Personalized
Horoscope
  • Talk To Astrologers
  • Talk To Astrologers
  • Talk To Astrologers
  • Talk To Astrologers
  • Talk To Astrologers
  • Talk To Astrologers

August, 2026 का कर्क राशिफल - अगले महीने का कर्क राशिफल

August, 2026
सामान्य
यह महीना कर्क राशि के जातकों के लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहने की संभावना है। बृहस्पति और सूर्य आपकी राशि में महीने की शुरुआत में विराजमान रहेंगे। दूसरे भाव में केतु, अष्टम भाव में राहु, नवम भाव में वक्री शनि पूरे महीने विराजमान रहने वाले हैं। वहीं शुक्र पहली तारीख से आपके तीसरे भाव में तथा मंगल 2 तारीख से आपके द्वादश भाव में गोचर करेंगे। नौकरी करने वाले जातकों को काम के सिलसिले में बहुत भागदौड़ करनी पड़ेगी। लंबी यात्राओं के योग बनेंगे। विदेश जाने की स्थिति भी बन सकती है। आपका समाज में रुतबा बढ़ेगा। आपको सामाजिक रूप से भरपूर मान सम्मान प्राप्त होगा। किसी उच्च पद पर आपकी नियुक्ति हो सकती है। आपको सामाजिक रूप से कोई पारितोषिक दिया जा सकता है या सम्मान समारोह में आपको सम्मानित किया जा सकता है। भाई-बहिनों से संबंध अच्छे रहेंगे। पारिवारिक माहौल ठीक-ठाक रहेगा। कुछ मामलों में मतभेद हो सकते हैं। प्रेम संबंधी मामलों के लिए यह महीना उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा फिर भी बृहस्पति महाराज की कृपा से आपके रिश्ते सुधरेंगे। विवाहित जातकों को वैवाहिक संबंधों में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा लेकिन आपका रिश्ता चलता रहेगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए चुनौतियों से जूझने का समय रहेगा लेकिन उन्हें सफलता मिल ही जाएगी। स्वास्थ्य को लेकर आपको ध्यान देने की आवश्यकता पड़ेगी क्योंकि इस महीने स्वास्थ्य उतार-चढ़ाव से गुजरेगा। आर्थिक तौर पर यह महीना मध्यम रह सकता है।
कार्यक्षेत्र
करियर के दृष्टिकोण से यह महीना उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला महीना है। दशम भाव के स्वामी मंगल महाराज 2 तारीख से ही आपके द्वादश भाव में आ जाएंगे। वहीं छठे भाव के स्वामी बृहस्पति महाराज पूरे महीने आपके प्रथम भाव में रहेंगे। वहां वह 12 तारीख तक अस्त रहेंगे और उसके बाद उदित हो जाएंगे। ग्रहों का प्रभाव बताता है कि काम के सिलसिले में लंबी यात्राओं के योग बनेंगे। आपको विदेश जाने का मौका मिल सकता है। काम में बढ़ोतरी होगी। आपकी साख बढ़ेगी और आपके कार्यों में सफलता मिलेगी। आपके विरोधी आपको परेशान करने में सफल नहीं हो पाएंगे और उन्हें मुंह की खानी पड़ेगी। आपके सहकर्मियों से आपके संबंध बहुत ही दोस्ताना और अच्छे रहेंगे जिसका आपको समय-समय पर लाभ मिलेगा। वरिष्ठ अधिकारियों का सानिध्य भी आपको प्राप्त होगा जिससे कार्यक्षेत्र में आपको अच्छे रुतबे के साथ-साथ अच्छा धन लाभ और पदोन्नति मिल सकती है लेकिन काम का दबाव भी बराबर बना रहेगा। व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो व्यवसाय के संबंध में लंबी-लंबी यात्राएं करने की स्थिति बनेगी। आपको विरोधाभास से बचना चाहिए और अपने व्यावसायिक साझेदार से भी अच्छे संबंध बनाए रखने पर जोर देना चाहिए। व्यवसाय के लिए भी यह समय अच्छा रहेगा लेकिन मंगल, सूर्य और बृहस्पति की दृष्टियां आपके सप्तम भाव पर होने के कारण कुछ लोगों से मनमुटाव हो सकता है जो आगे चलकर सुलझ जाएगा।
आर्थिक
यदि आपकी आर्थिक स्थिति को देखा जाए तो आपके लिए यह महीना आर्थिक तौर पर उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। 2 तारीख से ही मंगल के बुध के साथ द्वादश भाव में युति करने के कारण खर्चों की अधिकता हो जाएगी। शनि महाराज वक्री अवस्था में नवम भाव में बैठकर एकादश भाव को देखेंगे जिससे लगातार आपकी आमदनी को भी बनाए रखेंगे। अष्टम भाव में बैठे राहु महाराज अचानक से धन प्रदान करेंगे जिससे आपकी समस्याएं काफी हद तक काम हो जाएंगी। इस दौरान आप शेयर बाजार में निवेश करने की तरफ भी रुख अपना सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा और आवश्यक होने पर भी आपकी आर्थिक मदद करेंगे। बृहस्पति महाराज और सूर्य महाराज के कारण आपको महीने के दौरान अच्छा धन लाभ प्राप्त हो सकता है। खर्च जरूर रहेंगे लेकिन धन लाभ भी अच्छा हो सकता है इसलिए आपको अपने धन प्रबंधन पर ध्यान देना चाहिए और अच्छे मात्रा में धन को कहीं न कहीं निवेश करना चाहिए जिससे आने वाले समय में आप उस धन की वृद्धि प्राप्त कर सकें और आर्थिक चुनौतियों में जूझने से बच सकें। आपके कुछ मित्र आपसे खर्च करवा भी सकते हैं इसलिए सोच समझकर ही खर्च करें क्योंकि उसका बोझ आपके ऊपर पड़ सकता है।
स्वास्थ्य
यह महीना स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से थोड़ा कमजोर रहने की संभावना है क्योंकि केतु महाराज दूसरे भाव में और राहु महाराज अष्टम भाव में पूरे महीने बने रहेंगे। वहीं मंगल महाराज 2 तारीख से महीने के अंत तक आपके द्वादश भाव में बने रहेंगे। ग्रहों का यह प्रभाव आपके स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है। आपको किसी प्रकार की चोट लगने या असंतुलित खानपान की वजह से बीमार पड़ने की स्थिति बन सकती है। इससे बचने के लिए सुपाच्य और हल्का भोजन करें। ज्यादा तला हुआ या भुना हुआ भोजन न करें, मिर्च मसाला का परहेज करें और पीने वाले पानी पर विशेष रूप से ध्यान दें क्योंकि उसके कारण कोई संक्रमण होने का खतरा बना रहेगा। महीने के उत्तरार्ध में स्थितियां ज्यादा बेहतर होंगी। बृहस्पति महाराज का आपकी ही राशि में अपनी उच्च अवस्था में होना और 12 तारीख से अस्त से उदित अवस्था में आ जाना आपको सही सोचने में मदद करेगा जिससे आप अपने स्वास्थ्य पर भी ध्यान देंगे और स्वास्थ्य समस्याओं में भी कमी आने लगेगी। आपको लंबी यात्राओं पर जाने से पूर्व बराबर उसकी तैयारी कर लेनी चाहिए ताकि यात्रा के दौरान किसी तरह की न तो असुविधा हो और न ही कोई स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो, ज्यादा थकने से बचें और शरीर को पर्याप्त आराम भी दें।
प्रेम व वैवाहिक
यदि आपका प्रेम संबंध की बात की जाए तो पंचम भाव के स्वामी मंगल महाराज महीने की शुरुआत में एकादश भाव में रहेंगे लेकिन 2 तारीख से आपके द्वादश भाव में आकर बुध से युति करेंगे और पूरे महीने यहीं पर विराजमान रहेंगे। इससे कई बातों को लेकर आप और आपके प्रियतम के बीच कहासुनी हो सकती है। वाद-विवाद हो सकते हैं लेकिन 5 तारीख को बुध के यहां से निकल जाने के कारण और आपके प्रथम भाव में आ जाने के कारण वाद-विवाद में कमी आएगी। आपके प्रियतम को स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं इसलिए उनका ध्यान रखें लेकिन आपसी संबंध ठीक-ठाक रहेंगे। बृहस्पति महाराज की दृष्टि भी पंचम भाव पर होने के कारण आपके रिश्ते में सामंजस्य बना रहेगा और आप अपने रिश्ते को अपनी तरफ से बखूबी निभाएंगे। यदि विवाहित जातकों की बात करें तो बृहस्पति और सूर्य महीने की शुरुआत से आपके सप्तम भाव को देखेंगे और लगभग पूरे महीने मंगल की दृष्टि भी सप्तम भाव पर बनी रहेगी। महीने की 5 तारीख से 22 तारीख तक बुध की दृष्टि भी सप्तम भाव पर होगी। इससे जीवनसाथी से कई मामलों में सामंजस्य की कमी होगी लेकिन कुछ बातों पर आपके विचार मिलेंगे। इस कहासुनी के बीच प्रेम बना रहेगा और आपका रिश्ता ठीक-ठाक चलता रहेगा। एक-दूसरे की बात को महत्व देना आपके रिश्ते को संभालने में सहायता करेगा।
पारिवारिक
यह महीना पारिवारिक तौर पर ठीक-ठाक रहने की संभावना है। चौथे भाव के स्वामी शुक्र महाराज महीने की शुरुआत में दूसरे भाव में होंगे लेकिन पहली तारीख से ही आपके तीसरे भाव में आकर पूरे महीने वहीं बने रहेंगे। मंगल महाराज 2 तारीख से द्वादश भाव में आकर आपके तीसरे भाव पर प्रभाव डालेंगे। केतु महाराज पूरे महीने आपके दूसरे भाव में बने रहेंगे। वहीं 17 तारीख को सूर्य और 22 तारीख को बुध भी दूसरे भाव में आकर केतु से युति करेंगे। इसके परिणाम स्वरूप पारिवारिक जीवन में उतार-चढ़ाव रहेगा। दूसरे भाव में केतु के होने से परिवार के लोगों में आपसी सामंजस्य की कमी और गलतफहमियों की अधिकता हो सकती है जो पारिवारिक जीवन को असंतुलित बना सकती है। 17 तारीख से सूर्य के भी केतु से युति करने के कारण इन समस्याओं में बढ़ोतरी हो सकती है और 22 तारीख से बुध के भी यहां आ जाने के कारण कई बातों में विपरीत प्रकृति का अर्थ समझने के कारण समस्या हो सकती है लेकिन कई बातें अच्छी भी होंगी और परिवार के लोगों को सुख भी मिलेगा। आपसी सामंजस्य को बेहतर बनाए रखकर आप अपने पारिवारिक जीवन को सही रास्ते पर बनाए रख सकते हैं। माता-पिता के स्वास्थ्य की बात करें तो माता जी की स्वास्थ्य समस्याओं में कमी आएगी लेकिन पिताजी को स्वास्थ्य कष्ट हो सकते हैं इसलिए उनके स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
उपाय
आपको प्रतिदिन श्री हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए।
मंगलवार के दिन छोटे बालकों को गुड़ और चने का प्रसाद बांटना चाहिए।
बृहस्पतिवार के दिन केसर का तिलक अपने मस्तक पर अवश्य लगाएं।
अपने गले में सोने का सूर्य धारण करें।

यह राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है। इसके अलावा व्यक्तिगत भविष्यवाणी जानने के लिए ज्योतिषियों के साथ फ़ोन पर या चैट पर जुड़े।

Astrological services for accurate answers and better feature

33% off

Dhruv Astro Software - 1 Year

'Dhruv Astro Software' brings you the most advanced astrology software features, delivered from Cloud.

Brihat Kundli
What will you get in 250+ pages Colored Brihat Kundli.
Finance
Are money matters a reason for the dark-circles under your eyes?
Ask A Question
Is there any question or problem lingering.
Career / Job
Worried about your career? don't know what is.
AstroSage Year Book
AstroSage Yearbook is a channel to fulfill your dreams and destiny.
Career Counselling
The CogniAstro Career Counselling Report is the most comprehensive report available on this topic.

Astrological remedies to get rid of your problems

Red Coral / Moonga
(3 Carat)

Ward off evil spirits and strengthen Mars.

Gemstones
Buy Genuine Gemstones at Best Prices.
Yantras
Energised Yantras for You.
Rudraksha
Original Rudraksha to Bless Your Way.
Feng Shui
Bring Good Luck to your Place with Feng Shui.
Mala
Praise the Lord with Divine Energies of Mala.
Jadi (Tree Roots)
Keep Your Place Holy with Jadi.

Buy Brihat Kundli

250+ pages

Brihat Kundli

AstroSage on MobileAll Mobile Apps

AstroSage TVSubscribe

Buy Gemstones

Best quality gemstones with assurance of AstroSage.com

Buy Yantras

Take advantage of Yantra with assurance of AstroSage.com

Buy Feng Shui

Bring Good Luck to your Place with Feng Shui.from AstroSage.com

Buy Rudraksh

Best quality Rudraksh with assurance of AstroSage.com

Reports

Live Astrologers