Personalized
Horoscope
  • Talk To Astrologers
  • Talk To Astrologers
  • Talk To Astrologers
  • Talk To Astrologers
  • Talk To Astrologers
  • Talk To Astrologers

August, 2026 का धनु राशिफल - अगले महीने का धनु राशिफल

August, 2026
सामान्य
यह महीना धनु राशि का जातकों के लिए मध्य रूप से फलदायक रहने की संभावना है। आपकी राशि के स्वामी बृहस्पति महाराज पूरे महीने अष्टम भाव में विराजमान रहेंगे। उनके साथ महीने की शुरुआत में सूर्य महाराज भी इसी भाव में स्थित होंगे जो 17 तारीख को आपके नवम भाव में चले जाएंगे। शनि महाराज वक्री अवस्था में चौथे भाव में, राहु तीसरे भाव में और केतु नवम भाव में पूरे महीने बने रहेंगे जबकि शुक्र पूरे महीने दशम स्थान पर डेरा जमाए रखेंगे। मंगल महाराज की उपस्थिति सप्तम भाव में होगी और बुध महाराज महीने की शुरुआत में सप्तम भाव में होंगे, 5 तारीख को निकलकर आपके आठवें भाव में जाएंगे और 22 तारीख को नवम भाव में जाकर सूर्य और केतु से युति करेंगे। ग्रहों की यह स्थिति बताती है कि आपकी लंबी यात्राओं के योग बनेंगे। हालांकि यात्राओं के दौरान कुछ समस्या भी हो सकती है इसलिए सावधानी रखें। विदेश यात्रा के योग बन सकते हैं। खर्चों में थोड़ी तेजी आएगी। आमदनी सामान्य बनी रहेगी इसलिए आपको अपने खर्चों को नियंत्रित करने पर ध्यान देना होगा। नौकरी करने वाले जातकों को कार्यक्षेत्र में मेहनत का लाभ मिलेगा। व्यापार करने वाले जातकों को अपने व्यवहार पर थोड़ा सा ध्यान देने की आवश्यकता होगी। प्रेम संबंधी मामलों के लिए यह महीना अच्छा है, कुछ बातों को छोड़ दें तो कोई बड़ी समस्या दिखाई नहीं देती है। प्रेम विवाह की बातें आगे बढ़ सकती हैं। विवाहित जातकों के लिए यह महीना थोड़ा कमजोर साबित हो सकता है। आपस में लड़ाई - झगड़े की स्थितियां बन सकती हैं। पारिवारिक जीवन में उतार-चढ़ाव बना रहेगा फिर भी कुछ बातों को लेकर खुशी का माहौल रहेगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए पराक्रम से हर चुनौती का सामना करने का समय है। स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से आपको ध्यान रखने की आवश्यकता होगी।
कार्यक्षेत्र
करियर के दृष्टिकोण से यह महीना ठीक-ठाक रहने की संभावना है। दशम भाव में पूरे महीने शुक्र महाराज विराजमान रहेंगे और उन पर चौथे भाव में बैठे वक्री शनि महाराज की तथा सप्तम भाव में बैठे मंगल महाराज की पूर्ण दृष्टि रहेगी। शुक्र महाराज छठे भाव के स्वामी भी हैं तथा दशम भाव के स्वामी बुध महाराज महीने की शुरुआत में मंगल महाराज के साथ सप्तम भाव में होंगे और 5 तारीख से बृहस्पति और सूर्य के साथ अष्टम भाव में तथा 22 तारीख से सूर्य और केतु के साथ दमन भाव में गोचर करेंगे। ग्रहों की यह स्थिति बताती है कि कार्यक्षेत्र में आपको काम करने में अच्छा महसूस होगा, समस्याओं में कमी महसूस होगी। कुछ बातों को लेकर आपको बहुत ज्यादा प्रयास और परिश्रम करने पड़ेंगे। इसके बावजूद आप अपनी स्थिति को मजबूत बनाए रखने में कामयाब हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको अपनी मेहनत का लाभ मिलेगा लेकिन अत्यधिक काम का दबाव कई बार आपको चिड़चिड़ा बना सकता है। व्यापार करने वाले जातकों को थोड़ा सा अपने क्रोध और वाणी पर नियंत्रण रखना होगा नहीं तो अपने व्यावसायिक साझेदार तथा अन्य लोगों से कहासुनी होने या बाद का बतंगड़ बनने की स्थिति बन सकती है इसलिए इससे बचने की कोशिश करें। 5 तारीख से 22 तारीख के बीच व्यापार में व्यापक उतार चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं इसलिए इस दौरान सावधानी रखें और कोई बड़ा निर्णय लेने से बचें। 22 तारीख से बुध के नवम भाव में जाने से व्यवसाय से संबंधित यात्रा करने से लाभ होगा। व्यवसाय में उन्नति प्राप्त होगी।
आर्थिक
यदि आपकी आर्थिक स्थिति को देखा जाए तो उसके दृष्टिकोण से यह महीना मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। अष्टम भाव में बैठे बृहस्पति और सूर्य तथा मंगल जो सप्तम भाव में बैठे हैं, इन तीनों की दृष्टि में आपके दूसरे भाव पर होगी जो एक तरफ तो आपकी आमदनी में बढ़ोतरी करेंगे लेकिन यदि आप धन का निवेश करते हैं तो उसमें हानि होने की संभावना को बढ़ा देंगे इसलिए आपको सावधान रहना होगा। व्यापार के सिलसिले में किए गए प्रयास महीने के पूर्वार्ध में धन लाभ अर्जित नहीं करेंगे बल्कि नुकसान करा सकते हैं लेकिन महीने के उत्तरार्ध में व्यापार से धन प्राप्त होने के अच्छे योग बनेंगे। आपको लगातार मेहनत करते रहने पर ध्यान देना होगा और इधर-उधर की बातों से बचना होगा। इसका प्रभाव आपके करियर को मजबूत बनाएगा और आपकी आर्थिक स्थिति को सुधारेगा। यदि आप शेयर बाजार में निवेश करते हैं तो इस महीने निवेश का लाभ मिल सकता है। आपको बिजली, खानपान और रक्षा क्षेत्र तथा मशीनरी और रियल एस्टेट से जुड़े शेयरों में निवेश करने से अच्छा लाभ मिल सकता है। हालांकि 17 तारीख के बाद निवेश करने से ज्यादा लाभ मिलने की स्थिति बन सकती है। आपके खर्च नियंत्रण में रहेंगे लेकिन ससुराल के लोगों के ऊपर धन खर्च हो सकता है इसलिए आपको समझदारी से काम लेना होगा और आवश्यकता के अनुसार धन खर्च करने से ही आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर बनी रह सकती है।
स्वास्थ्य
यह महीना स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से थोड़ा कमजोर रहने की संभावना है क्योंकि आपकी राशि के स्वामी महीने की शुरुआत में अस्त अवस्था में अष्टम भाव में सूर्य के साथ विराजमान होंगे और सप्तम भाव में बुध व मंगल की स्थिति होगी जिससे आपको शारीरिक समस्याएं परेशान कर सकती हैं। इसके अतिरिक्त आपकी राशि पर वक्री शनि और मंगल की दृष्टियां भी रहेंगी, जो आपको शारीरिक रूप से परेशान कर सकती हैं। आपको त्वचा से संबंधित समस्याएं, रक्त से जुड़ी समस्याएं, महिलाओं को मासिक धर्म से संबंधित समस्याएं होने तथा ज्वर आने और वात प्रकृति के रोग भी परेशान कर सकते हैं इसलिए इस पूरे महीने आपको अपनी स्वास्थ्य समस्याओं के प्रति सतर्क रहने की आवश्यकता पड़ेगी जिससे समय रहते आप अपनी समस्या को चिकित्सक के सामने रखकर उन समस्याओं से मुक्त होने का रास्ता ढूंढ सकें। तीसरे भाव में राहु की उपस्थिति बताती है कि पुरानी बीमारियों से छुटकारा मिलेगा। इस दौरान आप कोई नई दिनचर्या अपनाएंगे। कसरत करने और ध्यान करने में आपकी रुचि जागेगी जिसका लाभ आपको उत्तम स्वास्थ्य के रूप में देखने को इस महीने मिल सकता है। यदि आप व्यायामशाला जाना चाहते हैं तो उसके लिए भी यह महीना उपयुक्त रहेगा। अपनी ओर से प्रयासों में कोई कमी न रखें।
प्रेम व वैवाहिक
यदि आप किसी प्रेम संबंध में हैं तो आपके लिए यह महीना अत्यंत लाभदायक साबित हो सकता है। पंचम भाव के स्वामी मंगल महाराज का पूरे महीने सप्तम भाव में विराजमान होना यह दर्शाता है कि आप अपने प्रियतम के साथ अपने संबंधों को निभाने के लिए बहुत मेहनत करेंगे। भरपूर पराक्रम दिखाएंगे। यदि किसी व्यक्ति से बात करनी है तो उसके लिए साहस भी आप में होगा। आप अपने प्यार की रक्षा के लिए और उसे मजबूत बनाने के लिए हर संभव कोशिश करेंगे और अपना पूरा योगदान देंगे जिससे आपका रिश्ता मजबूत होगा और आपके प्रियतम से आपकी निकटता बढ़ेगी। यदि आप अपने प्रियतम से विवाह करने के इच्छुक हैं तो इस महीने आप उनको प्रस्ताव देंगे तो उसमें आपको सफलता मिल सकती है और आपका प्रेम विवाह हो सकता है। विवाहित जातकों की बात करें तो मंगल और बुध का संयुक्त प्रभाव महीने की शुरुआत में सप्तम भाव पर होने से आपसी कहासुनी होने और जुबानी जंग की स्थिति बन सकती है। इसके बाद 5 तारीख से बुध के सूर्य और बृहस्पति के साथ अष्टम भाव में जाने से इन परिस्थितियों में कमी आएगी लेकिन आप और आपके जीवन साथी के बीच की उग्रता समस्या ला सकती है। महीने के उत्तरार्ध में आपको अपने परिवार के सदस्यों, विशेष रूप से ससुराल के सदस्यों का सहयोग मिल सकता है और उनके प्रयासों से आपके वैवाहिक जीवन के कड़वाहट दूर हो सकती है लेकिन आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना ही होगा, नहीं तो रिश्ते में समस्या उत्पन्न हो सकती है।
उपाय
आपको बृहस्पतिवार के दिन श्री देव गुरु बृहस्पति जी के बीज मंत्र का जाप करना चाहिए।
रविवार के दिन सूर्य देव को अर्घ्य देना आपके लिए अत्यंत लाभदायक रहेगा।
रविवार के दिन श्री आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें और लाल रंग के पुष्पों का कोई पौधा लगाएं।
बृहस्पतिवार के दिन मस्तक पर केसर का तिलक लगाएं।

यह राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है। इसके अलावा व्यक्तिगत भविष्यवाणी जानने के लिए ज्योतिषियों के साथ फ़ोन पर या चैट पर जुड़े।

Astrological services for accurate answers and better feature

33% off

Dhruv Astro Software - 1 Year

'Dhruv Astro Software' brings you the most advanced astrology software features, delivered from Cloud.

Brihat Kundli
What will you get in 250+ pages Colored Brihat Kundli.
Finance
Are money matters a reason for the dark-circles under your eyes?
Ask A Question
Is there any question or problem lingering.
Career / Job
Worried about your career? don't know what is.
AstroSage Year Book
AstroSage Yearbook is a channel to fulfill your dreams and destiny.
Career Counselling
The CogniAstro Career Counselling Report is the most comprehensive report available on this topic.

Astrological remedies to get rid of your problems

Red Coral / Moonga
(3 Carat)

Ward off evil spirits and strengthen Mars.

Gemstones
Buy Genuine Gemstones at Best Prices.
Yantras
Energised Yantras for You.
Rudraksha
Original Rudraksha to Bless Your Way.
Feng Shui
Bring Good Luck to your Place with Feng Shui.
Mala
Praise the Lord with Divine Energies of Mala.
Jadi (Tree Roots)
Keep Your Place Holy with Jadi.

Buy Brihat Kundli

250+ pages

Brihat Kundli

AstroSage on MobileAll Mobile Apps

AstroSage TVSubscribe

Buy Gemstones

Best quality gemstones with assurance of AstroSage.com

Buy Yantras

Take advantage of Yantra with assurance of AstroSage.com

Buy Feng Shui

Bring Good Luck to your Place with Feng Shui.from AstroSage.com

Buy Rudraksh

Best quality Rudraksh with assurance of AstroSage.com

Reports

Live Astrologers