टैरो कार्ड भविष्यवाणी 2020

टैरो कार्ड भविष्यवाणी 2020 (Tarot Horoscope 2020 in Hindi) आपको देता है आने वाले साल की सटीक जानकारी। साल 2020 आप सभी के लिए बहुत ही मज़ेदार रहने वाला है। क्योंकि अगर हम 2020 के सभी अंकों को मिला दें, तो 20 और 20 अंक का जोड़ होता है 4। ज्योतिष में 4 युरेनस का अंक होता है, जो आपको बहुत ऊंचाई और तरक्की पर तो ले कर जाता है, लेकिन साथ में ये आपसे मेहनत भी खूब करवाता है। तो चलिए जानते हैं कि टैरो कार्ड के आधार पर साल 2020 सभी राशिवालों के लिए कैसा रहेगा।

Read in English - Tarot Cards Predictions 2020

 टैरो कार्ड भविष्यवाणी 2020

मेष टैरो कार्ड भविष्यवाणी 2020

आमतौर पर मेष राशि के जातक संवेदनशील, व्यावहारिक और जीवन में बहुत ही उन्नति करने वाले होते हैं। सबसे पहले अगर स्वास्थ की बात करें, तो साल 2020 में आपका स्वास्थ काफी बढ़िया रहने वाला है। लेकिन वहीँ छोटी-मोटी समस्याओं को भी नज़रअंदाज़ नहीं किया जा सकता। स्वास्थ को बेहतर बनाये रखने के लिए आपको अध्यात्म का सहारा लेना चाहिए। इस साल जितना आप अपनी आध्यात्मिक ऊर्जा को बढ़ाएंगे, उतना आपका मन शांत रहेगा, आपका हृदय चक्र नियंत्रण में रहेगा और आपकी भावनाएं भी नियंत्रण में रहेंगी। लम्बे समय से अगर आप किसी बीमारी का सामना कर रहे हैं, तो उसमें भी सुधार देखने को मिलेगा। सेहत को नज़रअंदाज़ करने वालों के लिए समय आ गया है, कि वो डॉक्टरी जांच का सहारा लें। स्वास्थ को सही बनाए रखने के लिए आपको ध्यान और योग का सहारा लेने की सलाह दी जाती है। कुल मिलाकर देखा जाए तो साल 2020 में मेष राशि वालो का स्वास्थ सामान्य रहने वाला है।

आर्थिक जीवन की बात करें, तो साल 2020 में आपको मेहनत निरंतर करते रहना होगा। आप जितनी मेहनत करेंगे, आपको उसी अनुसार फल मिलेगा। इस वर्ष आपको अपने भाग्य का भी साथ मिलेगा। आप जिस भी कार्य में हाथ डालेंगे, उस कार्य में ज़रूर सफलता हासिल करेंगे, इसीलिए साल 2020 को और भी अच्छा बनाने के लिए आप मेहनत से बिलकुल भी जी न चुराए। अपने कार्य के प्रति ईमानदार रहना ही आपको अच्छे परिणाम दिलाएगा।

बात करें आपके रिश्तों कि तो टैरो कार्ड भविष्यवाणी 2020 के अनुसार आपके जीवन में इस वर्ष एक बड़ा बदलाव आने वाला है। यह साल अविवाहित जातकों के लिए सौगात लेकर आया है। इस साल आपके जीवन में एक नए रिश्ते की शुरुआत हो सकती है। बता दें कि विवाह के लिए साल 2020 बहुत ही शुभ रहने वाला है। अगर आप प्रेम संबंध में हैं और अपने प्रेमी या प्रेमिका के साथ विवाह के बंधन में बंधने की सोच रहे हैं, तो उसके लिए यह साल बहुत ही शुभ है। वहीँ बात करें वैवाहिक जीवन कि तो साल 2020 पति/ पत्नी के बीच की कड़वाहट को दूर करने का काम करेगा। बहुत समय से जो दूरियाँ आप दोनों के बीच आ चुकी हैं, वो दूरियाँ इस वर्ष कम होंगी और आप दोनों के बीच प्यार की अधिकता देखी जाएगी।

उपाय- बुध ग्रह को मज़बूत करें।

पेड़-पौधे लगाएँ।

हरा चारा घोड़े और गाय को खिलाएं

शुभ रंग - हरा

वृषभ टैरो कार्ड भविष्यवाणी 2020

वृषभ राशि वालों के लिए टैरो कार्ड रीडिंग 2020 (Tarot Card Reading 2020 in Hindi) यह संकेत कर रही है कि इस साल आप फाइनेंशियली मजबूत रहेंगे। इस वर्ष आपकी संपत्ति में इज़ाफा होगा और पैसों के मामले में आपको परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। पर्सनल और प्रोफेशनल फ़ील्ड में भी आपका साल 2020 बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। रिश्तेदारों की मदद से भी आर्थिक लाभ होने के संकेत दिख रहे हैं। साथ ही पैतृक संपत्ति के द्वारा भी आपको लाभ हो सकता है।

करियर के क्षेत्र में यह साल आपके लिए काफी अच्छा रहेगा, और आपको नयी नौकरी मिल सकती है, जो आपको पूरा साल धन की कमी से दूर रखेगा। यदि आप नया व्यवसाय शुरू की सोच रहे हैं, तो यह साल काफी अनुकूल है। इस राशि के बेरोज़गार लोगों की साल के मध्य तक नौकरी लग सकती है। बस आप मेहनत जारी रखें और अपने कर्म करते रहें।

बात करें अगर वृषभ राशि वालों के रिश्तों कि तो लव लाइफ और रिश्तों के मामले में साल 2020 में जीवन में कोई नया इंसान दस्तक दे सकता है। लेकिन किसी के साथ रिश्ते की शुरुआत करने से पहले उस व्यक्ति के विषय में अच्छी तरह से जाँच-पड़ताल कर लें। क्योंकि आँख मूंद कर भरोसा करना आपके लिए घातक हो सकता है। इस साल आप अपने पार्टनर के साथ मिलकर कोई नया व्यवसाय भी शुरू कर सकते हैं। साथ में किया गया कार्य आपकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार करेगा। वृषभ राशि के वे जातक जो फैमिली प्लानिंग के बारे में सोच रहे थे, उन्हें इस साल संतान सुख मिलने की संभावना बन रही है।

कुलमिलाकर कहा जा सकता है कि साल 2020 वृषभ वालों के लिए बहुत सारी ख़ुशियाँ लेकर आने वाला है।

उपाय- काले कुत्ते को दूध-रोटी खिलाएं।

काली चीटियों को चीनी डालें।

शुभ रंग - गुलाबी

मिथुन टैरो कार्ड भविष्यवाणी 2020

टैरो कार्ड रीडिंग 2020 के अनुसार मिथुन राशि वालों के स्वास्थ के लिए यह साल अच्छा रहने वाला है। लम्बे समय से बीमार चल रहे व्यक्तियों की सेहत में सुधार देखने को मिलेगा। अच्छी सेहत को बरक़रार रखने के लिए आपको अपने खान-पान का विशेष ध्यान रखना चाहिए। साथ ही आपको शारीरिक और मानसिक तौर पर सतुंलित रहने की आवश्यकता है। मिथुन राशि वालों के लिए यह साल आध्यात्मिक कार्यों के लिए भी शुभ रहेगा। 2020 को और भी बेहतरीन बनाने के लिए आपको प्रार्थना और ध्यान करना चाहिए। स्वास्थ संबंधी समस्याओं से स्वयं को दूर रखने के लिए आप रुद्राक्ष का इस्तेमाल कर सकते हैं। साथ ही मिथुन वालों को अपने दिन की शुरुआत महामृत्युंजय के जाप से करनी चाहिए। ऐसा करने से आपके अंदर एक पॉजिटिव ऊर्जा का संचार होगा और आप काफी ऊर्जावान रहेंगे। कुल मिलाकर कहा जा सकता है कि आपके सेहत में सुधार देखने को मिलेगा।

अब बात करें अगर आर्थिक जीवन कि तो सबसे पहले सलाह दी जाती है कि साल 2020 में आप थोड़ा संभलकर चले। आपकी छोटी सी भूल भी आपको बड़ा नुकसान करवा सकती है। आपके लिए बेहतर होगा कि आप अपने ख़र्चों में कटौती करें और आर्थिक नुकसान से बचने के लिए एक बजट प्लान बना कर चलें।

यदि आप व्यापार करते हैं, तो इस वर्ष पार्टनरशिप में किसी भी कार्य की शुरुआत न करें। और अगर बहुत ज़रूरी हो, तो किसी सलाहकार से बात करके और बहुत सोच-विचार करके ही व्यापार की शुरुआत करें। किसी भी व्यक्ति पर आँख-मूंद कर भरोसा न करें। यदि आप नौकरी बदलने की सोच रहे हैं, तो आप इस्तीफ़ा देने से पहले सोच-विचार अवश्य कर लें।

टैरो रीडिंग के अनुसार, रिश्तों में स्थिरता मिलेगी। पारिवारिक जीवन के मामले में यह साल काफी बेहतरीन है। आपको अपने परिवार वालों का साथ और सम्मान मिलेगा। वहीँ प्रेम जीवन के लिए भी यह साल काफी अच्छा रहने वाला है। यदि आप किसी से प्रेम करते हैं और अपने रिश्ते को आगे बढ़ाना चाहते हैं, तो उन्हें शादी के लिए प्रोपोज़ कर सकते हैं। आपको जवाब हाँ में मिल सकता है।

वैवाहिक जीवन की बात करें, तो साल 2020 आपके लिए मिले-जुले परिणाम लेकर आने वाला है। टैरो कार्ड भविष्यवाणी के अनुसार, इस साल मिथुन वालों के जीवन में एक नए रिश्ते की शुरुआत हो सकती है। कुलमिलाकर देखा जाये तो यह साल मिथुन वालों के लिए मिला-जुला रहने वाला है।

उपाय- पुराने कपड़े और जूते दान करें।

शुभ रंग - पीला

कर्क टैरो कार्ड भविष्यवाणी 2020

कर्क राशि वालों के लिए टैरो रीडिंग 2020 (Tarot Reading in Hindi)के अनुसार करियर को लेकर आपको इस वर्ष ज़्यादा सावधानी बरतनी चाहिए। नौकरी करने वाले जातक इस वर्ष कोई महत्वपूर्ण कदम उठा सकता हैं। साथ ही आपको अपने करियर के विषय में किसी खास व्यक्ति की सलाह भी मिल सकती है। यदि आप नौकरी में बदलाव करना चाह रहे थे, तो यह वर्ष काफी उत्तम रहेगा। साल 2020 में व्यापार के मोर्चे पर आपको काफी उन्नति मिलेगी। आप अपने काम के बारे में अधिक सकारात्मक और ऊर्जावान महसूस करेंगे। इस साल आप व्यापार के सिलसिले में यात्रा भी कर सकते हैं।

अब बात करें, अगर आपके स्वास्थ कि तो इस वर्ष आपको अपनी सेहत को बिलकुल भी नज़रअंदाज़ नहीं करना चाहिए। क्योंकि आपकी एक छोटी सी भी भूल आपके स्वास्थ को प्रभावित कर सकती है। इसीलिए आपको सलाह दी जाती है कि अगर आपने लंबे समय से डॉक्टरी जाँच नहीं करवाई है, तो जितनी जल्दी हो सके, जांच करा लें। अपनी शारीरिक गतिविधियों को बढ़ा दें, इसके लिए आप योग और व्यायाम का सहारा ले सकते हैं।

रिश्तों को लेकर साल 2020 अच्छा रहने वाला है। आपको अपने प्रेम जीवन में एक नया और सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा, जो आपकी ज़िंदगी को बदल देगा। वहीँ अगर वैवाहिक जीवन की बात कि जाये तो पति/पत्नी के रिश्ते में मज़बूती आएगी। लंबे समय से चलने वाले मतभेद को आप दोनों इस वर्ष बातचीत के माध्यम से हल करेंगे। रिश्ते को सुचारु रूप से चलाने के लिए आपके बीच समझ और विश्वास का होना बेहद ज़रूरी है, इसीलिए अपने सभी गिले-शिकवों को शांति से सुलझाएं।

बात की जाए अगर आपके पारिवारिक जीवन कि तो साल 2020 में आपको परिवार का साथ मिलेगा। माता-पिता का सहयोग मिलेगा और छोटे भाई-बहन आपके साथ हर परिस्थिति में खड़े नज़र आएँगे। कर्क वालों को यह सलाह दी जाती है कि आप अपनी मानसिक सोच अच्छी रखें।

उपाय- अपनी क्षमता अनुसार दान करें।

शुभ रंग - लाल

परिवार सम्बन्धी किसी भी समस्या के समाधान के लिए परिवार विशेषज्ञ ज्योतिषी से पूछें सवाल

सिंह टैरो कार्ड भविष्यवाणी 2020

सिंह राशि के जातक आशावादी होते हैं। ये अपनी भावनाओं को छुपाने में माहिर होते हैं और किसी के सामने अपने दुख और क्रोध को प्रकट नहीं करते हैं। बात करें साल 2020 की तो टैरो कार्ड भविष्यवाणी के अनुसार इस साल आपको अपने इस व्यवहार को कायम रखने में मुश्किल आएगी। छोटी-छोटी बातों पर आप जल्दी ही क्रोधित हो जायेंगे। जिसका असर आपके रिश्तों पर साफ़ तौर पर देखने को मिलेगा। इसीलिए आपको सलाह दी जाती है कि गुस्सा न करें।

प्रेम और वैवाहिक जीवन में समझ की कमी देखी जा सकती है। छोटी-छोटी बातों पर नोक-झोक, विचारों में भिन्नता आदि जैसी स्थिति वर्ष भर देखने को मिल सकती हैं, इसीलिए एक दूसरे को समझे और धैर्य बनाएँ रखें। संतान की ओर से भी आपको किसी तरह की समस्या आ सकती है। यह सुनिश्चित करें कि संतान कैसी संगति में है। रिश्तों को सही तरीके से चलाने के लिए आप संवादहीनता की स्थिति न आने दें।

बात करें अगर आपकी सेहत कि तो साल 2020 आपकी सेहत के लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। किसी भी तरह कि बड़ी स्वास्थ समस्या देखने को नहीं मिलेगी। फिर भी आपको सलाह दी जाती है कि आप अपने खान-पान का ध्यान रखें और समय-समय पर डॉक्टरी जांच ज़रूर करवाए।

नौकरी और व्यवसाय के लिए ये साल अच्छा काफी रहेगा। जो जातक अपने करियर में बदलाव लाने के लिए काफी समय से मेहनत कर रहे थे, उन्हें इस दिशा में कोई शुभ समाचार मिल सकता है। वर्ष 2020 किसी तरह की नयी शुरुआत के लिए भी अच्छा है। तो यदि आप नौकरी बदलने या फिर नया व्यवसाय शुरू करने की सोच रहे थे, तो यह साल आपके लिए बेहतरीन रहेगा।

उपाय- बुध को मज़बूत करने के लिए, पेड़-पौधें लगाएँ।

घर के उत्तर-पूर्व केंद्र में लगातार कुछ दिनों तक अंखंड दीप जाएं।

शुभ रंग - नीला

कन्या टैरो कार्ड भविष्यवाणी 2020

टैरो कार्ड भविष्यवाणी के मुताबिक कन्या राशि के जातकों के लिए साल 2020 में आपको सेहत में मिले-जुले परिणाम मिलेंगे। किसी प्रकार का अनजाना भय आपको परेशान करेगा। मन में किसी तरह की कोई चीज़ बैठी रहेगी, जिसकी वजह से मानसिक तनाव हो सकता है। इस साल आपको शारीरिक से ज़्यादा मानसिक परेशानी रह सकती हैं। अच्छी सेहत के लिए खुद को किसी तरह के तनाव से दूर रखें। भावनात्मक तौर पर मज़बूत रहने के लिए अध्यात्म का सहारा लें।

बात करें अब करियर कि तो इस साल कार्य-व्यवसाय को लेकर यात्रा आपके योग में हैं, जो आपके लिए काफी लाभकारी रहेगा। इस साल आपको कही से अच्छे जॉब के लिए ऑफर भी आ सकता है। यह साल आपके नौकरी और व्यवसाय के लिहाज़ से भाग्यवर्धक है। टैरो कार्ड भविष्यवाणी के अनुसार आपको सलाह दी जाती है, कि जितना हो सके आप घर से बाहर रहें। यानि आप अपने सोशल लाइफ के माध्यम से काफी मुनाफ़ा कमा सकते हैं। लोगों से आपके अच्छे रिश्ते आपको अनेक मौके दिलाएंगे। टैरो के मुताबिक साल 2020 आर्थिक मामलों के मोर्चे पर आपको अप्रत्याशित स्रोतों से धन लाभ करा सकता है।

साल 2020 आपके रिश्तों के लिए सही नहीं कहा जाता सकता। आपको अपने रिश्तों में संभल कर रहने की सलाह दी जाती है। जो जातक प्रेम की तलाश में हैं, वे किसी भी नए रिश्ते में जाने से पहले उस व्यक्ति के बारे में अच्छे से जांच-पड़ताल कर लें। अपने द्वारा कोई भी निर्णय लेने से पहले अच्छे से सोच-विचार कर लें। कुल मिलाकर ये कहा जा सकता है, कि रिश्तों के मामले में इस वर्ष थोड़ा संभल कर रहें।

उपाय- घोड़े की नाल घर द्वार पर लगा दें।

शुभ रंग - नारंगी

तुला टैरो कार्ड भविष्यवाणी 2020

टैरो कार्ड 2020 की भविष्यवाणी के अनुसार तुला राशि के जातकों को इस साल सेहत के मामलों में संभल कर रहने की सलाह दी जाती है। किसी बड़ी बीमारी के होने के आसार हैं, इसीलिए आपको सलाह दी जाती है कि किसी भी कीमत पर स्वयं की सेहत को नज़रअंदाज़ न करें। एक छोटी सी भूल या लापरवाही आपके स्वास्थ को नुकसान पंहुचा सकती है। अगर लम्बे समय से डॉक्टरी जाँच नहीं करवाई है तो जल्दी करवा लें। साथ ही अपने खान-पान का भी विशेष ध्यान रखें।

आर्थिक जीवन की बात की जाये तो साल 2020 में आपकी बहुत सारी इच्छाएं पूरी होंगी। साल का अंत आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा, लेकिन साल की शुरुआत में आपको ज़्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। इस वर्ष आपके बहुत सारे छुपे हुए दुश्मन आपको नुकसान पहुँचाने की कोशिश कर सकते हैं। आपके आस-पास नकारात्मक ऊर्जा फैली रह सकती है, जिसकी वजह से आपका कार्य-व्यवसाय से मन भटक सकता है, इसीलिए आपको बहुत संभलकर चलने की सलाह दी जाती है। साथ ही अपने किसी भी कार्य के पूरा होने से पहले उस विषय में किसी से चर्चा न करें। आर्थिक जीवन को मज़बूत बनाने के लिए शुभ कार्य पर निकलने या आरम्भ करने से पहले बड़ो का आशीर्वाद ज़रूर लें।

बात करें आपके रिश्तों कि तो टैरो कार्ड भविष्यवाणी के अनुसार साल 2020 आपके पारिवारिक जीवन के लिए उतना शुभ नहीं कहा जा सकता। साल के अधिकांश महीनों में परिवार वालों के बीच मनमुटाव देखने को मिल सकता है। भाई-बहनों के बीच किसी प्रकार की ग़लतफहमी जन्म लेगी, जिसकी वजह से घर का माहौल खराब हो सकता है।

वैवाहिक जीवन इस वर्ष बेहद सुखमय व्यतीत होगा। लव लाइफ के मोर्चे पर इस साल सिंगल लोगों के जीवन में किसी नए का आगमन हो सकता है। इसके अलावा जो लोग अविवाहित हैं, उनका रिश्ता तय हो सकता है या सीरियस रिलेशनशिप की शुरूआत हो सकती है। कुलमिलाकर प्रेम, वैवाहिक और पारिवारिक जीवन के लिए साल 2020 अच्छा रहने वाला है।

उपाय- घर में बेकार पड़ी वस्तुओं का दान करें।

शुभ रंग - सफ़ेद

वृश्चिक टैरो कार्ड भविष्यवाणी 2020

वृश्चिक राशि के जातक बहुत ही उत्साही होते हैं। ये किसी कार्य को पूरे मन के साथ करते हैं, और रिश्तों के मामले में भी ये बेहद ईमानदार होते हैं। बात करें साल 2020 की तो टैरो कार्ड भविष्यवाणी के अनुसार, वृश्चिक राशि वाले जातक इस साल अपने स्वास्थ को मज़बूत बनाये रखने के लिए दैवीय ऊर्जा का सहारा लें। प्रकृति में मौजूद सकारात्मकता को अपने अंदर महसूस करने के लिए योग-ध्यान का सहारा लें। शाम के वक्त चंद्रमा के प्रकाश में बैठ कर ध्यान लगाने से आपकी कई मानसिक और शारीरिक परेशानियां दूर हो जाएँगी।

बात करें आपके कार्य-व्यवसाय की तो साल 2020 आपके लिए अनेकों अवसर लेकर आने वाला है। इन अवसरों का लाभ उठाने के लिए आपको थोड़ी रणनीति और योजना बनाने की आवश्यकता पड़ेगी। भाग्य का साथ पाने के लिए आपको कड़ी मेहनत करने की ज़रूरत पड़ेगी। इस वर्ष वृश्चिक राशि वालों का प्रोमोशन और आमदनी में वृद्धि होने के भी संभावना है।

रिश्तों के मामले में यह साल आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। आप जितना प्यार और सम्मान लोगों को देंगे, उतना ही प्यार और सम्मान आपको लोगों से मिलेगा। घर-परिवार में लोगों का साथ मिलेगा और हर कार्य में वे आपका समर्थन करेंगे। प्रेम और वैवाहिक जीवन भी इस साल आपका सुखद रहेगा। आपका पार्टनर को असीमित प्यार देगा। इस वर्ष आप अपने पार्टनर के साथ किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। रिश्तों को और भी मज़बूत बनाने के लिए आप अपने पार्टनर के साथ अपनी भावनाओं को साझा करते रहें। कुल मिलाकर यह कह सकते हैं, कि दांपत्य जीवन और लव लाइफ को लेकर यह साल काफी बेहतरीन गुजरने वाला है।

उपाय- बैठी हुई लक्ष्मी जी और बैठे हुए कुबेर जी के साथ धन्वंतरि जी का चित्र घर में लगाएँ।

शुभ रंग - बैंगनी

धनु टैरो कार्ड भविष्यवाणी 2020

टैरो कार्ड 2020 की भविष्यवाणी के अनुसार, धनु राशि वाले जातक स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। इस साल आपको कुछ स्वास्थ समस्याएं हो सकती हैं। सेहत को दुरुस्त रखने के लिए आप योग, सही खान पान और अच्छी नींद ज़रूर लें। साथ ही आपको अच्छी देखरेख भी ज़रूरत पड़ सकती है, इसीलिए परिवार और नज़दीकी लोगों से रिश्ते अच्छे बना कर चले ताकि भविष्य में वे परेशानी के समय आपके साथ हों। किसी छोटी समस्या को भी नज़रअंदाज़ न करें और समय-समय पर डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें।

बात कि जाए आपके कार्य-व्यवसाय की तो साल 2020 आपके लिए सुनहरा साल रहने वाला है। इस साल आपको ढेरों उपलब्धियाँ और अवसर मिलेंगे और करियर के मामले में आप आसमान की उचाईयों पर रहेंगे। बस सही समय पर आपको सही निर्णय लेने की आवश्यकता होगी। कुलमिलाकर यह कह सकते हैं, कि साल 2020 में आपकी ज़िंदगी का रुख बदल सकता है।

रिश्तों के मामले में टैरो कार्ड की भविष्यवाणी के अनुसार साल 2020 आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। लम्बे समय से सही साथी की तलाश करने वालों को मनचाहा पार्टनर मिल सकता है। वहीँ जो दंपति संतान की चाह रखते हैं, उन्हें इस वर्ष संतान सुख मिल सकता है। प्रेम, वैवाहिक और पारिवारिक जीवन से जुड़ी आपकी एक ख़्वाहिश पूरी हो सकती है।

उपाय- घर के मुख्य द्वार पर गुलाबी और बैंगनी रंग के फूल लगाएँ।

शुभ रंग - भूरा

मकर टैरो कार्ड भविष्यवाणी 2020

टैरो कार्ड 2020 की भविष्यवाणी के अनुसार, मकर राशि वाले जातकों को अच्छी सेहत और धन के लिए इस साल सूर्य और चंद्र दोनों की ऊर्जा की आवश्यकता पड़ सकती है। अच्छी सेहत और धन के लिए आपको सूर्य और चंद्र दोनों को प्रसन्न करना बेहद आवश्यक है। सूर्य का आशीर्वाद पाने के लिए प्रातः काल उगते हुए सूर्य को देखकर “ॐ धृणि सूर्याय नमः” मंत्र जाप करें। इसके साथ ही सुबह सूर्योदय के साथ उठने की आदत विकसित करें। सूर्य की पहली किरण और प्रातः काल की हवा आपके शरीर को निरोगी बनाने का काम करेगी और आपकी किस्मत भी बदल सकती है। इसके अलावा मकर वालों के लिए शाम के समय चंद्रमा की रौशनी मानसिक मज़बूती प्रदान करने का काम करेगी, इसीलिए चंद्रमा की रौशनी में सैर करें या फिर आप चंद्र को अर्घ्य भी दे सकते हैं। ऐसा करने से आपको अच्छी सेहत के साथ-साथ भाग्य का भी साथ मिलेगा।

बात करें आपके रिश्तों की तो इस साल आपको बहुत ही सोच-समझ कर और संभालकर चलना होगा। पति- पत्नी अच्छे परिणाम पाने के लिए इस साल एक दूसरे से विनम्र रहें। रिश्ते में प्यार और विश्वास बनाकर चले, ताकि किसी तरह की ग़लतफहमी के शिकार न बने।

उपाय- चंद्रमा की रौशनी में बैठ कर जल ग्रहण करें।

शुभ रंग - आसमानी

कुंभ टैरो कार्ड भविष्यवाणी 2020

टैरो कार्ड 2020 की भविष्यवाणी के अनुसार, कुम्भ राशि के वे जातक जो लंबे समय से किसी स्वास्थ्य समस्या से जूझ रहे थे, उनके लिए यह साल बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आपके स्वास्थ में काफी बदलाव आएगा। सेहत के मामले में आप जितना खुद का ध्यान रखेंगे, उतने अच्छे परिणाम आपको मिलेंगे। अच्छे स्वास्थ्य के लिए आप नियमित रूप से योग और ध्यान कर सकते हैं। साथ ही उचित खान-पान और अच्छी नींद से भी आप अपनी सेहत में सुधार ला सकते हैं।

कुंभ राशि वालों के करियर के लिए यह साल तरक्की समृद्धि और सुख लेकर आने वाला है। इस साल आप अपने करियर में नई ऊँचाइयों को छुएंगे। नौकरी और व्यवसाय में तरक्की के लिए आप एक सही प्लान बनाकर चलें। आप जितनी मेहनत करेंगे, आपको उसी अनुसार परिणाम मिलेंगे।

रिश्तों की बात करें तो साल 2020 में आपके नए रिश्ते बन सकते हैं। कुंभ राशि के अविवाहित जातकों की शादी के योग भी बन रहे हैं। प्रेम विवाह के लिए साल 2020 बेहद उत्तम है। आपको अपना मनचाहा वर मिल सकता है। साथ ही वह नवविवाहित दंपति, जो लंबे समय से संतान की कामना रखते हैं, उन्हें संतान सुख मिल सकता है। जिन जातकों के वैवाहिक जीवन में बीते समय से तनाव चल रहा था, उनके रिश्ते में काफी सुधार आएगा और 2020 काफी राहत वाला साल रहेगा आपके लिए। कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है कि साल 2020 आपके पारिवारिक वैवाहिक और प्रेम जीवन के लिए बेहद खास रहेगा।

उपाय- शुभ कार्य पर निकलने से पहले माता का आशीर्वाद लें और महिलाओं का सम्मान करें।

शुभ रंग - पीला

मीन टैरो कार्ड भविष्यवाणी 2020

टैरो कार्ड 2020 की भविष्यवाणी के अनुसार, मीन राशि वाले जातकों को इस साल स्वास्थ लाभ मिल सकता है। बहुत समय से अगर आप आपकी किसी से लड़ाई चल रही थी, तो वो सुलझ जाएगी, जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। साल 2020 में जितना आप मानसिक तौर पर मज़बूत रहेंगे, उतना ही फायदा आपको शारीरिक तौर पर पड़ेगा।

करियर के मोर्चे पर आपको साल 2020 में सफलता मिल सकती है। साथ ही इस साल आपको बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। आप यदि बिज़नेस करते हैं, तो अपने अधीनस्थ कार्य करने वाले लोगों से शालीनता से व्यवहार करें। साल के मध्य के बाद आपका भाग्य आपका साथ देगा और आपको करियर में तरक्की मिल सकती है। कार्य-व्यवसाय में तरक्की के लिए नैतिकता और ईमानदारी बरक़रार रखें।

टैरो कार्ड 2020 की भविष्यवाणी के अनुसार रिश्तों के मामले में आपको संभल कर चलना होगा। रिश्ते में ईमानदारी बरतें और महिलाओं का सम्मान करें। जो लोग रिलेशनशिप में हैं, वे हमेशा सकारात्मक विचार लाएं और अपने रिश्ते को मजबूत बनाने के बारे विचार करें। इस साल सोचने से ज्यादा आप करने पर भरोसा रखें, इससे आपको नये परिणाम प्राप्त हो सकते हैं।

उपाय- प्रातः कल एक पात्र में पानी लें और सकारात्मक विचारों के साथ उसे ग्रहण करें।

शुभ रंग - मैरून

Astrological services for accurate answers and better feature

33% off

Dhruv Astro Software - 1 Year

'Dhruv Astro Software' brings you the most advanced astrology software features, delivered from Cloud.

Brihat Horoscope
What will you get in 250+ pages Colored Brihat Horoscope.
Finance
Are money matters a reason for the dark-circles under your eyes?
Ask A Question
Is there any question or problem lingering.
Career / Job
Worried about your career? don't know what is.
AstroSage Year Book
AstroSage Yearbook is a channel to fulfill your dreams and destiny.
Career Counselling
The CogniAstro Career Counselling Report is the most comprehensive report available on this topic.

Astrological remedies to get rid of your problems

Red Coral / Moonga
(3 Carat)

Ward off evil spirits and strengthen Mars.

Gemstones
Buy Genuine Gemstones at Best Prices.
Yantras
Energised Yantras for You.
Rudraksha
Original Rudraksha to Bless Your Way.
Feng Shui
Bring Good Luck to your Place with Feng Shui.
Mala
Praise the Lord with Divine Energies of Mala.
Jadi (Tree Roots)
Keep Your Place Holy with Jadi.

Buy Brihat Horoscope

250+ pages @ Rs. 599/-

Brihat Horoscope

AstroSage on MobileAll Mobile Apps

Buy Gemstones

Best quality gemstones with assurance of AstroSage.com

Buy Yantras

Take advantage of Yantra with assurance of AstroSage.com

Buy Feng Shui

Bring Good Luck to your Place with Feng Shui.from AstroSage.com

Buy Rudraksh

Best quality Rudraksh with assurance of AstroSage.com
Call NowTalk to
Astrologer
Chat NowChat with
Astrologer