चंद्र ग्रहण राशिफल ( 27-28 जुलाई 2018)
27-28 जुलाई 2018 की रात्रि में इस साल दूसरा व अंतिम चंद्र ग्रहण दिखाई देगा। यह पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा और इसकी दृश्यता भारत समेत विश्व के कई देशों में होगी। वैदिक ज्योतिष के अनुसार यह चंद्रग्रहण उत्तराषाढ़ा नक्षत्र तथा मकर राशि में लग रहा है। उत्तराषाढ़ा सूर्य का नक्षत्र है, इसलिए इस नक्षत्र से संंबंधित सभी राशियों पर ग्रहण का प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। हालांकि हर राशि पर इसका असर भिन्न-भिन्न होगा। पढ़ें प्रत्येक राशि पर होने वाले इस ग्रहण का प्रभाव-
| दिनाँक | समय | ग्रहण का प्रकार | दृश्यता |
| 27-28 जुलाई 2018 | 23:56:26 से 03:48:59 बजे तक | पूर्ण | यूरोप, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका के दक्षिणी हिस्से, साउथ अमेरिका, पेसिफिक, अटलांटिक, हिन्द महासागर, अंटार्कटिका |
यह भी पढ़ें: चंद्रमा के बुरे प्रभावों से बचने के लिए चंद्र ग्रह के उपाय और शांति
मेष: पारिवारिक सुखों में कमी आएगी और परेशानियां उत्पन्न होंगी। सफलता पाने के लिए संघर्ष करना पड़ेगा। मन में किसी बात का भय रह सकता है। शारीरिक कष्ट से परेशानी होगी।
वृषभ: किसी बात को लेकर चिंता बढ़ सकती है। संतान पक्ष को कष्ट उठाना पड़ सकता है। प्रेम संबंधों में भी समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। बेवजह के विवादों से बचने की कोशिश करें।
मिथुन: विरोधियों से सावधान रहने की आवश्यकता है, क्योंकि वे आपके लिए समस्या उत्पन्न कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। धन लाभ होगा लेकिन खर्च भी बढ़ेंगे।
कर्क: वैवाहिक जीवन में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। बिजनेस पार्टनर के साथ भी कुछ अनबन हो सकती है।
चंद्रमा से शुभ फल की प्राप्ति के लिए धारण करें: लैब सर्टिफाइड मोती रत्न
सिंह: धन हानि होने की संभावना है। शारीरिक कष्ट होने से परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। व्यर्थ की यात्रा होने से थकान महसूस होगी।
कन्या: आय की तुलना में खर्चों में अधिक बढ़ोत्तरी होगी। कार्यों में देरी होने से बेचैनी और बढ़ेगी। किसी भी कार्य में सफलता प्राप्त करने के लिए आपको अत्यधिक संघर्ष करना पड़ेगा।
तुला: हर काम में निपुणता आएगी और लाभ प्राप्त होगा। कार्यस्थल पर मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और आपका प्रभाव बढ़ेगा। नौकरी और व्यवसाय में सफलता मिलेगी।
वृश्चिक: नौकरी व व्यवसाय में प्रगति होगी और धन लाभ होने से आर्थिक स्थिरता आएगी। मित्रों और प्रियजनों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। बिजनेस में विस्तार होने की संभावना है।
जीवन में धन की कमी से हो रही है परेशानी, पढ़ें: धन प्राप्ति के उपाय
धनु:धन हानि होने की संभावना है। कुछ कारणों से यात्राएं करनी पड़ेगी और इस वजह से घर से दूर रहना पड़ सकता है। सेहत का विशेष ध्यान रखें। ज्यादा चिंता करने से मानसिक तनाव बढ़ सकता है।
मकर: वाहन सावधानी से चलाएं, क्योंकि चोट लगने की संभावना है। किसी रोग की वजह से शारीरिक कष्ट हो सकता है। बेवजह तनाव ना लें और चिंता करने के बजाय स्वयं को कार्य में व्यस्त रखें।
कुंभ: धन हानि होने की संभावना है। व्यर्थ की चिंता से मानसिक तनाव बढ़ेगा, इसलिए किसी बात को लेकर ज्यादा ना सोचें। परिवार में सदस्यों के साथ मन मुटाव हो सकता है।
मीन: छोटी दूरी की यात्राएं होंगी। भाई-बहनों के लिए समय अच्छा रहेगा। विभिन्न प्रकार के भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। आपके साहस और इच्छाशक्ति में वृद्धि होगी।
यह भी पढ़ें: शनिवार को किये जाने वाले चमत्कारिक टोटके
Read Other Zodiac Sign Horoscope 2018
Astrological services for accurate answers and better feature
Astrological remedies to get rid of your problems




