विद्यारंभ मुहूर्त 2022: Vidyarambh Muhurat 2022 In Hindi
वैदिक ज्योतिष आधारित विद्यारंभ मुहूर्त 2022 (Vidyarambh Muhurat 2022) विशेष इस लेख में आपको शुभ विद्यारंभ मुहूर्त 2022 तिथियों और विद्यारंभ संस्कार को करने के लिए हम यहाँ आपको सबसे उपयुक्त समय की विस्तृत जानकारी प्रदान कर रहे हैं।
हिंदी में पढ़ने के यहाँ क्लिक करें: विद्यारंभ मुहूर्त 2023
हिंदू धर्म में, विद्यारंभ संस्कार को सबसे प्रमुख संस्कारों में से एक माना गया है। विद्यारंभ शब्द संस्कृत के दो शब्दों से मिलकर बना है- विद्या, जिसका मतलब होता है शिक्षा, और आरंभ, जिसका अर्थ है प्रारंभ अर्थात शुरू करना। तो, जैसा कि इन शब्दों के अर्थ से पता चलता है, विद्यारंभ का अर्थ है एक अनुष्ठान जो एक बच्चे की प्रारंभिक शिक्षा की शुरुआत का प्रतीक होता है। यह अनुष्ठान ज्यादातर तब मनाया जाता है जब बच्चा अपनी शैक्षिक यात्रा शुरू करने के लिए उपयुक्त समझा जाता है।
जीवन की दुविधा दूर करने के लिए विद्वान ज्योतिषियों से करें फोन पर बात और चैट
तो आइये अब बिना देरी किये उन विशेष और शुभ तिथियों और दिनों के बारे में जान लें जो वर्ष 2022 में विद्यारंभ (Vidyarambh Muhurat 2022 In Hindi) समारोह के लिए शुभ हैं।
Read In English: Vidyarambh Muhurat 2022
| विद्यारंभ मुहूर्त 2022: जनवरी | ||
| तिथि | दिन | मुहूर्त का समय |
| 14 जनवरी | शुक्रवार | 14:29 से 20:01 तक |
| 19 जनवरी | बुधवार | 07:15 से 19:33 तक |
| 20 जनवरी | गुरुवार | 07:14 से 08:24 तक |
| 23 जनवरी | रविवार | 07:14 से 19:25 तक |
| 24 जनवरी | सोमवार | 07:13 से 08:44 तक |
| 27 जनवरी | गुरुवार | 08:51 से 15:29 तक |
| विद्यारंभ मुहूर्त 2022: फरवरी | ||
| तिथि | दिन | मुहूर्त का समय |
| 02 फरवरी | बुधवार | 08:31 से 18:46 तक |
| 03 फरवरी | गुरुवार | 10:37 से 18:42 तक |
| 06 फरवरी | रविवार | 07:07 से 18:30 तक |
| 10 फरवरी | गुरुवार | 11:08 से 18:15 तक |
| 13 फरवरी | रविवार | 07:02 से 18:42 तक |
| 18 फरवरी | शुक्रवार | 06:57 से 18:30 तक |
| 21 फरवरी | सोमवार | 06:55 से 19:49 तक |
| 25 फरवरी | शुक्रवार | 12:58 से 19:33 तक |
| 27 फरवरी | रविवार | 17:38 से 18:58 तक |
| विद्यारंभ मुहूर्त 2022: मार्च | ||
| तिथि | दिन | मुहूर्त का समय |
| 04 मार्च | शुक्रवार | 06:44 से 19:05 तक |
| 13 मार्च | रविवार | 06:34 से 18:30 तक |
| 14 मार्च | सोमवार | 12:06 से 20:42 तक |
| विद्यारंभ मुहूर्त 2022: अप्रैल | ||
| तिथि | दिन | मुहूर्त का समय |
| 21 अप्रैल | गुरुवार | 05:50 से 20:33 तक |
| 22 अप्रैल | शुक्रवार | 05:49 से 08:43 तक |
| 25 अप्रैल | सोमवार | 05:46 से 14:13 तक |
| 27 अप्रैल | बुधवार | 05:44 से 17:36 तक |
| विद्यारंभ मुहूर्त 2022: मई | ||
| तिथि | दिन | मुहूर्त का समय |
| 04 मई | बुधवार | 05:38 सेl 07:33 तक |
| 05 मई | गुरुवार | 10:01 से 19:37 तक |
| 06 मई | शुक्रवार | 05:37 से 19:06 तक |
| 11 मई | बुधवार | 05:33 से 19:14 तक |
| 12 मई | गुरुवार | 05:33 से 19:10 तक |
| 13 मई | शुक्रवार | 05:32 से 17:27 तक |
| 18 मई | बुधवार | 08:09 से 13:18 तक |
| 20 मई | शुक्रवार | 05:28 से 20:57 तक |
| 25 मई | बुधवार | 10:33 से 20:37 तक |
| 26 मई | गुरुवार | 05:25 से 20:33 तक |
| 27 मई | शुक्रवार | 05:25 से 11:48 तक |
| विद्यारंभ मुहूर्त 2022: जून | ||
| तिथि | दिन | मुहूर्त का समय |
| 01 जून | बुधवार | 05:24 से 20:10 तक |
| 02 जून | गुरुवार | 05:24 से 20:06 तक |
| 05 जून | रविवार | 07:55 से 19:54 तक |
| 10 जून | शुक्रवार | 05:23 से 18:42 तक |
| 15 जून | बुधवार | 13:32 से 21:19 तक |
| 16 जून | गुरुवार | 05:23 से 19:56 तक |
| 19 जून | रविवार | 05:24 से 21:03 तक |
आपकी कुंडली में भी है किस्मत चमकाने वाला राजयोग? जानिए अपनी राजयोग रिपोर्ट से
2022 विद्यारंभ संस्कार: आपके बच्चे के जीवन में क्यों महत्वपूर्ण है?
मानव सशक्तिकरण का सबसे शक्तिशाली उपकरण शिक्षा है। यह बात तो हम सभी जानते और मानते हैं कि शिक्षा ने कैसे लाखों लोगों को जीवन में महान चीजों को विकसित करने और पूरा करने में मदद की है। सिर्फ इतना ही नही, शिक्षा ने मानव जाति को आपदाओं और अन्य क्रूर चीजों से भी बचाने का काम बखूबी किया है।
शिक्षा व्यक्ति की प्रगति को बढ़ाने में मदद करती है और दुनिया को रहने के लिए एक बेहतर जगह भी बनाती है। यह हमें गलत के खिलाफ खड़े होने और सही के बारे में जागरूकता फैलाने में मदद करता है। लेकिन यह सब हासिल करने के लिए, बेहद आवश्यक है कि हम कम उम्र में ही अपनी शैक्षिक यात्रा शुरू कर दें। ऐसा कहा जाता है कि एक बच्चे के मस्तिष्क का विकास उसके जन्म के दिन से और उसके जीवन में किसी भी अन्य उम्र की तुलना में 5 वर्ष की आयु तक सबसे अधिक होता है। यही वजह है कि विद्यारंभ संस्कार 2022 (Vidyarambh Sanskar 2022) इसी समय में या इसके दौरान किया जाता है जब कोई बच्चा अपने जीवन के पांचवें वर्ष में प्रवेश करता है।
एक बच्चे को कम उम्र में किसी भी चीज़ के बारे में जानने और समझने की समझ शून्य के बराबर होती है। बच्चा अपने बड़ों द्वारा दिए गए ज्ञान को प्राप्त करता है या फिर वो ज्ञान हासिल करता है जो वो अपने अनुभवों या परिवेश से सीखता है। न केवल शारीरिक रूप से बल्कि दैवीय और लौकिक स्तर पर भी अपने बच्चे के प्रारंभिक वर्षों में उसका समर्थन करना बेहद ही महत्वपूर्ण होता है।
स्वास्थ्य रिपोर्ट से पाएं स्वास्थ्य से जुड़ी हर समस्या का सटीक और विस्तृत समाधान
हिंदू धर्म में कोई भी महत्वपूर्ण कार्य बिना भगवान की कृपा के नहीं होता है। फिर चाहे बात शिक्षा की ही क्यों न हो। यही वजह है कि विद्यारंभ समारोह के लिए, लोग अपने बच्चों के लिए ज्ञान और विद्या की देवी सरस्वती देवी से आशीर्वाद मांगते हैं। एक बच्चे को प्रक्रियात्मक ज्ञान के साथ प्रेरित करने के लिए पवित्र संत प्राचीन काल से विद्यारंभ संस्कार का अनुष्ठान करते रहे हैं ताकि एक बच्चा असाधारण और अकादमिक रूप से शक्तिशाली बन सके।
2022 में विद्यारंभ संस्कार सभी वैदिक अनुष्ठानों के साथ किया जाता है, जिसके परिणामस्वरूप एक बच्चा न केवल शिक्षा में उत्कृष्ट होता है, बल्कि उसे अपने जीवन में बेहतर ध्यान और स्पष्टता भी प्राप्त होती है। सिर्फ इतना ही नहीं यह विद्यारंभ समारोह एक बच्चे को शैक्षणिक सफलता की राह में आ रही किसी भी बुराई के प्रभाव से और किसी भी तरह की बाधा से भी बचाने का काम करता है।
बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा
आइए अब उन महत्वपूर्ण बातों पर भी गौर कर लें जिन्हें 2022 विद्यारंभ मुहूर्त के लिए बेहद ही अहम माना जाता है।
- राशि चिन्ह- धनु राशि, कन्या राशि, सिंह राशि, मिथुन राशि और वृष राशियाँ विद्यारंभ मुहूर्त (Vidyarambh Muhurat 2022) का चित्रण करते समय जाँच की जाती हैं।
- दिन- विद्यारंभ समारोह करने के लिए सप्ताह के सबसे अनुकूल दिन रविवार, सोमवार, गुरुवार और शुक्रवार बताये जाते हैं।
- नक्षत्र- विद्यारंभ समारोह के लिए शुभ नक्षत्र हैं- पूर्वा आषाढ़ नक्षत्र, उत्तरा आषाढ़ नक्षत्र, चित्र नक्षत्र, स्वाति नक्षत्र, अभिजीत नक्षत्र, धनिष्ठा नक्षत्र, श्रवण नक्षत्र, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र, अश्विनी नक्षत्र, मृगशिरा नक्षत्र, रोहिणी नक्षत्र, आर्द्रा नक्षत्र, पुनर्वसु नक्षत्र, पुष्य नक्षत्र, अश्लेषा नक्षत्र, पूर्वा फलगुनि नक्षत्र, पूर्वा फलगुनी हस्त नक्षत्र, मूल नक्षत्र, रेवती नक्षत्र, हस्त नक्षत्र, मूल नक्षत्र, रेवती नक्षत्र और शतभिषा नक्षत्र।
- तीथि- विद्यारंभ समारोह करने के लिए सबसे उपयुक्त मुहूर्त हैं- चैत्र-वैशाख के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि, फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि और माघ शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि।
विद्यारंभ मुहूर्त 2022 के दौरान पालन किये जाने वाले अनुष्ठान और संस्कार
विद्यारंभ समारोह के दौरान कुछ अनुष्ठानों और संस्कारों का पालन मुख्य रूप से किया जाना चाहिए। जैसे:
- विद्यारंभ संस्कार 2022 (Vidyarambh Muhurat 2022) के दिन, सबसे पहले इस बात को सुनिश्चित करें कि परिवार के सभी सदस्य सुबह जल्दी उठकर पवित्र स्नान करें।
- कोई भी शुभ हिंदू गतिविधि गणेश वंदना के पाठ से शुरू होनी चाहिए, और विद्यारंभ समारोह 2022 (Vidyarambh Muhurat 2022 In Hindi) में भी यही नियम लागू होता है। सुनिश्चित करें कि आप गणेश वंदना का पाठ करने के बाद ही समारोह की शुरुआत करें।
- जहां भगवान गणेश ज्ञान का प्रतिनिधित्व करते हैं, वहीं देवी सरस्वती ज्ञान और विद्या का प्रतिनिधित्व करती हैं, इसलिए विद्यारंभ समारोह के दौरान उन दोनों की मूर्तियों या चित्रों का होना बेहद जरूरी बताया जाता है।
- अपने गुरु को श्रद्धांजलि अर्पित करें, एक शिक्षक के रूप में या गुरु को सर्वशक्तिमान के बाद सबसे महत्वपूर्ण इंसान का दर्ज़ा दिया गया है। यदि समारोह में आपके गुरु मौजूद नहीं हैं, तो आप पूजा के लिए नारियल का उपयोग भी कर सकते हैं।
- अंत में, वेद मंत्रों को अकादमिक उपकरण और अन्य ज़रूरी चीज़ों, जैसे कलम, नोटबुक, कागज, स्लेट, आदि के लिए वेद मंत्रों का आह्वान करके प्रार्थना करें।
सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर
हमें उम्मीद है कि आपको एस्ट्रोसेज का विद्यारंभ मुहूर्त 2022 का यह लेख पसंद आया होगा। हमारे साथ जुड़े रहने के लिए धन्यवाद!
Astrological services for accurate answers and better feature
Astrological remedies to get rid of your problems
AstroSage on MobileAll Mobile Apps
- Horoscope 2026
- राशिफल 2026
- Calendar 2026
- Holidays 2026
- Shubh Muhurat 2026
- Saturn Transit 2026
- Ketu Transit 2026
- Jupiter Transit In Cancer
- Education Horoscope 2026
- Rahu Transit 2026
- ராசி பலன் 2026
- राशि भविष्य 2026
- રાશિફળ 2026
- রাশিফল 2026 (Rashifol 2026)
- ರಾಶಿಭವಿಷ್ಯ 2026
- రాశిఫలాలు 2026
- രാശിഫലം 2026
- Astrology 2026






