Personalized
Horoscope
  • Talk To Astrologers
  • Talk To Astrologers
  • Talk To Astrologers
  • Brihat Horoscope
  • Personalized Horoscope 2024
  • Live Astrologers

लाल किताब 2016 राशिफल

लाल किताब 2016 राशिफल से बनाएँ पूरे साल की सटीक योजना। इस लाल किताब को हमारे ज्योतिषीयो ने विशेषकर आपके लिए तैयार किया है, ताकि आपका आने वाला कल, बीते हुए कल से बेहतर हो। तो आइए देखते हैं नए साल में आपकी भविष्यफल या राशिफल को लेकर क्या कहते हैं आपके सितारे।

"Lalkitab Horoscope 2016" Click here to read in English - Lalkitab Horoscope 2016

लाल किताब के बारे में विस्तार से जानेने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: एस्ट्रोसेज लाल किताब

मेष लाल किताब राशिफल 2016

Lalkitab Rashifal 2016 for Mesh

2016 में आपको संभवत: कुछ आर्थिक चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। इस साल आपको अतिरिक्त सावधान रहने की भी ज़रुरत है, क्योंकि परेशानी केवल पेशेवर ज़िन्दगी से ही नहीं, बल्कि किसी दुर्घटना से भी हो सकती है। अगस्त के बाद आपके साथ स्वास्थ्य से संबंधित समस्याएँ घटित होंगी। आपकी शीघ्र अमीर बनने की लालसा आपको किसी जाल में फँसा सकती है, इसलिए सावधान रहे। आपको स्टॉक और प्रॉपर्टी व्यवसाय में घाटा होने की संभावना है। इस साल आप किसी क़ीमती चीज़ को भी खो सकते हैं। अपने व्यवसाय की बढ़ोत्तरी के लिए कर्ज़ लेने और घर की साजो-सज्जा से अभी परहेज़ करें, क्योंकि ये आपको उधारी के महाजाल में ढ़केल सकते हैं। राजनेताओं को अपने विरोधियों से थोड़ा सावधान रहना होगा। आपके विरोधी बदले की भावना से आपका स्टिंग ऑपरेशन भी करवा सकते हैं, लेकिन इन काले बादलों के बावजूद भी उम्मीद की किरण नज़र आ रही है। आप सितंबर के बाद आर्थिक समस्याओं को काबू में करने में क़ामयाब रहेंगे।

लाल किताब उपाय

  • किसी प्रकार की सट्टेबाज़ी के चक्कर में न पड़ें।
  • दूसरों से किसी इलेक्ट्रॉनिक वस्तु को भेंट स्वरूप न लें।
  • नीले और काले रंग के वस्त्रों से परहेज़ करें।
  • ससुराल पक्ष से मधुर संबंध बनाएँ रखे।
  • हो सके तो हाथियों को खाना खिलाएँ।

वृषभ लाल किताब राशिफल 2016

Lalkitab Rashifal 2016 for vrish

केवल आशावादी बनकर आप दुनिया की पूरी क़ायनात प्राप्त कर सकते हैं। इस साल आपका मूल मंत्र भी यही होना चाहिए। आपकी मुखरता और आपकी चतुराई आपको विषम परिस्थितियों से बचाएगी। वैसे सतर्क रहना बहुत ज़रूरी है। संभवत: आपकी ओर कोई महिला आकर्षित भी हो सकती है। सेहत अच्छी रहेगी। अप्रैल-मई का माह आपके लिए आर्थिक और पारिवारिक दृष्टि से चुनौतीभरा होगा। प्रॉपर्टी की चाह से संबंधित या पुराने मसले आपके सुलझ जाएंगे। शाकाहारी बनने की कोशिश करें, इससे आपकी थक़ान भरी ज़िन्दगी फिर से तरोताज़ा हो जाएगी। यह वर्ष विद्यार्थियों और पेशेवर लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। कोई आपको लालच देकर मीठे जाल में फँसा भी सकता है, इसलिए एहतियात बरतना ज़रूरी है। जीवन को आगे बढ़ाने के लिए नाजायज़ संबंधों से दूर रहें।

लाल किताब उपाय

  • घर और ऑफ़िस में मंदिर की दिशा को न बदलें।
  • आवश्यकता पड़ने पर ही शौचालय, किचन, सीढ़ी और पंखे को ठीक करवाएँ।
  • हस्ताक्षर से पहले दस्तावेज़ को अच्छी तरह पढ़ लें।
  • आँख बंद करके किसी पर भरोसा न करें।
  • पवित्र नदी में डुबकी लगाएँ।

मिथुन लाल किताब राशिफल 2016

Lalkitab Rashifal 2016 for mithun

आप जिस बेसब्री से अपनी पेशेवर सफलता का इंतज़ार कर रहे हैं, वह आपको इस साल मिलने वाली है। आपके आत्मविश्वास और साहस में वृद्धि होगी। आपके विरोधी आपका सामना करने से दूरी बनाएंगे। दुर्गा माँ की पूजा से आपकी सारी बाधाएँ दूर होंगी। लंबी यात्रा या फिर तीर्थ यात्रा का योग बन रहा है। आर्थिक समृद्धि होगी। पुरुषों की वजह से घर में खुशियाँ मिलना संभव है। जनवरी, फरवरी, मई, अगस्त और नवंबर आपके लिए चुनौतीपूर्ण रहेगा। अमावस्या आपके लिए भाग्यशाली साबित होगी। किसी महिला की ओर आकर्षित होने की स्थिति में महत्वपूर्ण कार्यों को शनिवार की रात में कर सकते हैं। हालाँकि आपके शीघ्र ही किसी कारणवश क्रोधित होने की संभावना है। ध्यान रहे कि आपके टैक्स की फ़ाइल समय पर पहुँचे। साथ ही सरकारी कर्मियों के साथ नम्रतापूर्वक बात करें।

लाल किताब उपाय

  • मेहमानों की अच्छी तरह से सेवा करें।
  • चम़ड़े की वस्तुओं को न खरींदे।
  • आर्टिफ़िशियल आभूषणों को न पहनें।
  • शुद्ध सोना ही ख़रीदें और सोने को गिरवी न रखें।
  • बहन और बेटी के साथ मधुर संबंध बनाएँ।
  • अवैध संबन्धों से दूर रहें।

कर्क लाल किताब राशिफल 2016

Lalkitab Rashifal 2016 for karka

आपका आर्थिक पहलू कह रहा है कि आप इस वर्ष उतार-चढ़ाव का अनुभव महसूस करेंगे। ज़िन्दगी में आप अपनी उम्मीदों को न छोड़ें। स्टॉक मार्केट से दूर रहें और सोने का व्यापार न करें। अपनी क्षमता के अनुसार ही निवेश करें, ना कि दिखावे के लिए। गर्भावस्था में महिलाओं को यात्रा करने में सावधानी बरतनी होगी, क्योंकि लापरवाही के कारण गर्भपात की संभावना है। पेशेवर चुनौतियाँ आपको मजबूर करेंगी। आप अनचाहें स्थान पर स्थानांतरित हो सकते हैं। कान, किडनी, पीठदर्द, टाँग और जोड़ो से संबंधित बीमारियाँ हो सकती है। विद्यार्थियों को समयसीमा में अपने सिलेबस को समाप्त करने की आवश्यकता है।

लाल किताब उपाय

  • माथे पर चंदन का तिलक लगाएँ।
  • अपने से बड़े लोगों का सम्मान और उनकी सहायता करें।
  • काले रंग का कच्छा / कच्छी पहनें।
  • प्रत्येक शनिवार को शनिदेव के मंदिर में एक मुठ्ठी बादाम का चढ़ावा करें।
  • कुत्तों को खाना दें।

सिंह लाल किताब राशिफल 2016

Lalkitab Rashifal 2016 for singh

लोग आपको इस साल ज़्यादा गंभीरता से लेंगे। समाज और दफ़्तर में आपकी साख बढ़ेगी। जब आप किसी धार्मिक स्थानों की यात्रा करेंगे तो शुभता का आगमन। आपकी लंबे समय से अटकी हुई इच्छा की पूर्ति होगी। अपनी बढ़ी हुई साख को बनाएँ रखने के लिए अपने वादों से न मुकरें और दूसरों की बातों का सम्मान करें। जीवनसाथी के साथ मतभेद हो सकता है, लेकिन इन मतभेदों को मिटाया भी जा सकता है। विनम्र बनें, अहंकार से दूर रहें। सरकारी अधिकारी आपको नुक़सान पहुँचा सकते हैं। हेलमेट पहन या फिर सीट बेल्ट बाँधकर ही गाड़ी चलाएँ। साल के अंत में कुछ आर्थिक उलझनों का सामना भी करना पड़ सकता है। अतिरिक्त आय के साधन बढ़ेंगे। नौकरीपेशा लोगों को अपनी रूची के विषयों के प्रति इच्छा जागृत होगी।

लाल किताब उपाय

  • हमेशा अपनी नाक को स्वच्छ और शुष्क रखें।
  • अपने जीवनसाथी को पूरा सम्मान दें।
  • काले, हरे और नीले रंगे के कपड़े न पहनें।
  • प्रतिदिन मंदिर जाएँ।
  • हरेक माह अपनी माँ को पैसे दें।

कन्या लाल किताब राशिफल 2016

Lalkitab Rashifal 2016 for kanya

धार्मिक कार्यों में दिलचस्पी रहेगी। अच्छे काम और धार्मिक कर्म आपको शुभता प्रदान करेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। उसके साथ ही ख़र्चों में वृद्धि होगी। आपको गहरी नींद में सोने की समस्या हो सकती है। योग और ध्यान करने से आपकी समस्याएँ दूर होंगी। आँखों को लेकर सावधान रहें। आपको यात्रा करने में परेशानी हो सकती है। आपका लक्ष्य आपको प्रेरणादायी और जोशीला बनाएँ रखेगा। माँ को लेकर कुछ चिंता हो सकती है। आप हमेशा दूसरोंं और अपने रिश्तेदारों की सहायता करने के लिए आतुर रहेंगे। अपने ख़र्चों पर नियंत्रण रखें। आप में चिड़चिड़ापन देखा जा सकता है और आपका ब्ल़ड प्रेशर भी बढ़ सकता है। नकारात्मक कार्यों से दूर रहें। यह साल आपको उन्नति देगा, लेकिन याद रखें, कुछ मामलों में बोलना तो में सही है, परंतु सभी मामलों में नहीं।

लाल किताब उपाय

  • ज़रुरत पड़ने पर ही यात्रा करें।
  • बाएँ हाथ की उंगली में शुद्ध सोने की अंगूठी पहनें।
  • नियमित रूप से कुत्तों को खाना दें।
  • सभी लोगों से अपने गोपनियता को साझा न करें।
  • नीले रंग के कपड़े पहनने से बचें।

तुला लाल किताब राशिफल 2016

Lalkitab Rashifal 2016 for tula

शनि साढ़े साती का अंतिम चरण आपको आर्थिक कष्ट देगा। बीमारियों में आपका अधिक ख़र्च हो सकता है। घरेलू वातावरण भी आपके लिए चुनौतीपूर्ण होगा। बृहस्पति की शुभता के कारण विषम परिस्थियों में आपके चाहने वालों की मदद प्राप्त होगी। अपने पिता और बुज़ुर्गों की परवाह करें। परिवार के साथ रहना और कार्य करना आपको लाभ देगा। ग़रीबों की सहायता और धार्मिक कार्यों में आपकी रूचि होगी। ये सभी काम आपको मंज़िल की कठिन डगर को आसान बनाएंगी। संपत्ति मिलने के संकेत हैं। आप अंजान या फिर विदेशियों से कुछ प्राप्त करेंगे। चुनौतियों से निपटने के लिए बचायी गई धनराशि काम आएगी। ध्यानपूूर्वक अपने सहयोगियों को चुनें, चुनौतियों के बावजूद निश्चय ही विद्यार्थियों का प्रदर्शन बेहतर रहेगा।

लाल किताब के उपाय

  • माथे पर तेल न लगाएँ।
  • इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं की देखभाल करें।
  • आँख मूंदकर किसी पर विश्वास न करें।
  • प्रतिदिन किसी मंदिर में जाएँ और वहाँ अपने बुरे कामों के लिए माफ़ी मांगे।
  • पानी या दूध पीने के लिए चांदी के बर्तन का उपयोग करें।

वृश्चिक लाल किताब राशिफल 2016

Lalkitab Rashifal 2016 for vrishchika

आप इस साल पैसा और प्रसिद्धि अपने कर्मों के द्वारा पाएंगे। अधिक कठिन परिश्रम से आपको अधिक फल की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य के संबंध में नियमित रूप से आपको अपने ब्ल़ड प्रेशर लेवल और पाचन तंत्र पर ध्यान देने की आवश्यकता है। प्रतिदिन टहलना आपकी सेहत के लिए अच्छा होगा। सरकारी विभाग या अधिकारी से कुछ लाभ होने की संभावना है। दूर की यात्रा का योग बन रहा है। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई में कुछ कठिनाइयों का सामना कर सकते हैं। माता या फिर माँ समान महिलाओं को स्वास्थ्य से संबंधित समस्या हो सकती है। ईश्वर पर विश्वास से आपको सहायता मिलेगी। जल्दी पैसेे बनाने के लालच में किसी जाल में न पड़ें। इसमें आपको आर्थिक नुक़सान हो सकता है। आप प्रभावशाली व्यक्तियों से दोस्ती कर सकते हैं, हालाँकि संबंधों को बनाए रखने के लिए आपको अधिक पैसे भी ख़र्च करने पड़ सकते हैं। स्वतंत्र रूप से काम करने पर आपको अपेक्षाकृत बेहतर परिणाम मिलेंगे। आपकी आँखो में इन्फ़ेक्शन हो सकता है। पैसा कमाने में लोगों की राय फ़ायदेमंद रहेगा। परिवार के सदस्य प्रत्येक मामले में आपका सहयोग करेंगे।

लाल किताब उपाय

  • धार्मिक क्रियाकलापों में हिस्सा लें।
  • आँख बंद कर किसी पर विश्वास न करें।
  • पूर्ण शाकाहारी बनें और शराब का सेवन न करें।
  • बंदरों को खाना खिलाएँ।
  • गले में चांदी की चेन पहनें।

धनु लाल किताब राशिफल 2016

Lalkitab Rashifal 2016 for dhanu

अति धार्मिक प्रवृति आपको समृद्धशाली बनाएगी। ईश्वर पर आस्था आपकी साख और किस्मत को चमकाएगी। समुद्र तट और धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग बन रहा है। सोने का व्यापार करने वालों को आसानी से लाभ होगा। आपकी आध्यात्मिक, ज्योतिष और आयुर्वेद के क्षेत्र में रूचि बढ़ेगी। दूसरी ओर आपका बेवजह ख़र्चा भी बढ़ेगा। भले ही अच्छा बैंक बैलेंस है, लेकिन अनावश्यक रूप से ख़र्च करने वाली आदत पर आपको अंकुश लगाना चाहिए। दूसरों के साथ अपनी योजनाओं का ख़ुलासा करना आपके लिए ठीक नहीं होगा। लंगोटियाँ दोस्तों से बातचीत कम ही हो पाएगी। साथ ही आप जीवन में उतार-चढ़ाव का भी सामना भी करेंगे। शनि की साढ़े साती की वजह से आप किसी चीज़ में धन जाया करेंगे। मंदिर जाने से आपकी सारी समस्याएँ दूर होंगी। व्यवसायी और आर्थिक गतिविधि के संबंध में आप चिन्तित रहेंगे, लेकिन आप में ऐसी योग्यता है कि आप आसानी से अपने व्यक्तिगत ख़र्चें पर क़ाबू पा सकते हैं।

लाल किताब उपाय

  • मिथ्या बोलने से बचें।
  • अपने भाई-बहन से मधुर सम्बंध बनाएँ।
  • प्रतिदिन पक्षियों को दाना खिलाएँ।
  • मन की शांति के लिए धार्मिक आयोजन में हिस्सा लें।
  • दाएँ हाथ की उंगली में सोने की अंगूठी पहनें।

मकर लाल किताब राशिफल 2016

Lalkitab Rashifal 2016 for makar

इस साल आपको मिले-जुले परिणाम मिलेंगे। आप अपने विवेक से आर्थिक समस्याओं से निपटने में सफल रहेंगे। आपकी कलात्मक कुशलता में वृद्धि होगी। विपरित लिंग के लोगों से बातचीत के दौरान सावधान रहें। शराब पीने से न केवल आपकी आदत गंदी होगी, बल्कि यह आपकी साख पर भी बट्टा लगाएगी। विद्यार्थियों को अपने विषय को लेकर थोड़ी परेशानी हो सकती है। इस वर्ष आपके पेशेवर जीवन में ऊतार-चढ़ाव आएंगे। आप अपने कठिन परिश्रम के बल पर उन्नति करेंगे। मुश्किल घड़ी में आपके दोस्त और आपके शुभचिन्तक साथ नहीं देंगे। कार्य के सिलसिले में छोटी या फिर लंबी यात्रा करनी पड़ सकती है। धन की बचत में आपको चुनौतियों का सामना करना होगा। ग़ुस्सा और चिंता पर क़ाबू पाने के लिए अपने कौशल को बढा़ने के लिए अध्ययन करें। तमाम चुनौतियों के बाद भी आप ख़ुश रहेंगे।

लाल किताब उपाय

  • नि:स्वार्थ भाव से दूसरों की सहायता करें।
  • अपने से वरिष्ठ लोगों का सम्मान करें।
  • काले और नीलें रंग के कपड़ो से परहेज़ करें।
  • अपने परिवार के साथ अधिक समय बिताएँ।
  • खाने में नमक कम लें।

कुंभ लाल किताब राशिफल 2016

Lalkitab Rashifal 2016 for kumbh

जीवनसाथी की मदद से आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। धार्मिक कार्यों की ओर रुझान होगा। आपकी रुचि धार्मिक आयोजन, समाज सेवा और दान जैसे कार्यक्रमों के प्रति बढ़ेगी। आप आध्यात्मिकता और मनोगत विज्ञान से बहुत पैसा और सम्मान अर्जित करेंगे। सीमेंट सरिया का बिज़नेस करने वाले लाभ कमाएंगे। ऑफ़िस संबंधी कार्यों से बेहतर लाभ होगा। सरकारी अधिकारी आपको क़ानूनी कार्यों में मदद करेंगे। स्टॉक मार्केट और सट्टा में बेहद सतर्कता से पैसे लगाएँ वरना ये आप के लिए विनाशकारी हो सकता है। जीवनसाथी से मतभेद होने की संभावना है। इलेक्ट्रॉनिक व्यवसाय में प्रवेश करना या फिर किसी पार्टनर के साथ व्यापार करने में आपको घाटा होगा। आपकी लंबी यात्रा पर जाने की इच्छा पूरी होगी। आप अपने बच्चों और सामान्य लोगों के बारे में चिन्तित रहेंगे। मोटी सैलरी वाली नौकरी आसानी से प्राप्त करने में सफल रहेंगे।

लाल किताब उपाय

  • ढ़ोंगी साधू और फ़कीरों की पूजा न करें।
  • गले में मोतियों की माला न पहनें।
  • सोने और अन्य आभूषण घर में किसी पीले कपड़े में मजबूती से बांधकर रखें।
  • बे़डरूम में धार्मिक किताब या तस्वीर को न रखें।
  • अपने जीवनसाथी का सहयोग और सम्मान करें।

मीन लाल किताब राशिफल 2016

Lalkitab Rashifal 2016 for Meen

आप अपने विरोधियों पर हावी रहेंगे। आपकी बुद्धि और प्रखर होगी। विद्यार्थी अपने परीक्षा में अच्छा करेंगे। पारिवारिक माहौल सौहार्दपूर्ण रहेगा। आपको लंबी यात्रा से लाभ प्राप्त होगा। आप दूसरों की सहायता करेंगे। किसी बड़े व्यवसाय में इन्वेस्ट करने से थोड़ा परहेज़ करें, क्योंकि आपका ग़लत निर्णय धन में हानि पहुँचा सकता है। अगस्त के बाद पेशेवर साख में उन्नति होगी, साथ ही आप इसके लिए आपकी तारीफ़ भी की जाएगी। लोभ में किसी प्रकार का संबंध न बनाएँ। कई प्रकार के दबावों से आप अपने जीवन में थकान से भरा महसूस करेंगे, लेकिन लाल किताब की सलाह से आप इस समस्या से उबर जाएंगे।

लाल किताब उपाय

  • अपने अतिथियों का आदर करें।
  • कोओं को बिस्किट खिलाएँ।
  • गली के कुत्तों को खाना खिलाएँ।
  • मजदूरों की सहायता करें।
  • अपने पुत्रों और भतीजों के साथ संबंधो को बेहतर बनाएँ।

आप यहाँ अपनी लाल किताब रिपोर्ट मुफ़्त में प्राप्त कर सकते हैं: लाल किताब रिपोर्ट

By ज्योतिषी राजीव खट्टर

2016 Articles

Astrological services for accurate answers and better feature

33% off

Dhruv Astro Software - 1 Year

'Dhruv Astro Software' brings you the most advanced astrology software features, delivered from Cloud.

Brihat Horoscope
What will you get in 250+ pages Colored Brihat Horoscope.
Finance
Are money matters a reason for the dark-circles under your eyes?
Ask A Question
Is there any question or problem lingering.
Career / Job
Worried about your career? don't know what is.
AstroSage Year Book
AstroSage Yearbook is a channel to fulfill your dreams and destiny.
Career Counselling
The CogniAstro Career Counselling Report is the most comprehensive report available on this topic.

Astrological remedies to get rid of your problems

Red Coral / Moonga
(3 Carat)

Ward off evil spirits and strengthen Mars.

Gemstones
Buy Genuine Gemstones at Best Prices.
Yantras
Energised Yantras for You.
Rudraksha
Original Rudraksha to Bless Your Way.
Feng Shui
Bring Good Luck to your Place with Feng Shui.
Mala
Praise the Lord with Divine Energies of Mala.
Jadi (Tree Roots)
Keep Your Place Holy with Jadi.

Buy Brihat Horoscope

250+ pages @ Rs. 399/-

Brihat Horoscope

AstroSage on MobileAll Mobile Apps

AstroSage TVSubscribe

Buy Gemstones

Best quality gemstones with assurance of AstroSage.com

Buy Yantras

Take advantage of Yantra with assurance of AstroSage.com

Buy Feng Shui

Bring Good Luck to your Place with Feng Shui.from AstroSage.com

Buy Rudraksh

Best quality Rudraksh with assurance of AstroSage.com

Reports

Live Astrologers