तुला राशिफल 2017 - Tula Rashifal 2017 in Hindi
नौकरी और व्यवसाय
2017
का तुला राशिफल बतलाता है कि नौकरीपेशा लोगों के लिए यह वर्ष अच्छा रहने वाला
है। अपने विरोधियों को पछाड़कर आप आगे बढ़ेंगें। सेल्स और मार्केटिंग से जुड़े लोग अपने
ग्राहकों से लच्छेदार बातचीत करके काम निकालने में सफल रहेंगे। जो लोग नौकरीपेशा हैं
उन्हें प्रोमोशन के साथ-साथ कोई अतिरिक्त ज़िम्मेदारी भी मिल सकती है जहाँ उनका रुतबा
बढ़ जायेगा। अगर आपका ट्रांसफर होता है, तो उसे स्वीकार कर लें क्योंकि आगे इससे आपको
बहुत लाभ मिलने की संभावना है। व्यावसायिक प्रगति के लिए समय अनुकूल है। व्यापारी वर्ग
इस वर्ष किसी नए कार्य में धन निवेश करें तो उन्हें लाभ प्राप्त होगा। परंतु साल के
अंत में कोई बड़ा निवेश करने से बचे। पैसों के लेन-देन में भी सतर्कता बरतें क्योंकि
किसी भरोसेमंद व्यक्ति से धोखा मिल सकता है। शेयर बाजार से जुड़े जातकों के लिए समय
अच्छा नहीं है। भावनाओं में बहकर किसी भी प्रकार का निवेश करने से बचें। साल के मध्य
से आपको अच्छी प्रगति मिलने की संभावना है।
2017 में नौकरी और व्यापार के क्षेत्र में कब मिलेंगे सुनहरे अवसर?: करियर और बिज़नेस रिपोर्ट
आर्थिक स्थिति
आर्थिक मामलों के लिए यह साल संतोषजनक लग रहा है। साथ ही धन प्राप्ति के योग भी बने हुए हैं। धन कमाने के लिए आप खूब प्रयास करेंगे। तुला भविष्यफल के अनुसार 2017 में आर्थिक प्रगति के लिए आप कोई नई योजना सोच सकते हैं। कोई पुराना उधार दिया धन अचानक वापिस मिलने की भी संभावना है। आमदनी हेतु आपके द्वारा किये गए प्रयास रंग ला सकते हैं। विदेश या दूर स्थल से धन लाभ होने की भी संभावना है।
आर्थिक मामलों के लिए कैसा रहेगा साल 2017?: आर्थिक रिपोर्ट
शिक्षा
छात्रों को कड़ी मेहनत के लिए तैयार रहना चाहिए। वैसे इस समय आपकी बौद्धिक शक्ति काफी अच्छी रहेगी। करियर का चुनाव करने के लिए आप विशेषज्ञों की सलाह लेंगे एवं इस दिशा में फैसला लेने के लिए सक्रिय रहेंगे। अपने शिक्षकों से भी आपको सहयोग मिलने की संभावना है। शिक्षा में मनपसंद क्षेत्र का चुनाव करने के लिए साल के मध्य से समय अनुकूल है। जो विद्यार्थी पढ़ाई हेतु विदेश जाना चाहते हैं, उनको अपने प्रयास तेज़ कर देने चाहिए। तुला के लिए 2017 का फलादेश इंगित कर रहा है कि प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी व उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे जातकों के लिए यह समय अधिक परिश्रम करने का है।
पाएं शिक्षा संबंधी समस्याओं का समाधान: एजुकेशन रिपोर्ट
पारिवारिक जीवन
परिवार में किसी सदस्य का स्वास्थ्य ख़राब रहने से आपका धन ख़र्च होगा। भाई-बंधुओं से आपका कोई बड़ा विवाद संभव है। आपका मन अनायास ही चिंतायुक्त रहेगा। इस कारण तुला राशि के जातक अकारण ही मानसिक रूप से परेशानी महसूस कर सकते हैं। रिश्ते-नातेदारों से दूरियाँ बन सकती हैं। किसी भी अनैतिक कार्य से दूर रहने में ही भलाई है। धार्मिक मामलों में आपकी दिलचस्पी बढ़ सकती है। किसी के साथ अचानक झगड़ा हो सकता है। मौन रहने का प्रयास करें, इसी में आपकी भलाई है। वाहन चलाते समय सतर्क रहें, क्योंकि चोट लगने की संभावनाएं अधिक हैं। पिता का स्वास्थ्य चिंता का विषय बन सकता है। माता एवं परिवार के साथ संबंध थोड़े तनावपूर्ण रह सकते हैं। जीवनसाथी के साथ किसी भी प्रकार की बहसबाज़ी से बचें। वर्ष के दूसरे भाग से हालात बेहतर होने शुरू होंगे।
पारिवारिक जीवन में आ रही हैं परेशानियां? प्राप्त करें संपूर्ण समाधान: व्यक्तिगत राशिफल
प्रेम संबंध
प्रेम संबंधों के मामले में थोड़ा देख संभल कर चलने का समय है। इस अवधि में गलतफहमियों के कारण आपके संबंधों में तनाव आ सकता है। तुला के लिए 2017 के फलकथन पर ग़ौर करें और किसी प्रिय पात्र के साथ प्रेम प्रस्ताव रखने के विचार को फ़िलहाल स्थगित कर दें। अपने रिश्तों में आपको किसी चीज़ की कमी लगातार महसूस होती रहेगी। शादीशुदा लोग अपने जीवनसाथी को अधिक समय नहीं दे पायेंगे। अपनी वाणी पर विशेष ध्यान रखें क्योंकि आपका पार्टनर आपकी बातों का गलत अर्थ निकाल सकता है। एक दूसरे की जिम्मेदारियों को निभाने में पूरा-पूरा सहयोग दें इससे आप दोनों में आपसी समझ पैदा होगी। विवाह के इच्छुक लोगों को हाल-फिलहाल उत्तम जीवनसाथी पाने में थोड़ी रुकावटें आ सकती हैं।
2017 में आपकी लव लाइफ में आने वाली समस्याओं का पाएं समाधान: लव रिपोर्ट
स्वास्थ्य
स्वास्थ्य के मामले में आपको थोड़ा सा संभलकर चलने की जरुरत है। वैदिक ज्योतिष के आधार पर तैयार किए गए 2017 के तुला राशिफल के अनुसार कार्यों की अधिकता की वजह से आप शारीरिक तौर पर कमज़ोरी व थकान अनुभव करेंगे। मौसम के बदलाव से पैदा होने वाली बिमारियों के प्रति सतर्क रहें। मोटापे से पीड़ित लोगों को मांसपेशियों में दर्द की शिकायत रह सकती है। छोटी-छोटी बिमारियों को नजरअंदाज करने की भूल न करें। रोजमर्रा के कार्यों से छुट्टी लेकर आप कहीं घूमने जाने का मन बना सकते हैं। जो लोग लंबे समय से बीमार हैं,उन्हें अपनी सेहत का ख़ास ख़याल रखना चाहिए। योग एवं ध्यान पर विशेष जोर देना चाहिए। इससे आपकी काफी समस्याएँ दूर हो सकती हैं।
पहला सुख निरोगी काया, जानें 2017 में कैसा रहेगा आपका स्वास्थ्य?: हेल्थ रिपोर्ट
उपाय
- शुक्रवार के दिन छोटी कन्याओं को ख़ीर खिलाएँ।
- गरीब लोगों की यथासंभव मदद करें।
- शनिवार को काली वस्तुएँ, काला कपड़ा, काली दाल का दान करें।
- शिव जी व भैरव जी की नियमित पूजा करना फायदेमंद रहेगा।
- पक्षियों को नियमित दाना डालें व उनके लिए पीने के पानी की व्यवस्था करें।
अन्य महत्वपूर्ण बिंदु
- शनि साढ़ेसाती / ढैया – तुला राशि पर शनि की साढ़ेसाती 26 जनवरी 2017 तक ही रहेगी।
- शनि साढ़ेसाती का फल – व्यापार में प्रगति, सुख-सम्पत्ति का लाभ और घर में मंगलकार्य होंगे।
- सलाह – सेहत का ध्यान रखें और योग करें।
- सकारात्मक पक्ष – आप सहनशील हैं।
- नकारात्मक पक्ष – अति भावुकता से आपको बचना चाहिए।
- शुभ अंक – आपके लिए 6, 15, 24, 33, 42, 51 और 60 शुभ अंक हैं।
- शुभ रंग – आपके लिए क्रीम, हरा, नीला और बैंगनी रंग शुभ है।
- शुभ दिशा – आपके लिए पश्चिम दिशा शुभ है।
- खाने-पीने की वस्तुएँ – कोई भी सफ़ेद व सुगंधित वस्तुएँ, गुलाब जल और इत्र का प्रयोग भी शुभ है।
Read Other Zodiac Sign Horoscope 2017
Related Articles
- Nakshatra Horoscope Prediction 2017
- Chinese Horoscope 2017
- Saturn Transit 2017
- Guru Peyarchi Palan 2017
- Tamil Calendar 2017
- Chinese Calendar 2017
- Jain Calendar 2017
- Islamic Calendar 2017
- Telugu Calendar 2017
- Printable Calendar 2017
- Muhurat 2017
- Vivah Muhurat 2017
- Commodity Market Product Wise
- Commodity Market 2017 Prediction (Month Wise)
- Amrit Siddhi Yoga 2017
Astrological services for accurate answers and better feature
Astrological remedies to get rid of your problems

AstroSage on MobileAll Mobile Apps
AstroSage TVSubscribe
- Horoscope 2023
- राशिफल 2023
- Calendar 2023
- Holidays 2023
- Chinese Horoscope 2023
- Education Horoscope 2023
- Purnima 2023
- Amavasya 2023
- Shubh Muhurat 2023
- Marriage Muhurat 2023
- Chinese Calendar 2023
- Bank Holidays 2023
- राशि भविष्य 2023 - Rashi Bhavishya 2023 Marathi
- ராசி பலன் 2023 - Rasi Palan 2023 Tamil
- వార్షిక రాశి ఫలాలు 2023 - Rasi Phalalu 2023 Telugu
- રાશિફળ 2023 - Rashifad 2023
- ജാതകം 2023 - Jathakam 2023 Malayalam
- ৰাশিফল 2023 - Rashifal 2023 Assamese
- ରାଶିଫଳ 2023 - Rashiphala 2023 Odia
- রাশিফল 2023 - Rashifol 2023 Bengali
- ವಾರ್ಷಿಕ ರಾಶಿ ಭವಿಷ್ಯ 2023 - Rashi Bhavishya 2023 Kannada