Personalized
Horoscope
  • Talk To Astrologers
  • Talk To Astrologers
  • Talk To Astrologers
  • Talk To Astrologers
  • Talk To Astrologers
  • Talk To Astrologers

August, 2026 का वृष राशिफल - अगले महीने का वृष राशिफल

August, 2026
सामान्य
यह महीना वृषभ राशि के जातकों के लिए कई मायनों में अनुकूल रहने की संभावना बन रही है। अगस्त मासिक राशिफल 2026 के अनुसार आपकी राशि के स्वामी शुक्र महाराज लगभग पूरे महीने पंचम भाव में विराजमान रहेंगे। शनि वक्री अवस्था में एकादश भाव में, राहु दशम और केतु चतुर्थ तथा बृहस्पति तीसरे भाव में विराजमान रहेंगे। ग्रहों की यह स्थितियां प्रेम जीवन में खुशियों को जन्म देंगी। आपके प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। विवाहित जातकों के लिए यह महीना अच्छा रह सकता है। जीवनसाथी से परिवार में कोई खुशी की खबर मिल सकती है। आपकी आर्थिक स्थिति के लिए यह महीना अच्छा रहेगा। आप जितनी ज्यादा मेहनत करेंगे, उतनी ही आमदनी आपको और बढ़ती जाती महसूस होगी। नौकरी करने वाले जातकों को किसी भी तरह का शॉर्टकट अपनाने से बचना चाहिए। आपके काम में स्थितियां प्रबल होंगी। व्यापार जगत के लोगों को भी व्यापार से अच्छा धन लाभ प्राप्त होने के योग बन सकते हैं। यदि विद्यार्थी वर्ग की बात करें तो आपको अपनी एकाग्रता को बढ़ाना होगा क्योंकि कई अन्य क्रियाकलाप आपका ध्यान आपकी ओर आकर्षित कर सकते हैं। छोटे भाई - बहिनों से संबंध अच्छे रहेंगे। परिवार का माहौल उतार-चढ़ाव से भरा रहने की संभावना है। यदि आपके स्वास्थ्य की बात करें तो वह काफी हद तक अनुकूल रह सकता है। छोटी-मोटी समस्याओं को अब नज़रअंदाज करना ठीक नहीं होगा।

कार्यक्षेत्र
करियर के दृष्टिकोण से यह महीना आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। पूरे महीने राहु महाराज आपके दशम भाव में विराजमान रहेंगे और दशम भाव के स्वामी शनि महाराज वक्री अवस्था में एकादश भाव में रहेंगे। इसके अतिरिक्त छठे भाव के स्वामी शुक्र महाराज लगभग पूरे महीने पंचम भाव में विराजमान रहेंगे। इन ग्रह स्थितियों के अनुसार आपको कार्य क्षेत्र में किसी भी तरह का शॉर्टकट लेने से बचना चाहिए, नहीं तो आपको खामियाजा भुगतना पड़ेगा। हालांकि आपका काम सर चढ़कर बोलेगा। आप बहुत ज्यादा मेहनत तो नहीं करेंगे लेकिन अपने दिमाग से कार्यों को बहुत आसानी से हल कर लेंगे। जो काम दूसरों को मुश्किल लगेंगे, उन्हें आप आसानी से कर पाएंगे इसलिए आपकी छवि मजबूत होगी। यदि आप नौकरी में बदलाव की कोशिश कर रहे हैं तो इस दौरान आपको नई नौकरी का मौका मिल सकता है और नौकरी बदलने का अवसर प्राप्त हो सकता है। यदि आप एक व्यापारी हैं तो आपके लिए यह महीना अच्छा रहेगा। व्यापार से लाभ होने के प्रबल योग बनेंगे। विशेष रूप से आपको अपने व्यापार में कुछ विशेष प्रगति देखने को मिलेगी, जो आपकी खुशी को बढ़ाने वाली होगी। कुछ नए लोगों का साथ मिलेगा जो आपके व्यापार में आपकी मदद करेंगे। किसी नए व्यावसायिक साझेदार से मिलने का मौका मिलेगा जो आपके साथ जुड़ने में दिलचस्पी दिखा सकता है।
आर्थिक
यदि आपकी आर्थिक स्थिति को देखा जाए तो आपके लिए यह महीना कई मामलों में अनुकूल रह सकता है। आर्थिक रूप से एक से ज्यादा माध्यम आपको प्राप्त हो सकते हैं जो आपको धन लाभ प्रदान कर सकते हैं। वक्री अवस्था में नवम व दशम भाव के स्वामी शनिदेव का एकादश भाव में बने रहना आपको लगातार आमदनी प्रदान करेगा। एक से ज्यादा माध्यम धन प्रदान करेंगे। शुक्र महाराज भी पूरे महीने पंचम भाव में बैठकर एकादश भाव को देखेंगे और आपकी आमदनी में वृद्धि करेंगे। बृहस्पति महाराज अपनी उच्च राशि कर्क में तीसरे भाव में बैठकर आपका नवम, एकादश तथा सप्तम भाव को देखेंगे जिससे आपके व्यापार में भी बढ़ोतरी होगी, भाग्य भी मजबूत होगा और आपकी आमदनी में अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। इस प्रकार यह महीना आपको कई तरीके से धन प्रदान कर सकता है। आपको अपने प्रयास करने होंगे। यदि आप व्यापार करते हैं तो व्यापार से भी उत्तम लाभ मिलेगा। पुरानी बचत योजनाओं से लाभ मिल सकता है। इसके अतिरिक्त यदि आपने किसी वित्तीय योजना में धन निवेश किया हुआ है तो उसके माध्यम से भी आपको धन प्राप्त हो सकता है। इस धन को सही जगह पर दोबारा से निवेशित करके धन को बढ़ाने का प्रयास करें ताकि आने वाले समय में आपकी आर्थिक स्थिति और भी अधिक सुदृढ़ हो जाए।
स्वास्थ्य
यह महीना स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से ठीक-ठाक रहने की संभावना है। पूर्व में चली आ रही समस्याओं में कुछ कमी आएगी। हालांकि छोटी-मोटी समस्याओं को नजरअंदाज नहीं करना होगा। महीने की शुरुआत में बुध और मंगल आपके द्वितीय भाव में विराजमान रहेंगे। इसके परिणाम स्वरुप त्वचा में एलर्जी होने या मुंह में छाले होने जैसी समस्या उत्पन्न हो सकती है। नीच राशि के शुक्र पंचम भाव में होंगे और उन पर वक्री शनि और दूसरे भाव में बैठे मंगल की दृष्टि भी होगी जिससे अपच, एसिडिटी और खान-पान से संबंधित समस्याएं परेशान कर सकती हैं। गर्भवती महिलाओं को इस दौरान थोड़ी सी सतर्कता रखनी चाहिए क्योंकि इस दौरान आपका खानपान आपके गर्भ में पल रहे शिशु को विशेष रूप से प्रभावित कर सकता है। हालांकि इसके अतिरिक्त कोई बड़ी समस्या होने की स्थिति दिखाई नहीं देती है। महीने के उत्तरार्ध में जब सूर्य, बुध और केतु तीनों आपके चतुर्थ स्थान में युति करेंगे तब छाती में जकड़न या संक्रमण जैसी समस्या परेशान कर सकती है इसलिए इस दौरान हृदय जनित समस्याओं और संक्रमण के प्रति सावधान रहें और यदि छोटी सी भी कोई समस्या महसूस होती है तो तुरंत चिकित्सक से संपर्क करें जिससे बड़ी समस्याओं को होने से रोका जा सके और आप एक स्वस्थ जीवन व्यतीत कर सकें।
प्रेम व वैवाहिक
यदि आप किसी प्रेम संबंध में हैं तो आपके लिए यह महीना अनुकूल रहेगा। शुक्र महाराज की कृपा से प्यार में प्रगति आएगी लेकिन मंगल और शनि का प्रभाव बीच-बीच में समस्याओं को जन्म दे सकता है और कुछ बातों को लेकर आपसी लड़ाई - झगड़े की स्थिति भी उत्पन्न हो सकती है। हालांकि प्रेम रूमानियत भरे पल भी आप एक दूसरे के साथ बिताएंगे और बहुत अच्छे लम्हों को साझा करेंगे लेकिन कई बातों पर विरोधाभास भी देखने को मिलेगा। ऐसा भी हो सकता है कि आपके प्रियतम का अहम आपकी सोच के आगे आए और इससे आप दोनों के बीच कुछ कहासुनी हो जाए इसलिए आपको अपने रिश्ते को ठीक से संभालने पर ध्यान देना होगा। विवाहित जातकों की बात करें तो आपके जीवनसाथी के माध्यम से कोई खुशी की खबर सुनने को मिल सकती है। पारिवारिक जीवन में जीवनसाथी का योगदान महत्वपूर्ण रहेगा। उनसे घर में खुशहाली बढ़ेगी और आर्थिक स्थिति भी मजबूत होती हुई दिखाई देगी। परिवार की समस्याओं को दूर करने में जीवनसाथी भी अहम भूमिका निभाएंगे। बृहस्पति महाराज की उच्च राशि में उपस्थिति और वहां से सप्तम भाव पर दृष्टि डालना आपकी समस्याओं में कमी लेकर आएगा और आपका वैवाहिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा। आपस की गलतफहमियां दूर होंगी और आपसी दूरी मिटेगी जिससे आपका रिश्ता प्रगाढ़ होगा।
पारिवारिक
यह महीना पारिवारिक तौर पर मध्यम रहने की संभावना है। दूसरे भाव के स्वामी बुध महाराज महीने की शुरुआत में मंगल के साथ दूसरे ही भाव में विराजमान रहेंगे लेकिन 5 तारीख से वह आपके तीसरे भाव में और 22 तारीख से आपके चौथे स्थान पर चले जाएंगे। चौथे स्थान में पूरे महीने केतु महाराज विराजमान रहेंगे और सूर्य महाराज बृहस्पति के साथ तीसरे भाव में महीने की शुरुआत में रहेंगे और 17 तारीख को चतुर्थ स्थान में चले जाएंगे। बृहस्पति महाराज 12 तारीख से अस्त अवस्था से उदित अवस्था में आ जाएंगे। इन सभी ग्रह स्थितियों को ध्यान में रखते हुए यह कहा जा सकता है कि वैसे तो यह समय आपके पारिवारिक जीवन को उन्नति प्रदान करेगा, आपसी सामंजस्य को बढ़ाएगा लेकिन महीने की शुरुआत में मंगल और बुध के संयुक्त प्रभाव से वाणी की कठोरता के कारण कई बार कुछ लोगों में आपस में झड़प हो सकती है। ऐसी स्थितियों से बचने का प्रयास करें जिससे परिवार का माहौल सकारात्मक बना रहे। महीने का उत्तरार्ध विशेष रूप से आपके पारिवारिक जीवन के लिए खुशहाली लेकर आएगा। आपके भाई-बहिन भी तरक्की करेंगे और उनसे आपके संबंध भी प्रगाढ़ होंगे तथा आपके संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। आपको उनका साथ मिलेगा। कुछ बातों को लेकर माताजी से कहासुनी हो सकती है, उनका स्वास्थ्य भी थोड़ा कमजोर रह सकता है इसलिए उनके स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
उपाय
आपको श्री राधा-कृष्ण युगल स्वरूप की पूजा करनी चाहिए।
छोटी कन्याओं के चरण छूकर उनका आशीर्वाद लेते रहें।
पढ़ने योग्य छोटी कन्याओं को पढ़ने में मदद करें और कोई पठन-पाठन से सामग्री भेंट करें।
किसी महिला पुजारिन को शुक्रवार के दिन सौंदर्य प्रसाधन भेंट करें।

यह राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है। इसके अलावा व्यक्तिगत भविष्यवाणी जानने के लिए ज्योतिषियों के साथ फ़ोन पर या चैट पर जुड़े।

Astrological services for accurate answers and better feature

33% off

Dhruv Astro Software - 1 Year

'Dhruv Astro Software' brings you the most advanced astrology software features, delivered from Cloud.

Brihat Kundli
What will you get in 250+ pages Colored Brihat Kundli.
Finance
Are money matters a reason for the dark-circles under your eyes?
Ask A Question
Is there any question or problem lingering.
Career / Job
Worried about your career? don't know what is.
AstroSage Year Book
AstroSage Yearbook is a channel to fulfill your dreams and destiny.
Career Counselling
The CogniAstro Career Counselling Report is the most comprehensive report available on this topic.

Astrological remedies to get rid of your problems

Red Coral / Moonga
(3 Carat)

Ward off evil spirits and strengthen Mars.

Gemstones
Buy Genuine Gemstones at Best Prices.
Yantras
Energised Yantras for You.
Rudraksha
Original Rudraksha to Bless Your Way.
Feng Shui
Bring Good Luck to your Place with Feng Shui.
Mala
Praise the Lord with Divine Energies of Mala.
Jadi (Tree Roots)
Keep Your Place Holy with Jadi.

Buy Brihat Kundli

250+ pages

Brihat Kundli

AstroSage on MobileAll Mobile Apps

AstroSage TVSubscribe

Buy Gemstones

Best quality gemstones with assurance of AstroSage.com

Buy Yantras

Take advantage of Yantra with assurance of AstroSage.com

Buy Feng Shui

Bring Good Luck to your Place with Feng Shui.from AstroSage.com

Buy Rudraksh

Best quality Rudraksh with assurance of AstroSage.com

Reports

Live Astrologers