकता से परिपूर्ण रहने वाला है जो आपके जीवन में कल्याण लेकर आएगा। आपको बस अपने खाने की आदतों पर ध्यान देना है और गर्म और मसालेदार भोजन से परहेज करना है। अन्यथा आपको एसिडिटी या गैस्ट्रिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान अपने जिम और वर्कआउट को नियमित रूप से करेंगे जिससे बीमारियां आप से दूर रहने वाले हैं। एक स्वस्थ और संतुलित आहार के दम पर आप को स्वस्थ रहने के पर्याप्त अवसर प्राप्त होंगे।

उपाय :

  • गाय को गुड़ खिलाएं।
  • अपने माथे पर कुमकुम का तिलक लगाएं।

शुभ रंग सिंदूरी लाल

धनु राशि : टैरो कार्ड भविष्यवाणी 2021

धनु राशि के टैरो रीडिंग 2021 भविष्यफल से आइए जानते हैं कि, आने वाला साल इस राशि के जातकों के लिए क्या कुछ नए अवसर और चुनौतियां लेकर आने वाला है। धनु राशि बृहस्पति ग्रह द्वारा शासित होती है। यह राशि चक्र के अंतिम अग्नि राशि है, जो की जलते हुए तीर द्वारा दर्शित की गई है। इस राशि के जातकों की ऊर्जा और शक्ति बेहद ही शानदार होती है। इनकी सोच बेहद ही उदार और खुली होती है और साथ में इनमें अच्छी अनुकूलन क्षमता होती है। इस राशि के जातकों को साहसिक काम करना ज्यादा प्रसन्न पसंद होता है। साथ ही इन्हें बहुमुखी प्रतिभा भी बेहद ही अच्छी लगती है। विभिन्न विषयों का ज्ञान प्राप्त करने में इस राशि के जातकों की गहरी रुचि होती है। इस राशि के जातक मिलनसार स्वभाव के होते हैं और वह लोगों का दिल बेहद ही आसानी से जीत लेते हैं।

पेशेवर जीवन के लिहाज से वर्ष 2021, धनु राशि के जातकों के जीवन में कुछ संघर्ष और चुनौतियां ला सकता है। इस दौरान आप अपने साथियों के साथ कुछ टकराव का सामना करेंगे जो की आपके मन की शांति को भंग कर सकता है। इसके अलावा ऑफिस में होने वाली राजनीति के चलते भी आप थोड़ा चिंतित महसूस कर सकते हैं। आपके कार्यक्षेत्र में आने वाली सभी बाधाओं के बावजूद आपको अपने जीवन में सकारात्मक रवैया रखने की सलाह दी जाती है। इससे आपको किसी भी तरह की नकारात्मक परिस्थिति से लड़ने और उसे उभरने की शक्ति मिलेगी। इस राशि के उद्यम से जुड़े जातकों को भी कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। उद्योगपतियों को सलाह दी जाती है कि, वो अपने कर्मचारियों पर उचित ध्यान रखें, अन्यथा वह किसी बात के चलते बगावत कर सकते हैं और हड़ताल पर भी जा सकते हैं। आपका वित्त इस वर्ष सामान्य रहने वाला है, आपको सलाह दी जाती है कि आप अपने खर्च पर नजर रखें ताकि कमाई और खर्च के बीच संतुलन बना रहे।

टैरो राशिफल 2021 द्वारा की गई भविष्यवाणियों के अनुसार इस दौरान आपका प्रेम जीवन थोड़ा परेशानी भरा रहने वाला है। इस दौरान आपको अपने साथी के साथ कई बार मतभेद और संघर्षों का सामना करना पड़ सकता है। आप को इस दौरान अपने रिश्ते में संदेह की स्थितियों का सामना भी करना पड़ सकता है और कई बार आपको ऐसा भी प्रतीत हो सकता है कि आपका पार्टनर आपके प्रति विश्वसनीय नहीं है या आपको धोखा दे रहा है। इस राशि के सिंगल जातक दोस्ती के बंधन में बन सकते हैं, हालांकि प्रेम के लिहाज़ से किसी मजबूत बंधन में बंधने के लिए यह समय अनुकूल नहीं है। इस राशि के विवाहित जातकों का रिश्ता इस दौरान तनावपूर्ण हो सकता है। जिसके चलते आप थोड़ा चिंतित और तनावग्रस्त महसूस करेंगे। ऐसे में आपको सलाह दी जाती है कि आपके और आपके जीवनसाथी के बीच जो कुछ भी मतभेद हो उन्हें आप जल्द से जल्द सुलझाएं और अपने जीवनसाथी पर पूरा भरोसा करें। आपकी एक साधारण बातचीत भी आपके रिश्ते में बन रही किसी बड़ी विवाद की स्थिति को दूर करने में सहायक साबित हो सकती है, इसलिए इस दौरान अपने पार्टनर से बात करने में बिल्कुल भी ना झिझकें।

धनु राशि के जातकों के लिए स्वास्थ्य मोर्चे के लिहाज से भी समय अनुकूल नहीं होगा। इस दौरान आपको मौसमी बुखार और फ्लू इत्यादि के समस्या परेशान कर सकती हैं। ऐसे में आपको सलाह दी जाती है कि, खुद से डॉक्टर बनकर दवाइयां न लें, क्योंकि इससे आपकी बीमारियां या तकलीफ और बढ़ जाएगी। कोई भी परेशानी हो तो इलाज के लिए किसी अच्छे डॉक्टर की सलाह लें। अपने मन को शांत रखने के लिए गहरी सांस लें और ध्यान का अभ्यास करें।

उपाय :

  • यात्रा करते समय अपनी जेब में लाल रंग का फूल रखें।
  • अपने शरीर में पानी की कमी ना होने दें। इसके लिए बहुत सारे ठंडे पेय पदार्थ पीते रहे।

मकर राशि : टैरो कार्ड भविष्यवाणी 2021

टैरो राशिफल 2021 की विस्तृत टैरो रीडिंग के आधार पर अब जानते हैं मकर राशि के जातकों के लिए आने वाला वर्ष क्या कुछ नया और खास या चुनौतीपूर्ण लेकर आने वाला है। मकर राशि मेहनती और बेहद ही जिम्मेदार राशि मानी जाती है। वह कर्म दाता शनि ग्रह द्वारा शासित होती है। इस राशि के लोग लक्ष्य उन्मुख और बेहद ही होनहार होते हैं। इस राशि के जातकों को आमतौर पर अपने जीवन के शुरुआती वर्षों में काफी सारी चुनौतियों और संघर्षों का सामना करना पड़ता है, जिसके चलते जीवन के अगले चरण में वे बेहद ही अनुभवी स्वभाव के और चंचल बन जाते हैं। इस राशि के जातक काम को लेकर बेहद ही तत्पर होते हैं और ये अपने पेशेवर और व्यक्तिगत जीवन के बीच एक उचित संतुलन बनाए रखने की जीवन भर कोशिश करते हैं।

इस वर्ष मकर राशि के जातकों का पेशेवर जीवन काफी नीरस रहने वाला है। आप अपने वर्तमान कार्यक्षेत्र या पेशे में थका हुआ और फंसा हुआ महसूस कर सकते हैं। ऐसे में आपको सलाह दी जाती है कि यदि आपके अंदर इस तरह की भावना उत्पन्न होती है तो आप अपनी नौकरी या पेशे में स्विच करने के विकल्पों पर गौर कर सकते हैं, क्योंकि आपको इस समय अवधि में आगे बढ़ने के बेहतर अवसर प्राप्त होंगे। इसके अलावा आपको कुछ समय पर ऐसा भी महसूस हो सकता है जैसे आपका करियर में रुकावट आ गई हो। ऐसे में आपको सलाह दी जाती है कि अपने उच्चाधिकारियों से आपको बात करनी चाहिए और अपने मूल्यांकन और पदोन्नति के विषय पर चर्चा करनी चाहिए। आपको निर्णय लेने और अपने काम के वातावरण में बदलाव लाने के लिए सक्रिय रहने की आवश्यकता इस वर्ष पड़ सकती है अन्यथा आप अपने काम के प्रति तनावग्रस्त महसूस करेंगे और आपका काम काम से ज्यादा बोझ बन जाएगा।

आर्थिक पक्ष के लिहाज से बात करें तो टैरो रीडिंग 2021 के अनुसार इस वर्ष के लिहाज से आपको उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। आपको अपनी नियमित आए तो मिलेगी हालांकि अगर आप इसमें कोई विस्तार या वृद्धि की उम्मीद लगाए बैठे हैं तो यहां आपको निराशा उठानी पड़ सकती है। इसके अलावा इस राशि के व्यावसायिक पेशेवर ऐसा महसूस कर सकते हैं कि उनका भुगतान किन्हीं कारणवश और किन्हीं जगहों पर अटक सा गया है। ऐसे में आपको सलाह दी जाती है कि अपनी मेहनत की कमाई के धन को निकालने के लिए पूरी कोशिश करें। अन्यथा आपको भविष्य में मौद्रिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा यदि आप सट्टा व्यवसाय में निवेश करने का विचार कर रहे हैं तो यहां पर भी आपको सावधान रहने की सलाह दी जाती है। अन्यथा आपको कोई बड़ा नुकसान होने की आशंका है।

टैरो रीडिंग 2021 के अनुसार जो लोग प्रेम के रिश्ते में है उनके लिए यह समय शुभ साबित होगा। इस दौरान आप अपने साथी के प्रति और अधिक आकर्षण महसूस करेंगे और उनके साथ समय बिताने के लिए योजना बनाते नजर आएंगे। इस दौरान अब थोड़े भावुक हो सकते हैं और साथ ही संवेदनशील भी बने रहेंगे। आपको सलाह दी जाती है कि आपको अपने प्रेमी के बारे में अत्यधिक संवेदनशील ना रहें अन्यथा वे रिश्ते में घुटा हुआ महसूस करेंगे और अंत में आपको छोड़ने का भी विचार बना सकते हैं। इस राशि के सिंगल जातकों को अपने क्रश के साथ आगे बढ़ने के शुभ अवसर प्राप्त होंगे। हालांकि किसी सीरियस रिलेशनशिप या गंभीर रिश्ते में बनने के लिए भी आपको थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है। इस राशि के जातक अपने जीवन साथी के साथ समय व्यतीत करेंगे। इस दौरान दोनों के बीच प्यार बढ़ेगा और अपने साथी के प्रति अधिक झुकाव महसूस करेंगे।

टैरो कार्ड 2021 भविष्यफल के अनुसार इस वर्ष मकर राशि के जातकों का स्वास्थ्य नाजुक बना रह सकता है। इस वर्ष इस राशि की महिलाओं को कुछ और हार्मोनल समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। अगर आपका स्वास्थ्य पहले से ही सही नहीं रहता हो या आपको पीसीओएस जैसी कोई बीमारी हो तो आपको सलाह दी जाती है कि किसी जानकार डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें। इस तरह आपको अपने शरीर पर गौर करने और उसकी तरफ से दिए जा रहे हैं संदेश पर ध्यान देने की बेहद आवश्यकता पड़ेगी क्योंकि यह आपको इस समय के दौरान बीमारियों के बारे में चेतावनी मिल सकती है। किसी भी प्रकार की बड़ी चिंता के लिए किसी जानकार महिला चिकित्सक से परामर्श लेना इस अवधि के दौरान आपके लिए सहायक साबित हो सकता है।

उपाय :

  • सोमवार को विशेष तौर पर सफेद कपड़े पहने।
  • काले कुत्ते को दूध पिलाएं।

शुभ रंग: सफेद

कुंभ राशि : टैरो कार्ड भविष्यवाणी 2021

अब जानते हैं टैरो रीडिंग 2021 कुंभ राशि के जातकों के लिए क्या कुछ नया लेकर आई है। कुंभ राशि अत्यधिक स्वतंत्र राशि मानी जाती है और यह शनि ग्रह द्वारा शासित होती है। इस राशि के जातक रचनात्मक और बड़ा सोचने के लिए जाने जाते हैं। कुंभ राशि के जातक इंटीरियर में खासी रुचि रखते हैं और अपने आसपास की जगह को साफ, सुंदर और सुव्यवस्थित रखना इन्हें बेहद पसंद होता है। समाज सुधार के प्रति उनका झुकाव काफी अधिक होता है जिसके चलते कई बार अपने परिवार और प्रियजनों को नजरअंदाज कर देते हैं। ऐसे में लगता है कि यह लोग काफी अलग-अलग होते हैं हालांकि असल में इस राशि के जातक बेहद ही दृढं संकल्पी और अच्छे होते हैं। यदि वह कोई भी निर्णय ले लेते हैं तो अपने लक्ष्य को कुछ भी करके हासिल करके ही दम लेते हैं।

करियर के लिहाज से यह समय आपके लिए थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। जैसा कि टैरो भविष्यवाणी 2021 के भविष्यफल में बताया जा रहा है, इस दौरान आप अपने कार्यस्थल के माहौल से नाखुश हो सकते हैं और अपने सहयोगियों के साथ आपको बहुत सारी गलतफहमी का सामना करना पड़ सकता है। यह आपके कार्य प्रदर्शन को नकारात्मक रूप से प्रभावित करेगा। जिसके चलते आप दबाव और तनाव की स्थिति में रहेंगे। इस दौरान आपकी नौकरी भी जा सकती है। आपका पेशेवर जीवन आपको उदास और विचारशील बना देगा क्योंकि आप अपने काम को सुरक्षित रखने के लिए बेहतर विकल्पों की योजना बनाते नजर आएंगे।

टैरो रीडिंग 2021 के अनुसार इस वर्ष आपका आर्थिक जीवन स्थिर रहने वाला है। इस दौरान आपको कुछ अप्रत्याशित परिस्थितियों और वित्तीय नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में आपको सलाह दी जाती है कि इस समय अवधि के दौरान किसी भी तरह का निवेश ना करें, चाहे वह संपत्ति के रूप में हो या व्यवसाय या संपत्ति के विस्तार से जुड़ा है कोई निवेश क्यों ना हो। इसके अलावा कोई भी नया काम शुरू करना इस आर्थिक दबाव में डालने वाला साबित होगा। यह समय अपनी पिछली गलतियों से सीखने और अपनी आय और मौजूदा धन को सुरक्षित करने के लिए उचित साबित होगा। इस दौरान आपको उधार लेने और देने से बचना चाहिए। कुल मिलाकर इस दौरान आपका कोई भी आर्थिक फैसला बेहद ही सोच समझ कर लेना चाहिए अन्यथा आप को बड़ा नुकसान होने की प्रबल आशंका है।

वार्षिक टैरो 2021 भविष्यवाणी के अनुसार आपके पेशेवर जीवन के कारण आपका प्रेम जीवन पर खासा प्रभावित रहने वाला है। आप अपने पार्टनर के साथ इस दौरान काफी समस्याओं का सामना करेंगे यहां तक की स्थिति यहां तक आ सकती है कि आप दोनों अपने रिश्ते को लेकर पुनर्विचार की स्थिति में पड़ सकते हैं। इसमें आपको सलाह दी जाती है कि अपने रिश्ते को समय दें और अपने कार्य जीवन और प्रेम जीवन को अलग अलग रखें। इसके अलावा इस राशि के सिंगल जातकों को कोई खास व्यक्ति मिल सकता है। हालांकि आपको किसी से भी अत्यधिक भावुक ना होने की सलाह दी जाती है। इस राशि के विवाहित जातकों को अपने रिश्ते में कुछ गलतफहमी का सामना करना पड़ेगा। जिसकी वजह से आपको चोट पहुँच सकती है। ऐसे में सलाह दी जाती है कि किसी बाहरी इंसान पर विश्वास करने की जगह अपने साथी पर विश्वास रखें और उन्हें बेहतर समझने के लिए अपने साथी के साथ अपनी भावनाओं को जितना हो सके साझा करें।

आपका मानसिक तनाव आपके स्वास्थ्य पर भी नकारात्मक असर डाल सकता है। इस दौरान आपको हाई ब्लड प्रेशर/उच्च रक्तचाप की परेशानी हो सकती है। टैरो रीडिंग 2021 के अनुसार कुंभ राशि के जातकों के लिए यह समय तनावपूर्ण और चिंता लेकर आएगा। इस दौरान आपको नियमित चेकअप और अपना ब्लड प्रेशर की नियमित जांच कराने की सलाह दी जाती है। स्वास्थ्य संबंधी किसी भी परेशानी को नजरअंदाज न करें। इसके अलावा घर में किसी की तबीयत खराब हो सकती है जिसकी वजह से भी आपको चिंता उठानी पड़ेगी। ऐसे में अपने दिमाग को शांत रखने के लिए संगीत और ध्यान आदि का सहारा लें। ऐसा करने से आपको मदद मिलेगी।

उपाय :

  • रोजाना खाली पेट 4 से 5 गिलास पानी पियें।
  • गुरुवार के दिन बच्चों को केले का दान करें।

शुभ रंग: लाइट ग्रे

मीन राशि : टैरो कार्ड भविष्यवाणी 2021

राशि चक्र की आखिरी राशि मीन एक जलीय चिन है और यह बृहस्पति ग्रह द्वारा शासित होती है। इस राशि के जातक सहज स्वभाव के होते हैं और अपने अंदर कलात्मक क्षमता रखते हैं। मीन राशि के जातक दूसरों के प्रति सहानुभूति रखते हैं और जीवन और मृत्यु की बेहद ही अच्छी समझ है इनके अंदर होती है। मीन राशि का चिन्ह विपरीत दिशा में दो मछलियों द्वारा दर्शाया गया है इसलिए इस राशि के जातक भी द्वि-आयामी विचार या चंचल मानसिकता रखते हैं। प्रेम में पड़ने के बाद ये बेहद ही वफादार और शानदार साथी बनकर उभरते हैं।

टैरो राशिफल 2021 द्वारा की गई भविष्यवाणियों के अनुसार मीन राशि के जातकों के लिए व्यावसायिक जीवन इस वर्ष काफी अच्छा रहने वाला है। हालांकि यह तभी मुमकिन है अगर आप कड़ी मेहनत करते हैं। कार्ड रीडिंग के अनुसार आपको अपने डर और असुरक्षा को अलग रखना चाहिए और जीवन के सकारात्मक पहलुओं को देखना चाहिए क्योंकि इस दौरान अगर आप कड़ी मेहनत करते हैं तो आपको सफलता अवश्य प्राप्त होगी। इस दौरान अपनी क्षमता और वृत्ति पर पूरा भरोसा करने की सलाह दी जाती है और इन पर भरोसा करके आगे बढ़ने की सलाह दी जाती है। अगर आप वेतन वृद्धि या पदोन्नति की उम्मीद लगाए बैठे हैं तो इसके लिए आपको अपने वरिष्ठों से बात करने की सलाह दी जाती है, क्योंकि आप इसके हकदार हैं ऐसे में आपको यह अवश्य मिलेगा। अगर आप कोई नया काम शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो इसे शुरू करने के लिए यह समय शुभ साबित हो सकता है क्योंकि आपको फलदाई परिणाम प्राप्त होंगे। इस वर्ष आपको उपलब्धि अवश्य हासिल होगी बस आपको आशावादी रहने और अपने सभी नकारात्मक भावनाओं को दूर रख-कर चलने की आवश्यकता होगी।

इस वर्ष टैरो रीडिंग 2021 के अनुसार आपका आर्थिक पक्ष स्थिर रहने वाला है। हालांकि पैसों से संबंधित कोई भी निर्णय जल्दबाजी में ना करें। आपको एक अच्छा और सुनियोजित बचत बनाने और उसके अनुरूप चलने की सलाह दी जाती है। किसी भी तरह की फिजूलखर्ची करने से बचें। इस समय अवधि के दौरान आपको अपनी आय के स्त्रोत बढ़ाने के कई शुभ अवसर प्राप्त हो सकते हैं। बड़े निवेश या किसी को पैसा उधार देते समय आपको बेहद सावधान और समझदार रहने की सलाह दी जाती है। क्योंकि इस दौरान आपको भावुक और अति संवेदनशील होने के कारण धोखा भी मिल सकता है, जिसकी वजह से आपको नुकसान उठाना पड़ जाएगा।

मीन राशि के जातकों के लिए आपका प्रेम जीवन बेहद ही रोमांचक रहने वाला है। इस दौरान आपका आपके पार्टनर के साथ रिश्ता मजबूत होगा और आप एक दूसरे के ज्यादा करीब आएंगे। वहीं इस राशि के सिंगल जातकों के लिए भी समय अनुकूल साबित होगा और उन्हें उनके सपनों का व्यक्ति इस दौरान मिल सकता है। इसके अलावा इस अवधि के दौरान आप अपने किसी खास व्यक्ति से शादी के बंधन में भी बंध सकते हैं। वहीं विवाहित जातकों की बात करें तो आपको इस दौरान धैर्य के साथ काम लेना होगा और अपने जीवनसाथी को संभालने की आवश्यकता होगी क्योंकि वह आपके प्रति अपने दृष्टिकोण में थोड़े आक्रामक या आवेगी हो सकते हैं। आपको इस दौरान अपने रिश्ते में प्यार के विभिन्न पहलुओं के बारे में जानकारी होगी। हालांकि आपका रिश्ता साल के अंत तक और मजबूत होगा और आपको अपने रिश्ते की एक बेहतर समझ होगी।

टैरो कार्ड 2021 द्वारा की गई भविष्यवाणी के अनुसार मीन राशि के जातकों को इस वर्ष स्वास्थ्य संबंधी चिंताएं परेशान नहीं करेंगे बल्कि अगर आपको लंबे समय से किस बीमारी ने परेशान किया था तो इस दौरान आपको परेशानी से निजात मिल सकती है। इस अवधि के दौरान आपको कोई छोटी मोटी समस्या जैसे मौसमी सर्दी और फ्लू हो सकता है। आपको सलाह दी जाती है कि अपने पानी का सेवन जितना हो सके उतना अधिक रखें और अपने आप को अत्यधिक तापमान वाली जगह से बचाएं। एक स्वस्थ जीवन शैली और अच्छा भोजन आपको इस दौरान फिट और तंदुरुस्त रखेगा।

उपाय :

  • नहाते समय पानी में चुटकी भर हल्दी डाल दें।
  • अपने माथे पर केसर का तिलक लगाएं।

शुभ रंग: कोरल

Astrological services for accurate answers and better feature

33% off

Dhruv Astro Software - 1 Year

'Dhruv Astro Software' brings you the most advanced astrology software features, delivered from Cloud.

Brihat Horoscope
What will you get in 250+ pages Colored Brihat Horoscope.
Finance
Are money matters a reason for the dark-circles under your eyes?
Ask A Question
Is there any question or problem lingering.
Career / Job
Worried about your career? don't know what is.
AstroSage Year Book
AstroSage Yearbook is a channel to fulfill your dreams and destiny.
Career Counselling
The CogniAstro Career Counselling Report is the most comprehensive report available on this topic.

Astrological remedies to get rid of your problems

Red Coral / Moonga
(3 Carat)

Ward off evil spirits and strengthen Mars.

Gemstones
Buy Genuine Gemstones at Best Prices.
Yantras
Energised Yantras for You.
Rudraksha
Original Rudraksha to Bless Your Way.
Feng Shui
Bring Good Luck to your Place with Feng Shui.
Mala
Praise the Lord with Divine Energies of Mala.
Jadi (Tree Roots)
Keep Your Place Holy with Jadi.

Buy Brihat Horoscope

250+ pages @ Rs. 399/-

Brihat Horoscope

AstroSage on MobileAll Mobile Apps

Buy Gemstones

Best quality gemstones with assurance of AstroSage.com

Buy Yantras

Take advantage of Yantra with assurance of AstroSage.com

Buy Feng Shui

Bring Good Luck to your Place with Feng Shui.from AstroSage.com

Buy Rudraksh

Best quality Rudraksh with assurance of AstroSage.com
Call NowTalk to
Astrologer
Chat NowChat with
Astrologer