टैरो कार्ड रीडिंग 2022: टैरो 2022 भविष्यफल

ऐस्ट्रोसेज के टैरो रीडिंग 2022 इस अंक में जानते हैं सभी 12 राशियों के लिए 2022 का टैरो कार्ड रीडिंग और टैरो कार्ड भविष्यवाणी क्या कुछ कहती है। यहां जानें वर्ष 2022 के लिए निशुल्क टैरो भविष्यफल और साथ ही जानें किन उपाय को करके आप अपने आने वाले साल को और भी ज्यादा शानदार और खुशनुमा बना सकते हैं।

विद्वान टैरो रीडर्स से फोन/चैट पर जुड़ें और जानें आने वाला साल आपके लिए कैसा रहेगा

आने वाला नया साल वर्ष 2022 शुक्र जिसे अंग्रेजी में वीनस कहते हैं का वर्ष होने वाला है। इसके अलावा वर्ष 2022 (2+0+2+2=6) का कुल अंक बनता है 6 जो कि प्रेम, सुंदरता और आनंद का प्रतिनिधित्व करने वाले शुक्र ग्रह की संख्या मानी जाती है। ऐसे में यह साल रचनात्मकता, गर्मजोशी और प्रेम के लिहाज से एक बेहद ही शानदार साल साबित होने वाला है। क्योंकि यह सभी गुण शुक्र ग्रह के माने जाते हैं। टैरो कार्ड के बारे में बात करें तो, यह यूनिवर्सल ऊर्जा और संख्याओं के संयोजन के साथ काम करता है। प्रत्येक कार्ड घटनाओं की एक श्रृंखला के बारे में विशेष जानकारी प्रदान करता है। ऐसे में यह व्यक्ति को उसके सही लक्ष्य और उद्देश्य का सही रास्ता और दिशा दिखाता है। टैरो कार्ड का यह अनुमान व्यक्ति के जीवन में होने वाली घटनाओं और उनकी वजह जानने और समझने के लिए बेहद ही मददगार भी साबित होता है। तो आइए अब जानते हैं कि, इस वर्ष टैरो कार्ड के अनुसार सभी 12 राशियों के लिए यह साल कैसा रहने वाला है।

Click Here To Read In English: Tarot Reading 2022

टैरो कार्ड रीडिंग 2022

टैरो कार्ड भविष्यवाणी 2022: मेष राशि

राशि चक्र की पहली राशि होती है मेष राशि, जो कि मंगल ग्रह द्वारा शासित होती है। मेष राशि के लोग काफी सक्रिय, साहसी और अधीर स्वभाव के होते हैं। मेष राशि के जातकों में जीवन का एक अलग ही उत्साह होता है और उन्हें नई चीजों को पता करना बेहद पसंद होता है। जहां एक तरफ उत्साह और मस्ती भरी चीज़ें आपको बेहद पसंद होती है वहीं नीरस चीज़ें आपको बिल्कुल भी अच्छी नहीं लगती हैं। ऐसे में यह लोग हमेशा कुछ नया करने के लिए तत्पर नजर आते हैं। हालांकि किसी भी काम को खत्म करना आपको कुछ खास पसंद नहीं होता है। इसके अलावा समय सीमा में काम करना भी आपको बिल्कुल भी नहीं अच्छा लगता है। मेष जातक बेहद ही भावुक स्वभाव के होते हैं लेकिन सीमा में बंध कर या समय सीमा में बंधना आपको बिल्कुल भी पसंद नहीं होता है।

वर्ष 2022 का स्वभाव

इस वर्ष आप चंद्रमा द्वारा संचालित किए जाएंगे जो कि बेहद ही मुक्त प्रवाह तत्व ग्रह माना गया है। ऐसे में आप अपने स्वभाव के अनुरूप गतिशील रहने वाले हैं। इसके अलावा इस वर्ष आप भावनाओं के सागर में गोते खाएंगे और साथ ही आपका मूड समय-समय पर अस्थिर होने की भी आशंका है।

वर्ष 2022 के लिए भविष्यवाणी

पेशवर जीवन के लिहाज से बात करें तो इस साल आपको संतुष्टि महसूस नहीं होगी और ऐसे में आप निरंतर पूरे वर्ष भर बदलाव की तलाश में रहेंगे। विशेष रूप से आप अपने संगठन या फिर अपनी जॉब प्रोफाइल से नाखुश रहने वाले हैं। ऐसे में इसका नकारात्मक प्रभाव स्पष्ट तौर पर आपके काम पर दिखाई देगा। ऐसे में सलाह दी जाती है कि, अपने इस रवैए पर काबू रखें अन्यथा आप को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। करियर या जॉब में किसी भी प्रकार का परिवर्तन इस साल की अंतिम तिमाही तक ही मुमकिन होने की संभावना है। ऐसे में सलाह दी जाती है कि, साल की शुरुआत में निराश ना हों और पूरी लगन के साथ और शांति के साथ काम करें।

आर्थिक पक्ष के लिहाज़ से बात करें तो समय सामान्य रहने वाला है। हालांकि आप दूसरों का देखा देखी फिजूल खर्च कर सकते हैं जिसकी वजह से आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में सलाह दी जाती है कि, इस साल के पहले 6 महीनों में कोई भी खर्च करने से पहले सौ बार सोचें और तभी कदम आगे बढ़ाएं। ऐसा करने से साल भर आपकी आय और व्यय का संतुलन उचित ढंग से बना रहेगा।

प्रेम में पड़े जातक और विवाहित जातकों को इस वर्ष सावधान रहने की सलाह दी जाती है। अन्यथा उन्हें अपने रिश्ते में खटास का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में आपको अपने रिश्ते में प्रेम बरकरार रखने के लिए अपने साथी के प्रति छोटे ही सही लेकिन महत्वपूर्ण कदम उठाने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा इस वर्ष कुछ लोगों को ब्रेकअप का भी सामना करना पड़ सकता है जिससे आप थोड़े निराश हो सकते हैं। हालांकि यह ब्रेकअप आपके जीवन में नए रास्तों को खोलने के लिए मददगार साबित होगा। इस समय के दौरान आपको किसी नई दोस्ती या नए रिश्ते के प्रति अत्यधिक सतर्क और स्वीकार्य होने की आवश्यकता है।

लगातार विचारों का बोझ आपके स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर डाल सकता है और आपको बार-बार बीमार कर सकता है। अपने स्वास्थ्य को उत्तम बनाए रखने के लिए आपको अपने इन विचारों से दूरी और अपने दिमाग को शांत करने की सलाह दी जाती है। हालांकि यदि आप पहले से ही बीमार है तो आपको इस दौरान अपनी जीवन शैली में कोई बड़े बदलाव करने की सलाह दी जाती है। ऐसा करने से आपके स्वास्थ्य पर सकारात्मक असर अवश्य नजर आएगा।

वर्ष 2022 के लिए महत्वपूर्ण उपाय

जितना मुमकिन हो चंदन की सुगंध से घिरे रहें या अपने आसपास चंदन की सुगंध बरकरार रखें। ऐसा करने से आप बेहद ही अच्छा और तनाव मुक्त महसूस करेंगे।

वर्ष 2022 के लिए कलर थेरेपी

इस वर्ष क्रीम, ऑफ फाइट और हल्का पीला रंग आपके लिए शुभ साबित होगा। हालांकि आपको भूरे और काले रंग के कपड़े विशेष रूप से मंगलवार और शनिवार को पहनने से बचना चाहिए। अन्यथा इससे आपका मूड खराब होने की आशंका है।

टैरो कार्ड भविष्यवाणी 2022: वृषभ राशि

राशि चक्र की दूसरी राशि होती है वृषभ राशि। वृषभ राशि का चिन्ह होता है बैल, ऐसे में इस राशि के लोगों के गुण भी बैल से मिलते जुलते ही होते हैं। वृषभ राशि के जातक बैल की ही तरह अपने विचारों के प्रति हेड स्ट्रांग और बेहद ही निर्धारित होते हैं। इस राशि के लोग बेहद ही व्यवहारिक, जमीन से जुड़े हुए, और विनम्र स्वभाव के होते हैं। ये लोग एक बार यदि कोई फैसला कर लेते हैं तो उसे पूरा करके ही रहते हैं। जीवन में सबसे ज्यादा आपको स्थिरता की तलाश होती है। इसके अलावा प्रकृति के आसपास रहना और रचनात्मक चीजें करना भी आपको बेहद पसंद होता है। आपका यही स्वभाव आपको एक बेहद ही शानदार कलाकार बनाता है। इसके अलावा अच्छे और स्वादिष्ट भोजन के प्रति आपका झुकाव देखने लायक होता है।

वर्ष 2022 का स्वभाव

इस साल आप शनि की ऊर्जा से प्रभावित रहने वाले हैं। आप अपने आसपास की चीजों के सकारात्मक पहलुओं का पता लगाने में सक्षम और सफल रहेंगे। इसके अलावा यदि आप कड़ी मेहनत करते हैं तो यह आपके जीवन के प्रति सही और बेहतरीन निर्णय लेने में आपकी मदद करेगा। इसके अलावा इस वर्ष आपको अपनी कड़ी मेहनत के लिए उचित प्रशंसा और उपहार भी हासिल होगा।

वर्ष 2022 के लिए भविष्यवाणी

पेशेवर जीवन की बात करें तो यह साल आपके लिए बेहद ही शानदार रहेगा। अतीत में किए गए आपके सभी प्रयासों से इस वर्ष आपको शुभ परिणाम हासिल होंगे। यदि आप कुछ नया शुरू करना चाह रहे हैं या फिर करियर के लिहाज से कोई बड़ा बदलाव लाने की योजना बना रहे हैं तो इसके लिए भी यह साल बेहद ही शुभ रहने वाला है। ‘आप जैसा काम करते हैं आपको वैसा ही फल प्राप्त होता है’’ यह सिद्धांत इस वर्ष आपके जीवन पर सटीक तरह से बैठता है क्योंकि, इस दौरान आपको अपनी कड़ी मेहनत का उपयुक्त फल हासिल होने वाला है।

यदि आप अपनी फिजूलखर्ची पर लगाम लगा लेते हैं तो आर्थिक पक्ष के लिहाज से भी समय आपके लिए अनुकूल रहेगा। आप अपने नए और पुराने कार्यों से अच्छा लाभ कमाएंगे। नौकरीपेशा जातकों को जहां इस दौरान अच्छा प्रमोशन और इंक्रीमेंट मिलने की संभावना है वहीं सट्टे और जुआ इत्यादि काम में यदि आप पैसा लगाते हैं तो यहां आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। ऐसे में किसी भी तरह का वित्तीय निवेश करते समय आपको बेहद ही सावधान रहने की सलाह दी जाती है।

पारिवारिक जीवन के लिहाज से समय अनुकूल रहेगा। इसके अलावा इस राशि के सिंगल जातकों को इस दौरान कोई खास व्यक्ति मिल सकता है। इसके अलावा इस राशि के जो लोग शादी के बंधन में बंधने का विचार कर रहे थे उन्हें भी उपयुक्त साथी इस वर्ष मिलने की संभावनाएं हैं। इस राशि के प्यार में पड़े जातक अपने रिश्ते को एक कदम आगे ले जाने का विचार कर सकते हैं। इस वर्ष आपको अपने साथी के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा जिससे आपको अपना रिश्ता मजबूत होता हुआ नजर आएगा। इसके अलावा अपने परिवार के लोगों के साथ आप हंसी खुशी भरा पल व्यतीत करने में भी कामयाब रहने वाले हैं। हालांकि इस दौरान आपके साथी की मांग हद से ज्यादा बढ़ने वाली है जिसकी वजह से आप थोड़ा व्यस्त महसूस कर सकते हैं।

जो लोग लंबे समय से स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से जूझ रहे थे उन्हें इस दौरान शुभ समाचार हासिल हो सकता है और आपकी सेहत में सुधार देखने को मिल सकता है। इसके अलावा जो लोग अपने स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं का हल ढूंढने का प्रयत्न कर रहे हैं उन्हें भी अच्छे निदान और चिकित्सीय परामर्श मिलने की संभावना है। कुल मिलाकर देखा जाए तो यह साल स्वास्थ्य के लिहाज़ से अनुकूल रहने वाला है। इस दौरान अपनी बीमारियों से लड़कर स्वस्थ जीवन जिएंगे।

वर्ष 2022 के लिए महत्वपूर्ण उपाय

शनिवार के दिन शनि मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं और शनिदेव की पूजा करें।

वर्ष 2022 के लिए कलर थेरेपी

इस वर्ष आसमानी नीला रंग और गहरा नीला रंग आपके लिए बेहद ही शुभ रहने वाला है। हालांकि शुक्रवार और शनिवार के दिन आपको चटक पीले और लाल रंग के कपड़े पहनने से बचने की सलाह दी जाती है।

टैरो कार्ड भविष्यवाणी 2022: मिथुन राशि

राशि चक्र की तीसरी राशि मिथुन बुध ग्रह द्वारा शासित होती है। इस राशि के लोग अपने आप को व्यक्त करने में बेहद ही सक्षम होते हैं और ज्यादातर समय लोग आपको इसी खासियत की वजह से बेहद प्यार करते हैं। इसके अलावा किसी भी मुद्दे पर तुरंत प्रतिक्रिया देने को तैयार और किसी भी परिस्थिति का जवाब देने में आपको जरा भी देर नहीं लगती है। मजेदार स्वभाव के इस राशि के लोगों को नया आयाम ढूंढना बेहद प्रिय होता है। लोगों के साथ घुलना-मिलना और बातचीत करना आपको बेहद पसंद होता है। बातचीत करना आपको सबसे ज्यादा खुशी देता है और आपकी यही खासियत आपको चैटरबॉक्स बनाती है। इसके अलावा जीवन में कोई भी कदम आप बेहद ही सोच समझकर उठाने के लिए जाने जाते हैं।

वर्ष 2022 का स्वभाव

इस वर्ष आप शनि ग्रह की प्रतिबिंबित और विचारशील ऊर्जा से घिरे रहने वाले हैं। इस साल आप अपने जीवन के लिए सही मार्ग ढूंढने और उस पर चलने के लिए ज्यादा अग्रसर रहने वाले हैं। आप नकारात्मक प्रभावों को जल्द ही अपने अंदर समा लेंगे।

वर्ष 2022 के लिए भविष्यवाणी

इस वर्ष नौकरी के प्रति आपकी असुरक्षा की भावना काफी ज्यादा रहने वाली है। इस दौरान आपको अपने सहकर्मियों और बॉस के स्वभाव के चलते थकान महसूस हो सकती है। इसके अलावा व्यवसाय के लिहाज से भी समय ज्यादा अनुकूल नहीं कहा जा सकता है। यदि आप कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं या फिर अपने मौजूदा काम के विस्तार के बारे में विचार कर रहे हैं तो इसके लिए यह वर्ष उपयुक्त नहीं कहा जा सकता है। ऐसे में आपको रुकने की सलाह दी जाती है।

इसके अलावा इस वर्ष आपकी कड़ी मेहनत और एकाग्रता से भी कोई ख़ास परिवर्तन नहीं आने वाला है। पेशेवर जीवन में स्थितियां आपकी उम्मीदों और नियंत्रण से काफी परे रहने वाली है। इसके अलावा यदि आप अपनी नौकरी में बदलाव के बारे में विचार कर रहे हैं तो आपको बेहद ही सोच समझ कर आगे बढ़ने की सलाह दी जाती है क्योंकि, ऐसा मुमकिन है कि आपकी नई नौकरी आपकी मौजूदा नौकरी से भी ज्यादा बदतर साबित हो।

आर्थिक पक्ष के लिहाज से बात करें तो इसके लिए भी यह साल कुछ खास अच्छा नहीं कहा जा सकता है। इस वर्ष आपको किसी भी तरह का कोई भी बड़ा निवेश करने से बचना चाहिए अन्यथा आपको धोखाधड़ी या घाटा मिलने की आशंका है। इसके अलावा इस वर्ष आपको अचानक से धन हानि भी हो सकती है। ऐसे में किसी भी तरह से सट्टा बाजार में पैसा लगाने से बचें। इसके अलावा इस वर्ष किसी को पैसा उधार देने से बचें। अन्यथा आप को आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इस वर्ष अगर आपको आर्थिक समस्याओं का सामना नहीं करना है तो आपको अच्छे ढंग से बजट तैयार करने की सलाह दी जाती है।

प्रेम में पड़े जातकों को इस वर्ष उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान आपके और आपके पार्टनर के बीच लगातार लड़ाइयां बढ़ने लगेगी जिनका नकारात्मक प्रभाव आपके रिश्ते पर पड़ सकता है। ऐसे में यदि आपके प्रयास भी कोई असर नहीं ला रहे हैं तो इस वक्त आपको ब्रेक लेने की सलाह दी जाती है। वहीं विवाहित जोड़ों को भी इस दौरान उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान आपको अपने रिश्ते में दूरी महसूस होगी। यह या तो आपसी समझ ना होने की वजह से हो सकता है या फिर आप में से किसी एक के लगातार यात्रा पर होने की वजह से ऐसा होने की आशंका है। इस दौरान आप अलग अलग रहने वाले हैं जिसकी वजह से आप अपने परिवार के साथ ज्यादा कनेक्टेड महसूस नहीं करेंगे। आपके परिवार के लोग आप की देखभाल में जुटे रहेंगे हालांकि आप इस दौरान उनकी सच्ची भावनाओं को देखने में असफल रहने वाले हैं जिसकी वजह से आपका संदेह बढ़ सकता है।

आपका मानसिक तनाव और दुख आपके स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है। जिसकी वजह से आपको शरीर में दर्द या बार बार ठंड लगने की समस्या उठानी पड़ सकती है। भावनात्मक गड़बड़ी के चलते इस राशि की महिलाओं को इस वर्ष हार्मोनल मुद्दों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में आपको चिकित्सकीय जांच करवाने और नियमित रूप से व्यायाम करने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा संतुलित आहार लें और ध्यान करें। ऐसा करने से आपको आराम मिलेगा।

वर्ष 2022 के लिए महत्वपूर्ण उपाय

अपने जीवन में सकारात्मकता और आशावाद को बढ़ाने के लिए अपने बेडरूम की दक्षिण दिशा में गुलाब क्वार्टस या क्लियर क्वार्ट्ज क्रिस्टल रखें।

वर्ष 2022 के लिए कलर थेरेपी

गुलाबी और लीलेक (Lilac) कलर इस वर्ष आपके लिए शुभ साबित हो सकते हैं। साथ ही इन रंगों से आपको शांति भी महसूस होगी। वहीं शनिवार को विशेष रूप से काले और नीले रंग के कपड़े पहनने से बचें।

शनि रिपोर्ट: जानिए शनि का आपके जीवन पर प्रभाव

टैरो कार्ड भविष्यवाणी 2022: कर्क राशि

राशि चक्र की पहली जलीय राशि (कर्क राशि) चंद्रमा द्वारा शासित होती है। इस राशि के जातक बेहद ही संवेदनशील और भावनात्मक स्वभाव के होते हैं। आप का छठा इंद्र यानी सिक्सथ सेंस बेहद ही कमाल का होता है और ऐसे में यह कई बार आपको परेशानियों से बचाने में कारगर साबित होता है। प्रेम में पड़ने के बाद आपका स्वभाव काफी अधिकारात्म्क हो जाता है। अक्सर देखा गया है कि, इस राशि के लोग इंसानों को और उनके द्वारा किए जा रहे कामों को समझने की अच्छी क्षमता रखते हैं। इसके अलावा आपको पानी के आसपास रहना काफी पसंद होता है क्योंकि यह आपकी ऊर्जा को चार्ज करता है और साथ ही आपके जीवन में सकारात्मकता प्रदान करता है।

वर्ष 2022 का स्वभाव

इस साल आप यूं तो बुध की ऊर्जा से प्रभावित रहने वाले हैं लेकिन एक स्थिर दृष्टिकोण आप में हर वक्त मौजूद रहेगा। इस दौरान आपको आपके सभी प्रयासों में सफलता प्राप्त होगी। नए दृष्टिकोण या परिवर्तनों के लिए समायोजन इस साल के दौरान आपके लिए थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहने वाला है।

वर्ष 2022 के लिए भविष्यवाणी

इस वर्ष पेशेवर मोर्चे के लिहाज से आप हर वक्त तैयार नजर आएंगे और साथ ही खुद को तलाशेंगे। ऐसे में इस दौरान आप अपने अंदर छुपी नई प्रतिभा को खोजने में कामयाब रहने वाले हैं। इसके अलावा इस राशि के जो लोग नौकरी के क्षेत्र से संबंधित है वह नई तकनीकों का निर्माण करेंगे और उत्कृष्ट कौशल का विकास करने में कामयाब रहेंगे। आपका यह स्वभाव आपको साल के अंत तक शुभ परिणाम दिलाने में सहायक साबित होगा। इसके अलावा इस वर्ष आप कोई नई भाषा या पाठ्यक्रम सीख सकते हैं जिसका सकारात्मक प्रभाव आपके करियर में देखने को मिलेगा।

आर्थिक पक्ष के लिहाज से यह साल आपके लिए शुभ रहने वाला है। इस वर्ष आप विभिन्न स्रोतों से कमाई करेंगे। इसके अलावा आपके शौक और आपकी रुचि से भी इस वर्ष आपको अच्छी आय हासिल होगी। साथ ही पैतृक संपत्ति से भी आपको कुछ लाभ मिल सकता है। अतीत में यदि आपने कोई दीर्घकालिक निवेश किया था तो इससे भी आपको इस वर्ष शुभ परिणाम हासिल होंगे। यदि निवेश करना चाहते हैं तो इस दौरान आप परिसंपत्ति या किसी दीर्घकालिक निवेश में पैसा लगा सकते हैं। भविष्य में इससे आपको शुभ परिणाम हासिल होंगे।

इसके अलावा क्योंकि इस वर्ष आप अपना ज्यादा ध्यान अपने करियर और पेशेवर जीवन पर देने वाले हैं ऐसे में आप की भावनात्मक जरूरतें इस वर्ष आपकी प्राथमिकता नहीं रहने वाली है। इस वर्ष आप नई चीजों की कोशिश करने और पेशेवर मोर्चे पर अपना ग्राफ सुधारने के लिए कुछ ज्यादा ही तत्पर नजर आएंगे जिसकी वजह से आपके पार्टनर को आपके ध्यान की कमी महसूस हो सकती है। समय न दे पाने की वजह से इस दौरान आपका आपके प्रियजनों के साथ टकराव हो सकता है। हालांकि आप दोनों ही पक्षों पर संतुलन बनाए रखने की कोशिश करेंगे लेकिन इससे आपकी एकाग्रता में कमी होने की आशंका है। आपका महत्वाकांक्षी दृष्टिकोण आप के बंधन में विशेष तौर पर यदि आप प्रेम संबंध में है तो दूरी ला सकता है। जहाँ एक तरफ आप का परिवार इस दौरान आपके सभी प्रयासों में आपका समर्थन करेगा वहीं उन्हें आपसे ज्यादा ध्यान और समय की उम्मीद हो सकती है।

स्वास्थ्य के लिहाज से इस वर्ष कोई बड़ी समस्या नहीं होने वाली है। हालांकि मौसमी फ्लू और ठंड लगना आपको परेशान कर सकता है। यदि आप पहले से ही बीमार चल रहे हैं तो इस दौरान आपको डॉक्टर की सलाह और दवा आदि नियमित तौर पर लेने की सलाह दी जाती है अन्यथा आप की बीमारी वापस से सिर उठा सकती है। बीमारी आपको दोबारा परेशान ना करें ऐसे में आपको नियमित रूप से आपकी डाइट और आदतों का पालन करना चाहिए।

वर्ष 2022 के लिए महत्वपूर्ण उपाय

इस दौरान आप जितने ज्यादा वातावरण के करीब रहेंगे, पेड़ लगाएंगे और ज़मीन पर या नंगी घास पर नंगे पांव चलेंगे ऐसा करने से आपके जीवन में सकारात्मकता हासिल होगी। इसके अलावा ऐसा करना आपके दिमाग, शरीर, हृदय और आत्मा को शांति प्रदान करेगा जिससे आपके अंदर रचनात्मकता बढ़ेगी।

वर्ष 2022 के लिए कलर थेरेपी

इस वर्ष आपके लिए हरा रंग और हरे रंग से मिलते जुलते रंग बेहद ही शुभ रहने वाले हैं। वहीं इस वर्ष आपको विशेष तौर पर बुधवार के दिन बैंगनी रंग पहनने से बचना चाहिए।

टैरो कार्ड भविष्यवाणी 2022: सिंह राशि

सिंह राशि ग्रहों के राजकुमार यानी सूर्य ग्रह द्वारा शासित होती है। सिंह राशि को अग्नि तत्व की राशि माना जाता है और इस राशि के लोग आत्मविश्वास और गतिशीलता से भरे हुए होते हैं। सिंह जातक बहादुर, आत्मविश्वासी और बेहद ही वफादार होते हैं। इस राशि के लोग बेहद ही नरम दिल के और अपने दृष्टिकोण में उदार स्वभाव के होते हैं। जिनसे आप प्यार करते हैं उनके प्रति आप बेहद जिम्मेदार और देखभाल भरा रवैया रखते हैं। इसके अलावा सिंह राशि के लोग जन्मजात लीडर होते हैं ऐसे में इन्हें दूसरों से आदेश लेना बिल्कुल भी पसंद नहीं होता है। इसके अलावा इस राशि के लोग जिम्मेदारियों को दूसरों को सौंपने और चीजों का प्रभार लेने में काफी अच्छे होते हैं और यही वजह है कि आप बेहद शानदार प्रबंधक और टीम लीडर बनते हैं।

वर्ष 2022 का स्वभाव

इस वर्ष आप सूर्य ग्रह की ही तरह अग्नि और पृथ्वी की ऊर्जा से प्रेरित रहने वाले हैं। इस पूरे ही वर्ष आपका उत्साह शिखर पर रहेगा और आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। इसके साथ ही इस नए साल में आप जुनून और आक्रामकता से भरे रहने वाले हैं।

वर्ष 2022 के लिए भविष्यवाणी

इस वर्ष पेशेवर जीवन में आपको तमाम तरह की राजनीति का सामना करना पड़ सकता है जिसके चलते आप अपने सहयोगियों और प्रबंधन के साथ वाद विवाद और झगड़े की स्थिति में फंस सकते हैं। हालांकि इसका आपकी उत्पादकता पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। हालांकि आप चाह कर भी समझौते की स्थिति में नहीं आ पाएंगे। वहीं दूसरी तरफ इस राशि के व्यवसाय से जुड़े जातकों की बात करें तो अपने प्रतिद्वंद्वियों से कड़ी प्रतिस्पर्धा का आपको इस वर्ष सामना करना पड़ सकता है। हाँ लेकिन यह आपके लिए अच्छा ही साबित होगा क्योंकि आप बेहतर तरीके से लड़ने और अपने व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए और ज्यादा उत्साहित महसूस करेंगे।

फिजूलखर्ची की वजह से साल के अंत तक आपको आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आपके परिवार के लोग आपको बजट को सुनियोजित करने की सलाह देंगे हालांकि आप अपने स्वभाव के चलते उन सभी को अनसुना कर देंगे जिसकी वजह से आपकी आर्थिक स्थिति और भी खराब होने की आशंका है और साल की तीसरी तिमाही तक आपको आर्थिक समस्याओं के बोझ का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में आपको सलाह दी जाती है कि कोई भी खर्च करने से पहले ठीक तरह से उसके बारे में विचार कर लें और अच्छी योजना बना लें।

प्रेम के लिहाज से समय अनुकूल रहने वाला है। इस दौरान आप एक मजबूत बंधन में रहेंगे और आपके और आपके साथी के बीच इस साल अतरंगता चरम पर रहने वाली है। वहीं इस राशि के विवाहित जातकों को अपने गुस्सैल स्वभाव के चलते झगड़ों का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही परिवार के अन्य लोगों के साथ भी आपका संबंध बहुत ज्यादा सौहार्दपूर्ण नहीं रहने वाला है। इस दौरान आपका झगड़ालू स्वभाव आप पर हावी रहेगा जिसकी वजह से आपको अपने प्रियजनों के साथ गलतफहमी, वाद-विवाद इत्यादि का सामना करना पड़ सकता है। वहीं इस राशि के सिंगल जातकों को इस साल किसी व्यक्ति पर क्रश तो होगा लेकिन प्यार पाने के लिए उन्हें अभी इंतजार करना पड़ेगा।

आपको सड़क पर सावधान होकर चलने की सलाह दी जाती है क्योंकि इस वर्ष आपको चोट लगने और दुर्घटना का खतरा ज्यादा है। इसके अलावा इस वर्ष आपको तनाव और चिंता से भी जूझना पड़ सकता है। यदि आपको उक्त रक्तचाप यानी हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है तो आपको ज्यादा सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा इस राशि के जो लोग लंबे समय से किसी बीमारी से पीड़ित हैं उन्हें इस दौरान राहत मिलने की संभावना है। स्वास्थ्य अच्छा बना रहे इसके लिए आपको अपना दिमाग शांत रखने और नियमित रूप से ध्यान आदि करने की सलाह दी जाती है।

वर्ष 2022 के लिए महत्वपूर्ण उपाय

रोजाना सुबह सूर्योदय के समय सूर्य देवता को जल अर्पित करें। ऐसा करने से आपको मानसिक शांति हासिल होगी और साथ ही स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां दूर होंगी।

वर्ष 2022 के लिए कलर थेरेपी

इस वर्ष पीला और नारंगी रंग आपके लिए शुभ साबित होगा। वहीं दूसरी तरफ इस वर्ष विशेष रूप से मंगलवार और रविवार के दिन आपको गहरे लाल रंग के कपड़े पहनने से बचने की सलाह दी जाती है।

टैरो कार्ड भविष्यवाणी 2022: कन्या राशि

कन्या राशि बुध ग्रह द्वारा शासित एक बेहद ही तार्किक और विश्लेषणात्मक राशि मानी जाती है। आप तर्क वितर्क करने में बेहद ही निपुण होते हैं और आपको अपने आसपास की चीजों को व्यवस्थित ढंग से रखना बेहद पसंद होता है। आप चीजों को बारीकी और सही ढंग से समझते हैं हालांकि केवल आवश्यकता पड़ने पर ही आप किसी भी बातचीत का हिस्सा बनते हैं। स्वभाव में इस राशि के लोग बेहद ही शर्मीले होते हैं और कोई भी नया दोस्त बनाने में समय लेते हैं। आपको चीजों में स्थिरता बहुत पसंद होती है, ऐसे में यदि आपके जीवन में बार-बार बदलाव किए जाएं तो इससे आपको निपटना थोड़ा मुश्किल प्रतीत होता है। यूं तो आप एक काफी अच्छे आलोचक होते हैं हालांकि कई बार आपकी यह आदत आपके प्रियजनों को नापसंद होती है।

वर्ष 2022 का स्वभाव

इस वर्ष आप चंद्रमा की ऊर्जा से संचालित रहने वाले हैं। आप एक गतिशील और मुक्त प्रवाह के ऊर्जा में रहेंगे जिसके चलते आप अपने आसपास की चीजों के बारे में बेहद ही हंसमुख और आश्वस्त महसूस करेंगे। कई बार चीजों को तलाशने के लिए आप अनियोजित तरीके से उनकी तरफ अग्रसर हो सकते हैं। ऐसे में कहना गलत नहीं होगा कि इस वर्ष आप पूरी ही तरह से फ्री स्पिरिट यानी की आज़ाद पंछी की तरह जीने वाले हैं।

वर्ष 2022 के लिए भविष्यवाणी

पेशेवर मोर्चे के लिहाज से बात करें तो इस वर्ष आपको अपने प्रबंधन और सहकर्मियों के साथ कुछ कठिन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। इस वर्ष आप आत्मविश्वास से भरे रहने वाले हैं जिसके चलते आपके सहकर्मी आपसे जलन की भावना रख सकते हैं। ऐसे में वह आप को नीचा दिखाने और नीचे गिराने के लिए हर मुमकिन कोशिश कर सकते हैं। हालांकि आपका आत्मविश्वास इस वर्ष आपको सफलता के मुकाम तक अवश्य पहुंचाएगा। काम के लिए की गई कोई भी यात्रा से इस वर्ष आपको शानदार परिणाम हासिल होंगे। यदि आप सेल्स, मार्केटिंग, डेयरी उद्योग, यात्रा और पर्यटन के क्षेत्र से संबंधित है तो यह साल आपके लिए बेहद ही शानदार साल साबित होने वाला है। इसके अलावा यदि आप कुछ नया शुरू करना चाहते हैं या फिर अपनी नौकरी में किसी तरह का कोई बदलाव चाहते हैं तो इसके लिए आपको इस वर्ष ढेरों अवसर प्राप्त होंगे।

आर्थिक पक्ष के लिहाज से बात करें तो यह साल आपके लिए वित्तीय प्रचुरता और समृद्धि लेकर आएगा। आपको अपने काम से अच्छा वेतन और लाभ मिलने की संभावना है। इसके अलावा अतीत में किए गए किसी भी निवेश से आपको शुभ परिणाम हासिल होंगे। किसी पैतृक संपत्ति से भी धन लाभ हो सकता है। यदि आप कर्ज के बोझ में दबे हुए हैं तो इस वर्ष आपको उससे राहत मिल सकती है। आप चाहे तो इस वर्ष संपत्ति खरीदने में निवेश कर सकते हैं क्योंकि इसमें आपको अच्छे सौदा मिलने की संभावना है। इसके अलावा यदि आप अपने लिए वाहन खरीदने का विचार कर रहे हैं तो इसके लिए भी यह साल बेहद शानदार साबित होने वाला है।

इस वर्ष आप खुद के प्यार में लिप्त रहने वाले हैं और आप दूसरों में भी इस बात को फैलाने की पूरी कोशिश करेंगे। इसके अलावा इस राशि के जो लोग प्रेम संबंध में जुड़े हुए हैं वह अपने साथी की भावनाओं और इच्छाओं को समझने में कामयाब रहने वाले हैं। इससे न केवल आपकी विचार प्रक्रिया में सुधार होगा बल्कि आपके रिश्ते में भी मजबूती प्राप्त होगी। इसके अलावा जो लोग किसी गलत रिश्ते में बंधे हुए हैं इस साल वह इस रिश्ते की बेड़ियों से बाहर निकलेंगे और अपने लिए अच्छे अवसर ढूंढने में ज्यादा रुझान रखेंगे। इसके अलावा पारिवारिक जीवन के लिए भी समय अनुकूल रहने वाला है क्योंकि इस दौरान आप अपने परिवार के लोगों के साथ खुशनुमा संबंध साझा करेंगे। विवाहित जातकों के लिए भी समय शानदार रहने वाला है। इसके अलावा इस वर्ष आप अपने जीवन साथी के साथ संयुक्त निवेश की योजना भी बना सकते हैं।

खुद से प्यार करना आपके लिए इस वर्ष किसी वरदान से कम नहीं साबित होगा। ऐसा करने से आप अपनी किसी पुरानी बीमारी से उबरने में कामयाब होंगे। इसके अलावा फिटनेस के प्रति आपका झुकाव रहने वाला है। आप व्यायाम करेंगे जिससे आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता के शानदार रहने वाली है। इसके अलावा इस समय आप स्वस्थ आहार और हरी सब्जियों पर ज्यादा ध्यान एकाग्र करेंगे जिसका सकारात्मक प्रभाव आपकी सेहत पर देखने को मिलेगा। कुल मिलाकर देखा जाए तो खुद से प्यार करने का सकारात्मक प्रभाव आपके स्वास्थ्य और आपके जीवन में देखने को मिलेगा।

वर्ष 2022 के लिए महत्वपूर्ण उपाय

पक्षियों और कुत्तों को खाना खिलाना इस वर्ष आपके लिए शुभ साबित होगा। इसके अलावा यदि आप कोई पालतू जानवर रखने का विचार कर रहे हैं तो यह वर्ष एक कुत्ता खरीदने के लिए बेहद अनुकूल रहने वाला है। साथ ही जानवर की उपस्थिति आपके जीवन में सौभाग्य लाने वाली साबित होगी।

वर्ष 2022 के लिए कलर थेरेपी

इस साल के आपके शुभ रंग सफेद और भूरा कलर होने वाले हैं। वहीं आपको शनिवार के दिन विशेष रूप से काले और भूरे रंग को पहनने से बचने की सलाह दी जाती है।

बृहत् कुंडली : जानें ग्रहों का आपके जीवन पर प्रभाव और उपाय

टैरो कार्ड भविष्यवाणी 2022: तुला राशि

राशि चक्र की अगली राशि तुला राशि शुक्र ग्रह द्वारा शासित होती है। इस राशि के तहत पैदा हुए लोगों की पसंद एकदम अनोखी होती है और इन्हें अपने आसपास सभी चीज सही ढंग से रखना पसंद होता है। इसके अलावा आपको अपने पारिवारिक और पेशेवर जीवन में संतुलन बना कर रखना अच्छा लगता है। आपको लोगों से बातचीत करना काफी पसंद होता है। हालांकि आप चुनिंदा लोगों के साथ ही बातचीत करना पसंद करते हैं। आपको कला की अच्छी परख होती और आपको अपने जीवन में सब कुछ अच्छा और अनोखा ही पसंद आता है। यही वजह है कि राशि चक्र में आपको सबसे ज्यादा भौतिकवादी राशि माना गया है।

वर्ष 2022 का स्वभाव

वर्ष 2022 की बात करें तो इस वर्ष आप केतु ग्रह की ऊर्जा से संचालित रहने वाले हैं। इस वर्ष आपके जीवन में हर एक काम के प्रति आपकी रणनीति शानदार रहने वाली है। साथ ही इस वर्ष आप काफी चिंतनशील भी रहने वाले हैं। आप जमीन से जुड़े रहेंगे और आध्यात्मिकता की ओर आपका रुझान काफी ज्यादा रहने वाला है। इसके अलावा इस वर्ष आपका धैर्य आपके लिए काफी शानदार साबित होने वाला है और अतीत में आप ने धैर्य से जो कुछ भी काम किया है उसका आपको शुभ परिणाम भी हासिल होगा।

वर्ष 2022 के लिए भविष्यवाणी

इस वर्ष आप अपने काम के प्रति बेहद ही ज्यादा समर्पित और परिश्रमी रहने वाले हैं और साथ ही अपने काम को और ज्यादा अच्छा और बेहतर बनाने के लिए नई तकनीकों और रणनीतियों का प्रयोग करने में नहीं चूकेंगे। अतीत में की गई आपकी कड़ी मेहनत से इस वर्ष आपको शुभ परिणाम हासिल होगा। इसके अलावा आप इस वर्ष अपने लक्ष्य के करीब पहुंच सकते हैं। साल की पहली तिमाही में इंतजार करने के बाद साल के अंत तक आपको आपकी कड़ी मेहनत के शुभ परिणाम हासिल होने लगेंगे। इसके अलावा इस राशि के जो लोग अपने करियर या अपने पेशे को बदलने की योजना बना रहे हैं उन्हें अभी थोड़ा इंतजार करने की सलाह दी जाती है क्योंकि, इस वर्ष आपको अपनी मौजूदा चीजों से और कठिन परिश्रम का फल मिलना शुरू हो जाएगा।

करियर से जुड़े आपके लक्ष्य पूरे होंगे जिनसे आपको आर्थिक लाभ भी मिलने की संभावना है। इस वर्ष आपको एक से अधिक स्रोतों से कमाई करने का मौका मिलेगा। इस वर्ष लंबे समय से आप जिस इंक्रीमेंट या आर्थिक लाभ का इंतजार कर रहे थे वह आपको हासिल अवश्य होगी। इसके अलावा पैतृक संपत्ति से भी आपको कुछ लाभ मिल सकता है। निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो सोने या फिर कीमती चीजों में निवेश करना आपके लिए शुभ साबित हो सकता है।

इस राशि के जो सिंगल जातक किसी खास व्यक्ति का इंतजार कर रहे थे उनका यह सपना इस वर्ष पूरा हो सकता है और आपके जीवन में किसी खास व्यक्ति की दस्तक हो सकती है। हालांकि यहां आपको किसी भी तरह की जल्दबाजी न करने की सलाह दी जाती है। समय लेकर ही अपने साथी के साथ अपने रिश्ते को अलग पड़ाव पर ले जाएं। इसके अलावा इस राशि के प्रेम में पड़े जातकों को इस वर्ष अपने रिश्ते में नई मजबूती और आयाम हासिल होंगे। साथ ही आप अपने पार्टनर के साथ किसी भी तरह की गलतफहमी को हल करने में सफल होंगे। हालांकि विवाहित जातकों को इस साल अपने साथी से दूरियों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसा आपके या आपके जीवनसाथी के काम में व्यस्तता की वजह से हो सकता है। वहीं पारिवारिक जीवन के लिहाज़ से बात करें तो आपका संबंध सौहार्दपूर्ण बना रहेगा। हालांकि इस वर्ष आपको उनकी कुछ वित्तीय या आर्थिक सहायता करनी पड़ सकती है।

स्वास्थ्य के लिहाज़ से बात करें तो इस वर्ष आपको अपने शरीर के निचले हिस्से में दर्द या परेशानी उठानी पड़ सकती है। ऐसे में आपको खुद को फिट रखने के लिए नए लक्ष्य निर्धारित करने की सलाह दी जाती है। अपनी दिनचर्या में व्यायाम आदि शामिल करें। ऐसा करने से आपका स्वास्थ्य उत्तम बना रहेगा। इस वर्ष महिलाओं को हार्मोनल मुद्दों पर या गर्भावस्था में थोड़ी बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

वर्ष 2022 के लिए महत्वपूर्ण उपाय

गुरुवार के दिन पीले अनाज का दान करें। ऐसा करने से आपको जीवन में सकारात्मकता हासिल होगी और साथ ही जीवन की परेशानियां दूर होगी। इसके अलावा आप गुरुवार का व्रत भी कर सकते हैं।

वर्ष 2022 के लिए कलर थेरेपी

इस वर्ष आपके लिए पीला रंग और सुनहरा रंग शुभ साबित होने वाला है। हालांकि गुरुवार के दिन और शनिवार के दिन विशेष तौर पर भूरे रंग के कपड़े और ईंटा लाल रंग के कपड़े पहनने से बचें।

टैरो कार्ड भविष्यवाणी 2022: वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि मंगल ग्रह द्वारा शासित होती है और यह एक जलीय राशि मानी गई है। इस राशि को सबसे ज्यादा गुप्त राशि माना गया है। ऐसे में इस राशि के तहत पैदा हुए लोग बेहद ही भावुक और मुखर स्वभाव के होते हैं। जिनसे आप प्यार करते हैं उनके लिए आप बेहद ही ज्यादा भावुक और जुनूनी हो जाते हैं। इसके अलावा जिन लोगों से आप बहुत ज्यादा प्यार करते हैं उन लोगों से आपकी अपेक्षाएं काफी ज्यादा बढ़ जाती हैं। आप दूसरों के राज या रहस्य को अपने अंदर रखने के लिए जाने जाते हैं और यही वजह इस राशि के लोगों को सबसे ज्यादा विश्वसनीय बनाती है। आपको अपने रिश्ते में और अपने जीवन में सच्चाई सर्वोपरि होती है।

वर्ष 2022 का स्वभाव

वर्ष 2022 की बात करें तो इस वर्ष आप प्लूटो ग्रह की ऊर्जा से संचालित रहने वाले हैं। किसी भी काम को लेकर के आपका रवैया काफी विचारशील और धैर्यवान होने वाला है। आप किसी भी व्यक्ति के प्रति या किसी भी स्थिति में बहुत ही सोच समझकर कोई कदम उठाएंगे।

वर्ष 2022 के लिए भविष्यवाणी

पेशेवर जीवन में इस वर्ष आपको नई बुलंदियां हासिल होंगी। आपका कठिन परिश्रम इस वर्ष आपको ढेरों प्रशंसा दिलाएगा और लोग आपके काम को पहचानेंगे। कार्यक्षेत्र में आपके प्रबंधन के लोग आपके काम का बारीकी से निरीक्षण कर रहे हैं जिसके बदौलत आपको जल्द ही पदोन्नति हासिल हो सकती है। इस राशि के व्यापारी जातकों को भी इस वर्ष शुभ परिणाम हासिल होंगे जिससे मार्केट में आपकी प्रतिष्ठा और नाम बढ़ेगा। इसके अलावा इस राशि के जो लोग अपने करियर की शुरुआत करने की योजना बना रहे हैं वह कंसलटेंसी, प्लेसमेंट एजेंसी, या फिर राजनीति में नौकरियां ढूंढ सकते हैं। इन क्षेत्रों में यदि आप कदम रखते हैं तो आपको सफलता अवश्य हासिल होगी।

यूँ तो पेशेवर जीवन के लिहाज से यह समय बेहद अनुकूल रहने वाला है लेकिन आपको आर्थिक पक्ष के लिहाज से कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक लाभ हासिल होगा हालांकि इसकी गति बेहद धीमी रहने वाली है। ऐसे में आपको सलाह दी जाती है कि, इस वर्ष किसी को भी पैसे उधार न दें। इसके अलावा एक बजट प्लान करें और अपनी फिजूलखर्ची पर लगाम रखें। यदि निवेश का विचार कर रहे हैं तो इस वर्ष रुकने की सलाह दी जाती है।

इस राशि के सिंगल जातकों को इस साल कोई खास व्यक्ति मिल सकता है। हालांकि इसके लिए आपको सही साथी के विकल्पों को ध्यान में रखते हुए डेटिंग करने की की सलाह दी जाती है। जो लोग पहले से प्यार में पड़े हुए हैं उनके लिए यह वर्ष कुछ खास अच्छा नहीं कहा जा सकता है। इस दौरान आप अपने पार्टनर के साथ अपना बांड उतना अच्छा महसूस नहीं कर पाएंगे। इसके साथ ही इस वर्ष आप दोनों के बीच में ढेरों लड़ाई, झगड़े, या वाद विवाद होने की आशंका है। इसके अलावा विवाहित जातकों की बात करें तो आप अपने जीवनसाथी की आदतों के बारे में थोड़े ज्यादा आलोचनात्मक हो सकते हैं, विशेष तौर पर वो लोग जिनकी हाल में ही शादी हुई है। पारिवारिक जीवन के लिहाज से बात करें तो इस वर्ष आप अपने परिवार के साथ अपने संबंधों के बीच उचित संतुलन बनाए रखने की पूरी कोशिश करेंगे।

आप की विशेष देखभाल के चलते इस वर्ष आपका स्वास्थ्य काफी अच्छा रहने वाला है। आप अपनी पिछली गलतियों से सीख लेंगे और स्वस्थ और अच्छी जीवनशैली के लिए संतुलित आहार का पालन करेंगे। इसके साथ ही इस वर्ष आप व्यायाम आदि को अपनी दिनचर्या में शामिल करेंगे जिसका आपको शुभ परिणाम हासिल होगा। हालांकि जिन लोगों को रक्त से संबंधित या डायबिटीज की समस्या है उन्हें ज्यादा सावधान रहने की सलाह दी जाती है। आप अपनी दवा समय पर लें और नियमित रूप से जाँच कराते रहें।

वर्ष 2022 के लिए महत्वपूर्ण उपाय

सोमवार के दिन मंदिर में दूध और शक्कर का दान करें। ऐसा करने से आपके मन को शांति मिलेगी और साथ ही कोई भी फैसला लेने में आपको आसानी होगी।

वर्ष 2022 के लिए कलर थेरेपी

इस वर्ष सफेद, ऑफ वाइट और क्रीम कलर आपके लिए शुभ साबित होने वाले हैं, विशेष तौर पर यदि आप इन्हें रविवार और सोमवार को पहनते हैं तो। बुधवार के दिन विशेष तौर पर अपने गले के आसपास हरे रंग का कुछ भी पहनने से बचें।

टैरो कार्ड भविष्यवाणी 2022: धनु राशि

धनु राशि को अग्नि चिन्ह कहा जाता है और इस राशि के लोग बृहस्पति ग्रह द्वारा शासित होते हैं। जीवन में आपको नीरसता बिल्कुल भी पसंद नहीं होती है। ऐसे में आप हमेशा नई चीजों की तलाश में लिप्त रहते हैं। आप को ज्ञान प्राप्त करने की भी विशेष रूचि होती है और आप कभी भी किसी के सामने खुद को कम नहीं पड़ने देते हैं। आपका बुद्धिमान विचार और परिपक्वता अक्सर लोगों के दिलों में आपके लिए विशेष जगह बनाने में मददगार साबित होता है और साथ ही लोग आपके पास परामर्श के लिए भी आते हैं। आप उत्साही और आशावादी होते हैं और जीवन की कोई भी परिस्थिति आपको निराश नहीं कर सकती है। आप लोगों का सही मार्गदर्शन करना पसंद करते हैं। स्वभाव में इस राशि के लोग बेहद ही बोल्ड और आत्मविश्वासी होते हैं।

वर्ष 2022 का स्वभाव

इस वर्ष आप बुध ग्रह की ऊर्जा से संचालित रहने वाले हैं, जिसकी बदौलत आप अपने दृष्टिकोण में काफी सक्रिय और प्रगतिशील रहेंगे। अपने काम को पूरा करने के लिए और नए-नए प्रयास करने के लिए आप इस वर्ष हर वक्त तत्पर रहेंगे। इस वर्ष आप अपने काम के प्रति और अपनी लगन की वजह से अधिकतर समय व्यस्त रहने वाले हैं।

वर्ष 2022 के लिए भविष्यवाणी

पेशेवर जीवन के लिहाज़ से बात करें तो इस वर्ष चीज़ें तेजी से आगे बढ़ेंगी। आपको पलक झपकते ही कई अच्छे और सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे। आप अपने कार्य में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करने के लिए इस वर्ष निरंतर कार्यरत रहेंगे और आपको इसमें सफलता भी हासिल होगी। आपको आपकी कड़ी मेहनत से अपने उच्चाधिकारियों और प्रबंधन से प्रशंसा मिलेगी। यानी कि कुल मिलाकर कहा जाए तो इस वर्ष आप अपने पेशेवर जीवन के लिए पूरी तरह से समर्पित रहने वाले हैं। इस राशि के जो लोग कुछ नया करने का विचार कर रहे हैं उन्हें आगे बढ़ने की सलाह दी जाती है क्योंकि, इस वर्ष आप जो कुछ भी शुरू करते हैं उसमें आपको सफलता अवश्य हासिल होगी।

आर्थिक पक्ष के लिहाज से इस वर्ष आपको उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। इस वर्ष एक तरफ जहां आपकी आय काफी अच्छी रहेगी वहीं आपकी फिजूलखर्ची भी काफी ज्यादा होने वाली है। इस वर्ष आपको बचत करना काफी मुश्किल होगा और अचानक से आपके जीवन में कोई बड़ा खर्च करना पड़ सकता है जिसकी वजह से आपकी आर्थिक स्थिति डांवाडोल हो सकती है। ऐसे में आपको घर या संपत्ति में कोई भी बड़ा निवेश ना करने की सलाह दी जाती है। अन्यथा इससे आपकी आर्थिक स्थिति और खराब होने की आशंका है।

प्रेम के लिहाज़ से समय अनुकूल रहने वाला है। इस राशि के सिंगल जातकों के लिए यह समय शुभ साबित होगा। इस वर्ष इस राशि के सिंगल जातक किसी रिश्ते में बंध सकते हैं। इसके अलावा इस राशि के वो लोग जो पहले से प्रेम में पड़े हुए हैं उनके पार्टनर उन्हें खुश करने के लिए निरंतर प्रयास करते रहेंगे जिससे आपको खुशी भी होगी। आपका साथी आप को ले करके थोड़ा अधिकारात्मक हो सकता है। हालांकि अपने प्रति उनका प्यार, देखभाल, और चिंता आदि देखकर आपको खुशी महसूस होगी। विवाहित जातकों को इस वर्ष काफी उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान बात बात पर आपका जीवन साथी के साथ झगड़ा होने की आशंका है। इसके अलावा इस वर्ष आपको गलतफहमी का भी सामना करना पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन सही ढंग से चलता रहे इसके लिए आपको इस पर काफी प्रयत्न करना होगा। इस वर्ष आपके परिवार के लोगों की मांग आप से बढ़ सकती है।

इस दौरान आपको शरीर में दर्द और माइग्रेन की शिकायत हो सकती हैं। ऐसे में आपको स्ट्रेचिंग और झुकने वाले व्यायाम दिनचर्या में शामिल करने की सलाह दी जाती है। साथ ही घास पर नंगे पैर चलने से आपको स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों को दूर करने में मदद मिलेगी। इसके अलावा सड़क पर चलते समय विशेष ध्यान रखें क्योंकि इस दौरान आपको पैर में चोट लगने का खतरा है।

वर्ष 2022 के लिए महत्वपूर्ण उपाय

पेड़ लगाना और विशेष रूप से तुलसी का पेड़ लगाना और उसकी पूजा करना इस वर्ष आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। इसका सकारात्मक प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर देखने को मिलेगा।

वर्ष 2022 के लिए कलर थेरेपी

हरा और फिरोजी रंग इस वर्ष आपके लिए शुभ साबित हो सकता है। ये रंग आपके जीवन में नई ऊर्जा और शक्ति लेकर आएंगे। इसके अलावा बुधवार और गुरुवार को विशेष रूप से पीले और नारंगी रंग के कपड़े पहनने से बचें।

स्वास्थ्य रिपोर्ट से पाएं अपनी हर एक स्वास्थ्य समस्याओं का हल

टैरो कार्ड भविष्यवाणी 2022: मकर राशि

मकर राशि एक पृथ्वी चिन्ह है जो शनि ग्रह द्वारा शासित होता है। इस राशि के तहत पैदा हुए लोग मेहनती और ईमानदार स्वभाव के होते हैं। इन्हें अपने लिए लक्ष्य निर्धारित करना और उसे हासिल करना हर हाल में पसंद होता है। मकर जातकों के पास कमाल का आत्म नियंत्रण और दृढ़ संकल्प होता है। आप को बहलाना या बेवकूफ बनाना बिल्कुल भी आसान नहीं होता है। आपको जीवन में स्थिरता बेहद प्रिय होती है। ऐसे में ना ही अपने जीवन में और ना ही अपने रिश्ते में आपको बार-बार बदलाव अच्छे लगते हैं। इस राशि के लोग जल्दी ही प्रेम में नहीं पड़ते हैं हालांकि, एक बार प्रेम में पड़ने के बाद आप बेहद समर्पित साथी बनते हैं। प्रेम में अपना सब कुछ न्योछावर कर देना कोई आपसे सीखे। जीवन में आपका एकमात्र उद्देश्य हर एक लक्ष्य की पूर्ति करने का होता है। जिसके लिए आप कठिन परिश्रम करने से नहीं चूकते हैं।

वर्ष 2022 का स्वभाव

इस वर्ष आप बृहस्पति की ऊर्जा से प्रेरित रहने वाले हैं, जिसे ज्ञान का ग्रह माना जाता है। इस वर्ष आप आत्मविश्वास और ऊर्जा से भरे रहेंगे। इसके अलावा इस वर्ष आपके द्वारा लिया गया हर एक फैसला बेहद ही सोच समझकर और बुद्धिमानी से लिया गया फैसला साबित होगा।

वर्ष 2022 के लिए भविष्यवाणी

इस वर्ष आप अपने पेशेवर जीवन से संबंधित कुछ बड़े फैसले ले सकते हैं। इसके अलावा इस वर्ष आप अपने काम में कोई बड़ा बदलाव या फिर कुछ नया शुरू करने की योजना बना सकते हैं। यह निर्णय आपको बेहद ज्यादा व्यस्त रखेंगे और आपके लिए अपने मौजूदा काम और नए विचार के बीच में संतुलन बनाए रखना थोड़ा मुश्किल प्रतीत हो सकता है। इसके अलावा आप अपने पेशेवर जीवन को और ज्यादा अच्छा बनाने के लिए इस वर्ष जोखिम भी उठाने के लिए तैयार नजर आएंगे। इस वर्ष आप कोई नया कौशल भी सीख सकते हैं जिसका सकारात्मक प्रभाव आपके पेशेवर जीवन में देखने को मिलेगा। यदि आप इस वर्ष संभावित जोखिम और मुनाफों के बीच एक अच्छा संतुलन बनाने में कामयाब होते हैं तो यह समय आपके लिए शुभ साबित हो सकता है।

आर्थिक पक्ष के लिहाज से साल अनुकूल रहने वाला है। इस वर्ष आप निवेश की योजना बना सकते हैं। हालांकि एक ही जगह कोई बड़ा निवेश करने से बेहतर है कि, आप छोटी-छोटी जगहों पर अलग-अलग निवेश करें। इससे आपको शुभ परिणाम हासिल होंगे। आर्थिक पक्ष के लिहाज से इस वर्ष आपको समझदारी से योजना बनाना और धन का सही तरह से प्रबंधन करना बेहद आवश्यक है।

प्रेम जीवन में इस वर्ष आपको ढेरों व्याकुलताओं का सामना करना पड़ सकता है। आप अपने साथी से प्यार तो करेंगे हालांकि अपनी भावनाओं को उनके समक्ष ना ही पेश कर पाएंगे और ना ही उनके साथ ज्यादा समय व्यतीत कर पाएंगे। आप अपने साथी को ना ही ज्यादा ध्यान और ना ही ज्यादा समय दे पाएंगे जिसकी वजह से आपके साथी को इस रिश्ते में असंतुष्टि महसूस हो सकती है। वहीं विवाहित जातक इस दौरान अपने जीवन साथी के साथ कोई नया उद्यम या कोई नया संयुक्त निवेश करने की योजना बना सकते हैं। ऐसा करने से आपके जीवन साथी को बहुत ज्यादा सुरक्षा और संतुष्टि की भावना महसूस होगी। इस दौरान आप प्रेम और स्नेह के बजाय ज्यादा समय भविष्य के लिए योजना और बजट बनाने में व्यतीत करने वाले हैं। इस दौरान आप अपने जीवन को और ज्यादा अच्छा बनाने के लिए कई योजनाओं के बारे में विचार कर सकते हैं। सिंगल जातकों की बात करें तो इस वर्ष आपको इस बात का फैसला करना होगा कि, आपको जीवन में प्रेम की तलाश है या अभी आप अपना ध्यान करियर पर फोकस करना चाहते हैं क्योंकि, इस वर्ष आपका पेशेवर जीवन बेहद व्यस्त रहने वाला है। पारिवारिक जीवन के लिहाज़ से बात करें तो आप अपने परिवार के लोगों की खुशी और जरूरतों के अनुसार काफी ज्यादा पैसा खर्च कर सकते हैं जिसकी आपको प्रशंसा भी अवश्य हासिल होगी।

काम में व्यस्तता के चलते इस दौरान आप अपने स्वास्थ्य पर ज्यादा ध्यान नहीं दे पाएंगे जिसके चलते आपको माइग्रेन, तनाव, और शरीर में लगातार दर्द से दो चार होना पड़ सकता है। ऐसे में अपने दिमाग और मन को शांत रखने के लिए आपको गहरी सांस लेने और व्यायाम और ध्यान आदि करने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा अपने व्यस्त शेड्यूल से खुद के लिए समय निकालने की भी आपको सलाह दी जाती है।

वर्ष 2022 के लिए महत्वपूर्ण उपाय

रात को सोने जाने से पहले अपने सिरहाने एक ग्लास में पानी रख लें और सुबह इस पानी को फेंक दें। ऐसा करने से आपके स्वास्थ्य में सकारात्मक सुधार देखने को मिल सकता है। इस उपाय को करने से आप सुबह ज्यादा प्रसन्नचित और खुश हो कर उठेंगे।

वर्ष 2022 के लिए कलर थेरेपी

पीला रंग, चूने का रंग, नारंगी रंग इस वर्ष आपके लिए शुभ साबित हो सकते हैं। विशेष तौर पर गुरुवार के दिन सफेद और पिंक रंग के कपड़े पहनने से बचें।

टैरो कार्ड भविष्यवाणी 2022: कुंभ राशि

कुंभ राशि दोस्ताना स्वभाव की राशि मानी जाती है जो कि शनि ग्रह द्वारा शासित होती है। इस राशि के जातकों को जीवन में मकसद के लिए लड़ना बेहद ही प्रिय होता है। ऐसे जहां भी ज़रूरत पड़े आप इसके लिए हमेशा तत्पर रहते हैं। आसपास के वातावरण से भी आपको बेहद ही प्रेम होता है ऐसे में आप कभी भी ऐसा कोई काम नहीं करते हैं जिससे वातावरण को या समाज को नुकसान पहुंचे। यूं तो आप शांत और शर्मीले स्वभाव के होते हैं हालांकि, एक बार जब आप किसी व्यक्ति के साथ घुलमिल जाते हैं तो उनके साथ आप खुलकर बातचीत करते हैं। इस राशि के तहत पैदा हुए लोग बेहद ही जिम्मेदार स्वभाव के होते हैं। ऐसे में अपने कर्तव्यों को पूरा करने के लिए आप किसी भी हद तक जाने से नहीं चूकते हैं। प्यार में पड़ने के बाद आप बेहद ही प्यारे और सच्चे साथी बनते हैं। आपके जीवन का हमेशा उद्देश्य होता है और उस उद्देश्य को हासिल करने के लिए आप हर मुमकिन कोशिश करते हैं।

वर्ष 2022 का स्वभाव

इस वर्ष आप बृहस्पति या गुरु ग्रह ऊर्जा से प्रेरित रहने वाले हैं। ऐसे में इस वर्ष आप अपने व्यवसायिक और पारिवारिक जीवन के लिए बेहद ही आशावादी और गतिशील रहने वाले हैं। इस वर्ष आप बगैर नतीजों या परिणाम के बारे में सोचें हुए अपने उद्देश्य को पूरा करने के लिए आगे बढ़ेंगे।

वर्ष 2022 के लिए भविष्यवाणी

इस वर्ष आप अपने व्यवसायिक लक्ष्यों को हासिल करने के लिए बेहद ही महत्वाकांक्षी रहेंगे और उन्हें हर हाल में पूरा करके ही मानेंगे। आप अपने लिए उच्च लक्ष्य निर्धारित करेंगे और उन्हें पूरा करने की हर मुमकिन कोशिश करेंगे। अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए और उसका विस्तार करने के लिए इस वर्ष आप नई रणनीति और नए विचार लेकर आएंगे। इस वर्ष नई नौकरी की तलाश कर सकते हैं। कुल मिलाकर देखा जाए तो पेशेवर जीवन को नई दिशा देने, करियर की शुरुआत करने, या फिर पेशेवर विकास के लिए यह साल बेहद ही उपयुक्त साबित होने वाला है। इस राशि के प्रेशर जातकों के लिए भी यह साल बेहद शुभ साबित होने वाला है क्योंकि उन्हें अपनी प्रतिभा और कौशल को साबित करने के लिए नए मौके हासिल होंगे।

यदि आप अपने धन को कहीं निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो यह साल आपके लिए अनुकूल साबित हो सकता है। हालांकि ध्यान रहे और कोई बड़ा निवेश करने के बजाए छोटे निवेश में अपना पैसा लगाएं। इसके अलावा आपको अपने परिवार से भी धन या नगदी हासिल हो सकती है। इसके अलावा पैतृक संपत्ति से लाभ होने के लिए प्रबल संभावना है। कुल मिलाकर देखा जाए तो आर्थिक पक्ष के लिहाज से यह साल बेहद ही अनुकूल रहने वाला है।

प्रेम जीवन के लिहाज से समय अनुकूल रहेगा क्योंकि इस दौरान आप अपने जीवन साथी में एक अलग ही ऊर्जा और प्यार देखेंगे। ऐसे में अपने साथी के साथ अपने रिश्ते को और मजबूत करने के लिए लगातार यात्रा कर सकते हैं जिससे आपके रिश्ते को और ज्यादा मजबूती मिलेगी। इसके अलावा आप ऐसी किसी गतिविधियों में भी शामिल हो सकते हैं जिससे आपका रिश्ता और ज्यादा मजबूत होगा और अपने पार्टनर के साथ ज्यादा समय व्यतीत कर सकेंगे। विवाहित जातकों के लिए भी समय अनुकूल रहने वाला है। इस दौरान आपका जीवन साथी आपकी भरपूर सेवा और देखभाल करेगा जिससे आप दोनों का रिश्ता मजबूत होगा। सिंगल जातकों के जीवन में भी इस वर्ष प्यार दस्तक दे सकता है। इसके अलावा इस राशि के जो लोग विवाह की योजना बना रहे हैं इस वर्ष उनका यह सपना भी पूरा होने की संभावना है। हालांकि पारिवारिक जीवन के लिहाज़ से बात करें तो घर के अन्य सदस्यों विशेष तौर पर आपके भाई बहनों के साथ आपका रवैया थोड़ा आक्रामक होने की आशंका है जिसके चलते आपके घर का माहौल भंग हो सकता है।

स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की सलाह दी जाती है अन्यथा व्यर्थ की चिंता है और बीपी की समस्या आपको परेशान कर सकती है। खानपान का विशेष ध्यान रखें और ज्यादा गर्म और मसालेदार भोजन करने से बचें। इसके अलावा जितना मुमकिन हो अपनी डाइट में तरल पदार्थों और पानी का सेवन शामिल करें। इसके अलावा इस साल आपको अपने प्रियजनों के स्वास्थ्य से संबंधित कुछ बड़े निर्णय लेने पड़ सकते हैं।

वर्ष 2022 के लिए महत्वपूर्ण उपाय

रोजाना शिवलिंग पर जल चढ़ाएं। रोजाना संभव न हो तो कम से कम सप्ताह में सोमवार के दिन तो यह अवश्य करें। ऐसा करने से आपका स्वास्थ्य उत्तम बना रहेगा।

वर्ष 2022 के लिए कलर थेरेपी

सिल्वर, सफेद, लेमन और क्रीम कलर इस वर्ष आपके लिए शुभ साबित होगा। हालांकि मंगलवार और गुरुवार के दिन विशेष तौर पर लाल, ईंटा कलर और भूरे रंग पहनने से बचें।

टैरो कार्ड भविष्यवाणी 2022: मीन राशि

राशि चक्र की आखिरी राशि मीन बेहद संवेदनशील जलीय चिह्न मानी जाती है और यह बृहस्पति ग्रह द्वारा शासित होती है। इस राशि के तहत पैदा हुए लोग बेहद सहज और भावुक स्वभाव के होते हैं। आप आने वाले किसी भी खतरे को समय से पहले ही भांप लेते हैं। आप बेहद ही अच्छे कूटनीतिज्ञ होते हैं और आपको किसी भी मुश्किल परिस्थिति से लड़ना बखूबी आता है। आप अक्सर सोच में डूबे रहते हैं क्योंकि आपको सोचना बेहद प्रिय होता है। ऐसे में आपको खुद अकेले में वक्त बिताना ज्यादा अच्छा लगता है। कला के प्रति आपका अलग ही झुकाव होता है और आपकी सोच बेहद ही रचनात्मक होती है। आपको अपने आसपास हंसी-खुशी रखना बेहद ही पसंद होता है और आप अपने आसपास के लोगों को हर समय खुश रखते हैं।

वर्ष 2022 का स्वभाव

इस वर्ष आप मंगल ग्रह की ऊर्जा से प्रेरित रहने वाले हैं। मंगल ग्रह की ऊर्जा से आपके जीवन में नए परिवर्तन आने की संभावना है। इस पूरे ही वर्ष आप को अपने जीवन में कई बड़े बदलावों का सामना करना पड़ सकता है।

वर्ष 2022 के लिए भविष्यवाणी

कार्यक्षेत्र में अपने सहयोगियों और अधीनस्थों के साथ आपको ढेरों चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। इस वर्ष वह आपके खिलाफ योजना बना सकते हैं। कुल मिलाकर कहा जाए तो कार्यक्षेत्र में इस वर्ष आपको बेहद सावधानी से चलना होगा। कार्यक्षेत्र की इन रणनीतियों की वजह से आपके अंदर अपनी नौकरी खोने की असुरक्षा की भावना आ सकती है जिसकी वजह से आपके मन की शांति भंग होने की आशंका है। इसके अलावा इस राशि के व्यापारी जातकों को भी मार्केट में बढ़ रही प्रतिस्पर्धा के चलते चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। यह समय कुछ भी नया शुरू करने के लिए अनुकूल नहीं है। वर्ष की चौथी तिमाही तक समय थोड़ा बेहतर हो जाएगा। इस दौरान आपको आपकी कठिन मेहनत का फल भी मिलेगा और समय आपके जीवन से संघर्ष भी दूर होने लगेंगे।

आर्थिक पक्ष के लिहाज से भी समय अनुकूल नहीं कहा जा सकता है। इस वर्ष आपको अपनी आर्थिक स्थिति सही बनाए रखने के लिए ढेरों परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान आपके जीवन में कोई बड़ा खर्चा आ सकता है जिससे आप की बचत खत्म होने लगेगी। इसके अलावा इस वर्ष आपको किसी भी तरह के निवेश करने से बचने की सलाह दी जाती है। अन्यथा आप को नुकसान या घाटा उठाना पड़ सकता है। फिजूलखर्ची से बचें और साथ ही अपने कीमती सामानों का विशेष ध्यान रखें क्योंकि इस वर्ष चोरी होने की संभावना है।

इस वर्ष आपको अपने साथी के बारे में कुछ ऐसी बातें पता चल सकती है जो आपके जीवन में टकराव की वजह बनेगी। आप में से कुछ लोग इस समय गलत रिश्ते में है। ऐसे में इस वर्ष आप इससे बाहर निकल सकते हैं। जो लोग अपने साथी को धोखा दे रहे थे इस साल उनका छल सामने आ सकता है और आपको उसका भुगतान करना पड़ सकता है। विवाहित जातकों के लिए भी समय अनुकूल नहीं है। इस वक्त आपका जीवन साथी के साथ संघर्ष और झगड़े होने की आशंका है। आप के आक्रामक रवैए के चलते आपके रिश्ते में लगातार टकराव की स्थिति बनी रहेगी। ऐसे में अपने रिश्ते को बेहतर बनाए रखने और परिस्थितियों को सामान्य करने के लिए आपको अपने परिवार के सदस्यों की मदद लेनी पड़ सकती है। इसके अलावा आपको अपने गुस्से पर नियंत्रण रखने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा इस वर्ष आपके परिवार के लोग भी आपसे ज्यादा ध्यान और आर्थिक मदद की उम्मीद लगा सकते हैं जिसकी वजह से आपके जीवन में और ज्यादा तनाव बढ़ सकता है। कुल मिलाकर देखा जाए तो आपका पारिवारिक जीवन भी उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा।

जीवन के तनाव का असर आपके शारीरिक जीवन पर देखने को मिलेगा जिसकी वजह से आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता काफी कमजोर हो सकती है। इसके अलावा मौसमी बीमारियां भी आपको दिक्कत में डाल सकती हैं। आपका स्वास्थ्य उत्तम बना रहे हैं और आपको कोई परेशानी ना हो इसके लिए सलाह दी जाती है कि नियमित रूप से जांच कराएं और विटामिन और मिनरल की पर्याप्त खुराक लेते रहे।

वर्ष 2022 के लिए महत्वपूर्ण उपाय

दिन की शुरुआत पानी पीकर करें और आसपास अगरबत्ती जला लें। ऐसा करने से आपको मानसिक सुख मिलेगा और जीवन से तनाव दूर होगा।

वर्ष 2022 के लिए कलर थेरेपी

इस वर्ष बैंगनी और लैवेंडर रंग आपके लिए शुभ साबित हो सकता है। हालांकि मंगलवार के दिन भूल से भी काले, भूरे या लाल रंग के कपड़े ना पहनें।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि वर्ष 2022 आपके लिए सुख और समृद्धि लेकर आये। एस्ट्रोसेज की ओर से नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं!

Astrological services for accurate answers and better feature

33% off

Dhruv Astro Software - 1 Year

'Dhruv Astro Software' brings you the most advanced astrology software features, delivered from Cloud.

Brihat Horoscope
What will you get in 250+ pages Colored Brihat Horoscope.
Finance
Are money matters a reason for the dark-circles under your eyes?
Ask A Question
Is there any question or problem lingering.
Career / Job
Worried about your career? don't know what is.
AstroSage Year Book
AstroSage Yearbook is a channel to fulfill your dreams and destiny.
Career Counselling
The CogniAstro Career Counselling Report is the most comprehensive report available on this topic.

Astrological remedies to get rid of your problems

Red Coral / Moonga
(3 Carat)

Ward off evil spirits and strengthen Mars.

Gemstones
Buy Genuine Gemstones at Best Prices.
Yantras
Energised Yantras for You.
Rudraksha
Original Rudraksha to Bless Your Way.
Feng Shui
Bring Good Luck to your Place with Feng Shui.
Mala
Praise the Lord with Divine Energies of Mala.
Jadi (Tree Roots)
Keep Your Place Holy with Jadi.

Buy Brihat Horoscope

250+ pages @ Rs. 599/-

Brihat Horoscope

AstroSage on MobileAll Mobile Apps

Buy Gemstones

Best quality gemstones with assurance of AstroSage.com

Buy Yantras

Take advantage of Yantra with assurance of AstroSage.com

Buy Feng Shui

Bring Good Luck to your Place with Feng Shui.from AstroSage.com

Buy Rudraksh

Best quality Rudraksh with assurance of AstroSage.com
Call NowTalk to
Astrologer
Chat NowChat with
Astrologer