ज्योतिष क्विज़ 16: जातिका किस रोग से ग्रसित रहीं?
मित्रों, एस्ट्रोसेज क्विज़ 16 के साथ एक बार हम फिर हाज़िर हैं। इस क्विज़ में भाग लेकर दीजिये अपनी क़िस्मत को मौका विजेता का ख़िताब जीतने का। और हाँ, एस्ट्रोसेज क्विज़ हॉल ऑफ़ फ़ेम में अपना नाम देखना मत भूलिएगा।

ज्योतिष क्विज़ 16:
18 मई 2014 से 16 जून 2014 के बीच जातिका किस रोग से ग्रस्त रही? कारण सहित बताएं
उत्तर विकल्प:
- (A) आंखों की तकलीफ
- (B) सिर में दर्द
- (C) मस्तिष्क ज्वर
- (D) पेट में अल्सर
Click here to read in English...
जातिका का जन्म विवरण:
- लिंग: महिला
- जन्म तिथि: नवंबर 12, 1991
- जन्म समय: 03:50
- जन्म स्थान: लखनऊ, उत्तर प्रदेश, भारत
- देशान्तर (Longitude): 80:55 पूर्व
- अक्षांश (Latitude): 26:51 उत्तर
कुण्डली


कुण्डली का पूरा विवरण देखने के लिए दिए हुए लिंक पर जाइये - - http://k.astrosage.com/quiz16
नियम और शर्तें
- कृपया अपने उत्तर के साथ ज्योतिषीय विश्लेषण अवश्य दीजिए। बिना विश्लेषण के उत्तर मान्य नहीं होंगे।
- केवल जुलाई १९, २०१४ तक ही उत्तर ही मान्य होंगे।
- क्विज़ का परिणाम जुलाई २०, २०१४ को घोषित किया जाएगा।
- उत्तर देने के लिए आप या तो नीचे “कमेंट बॉक्स” का उपयोग कर सकते हैं या फिर हमें quiz@astrosage.com पर विश्लेषण सहित उत्तर भेज सकते हैं।
- एक से अधिक विजेता होने की सूरत में किसी भी एक को पुरस्कार के लिए यादृच्छिक (रेंडम) तरीक़े से चुना जाएगा। किन्तु सभी सही उत्तर देने वाले प्रतिभागियों का नाम “एस्ट्रोसेज क्विज़ हॉल ऑफ़ फ़ेम” में सम्मिलित किया जाएगा।
क्विज़ #16 का परिणाम
एस्ट्रोसेज.कॉम ने अपने क्विज सेक्सन में सोलहवें क्विज में आपसे एक ज्योतिषीय सवाल पूछा था। जिसमें आपको एक जन्म विवरण देते हुए आपसे पूछा गया था कि 18 मई 2014 से 16 जून 2014 के बीच जातिका किस रोग से ग्रस्त रही? कारण सहित बताएं!
सहीं जबाब है ऑप्सन (C) - मस्तिष्क ज्वर
कई जानकारों ने सटीक उत्तर दिए लेकिन लोगों ने कारण सहित सही उत्तर दिया उनके नाम हैं- सिद्धांत दुआ, सरत सेठी, रजत गुप्ता और अमित चौहान .
सर्वश्रेष्ठ उत्तर
इस बार सभी लोगों ने नियमबद्ध तरीके से उत्तर दिया है लेकिन उनमें से किसी एक को सर्वश्रेष्ठ उत्तर देने वाले का खिताब देना होता है, और इस बार का यह ख़िताब जाता है “ सिद्धांत दुआ ” जी को।
इन्होंने जो उत्तर दिया है वह इस प्रकार है:
Pranaam,
According to me answer should be option (C), Brain Fever. The native was running from Mars-Sun-Venus in the period of mid May to mid June. Venus is debilitated in Lagna and is the lord of the 2 nd house. Mars and Sun are both placed in the 2 nd house. Sun is the lord of 12 th house(loss and hospitals) and Mars is not only the lord of malefic houses 3 rd and 8 th but also in deep combustion. Indeed the disease has to be related with the second house. Second house denotes head and face. But considering Mars and Sun, it has to be related with heat and with Venus(along with Virgo and Libra) signs involved it is due to some infection related to digestive system. Also in this period, Sun was transiting Taurus zodiac, i.e. second house of Kaal Purush. He was casting malefic aspect on the Lagna lord Mercury in the birth horoscope. Mercury denotes problem with nerves and brain and denotes self as being the ascendant lord. Thus indeed Brain Fever is indicated.
Regards
Siddhant Dua
ऑप्सन (C) मस्तिष्क ज्वर, सही उत्तर क्यों है?
जातिका का जन्म कन्या लग्न और धनु नवमांश में हुआ। लग्नेश बुध मंगल के नक्षत्र में है। इस कुण्डली में मंगल की स्थिति बहुत अच्छी नहीं है। वह नीच के सूर्य के साथ बैठकर अस्त है और शनि से दृष्ट भी है। लग्न पर नीच का शुक्र स्थित है। यानी लग्न और लग्नेश दोनो ही पीड़ित हैं। मस्तिष्क का विचार कुंडली के लग्न भाव से ही किया जाता है अत: जातिका को स्वास्थ्य पीड़ा होने की अवस्था में सर्वाधिक भय सिर या मस्तिष्क संबंधी रोगों का रहेगा। सूर्य से भी मस्तिष्क का विचार किया जाता और इस कुण्डली में सूर्य नीच का है। यानी भाव, भावेश और कारक तीनों की स्थिति ठीक नहीं है। अत: जातिका को नेत्र सिर या मस्तिष्क संबंधी रोगों से अधिक भय रहेगा।
आइए अब तत्कालीन दशाओं पर विचार कर लिया जाय। घटना के समय जातिका मंगल की महादशा और सूर्य की अंतरदशा के प्रभाव में थी। दोनो ही अग्नि तत्त्व के ग्रह हैं। गुरु के नक्षत्र में है और गुरु बारहवें भाव में सूर्य की अग्नि तत्त्व राशि में है। ऊपर से सूर्य मंगल दोनो साथ में हैं और शनि से दृष्ट हैं अत: इस दशा में शरीर का तापमान बढ़ाने वाली बीमारियों का होना स्वाभाविक है जो कि ज्वर ही हो सकती है।
मेष राशि से भी हम मस्तिष्क का विचार करते हैं। मेष राशि जातिका के अष्टम में है और सूर्य-मंगल से दृष्ट भी है अत: जातिका को मस्तिष्क ज्वर हुआ। तत्कालीन गोचर का विचार किया जाय तो उस समय मंगल का गोचर जातिका के लग्न पर हो रहा था तथा लग्नेश बुध, सूर्य के प्रभाव में था। चन्द्र राशि यानी कि धनु राशि के गोचर को देखें तो भी राशि पर शनि और मंगल ग्रह का प्रभाव था। ऐसे में मस्तिष्क ज्वर का होन स्पष्ट हो रहा है।
जिन लोगों का उत्तर सहीं नहीं हुआ उन्हें निराश होने की जरूरत नहीं है। पुन: प्रयास करें और क्विज़ १७ में भाग लें, मेहनत जरूर रंग लाएगी। आशा है आप सभी बिना निराश हुए अगले प्रश्न का सही उत्तर देंगे। आप सभी लोगों का एस्ट्रोसेज परिवार की ओर से बहुत बहुत धन्यवाद।
एस्ट्रोसेज परिवार सभी हिस्सेदारों और विजेताओं को मुबारकबाद देता है। यदि आपका नाम विजेताओं की सूचि से छूट गया है तो हमे बताएं, हम वह सूचि पुनः तैयार करेंगे। यह सभी नाम अपनी जगह " ऎस्ट्रोसेज क्विज़: हॉल ऑफ़ फ़ेम " में बनाएँगे। यदि आपका खाका एस्ट्रोसेज ऑनलाईन डायरेक्टरी पर है तो हमे बताएं। हम आपके खाके को आपके नाम के साथ जोड़ देंगे।
क्या आपने यह मौका गवा दियाअ? डरिये मत, आपके लिए प्रस्तुत है क्विज-17 तो अपना भविष्य आज़माइए!
Astrological services for accurate answers and better feature
Astrological remedies to get rid of your problems

AstroSage on MobileAll Mobile Apps
AstroSage TVSubscribe
- Mars Transit In Taurus (10 August): Impact & Remedies
- Numerology Reveals Lucky-Unlucky Numbers & Their Significance!
- Sun Transit in Leo Soon: 4 Signs Will Benefit-3 Must Beware!
- Vaidhavya Yoga Forms In Women’s Horoscope Under These Circumstances, Must Be Careful!
- Weekly Horoscope 08-14 August, 2022: Lucky-Unlucky Signs Of The Week!
- If This Is Your Birth Date, Be Ready To Become A Millionaire!
- Numerology Weekly Horoscope 07 August-13 August, 2022
- Venus Transit In Cancer (7 August): Which Signs Will Be Lucky In Love?
- Raksha Bandhan 2022 in Auspicious Yogas: Correct Date, Legend, & Zodiac-Wise Rakhi!
- Were You Born After Sunset? Astrology Reveals Your Personality!
- वृषभ में मंगल का गोचर इन राशियों के लिए बेहद शुभ- इन जातकों के बनेंगे विवाह के योग!
- Ank Shastra: अंकों से भी होती है व्यक्तितव की पहचान, जानें क्या कहता है आपका अंक!
- सूर्य करेंगे अपनी ही सिंह राशि में गोचर, इन जातकों को मिलेगी अपने हर रोग से मुक्ति !
- महिलाओं की कुंडली में इन परिस्थितियों में बनता है वैधव्य योग, समय रहते हो जाएं सावधान!
- साप्ताहिक राशिफल 08 अगस्त से 14 अगस्त, 2022: किन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ?
- अंक ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल: 07 अगस्त से 13 अगस्त, 2022
- शुक्र का कर्क राशि में गोचर: कौन सी राशियाँ होंगी प्रेम संबंधों में भाग्यशाली?
- रक्षाबंधन पर बन रहे हैं 3 शुभ योग, जानें महत्व और लाभ।
- जानें कैसा होता है सूर्यास्त के बाद जन्म लेने वाले लोगों का व्यक्तित्व!
- एक महीने में शुक्र के बैक-टू-बैक गोचर से बदल जाएगा इन राशियों का भाग्य-देश पर भी पड़ेगा प्रभाव!
- Horoscope 2022
- राशिफल 2022
- Calendar 2022
- Holidays 2022
- Chinese Horoscope 2022
- अंक ज्योतिष 2022
- Grahan 2022
- Love Horoscope 2022
- Finance Horoscope 2022
- Education Horoscope 2022
- Ascendant Horoscope 2022
- Stock Market 2022 Predictions
- Best Wallpaper 2022 Download
- Numerology 2022
- Nakshatra Horoscope 2022
- Tamil Horoscope 2022
- Kannada Horoscope 2022
- Gujarati Horoscope 2022
- Punjabi Rashifal 2022