Personalized
Horoscope
  • Talk To Astrologers
  • Talk To Astrologers
  • Talk To Astrologers
  • Talk To Astrologers
  • Talk To Astrologers
  • Talk To Astrologers

August, 2026 का मेष राशिफल - अगले महीने का मेष राशिफल

August, 2026
सामान्य
यह महीना मेष राशि के जातकों के लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहने की संभावना है। मेष राशि के लिए अगस्त मासिक राशिफल 2026 के अनुसार राहु एकादश भाव, केतु पंचम भाव, बृहस्पति चतुर्थ स्थान में और शनि द्वादश भाव में बने रहेंगे। इसके परिणाम स्वरूप आर्थिक तौर पर उतार-चढ़ाव रहेंगे। आमदनी तो बनी रहेगी लेकिन खर्च भी लगातार बने रहेंगे। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहने की संभावना है और घर के बड़े सदस्यों का आशीर्वाद आपको प्राप्त होगा। भाई - बहिनों से कुछ बातों पर अनबन हो सकती है। जब भी आप कोई कम्युनिकेशन करें, यह जरूर ध्यान रखें कि उसमें कोई गलती न रह जाए। महिला जातकों से सावधानी से पेश आएं और उनसे किसी प्रकार का झगड़ा या गलत व्यवहार न करें। प्रेम संबंधों के लिए महीने की शुरुआत कमजोर रहेगी। महीने के उत्तरार्ध में अच्छे परिणाम मिलने की स्थिति बन सकती है। विवाहित जातकों के लिए रह महीना समस्याओं से घिरा रहेगा और जीवनसाथी से तकरार भी हो सकती है। नौकरी करने वाले जातकों को काफी भागदौड़ करनी पड़ेगी। काम के सिलसिले में यात्राएं बढ़ेंगी। व्यापार करने वाले जातकों को भी लंबी यात्रा या विदेश जाने का मौका मिलेगा लेकिन व्यापार की गति थोड़ी कम ही रहने की संभावना है। स्वास्थ्य को लेकर आपको बहुत ज्यादा ध्यान देने की आवश्यकता पड़ेगी क्योंकि स्वास्थ्य में समस्याएं आ सकती हैं। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह महीना चुनौतियों से भरा रहने वाला है इसलिए आपके लिए मेहनत ही मूल मंत्र बना रहेगा।
कार्यक्षेत्र
करियर के दृष्टिकोण से यह महीना आपके ऊपर काम का दबाव लेकर आएगा। नौकरी करने वाले जातकों को बहुत ज्यादा भागदौड़ करनी पड़ेगी। दशम भाव के स्वामी शनि महाराज पूरे महीने द्वादश भाव में बने रहेंगे जो आपके ऊपर काम का दबाव भी बनाएंगे, आपसे खूब मेहनत करवाएंगे और आपकी भाग दौड़ बनाए रखेंगे। आपको काम के सिलसिले में विदेश जाने की स्थिति भी बन सकती है, इसके लिए आपको तैयार रहना होगा। इसके अतिरिक्त एक राज्य से दूसरे राज्य में जाने की स्थिति भी बनेगी। इस भाग दौड़ के बीच अपने स्वास्थ्य का अवश्य ध्यान रखें। छठे भाव के स्वामी बुध महाराज महीने की शुरुआत में तीसरे भाव में होंगे जो काम के सिलसिले में यात्रा कराएंगे। उसके बाद बुध 5 तारीख से आपके चतुर्थ भाव में और 22 तारीख से आपके पंचम भाव में आ जाएंगे जिससे कार्य क्षेत्र में उतार - चढ़ाव आते जाएंगे। महीने का मध्य अच्छा रहेगा लेकिन उत्तरार्ध में नौकरी बदलने में सफलता मिल सकती है। व्यापार करने वाले जातकों के लिए उतार-चढ़ाव से भरा समय रहेगा। सप्तम भाव के स्वामी शुक्र महाराज भी पूरे महीने अपनी नीच राशि कन्या में छठे भाव में विराजमान रहेंगे जिससे व्यावसायिक साझेदार से उतार-चढ़ाव और संबंधों में परेशानी उत्पन्न हो सकती है, जो आपके व्यापार को प्रभावित करेगी, ऐसे में उनसे संबंध सुधारने पर ध्यान दें। हालांकि इस दौरान विदेशी माध्यमों से व्यापार को लाभ मिल सकता है।
आर्थिक
यदि आपकी आर्थिक स्थिति को देखा जाए तो यह महीना आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। पूरे महीने राहु महाराज आपके एकादश भाव में विराजमान रहेंगे जो आपकी आमदनी में लगातार बढ़ोतरी करेंगे। आपकी आमदनी बनी रहेगी और पूरे महीने आपके पास धन आगमन के रास्ते खुले रहेंगे लेकिन दूसरी तरफ शनि महाराज भी पूरे महीने द्वादश भाव में बने रहेंगे जो कहीं न कहीं आपके खर्चों को बढ़ाते रहेंगे। कोई न कोई खर्च लगातार बना रहेगा। इसके अतिरिक्त दूसरे भाव के स्वामी शुक्र महाराज पूरे महीने छठे भाव में विराजमान रहेंगे और वहां से द्वादश भाव को देखेंगे जिससे खर्चों में और ज्यादा बढ़ोतरी होगी। आप बहुत सारे कामों पर खर्च करेंगे जिससे खर्च अधिक और आमदनी कम होने से आपको कुछ समस्या हो सकती है। ग्यारहवें भाव के स्वामी भी शनि महाराज हैं, वह भी द्वादश भाव में रहेंगे जिससे आप अपनी आमदनी को कुछ विशेष कार्यों पर खर्च करेंगे इसलिए इस महीने खर्च के योग अधिक होने के कारण आपको उन्हें संभालने पर ध्यान देना होगा। हालांकि राहु आपकी मदद करते रहेंगे। इसके अतिरिक्त मंगल महाराज की कृपा से आप कई कार्यो में जोखिम लेकर भी धन प्राप्त कर सकते हैं। इस दौरान शेयर बाजार में निवेश न करने की सलाह हम आपको दे रहे हैं।
स्वास्थ्य
यह महीना स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से थोड़ा कमजोर रहने की ही संभावना दिखाई दे रही है। आपकी राशि से द्वादश भाव में पूरे महीने शनि महाराज विराजमान रहेंगे, वह भी अपनी वक्री अवस्था में होंगे और दूसरे और सातवें भाव के स्वामी शुक्र महाराज अपनी नीच राशि कन्या में लगभग पूरे महीने विराजमान रहेंगे तथा केतु पंचम भाव में विराजमान रहेंगे। इन सभी ग्रह स्थितियों को ध्यान में रखते हुए आपको अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देना होगा क्योंकि आपका स्वास्थ्य शिथिल हो सकता है। पैर में चोट लगने, मोच लगने, आंखों में पानी बहने, आंखों में दर्द, चश्मा लगने, पेट से जुड़ी समस्याएं अत्यधिक वसा जनित भोजन से कोलेस्ट्रॉल बढ़ने की समस्या, अपच, एसिडिटी और पेट से जुड़ी समस्याएं आपको परेशान कर सकती हैं। इसके अतिरिक्त आपको मूत्र नलिका में संक्रमण की शिकायत भी परेशान कर सकती है। ऐसी शिकायतों के प्रति आपको सचेत रहना चाहिए और अपने स्वास्थ्य पर लगातार निगरानी बनाए रखनी चाहिए। आपको भरपूर मात्रा में तरल पदार्थों और जल का सेवन करना चाहिए तथा भारी, वरिष्ठ और बासी भोजन से परहेज करना चाहिए। संभव हो तो इस महीने बाहर का खाना खाने से बचें और घन का बना ताजा खाना ही खाएं। इससे आपका स्वास्थ्य बहुत हद तक अनुकूल बना रह सकता है और आप स्वास्थ्य समस्याओं से काफी हद तक बच सकते हैं।
प्रेम व वैवाहिक
यदि आपके प्रेम संबंध को देखा जाए तो उसके लिए यह महीना चुनौती पूर्ण रहेगा। विशेष रूप से पंचम भाव में पूरे महीने केतु महाराज का विराजमान रहना रिश्तों में उतार-चढ़ाव लेकर आएगा। एक - दूसरे के प्रति गलतफहमियों का जन्म हो सकता है जिसके कारण आपको अपने प्रियतम पर शक भी हो सकता है। उनका व्यवहार आपको समझ में नहीं आएगा और इससे आप दोनों के बीच में अघोषित सी दूरी उत्पन्न हो सकती है जो आपको आपके प्रियतम से दूर कर सकती है और रिश्ते में तकरार को बढ़ा सकती है इसलिए आपको समझना होगा। 17 तारीख से सूर्य के भी पंचम भाव में आ जाने से अहम का टकराव भी संभव है। 22 तारीख से बुध आपके पंचम भाव में आकर इन समस्याओं में कुछ हद तक कमी तो लाएंगे लेकिन कई बातों में तल्खियां झलक सकती हैं जो आपके रिश्ते के लिए ठीक नहीं होंगी इसलिए इस महीने आपको अपने रिश्ते को संभालना होगा। प्रेम के कारक ग्रह शुक्र भी छठे भाव में नीच राशि का ठोकर विराजमान होंगे जिन पर मंगल और शनि की दृष्टियां भी होंगी। यह ग्रह स्थिति आपके प्रेम संबंधों में परेशानी ला सकती हैं। विवाहित जातकों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। द्वादश भाव में शनि का प्रभाव रहेगा, वहीं सप्तम भाव के स्वामी शुक्र नीच राशिगत होकर छठे भाव में होंगे जिससे जीवनसाथी को स्वास्थ्य कष्ट और उनसे लड़ाई - झगड़े की स्थिति बन सकती है इसलिए सावधानी के साथ इस समय को व्यतीत हो जाने दें।
पारिवारिक
यह महीना पारिवारिक तौर पर आपके लिए अनुकूल रह सकता है। दूसरे भाव के स्वामी शुक्र महाराज पूरे महीने छठे भाव में विराजमान रहकर कई समस्याओं को जन्म देंगे और कुटुंब के लोगों में आपसी कहा सुनी हो सकती है। आपकी वाणी से कुछ आपके शत्रु भी बन सकते हैं और परिवार के कुछ लोगों को आपकी वाणी से परेशानी महसूस हो सकती है लेकिन चौथे भाव में पूरे महीने बृहस्पति महाराज के विराजमान रहने से पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। जो समस्याएं सामने आएंगी, उनका भी निपटारा हो जाएगा और आपस में विचार विमर्श के द्वारा सारी समस्याओं का हल निकालने में सफलता मिलेगी। परिवार के सदस्य आपसी सामंजस्य से अपना जीवन यापन करेंगे। महीने की शुरुआत में बृहस्पति अस्त अवस्था में सूर्य के साथ चतुर्थ स्थान में होंगे और 12 तारीख से वह अस्त अवस्था से निकल जाएंगे और उदित हो जाएंगे। अपनी उच्च राशि कर्क में चतुर्थ स्थान में बृहस्पति का होना पारिवारिक जीवन में सभी प्रकार की खुशियों को लेकर आएगा। परिवार में कोई कार्यक्रम आयोजित हो सकता है जिसमें अतिथियों का आगमन होने से घर में रौनक रहेगी। माता जी के स्वास्थ्य में चली आ रही समस्याओं में कमी आएगी। पिताजी की भागदौड़ में कमी आएगी और उनका स्वास्थ्य भी संभलेगा। भाई - बहिनों से संबंधों में आपको उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा क्योंकि मंगल और बुध के महीने की शुरुआत में तीसरे भाव में होने से भाई - बहिनों से कुछ कहा सुनी हो सकती है और किसी बात को लेकर विरोधाभास भी हो सकता है। हालांकि महीने के उत्तरार्ध में इसमें कुछ कमी आ सकती है।
उपाय
आपको मंगलवार के दिन श्री हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए।
आपको किसी मंदिर में तिकोना ध्वज दान करना चाहिए।
श्री गणेश जी महाराज को दुर्वांकुर अर्पित करना भी आपके लिए अति उत्तम रहेगा।
आपको सूर्य देव को जल अर्पित करना चाहिए।

यह राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है। इसके अलावा व्यक्तिगत भविष्यवाणी जानने के लिए ज्योतिषियों के साथ फ़ोन पर या चैट पर जुड़े।

Astrological services for accurate answers and better feature

33% off

Dhruv Astro Software - 1 Year

'Dhruv Astro Software' brings you the most advanced astrology software features, delivered from Cloud.

Brihat Kundli
What will you get in 250+ pages Colored Brihat Kundli.
Finance
Are money matters a reason for the dark-circles under your eyes?
Ask A Question
Is there any question or problem lingering.
Career / Job
Worried about your career? don't know what is.
AstroSage Year Book
AstroSage Yearbook is a channel to fulfill your dreams and destiny.
Career Counselling
The CogniAstro Career Counselling Report is the most comprehensive report available on this topic.

Astrological remedies to get rid of your problems

Red Coral / Moonga
(3 Carat)

Ward off evil spirits and strengthen Mars.

Gemstones
Buy Genuine Gemstones at Best Prices.
Yantras
Energised Yantras for You.
Rudraksha
Original Rudraksha to Bless Your Way.
Feng Shui
Bring Good Luck to your Place with Feng Shui.
Mala
Praise the Lord with Divine Energies of Mala.
Jadi (Tree Roots)
Keep Your Place Holy with Jadi.

Buy Brihat Kundli

250+ pages

Brihat Kundli

AstroSage on MobileAll Mobile Apps

AstroSage TVSubscribe

Buy Gemstones

Best quality gemstones with assurance of AstroSage.com

Buy Yantras

Take advantage of Yantra with assurance of AstroSage.com

Buy Feng Shui

Bring Good Luck to your Place with Feng Shui.from AstroSage.com

Buy Rudraksh

Best quality Rudraksh with assurance of AstroSage.com

Reports

Live Astrologers