Personalized
Horoscope
  • Talk To Astrologers
  • Talk To Astrologers
  • Talk To Astrologers
  • Talk To Astrologers
  • Talk To Astrologers
  • Talk To Astrologers

August, 2026 का मीन राशिफल - अगले महीने का मीन राशिफल

August, 2026
सामान्य
यह महीना मीन राशि के जातकों के लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने की संभावना है। पूरे महीने राहु द्वादश भाव में, वक्री शनि प्रथम भाव में, मंगल चतुर्थ स्थान में, शुक्र सप्तम भाव में और केतु अष्टम भाव में तथा बृहस्पति पंचम भाव में विराजमान रहेंगे। बुध महीने की शुरुआत में मंगल के साथ चतुर्थ स्थान में रहेंगे। वह 5 तारीख से सूर्य और बृहस्पति के साथ पंचम भाव में और 22 तारीख से छठे भाव में सूर्य और केतु के साथ युति करेंगे। सूर्य भी 17 तारीख को छठे भाव में आ चुके होंगे। ग्रहों की स्थिति बताती है कि कार्यक्षेत्र में आपको थोड़ा ध्यान देना होगा। वाणी से कड़वाहट को दूर करेंगे ताकि कार्यक्षेत्र में कोई समस्या न हो। व्यापार करने वाले जातकों को ठीक-ठाक परिणाम मिलेंगे फिर भी कुछ परिस्थितियाँ आपकी परीक्षा ले सकती हैं। आर्थिक दृष्टिकोण से देखें तो आमदनी जबरदस्त रहने की संभावना है। हालांकि खर्च भी रहेंगे। पारिवारिक संबंधों में उतार चढ़ाव के बावजूद परिस्थितियाँ नियंत्रण में रहेंगी। घर में संपत्ति खरीदने की स्थिति बन सकती है। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह महीना अनुकूलता और उत्तम सफलता लेकर आएगा। प्रेम संबंधी मामलों के लिए भी यह महीना अनुकूल रहने की अच्छी संभावना दिखाई दे रही है। आपके संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी और विवाह के योग बन सकते हैं। स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से पेट से जुड़ी समस्याएं और आंखों के रोग परेशान कर सकते हैं। मानसिक तनाव बढ़ने की स्थिति बन सकती है। विवाहित जातकों के लिए यह महीना अनुकूल रह सकता है लेकिन किसी पेशेवर कारण‌ से एक - दूसरे से दूर जाने की स्थिति कुछ समय के लिए बन सकती है। विदेश यात्रा के प्रबल योग बनेंगे।
कार्यक्षेत्र
करियर के दृष्टिकोण से यह महीना सावधानी रखने वाला महीना साबित होगा क्योंकि पूरे महीने चतुर्थ भाव में बैठे मंगल की दृष्टि सप्तम और दशम भाव पर होगी। एकादश भाव पर भी मंगल की दृष्टि होगी। इसके अतिरिक्त बृहस्पति और महीने की शुरुआत में सूर्य की दृष्टि भी एकादश भाव पर पड़ेगी तथा वक्री शनि की दृष्टि भी दशम भाव पर होगी। छठे भाव में केतु उपस्थित रहेंगे। 17 तारीख से सूर्य भी वहां आ जाएंगे और 22 तारीख से बुध का प्रवेश भी छठे भाव में होगा। ग्रहों की ये स्थितियां बताती हैं कि कार्यक्षेत्र में आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा क्योंकि किसी से कुछ कड़वा कहना आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है और आपको परेशानी उठानी पड़ सकती है। कार्यक्षेत्र में आपके ऊपर काम का दबाव रहेगा। बहुत ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। हालांकि यदि आप अपने व्यवहार को संतुलित रखते हैं और भरपूर मेहनत करते हैं तो महीने के उत्तरार्ध में आपको उसका उचित प्रतिफल प्राप्त हो सकता है और तरक्की मिल सकती है। वरिष्ठ अधिकारी आपके काम से प्रभावित होंगे और उनकी नजरों में आपका काम आएगा। व्यापार करने वाले जातकों के लिए यह महीना अच्छा रहने की संभावना है और व्यापार में उन्नति हो सकती है। आपको व्यावसायिक साझेदार से भी अपने संबंधों पर ध्यान देना होगा जिससे कि व्यापार बढ़ेगा। किसी से भी गलत तरीके से व्यवहार न करें, इसका नुकसान आपको उठाना पड़ सकता है।
आर्थिक
यदि आपकी आर्थिक स्थिति को देखा जाए तो यह महीना आपके लिए अच्छी सफलता लेकर आ रहा है। राहु महाराज पूरे महीने द्वादश भाव में विराजमान रहेंगे और आपके खर्चों में किसी भी तरह की कमी नहीं आने देंगे। आप व्यर्थ के खर्च करेंगे जिसे फिजूल खर्च के नाम से जाना जाता है और यह आपकी जेब पर लगातार भारी पड़ेंगे और आपको परेशानी में डालते रहेंगे लेकिन अच्छी बात यह है कि मंगल महाराज चौथे भाव में बैठकर दशम और एकादश भाव को पूरे महीने देखेंगे जिससे आपकी आमदनी में बढ़ोतरी करेंगे। केवल इतना ही नहीं, महीने की शुरुआत में सूर्य और बृहस्पति भी पंचम भाव में बैठकर एकादश भाव को देखेंगे और 5 तारीख से 17 तारीख तक बुध भी एकादश भाव को देखकर आपकी आमदनी को बढ़ाएंगे। आपके पास एक से ज्यादा माध्यमों से धन प्राप्ति के प्रबल योग बनेंगे। 17 को सूर्य और 22 को बुध के छठे भाव में जाने से खर्चों में तेजी आएगी और आमदनी में थोड़ी कमी महसूस होगी लेकिन बृहस्पति महाराज भी तब तक उदित अवस्था में आ चुके होंगे जो लगातार आमदनी को बनाये रखेंगे। इस प्रकार एक तरफ ग्रह खर्च बढ़ाएंगे तो दूसरी तरफ ग्रह आर्थिक स्थिति भी मजबूत करेंगे। तो संक्षेप में कहें तो आपके खर्च कुछ ऐसे कार्यों पर भी होंगे जैसे कोई भूमि, भवन खरीदने या वाहन खरीदने पर भी खर्च हो सकता है लेकिन आपकी आर्थिक स्थिति इस महीने ठीक-ठाक ही रहेगी। सरकारी क्षेत्र के शेयर खरीदने से आपको लाभ मिल सकता है।
स्वास्थ्य
यह महीना स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से ध्यान देने योग्य महीना साबित होगा। आपकी राशि में पूरे महीने वक्री शनि विराजमान रहेंगे जो यह संकेत देते हैं कि यदि आप अनुशासन में रहकर अपना जीवन यापन करेंगे और अपनी एक नियमित दिनचर्या बनाएंगे तो आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा अन्यथा आपको चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार रहना होगा। राहु पूरे महीने द्वादश भाव और केतु पूरे महीने छठे भाव में रहकर स्वास्थ्य समस्याओं को बढ़ाएंगे। आंखों से जुड़ी समस्याएं और निद्रा संबंधित समस्याएं आपको परेशान कर सकती हैं। इसके अतिरिक्त महीने की शुरुआत में सूर्य और बृहस्पति तथा 5 तारीख से बुध के भी पंचम भाव पर प्रभाव डालने के कारण और मुख्य रूप से पंचम और षष्ठ भाव का प्रभावित होना आपकी शारीरिक समस्याओं को बढ़ा सकता है। पेट और बड़ी आंत से संबंधित समस्याएं विशेष रूप से परेशानी का कारण बन सकती हैं। आपको हल्का भोजन करना चाहिए और ज्यादा गर्म तासीर का भोजन करने से भी बचना चाहिए। ऐसा करने से आप अपने पेट पर अतिरिक्त दबाव को काम करेंगे और पेट की खराबी से बच सकते हैं अन्यथा आपके पेट में जलन और अपच तथा एसिडिटी जैसी समस्याएं परेशान कर सकती हैं और इस महीने आपकी शारीरिक समस्याओं में बढ़ोतरी लेकर आ सकती हैं। 17 तारीख से सूर्य के छठे भाव में जाने से कुछ हद तक आरोग्य में सुधार के योग बनेंगे और आपको स्वयं पर ध्यान देते हुए व्यायाम और प्राणायाम करने से भी लाभ मिल सकता है इसलिए अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
प्रेम व वैवाहिक
यदि आप किसी प्रेम संबंध में है तो आपके लिए यह महीना सफलता दायक साबित हो सकता है। हालांकि महीने की शुरुआत थोड़ी कठिन होगी क्योंकि बृहस्पति और सूर्य महीने की शुरुआत में पंचम भाव में बैठेंगे जिससे आपके प्रियतम के व्यवहार में अहम की भावना बढ़ सकती है और इसका आपको सामना करना पड़ेगा। 5 तारीख से बुध के भी यहां आकर बैठ जाने से कई बातों को लेकर जुबानी जंग हो सकती है जो आपके रिश्ते के लिए कठिन होगी। हालांकि 17 तारीख को सूर्य के यहां से निकलकर छठे भाव में जाने से इन समस्याओं में कमी आएगी और आपका प्रेम बढ़ेगा। आपसी संवाद मजबूत होंगे। 12 तारीख से बृहस्पति भी उदित हो चुके होंगे और उच्च राशि में अपना प्रभाव दिखाएंगे तथा बुध भी 22 तारीख को यहां से निकलकर छठे भाव में चले जाएंगे जिससे आपके प्रेम संबंध और प्रगाढ़ होंगे। आप अपने प्रियतम के दिल में जगह बना पाएंगे। आपके रिश्ते में विश्वास मजबूत होगा। यदि आप विवाहित जातक हैं तो सप्तम भाव में पूरे महीने शुक्र के विराजमान रहने से आपसी प्रेम संबंध मजबूत होंगे। जीवनसाथी से प्रेम का एहसास होगा और रूमानियत भी बढ़ेगी। अंतरंग पलों की बढ़ोतरी होगी। वक्री शनि की दृष्टि सप्तम भाव पर होने के कारण कुछ बातों को लेकर कहासुनी हो सकती है और ऐसा भी संभव है कि जीवनसाथी या आप कार्य के सिलसिले में कुछ समय के लिए उनसे दूर चले जाएं जिससे आपके बीच एक अघोषित सी दूरी आ जाए लेकिन यह अल्पकालिक होगी इसलिए अपने रिश्ते के महत्व को समझते हुए एक - दूसरे के प्रति प्रेम की भावनाओं को महसूस करें और अपने रिश्ते को परिपक्व बनाने के लिए प्रयासरत रहें।
पारिवारिक
यह महीना पारिवारिक तौर पर ठीक-ठाक रहने की संभावना है। दूसरे भाव के स्वामी मंगल महाराज पूरे महीने चतुर्थ स्थान में रहेंगे और महीने की शुरुआत में चतुर्थ स्थान के स्वामी बुध के साथ युति भी करेंगे जिससे पारिवारिक मामलों में कुछ छींटाकशी तो हो सकती है लेकिन परिवार की आमदनी में बढ़ोतरी होगी। कोई संपत्ति खरीदने के योग भी बन सकते हैं जिससे परिवार की आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। मंगल के चौथे भाव में विराजमान रहने से कोई भूमि, भवन या मकान से संबंधित सफलता मिल सकती है। बुध के महीने के पूर्वार्ध में पंचम भाव में होने से गाड़ी खरीदने के योग भी बन सकते हैं। 5 तारीख से बुध के पंचम भाव में जाने से पारिवारिक सदस्यों के बीच जो छींटाकशी और कहासुनी थी वह भी दूर हो जाएगी और आपसी संबंध अच्छे होंगे। आपकी माता जी को कुछ स्वास्थ्य कष्ट हो सकते हैं। भाई - बहिनों से आपके संबंध प्रेम पूर्ण बनेंगे और आपके व्यवसाय में भी उनका योगदान रहेगा। यदि आप उनके साथ मिलकर कुछ कर रहे हैं तो इस समय आप मिलकर अपने व्यापार में सफलता प्राप्त कर सकते हैं। भाई-बहिनों से संबंधों का आपको हर जगह लाभ मिलेगा और आप अपने परिवार के प्रति अपने कर्तव्यों को निभाने के लिए लगातार तैयार रहेंगे और इसमें सफल भी रहेंगे जिससे परिवार के लोगों का स्नेह और प्रेम आपको मिलता रहेगा।
उपाय
आपको प्रत्येक गुरुवार किसी विद्यार्थी अथवा ब्राह्मण को पठन-पाठन से संबंधित सामग्री भेंट करनी चाहिए।
सोमवार के दिन श्री शंकर भगवान का रुद्राभिषेक करें।
मंगलवार के दिन हनुमान जी की उपासना करें और उन्हें मीठा पान अर्पित करें।
गुरुवार के दिन अपने मस्तक पर केसर का तिलक लगाएं।

यह राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है। इसके अलावा व्यक्तिगत भविष्यवाणी जानने के लिए ज्योतिषियों के साथ फ़ोन पर या चैट पर जुड़े।

Astrological services for accurate answers and better feature

33% off

Dhruv Astro Software - 1 Year

'Dhruv Astro Software' brings you the most advanced astrology software features, delivered from Cloud.

Brihat Kundli
What will you get in 250+ pages Colored Brihat Kundli.
Finance
Are money matters a reason for the dark-circles under your eyes?
Ask A Question
Is there any question or problem lingering.
Career / Job
Worried about your career? don't know what is.
AstroSage Year Book
AstroSage Yearbook is a channel to fulfill your dreams and destiny.
Career Counselling
The CogniAstro Career Counselling Report is the most comprehensive report available on this topic.

Astrological remedies to get rid of your problems

Red Coral / Moonga
(3 Carat)

Ward off evil spirits and strengthen Mars.

Gemstones
Buy Genuine Gemstones at Best Prices.
Yantras
Energised Yantras for You.
Rudraksha
Original Rudraksha to Bless Your Way.
Feng Shui
Bring Good Luck to your Place with Feng Shui.
Mala
Praise the Lord with Divine Energies of Mala.
Jadi (Tree Roots)
Keep Your Place Holy with Jadi.

Buy Brihat Kundli

250+ pages

Brihat Kundli

AstroSage on MobileAll Mobile Apps

AstroSage TVSubscribe

Buy Gemstones

Best quality gemstones with assurance of AstroSage.com

Buy Yantras

Take advantage of Yantra with assurance of AstroSage.com

Buy Feng Shui

Bring Good Luck to your Place with Feng Shui.from AstroSage.com

Buy Rudraksh

Best quality Rudraksh with assurance of AstroSage.com

Reports

Live Astrologers