राहु गोचर 2018

वैदिक ज्योतिष में राहु को छाया ग्रह कहा गया है। यदि कुंडली में राहु मजबूत स्थिति में है तो यह व्यक्ति को जीवन में मान-सम्मान और राजनीतिक सफलताएं प्रदान करता है। इसके विपरीत यदि कुंडली में राहु की स्थिति प्रतिकूल है तो यह अनेक प्रकार की शारीरिक व्याधियां पैदा करता है। इसे कार्य सिद्धि में बाधाएं उत्पन्न करने वाला तथा दुर्घटनाओं का जनक माना जाता है। इसके अतिरिक्त राहु मानसिक तनाव, धन हानि और झूठ बोलने आदि का कारक भी होता है। यह रातों रात आपको फ़र्श से अर्श तक पहुँचा सकता है और यदि परिस्थितियों विपरीत हुईं तो यह आपको अर्श से फ़र्श तक भी ला सकता है। राजनीति से जुड़ें जातकों के लिए राहु ग्रह की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।
साल 2018 में राहु ग्रह कर्क राशि में स्थित रहेगा और फिर 07 मार्च 2019 (गुरुवार) को यह 02:48 बजे यहाँ से मिथुन राशि में गोचर करेगा। आइए जानते हैं राहु के इस गोचर का प्रभाव 12 राशियों पर किस प्रकार पड़ता है।
यह राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है। अभी जानें अपनी चंद्र राशि: चंद्र राशि कैलकुलेटर
मेष
राहु आपकी राशि से चौथे भाव में संचरण करेगा। कुंडली में चौथा भाव माता, सुख, वृद्धि और बंधु के संबंध को बताता है। राहु का इस भाव में स्थित होना आपके लिए शुभ संकेत नहीं है। इस दौरान आप किन्ही कारणों की वजह से अपने घर अथवा परिजनों से दूर जा सकते हैं। माता जी की सेहत कमजोर रह सकती है। आपको मानसिक तनाव, शारीरिक थकान रह सकती है। घर में ख़ुशियों का अभाव, अशांति का वातावरण रह सकता है। वहीं करियर की बात करें तो आप सफलता पाने के लिए शॉर्ट कट का रास्ता अपना सकते हैं। हालाँकि इसमें आपको सफलता मिलने की संभावना कम है। किसी के साथ आपका विवाद भी संभव है। इस दौरान अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें। आप अपना निवास स्थान भी बदल सकते हैं। कार्य में व्यस्त होने के कारण आप अपनी घर की ख़ुशियों में शामिल नहीं हो पाएंगे। आपके मन में असंतोष की भावना रहेगी। ख़र्च में भी इज़ाफ़ा होगा और आमदनी में गिरावट आ सकती है। कुल मिलाकर देखा जाए तो राहु का गोचर आपके लिए अच्छे संकेत नहीं दे रहा है, इसलिए सावधान रहें और ईमानदारी से काम करते रहें।
वृषभ
राहु आपकी राशि से तीसरे भाव में गोचर करेगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुंडली में तीसरा भाव पराक्रम के साथ-साथ सहजता का भाव होता है। राहु की तीसरे भाव में स्थिति आपको दृढ़ शक्ति एवं साहस प्रदान करेगी। जॉब में भी सफलता के प्रबल योग हैं। यदि आप अपनी जॉब में परिवर्तन करना चाहते हैं तो इस अवधि में यह भी संभव होगा। राहु की शुभ दृष्टि आप पर हैं इसलिए आर्थिक लाभ के भी योग हैं। आपको अधीनस्थ कर्मियों से समर्थन मिलेगा। आपकी संवादशैली में सुधार देखने को मिलेगा। इस दौरान आपको कई छोटी यात्राओं पर जाना पड़ सकता है और इनमें से अधिकतर यात्राएँ आपके लिए लाभकारी होंगी। आपके भाई-बहन विदेश भ्रमण के लिए भी जा सकते हैं हालाँकि दूसरी ओर उन्हें अचानक किसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी को कोई उपलब्धि हासिल होने की प्रबल संभावना दिखाई दे रही है। करियर में आपको लाभ मिलेगा। नौकरी में आपका प्रमोशन संभव है। आप इस समय विदेश जाने की भी योजना बना सकते हैं।
मिथुन
राहु आपकी राशि से दूसरे भाव में गोचर करेगा। कुंडली में दूसरा भाव जीवन में धन की विवेचना करता है। इस भाव में राहु का स्थित होना आपके लिए शुभ-अशुभ दोनों ही तरह का संकेत है। इस दौरान आपको कई अवसर प्राप्त होंगे। आप अपनी बातों से दूसरों को प्रभावित करेंगे। इस दौरान संपत्ति को लेकर सावधानी बरतें, चोरी की संभावना है। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है। आँखों से संबंधित किसी रोग के होने की संभावना है, इसलिए सतर्क रहें और आँखों की देखभाल करें। अपने खानपान को लेकर भी सावधानी बरतें। अपने शब्दों का चयन समझदारी के साथ करें। घर में किसी तरह का विवाद भी संभव है। इसको सुलझाने का प्रयास करें। इस समय आपके ख़र्च में भी बढ़ोत्तरी संभव है। मानसिक तनाव भी रहने की संभावना है। इस दौरान आपकी सेहत में भी कमी देखी जा सकती है। इस अवधि में लोन नहीं लें और न ही किसी को पैसे उधार दें। नौकरी, व्यापार या काम में व्यस्त होने की वजह से शायद आप अपने निजी जीवन को पर्याप्त समय नहीं दे पाएंगे। भाई-बहनों की सेहत में कमी देखी जा सकती है इसलिए उनकी सेहत की देखभाल करें।
कर्क
राहु आपकी राशि से प्रथम भाव यानि लग्न भाव में स्थित होगा। ज्योतिष के अनुसार लग्न भाव हमारे जीवन का भाव होता है। इस भाव में राहु के स्थित होने के कारण आपके जीवन पर गोचर का प्रभाव अधिक होगा। इस दौरान आप अपनी बातों से दूसरों पर हावी होने का प्रयास करेंगे। दूसरी ओर आप जीवन में उन्नति करेंगे। इस वर्ष स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। पुरानी बीमारी के जीवित होने के संकेत दिखाई दे रहे हैं। वैचारिक रूप से आपको इस गोचर का लाभ मिलेगा। इस समय आप तेज़ी से निर्णय लेंगे। दोस्तों से किसी बात को लेकर झगड़ा हो सकता है। दूसरों पर अपने विचारों को थोपना आपके लिए उचित नहीं होगा। इससे दूसरे लोगों के साथ आपके रिश्ते बिगड़ सकते हैं।
सिंह
राहु आपकी राशि से बारहवें भाव में संचरण करेगा। कुंडली में यह भाव व्यय का होता है। राहु के इस भाव में होने से आपको आर्थिक क्षेत्र में अच्छे परिणाम नहीं मिलेंगे। अपने कार्य को आप पूरी ईमानदारी, मेहनत और लगन के साथ करें। अपने कार्य को अंजाम देने के लिए आप शत प्रतिशत प्रयास करेंगे जिसमें आपको सफलता मिलेगी। इस दौरान आपके ख़र्चों में वृद्धि होगी। आप विदेश भ्रमण पर जा सकते हैं। बच्चों की सेहत में कमी देखने को मिल सकती है। इस समय किसी अनैतिक अथवा ग़ैरक़ानूनी कार्यों को न करें अन्यथा आपको जेल की हवा खानी पड़ सकती है। काम के दौरान आपको चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है और किसी समस्या के कारण मानसिक तनाव के भी रहने के आसार हैं। लंबी दूरी की यात्रा पर आपका जाना होगा। कुल मिलाकर देखा जाए तो राहु का गोचर आपको मिश्रित परिणाम देगा। हालांकि यदि सावधानी के साथ चला जाए तो आप इस गोचर का लाभ ले सकते हैं।
कन्या
राहु आपकी राशि से ग्यारहवें भाव में जाएगा। कुंडली में यह भाव इनकम और लाभ का भाव होता है। इस भाव में राहु की स्थिति आपके लिए शुभ संकेत दे रही है। राहु के इस गोचर से आपका जीवन लाभान्वित होगा। जीवन में आगे बढ़ने के लिए आपको ढेरों अवसर मिलेंगे। आपकी योजनाएं आपके लिए लाभकारी रहेंगी। आपके सामाजिक दायरे में भी वृद्धि होगी। किन्हीं ख़ास मौक़ों पर दोस्तों और रिश्तेदारों से आपकी भेंट होगी। करियर में सफलता प्राप्त करने के लिए आपको सुनहरे अवसर मिलेंगे। इस दौरान आप कोई बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। अपने कार्यों में आपको सफलता मिलेगी। कई स्रोतों से आपके पास धन आएगा। बच्चों को किसी प्रकार का शारीरिक कष्ट हो सकता है। छात्रों का भी पढ़ाई से ध्यान भटक सकता है। ऑफिस में सीनियर्स से सावधान रहें वे आपकी कामयाबी से जल सकते हैं इसलिए उनके द्वारा आपके खिलाफ कोई साज़िश भी रची जा सकती है। इस दौरान आपकी संकल्पशक्ति मजबूत होगी। आपके विरोधी आपका सामना करने में घबराएंगे।
तुला
राहु आपकी राशि से दसवें भाव में गोचर करेगा। कुंडली में यह भाव कर्म एवं पद-प्रतिष्ठा का भाव होता है। इस भाव में राहु का स्थित होने से आपकी जॉब में परिवर्तन होने की संभावना को दर्शाता है। इस दौरान आपके डेली रुटीन के कामों में अधिकता देखी जा सकती है। काम में व्यस्त होने के कारण आप अपने परिजनों और दोस्तों को पर्याप्त समय नहीं दे पाएंगे। इस कारण आप घर की ख़ुशियों में भी ग़ैर हाज़िर रह सकते हैं। अपने कार्य को पूरा करने में किसी जादू की छड़ी पर निर्भर न रहें बल्कि अपने परिश्रम पर भरोसा रखें। इस दौरान आपकी जमा पूँजी में वृद्धि होगी। धन को संचय करने में आप सफल रहेंगे। टॉस्क को पूरा करने के लिए आप किसी ट्रिक का सहारा ले सकते हैं। माता जी की सेहत का ख़्याल रखें। गोचर के दौरान उनकी सेहत में गिरावट आने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में किसी विवाद का सामना हो सकता है इसलिए सावधानी से काम लें।
वृश्चिक
राहु आपकी राशि से नौवें भाव में गोचर करेगा। कुंडली में नौवां भाव भाग्य और धर्म के बारे में बताता है। इस भाव में राहु की स्थिति आपके लिए अच्छी रहेगी। इस अवधि में आपको किसी लंबी यात्रा का आनंद ले सकते हैं। इस समय आपको अच्छे परिणामों की प्राप्ति होगी। धार्मिक यात्रा संभव है। इस दौरान आप किसी पवित्र में नदी में आस्था की डुबकी लगाएंगे। इस समय पिता जी की सेहत का भरपूर ख़्याल रखें। उनके साथ आपका वैचारिक मतभेद भी देखा जा सकता है। आपके जीवन में अचानक ऐसे अच्छे मौक़े आएंगे जिसकी शायद आपने कल्पना की होगी। ये अवसर आपकी चेहरे की ख़ुशी को और भी दुगना करेंगे। आपके प्रेम जीवन में सुधार होगा और प्रेमसाथी के साथ शानदार पल बिताने का अवसर मिलेगा। गोचर के दौरान अपने धन को संभालकर रखें अथवा इसका निवेश भी बेहद सोच-समझदारी के साथ करें।
धनु
राहु आपकी राशि से आठवें भाव में प्रवेश करेगा। कुंडली में आठवां भाव आयु का भाव होता है। राहु के इस भाव में उपस्थिति आपके लिए शुभ नहीं है। इस दौरान आपको धन की हानि हो सकती है। स्वास्थ्य संबंधी समस्या भी आपको घेर सकती है। यह समय आपके लिए प्रतिकूल रहेगा इसलिए आपकी आमदनी में गिरावट आने के संकेत हैं। इसके विपरीत आपके ख़र्चों में वृद्धि होगी। लोगों का बुरा व्यवहार आपको दुखी करेगा। दोस्तों से भी मतभेद होने के आसार हैं। अचानक आने वाली समस्या आपकी ख़ुशियों को प्रभावित कर सकती है। इसके अलावा आपकी सेहत में भी कमी देखी जा सकती है। इस दौरान बड़ी सावधानी के साथ वाहन चलाएं। घर में पिताजी की सेवा करें और उनकी सेहत का भी ध्यान रखें। ससुराल पक्ष की ओर से आपको किसी तरह का मुनाफ़ा हो सकता है। अचानक आपके सामने उतार-चढ़ाव की परिस्थितियां भी सामने आ सकती हैं। आपको पैतृक संपत्ति का लाभ मिलेगा।
मकर
राहु आपकी राशि से सातवें भाव में संचरण करेगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुंडली में सातवां भाव वैवाहिक जीवन की विवेचना करता है। राहु का इस भाव में होना आपके लिए थोड़ा कष्टकारी रह सकता है। वैवाहिक जीवन में उथल-पुथल रहेगी। जीवनसाथी के साथ झगड़ा संभव है। आप दोनों के बीच किसी प्रकार की ग़लतफ़हमी जगह ले सकती है। जीवनसाथी के व्यवहार में भी बदलाव देखा जाएगा। इस दौरान आप दोनों के बीच छोटी-छोटी बातों को लेकर झगड़ा हो सकता है। वैचारिक मतभेद भी संभव है। इस रिश्ते में आपको बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। यदि आप अविवाहित हैं तो आपका विवाह उस शख़्स से हो सकता है जिसको आप चाहते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको इस गोचर का लाभ मिलेगा। व्यापार में भी बढ़िया रिजल्ट्स देखने को मिलेंगे। जॉब में प्रमोशन मिलने की प्रबल संभावना है।
कुंभ
राहु आपकी राशि से छठे भाव में गोचर करेगा। कुंडली में छठा भाव रोग, भय और क्षति का होता है। राहु के इस भाव में होने से आपके साहस में वृद्धि होगी। आप चुनौतियों से लड़ेंगे के काबिल बनेंगे और अंत में आपको विजय प्राप्त होगी। दुश्मनों पर आपका भय बनेगा। आप भौतिक सुखों का आनंद ले सकते हैं। हालांकि इस दौरान अपनी सेहत का भी ख़्याल रखें। करियर में उन्नति होगी। आपका काम दूसरों के द्वारा सराहा जाएगा। आपके जीवन में कई प्रकार की खु़शियों का आगमन होगा। प्रतियोगी परीक्षा में आपको सफलता मिलेगी। बैंक लोने के पास होने के आसार हैं। पुरानी बीमारियों से आपको छुटकारा मिलेगा। राजनीति में आपको सफलता मिलने की संभावना है। यदि कोई क़ानूनी केस अदालत में चल रहा है तो उसका फ़ैसला आपके हक में आ सकता है। आपके रिश्तेदार विदेश जा सकते हैं। चुनौतियों का सामना करना आपको अच्छा लगेगा। आप कोई बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकते हैं।
मीन
राहु आपकी राशि से पाँचवे भाव में जाएगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुंडली में पाँचवां भाव बुद्धि, विद्या एवं संतान को दर्शाता है। राहु ग्रह के इस भाव में उपस्थिति से आपके बच्चे थोड़े शरारती मूड में रहेंगे। इस दौरान आपको किसी प्रकार की ग़लतफहमी हो सकती है। वैचारिक रूप से आपको इस गोचर से नुकसान उठाना पड़ सकता है। बच्चों की सेहत को लेकर थोड़े परेशान रह सकते हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई में दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान गर्भवती महिलाओं का विशेष ध्यान रखें। अपने कार्य को पूरा करने के लिए किसी शॉर्टकट का रास्ता अपना सकते हैं। गोचर के दौरान आपकी आमदनी में वृद्धि होगी और आय के नए स्रोत खोजने में भी आप सफल रहेंगे। आर्थिक फैसलों को लेकर परिपक्वता दिखाएं वरना आपको धन की हानि हो सकती है। प्रेम जीवन में साथी की भावनाओं का ख़्याल रखें।
Read Other Zodiac Sign Horoscope 2018
Astrological services for accurate answers and better feature
Astrological remedies to get rid of your problems

AstroSage on MobileAll Mobile Apps
AstroSage TVSubscribe
- Horoscope 2023
- राशिफल 2023
- Calendar 2023
- Holidays 2023
- Chinese Horoscope 2023
- Education Horoscope 2023
- Purnima 2023
- Amavasya 2023
- Shubh Muhurat 2023
- Marriage Muhurat 2023
- Chinese Calendar 2023
- Bank Holidays 2023
- राशि भविष्य 2023 - Rashi Bhavishya 2023 Marathi
- ராசி பலன் 2023 - Rasi Palan 2023 Tamil
- వార్షిక రాశి ఫలాలు 2023 - Rasi Phalalu 2023 Telugu
- રાશિફળ 2023 - Rashifad 2023
- ജാതകം 2023 - Jathakam 2023 Malayalam
- ৰাশিফল 2023 - Rashifal 2023 Assamese
- ରାଶିଫଳ 2023 - Rashiphala 2023 Odia
- রাশিফল 2023 - Rashifol 2023 Bengali
- ವಾರ್ಷಿಕ ರಾಶಿ ಭವಿಷ್ಯ 2023 - Rashi Bhavishya 2023 Kannada