लग्न राशिफल 2021

इस लेख में आपको लग्न के अनुसार वार्षिक राशिफल 2021 की जानकारी दी जाएगी। इस राशिफल की मदद से आप जान पाएंगे कि, साल 2021 में कौन से महीने आपके लिये अच्छे रहेंगे और कब आपको सावधान रहने की आवश्यकता होगी, इन सभी बातों की विस्तृत जानकारी के लिए अभी पढ़े अपना लग्न राशिफल 2021। आपको बता दें कि, यह राशिफल आपके लग्न पर आधारित है, यानि कि आपकी कुंडली में जिस राशि का लग्न है उसके अनुसार इस राशिफल में आपको आपके भविष्य के बारे में बताया जायेगा। आइये अब विस्तार से जानते हैं कि साल 2021 में सभी 12 राशियों को कैसे फल प्राप्त होंगे।

अब एस्ट्रोसेज वार्ता से करें बेस्ट ज्योतिषियों से सीधा कॉल पर बात

लग्न राशिफल पढ़कर और उसमें दिए सुझावों को अपनाकर आप अपने जीवन को और ज़्यादा ख़ुशहाल आनंदित और सुगम बना सकते हैं। लग्न राशिफल 2021 के माध्यम से आप बेहद ही आसानी से ये भी जान सकते हैं कि आपके जीवन के कौन से पहलू वर्ष 2021 में आपको लाभ दे सकते हैं और किन पहलुओं से आपको थोड़ी समस्या उठानी पड़ सकती है। तो आइये बिना देर किये अब विस्तार से जानते हैं कि साल 2021 में सभी 12 राशियों को कैसे फल प्राप्त होंगे।

ये राशिफल आपके लग्न राशि पर आधारित है, अपनी लग्न राशि जानने के लिए यहाँ क्लिक करें: लग्न राशि कैलकुलेटर

मेष लग्न राशिफल 2021

मेष लग्न राशिफल 2021 मेष लग्न राशिफल 2021 के अनुसार मेष राशि के जातकों के लिए वर्ष 2021 की शुरुआत काफी अच्छी रहने वाली है। 15 जनवरी से अप्रैल तक का समय आपके लिए बेहद ही अच्छा रहने वाला है। इस दौरान आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी देखी जाएगी। हालांकि आपको अपने क्रोध पर ध्यान रखने की विशेष सलाह दी जाती है। पारिवारिक जीवन के लिहाज से भी समय अनुकूल रहेगा। आपके परिवार में लोगों के बीच अपनापन बढ़ेगा। अगस्त महीने के बाद आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा और आपके व्यापार में बढ़ोतरी होगी। प्रेम के लिहाज से बात करें तो आपको आपके लिए समय अनुकूल रहेगा। इस राशि के विद्यार्थी जातकों के लिए यह वर्ष सामान्य कहा जा सकता है। इस दौरान शुभ परिणाम हासिल करने के लिए आपको मेहनत करने की आवश्यकता पड़ेगी। नवंबर महीने के बाद अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें।

वृषभ लग्न राशिफल 2021

वृषभ लग्न राशिफल 2021 वृषभ लग्न राशिफल 2021 के अनुसार वृषभ राशि के जातकों के लिए वर्ष 2021 सामान्य रहने वाला है। 17 फरवरी से लेकर मई के मध्य तक आपको अपने घर-परिवार के लोगों का सहयोग प्राप्त होगा। इसके अलावा आपकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार देखने को मिलेगा और आपको कहीं से धन लाभ होने की प्रबल संभावना है। नौकरी पेशा जातकों के लिए समय अनुकूल साबित होगा। साथ ही जो लोग नौकरी की तलाश कर रहे हैं उन्हें भी शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। मई महीने से सितंबर तक आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति विशेष ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। आप इस वर्ष किसी तीर्थ यात्रा पर भी जा सकते हैं। अक्टूबर से कोर्ट कचहरी के मामलों में दूरी बनाकर रखें तो आपके लिए ज्यादा अच्छा होगा। इस राशि के विद्यार्थी जातकों के लिए भी यह साल बेहद ही सामान्य रहने वाला है। प्यार के लिहाज से बात करें तो प्रेम में बढ़ोतरी के आसार हैं।

मिथुन लग्न राशिफल 2021

मिथुन लग्न राशिफल 2021 मिथुन लग्न राशि फल 2021 के अनुसार मिथुन राशि के जातकों के लिए वर्ष 2021 की शुरुआत में जनवरी महीने से आपको आर्थिक लाभ मिलने की प्रबल संभावना है। इसके अलावा इस दौरान आपको भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। मई से लेकर सितंबर तक के महीने के दौरान आपको आपके भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। नौकरी पेशा जातकों और व्यापारी जातकों को शुभ फल प्राप्त होंगे। इसके अलावा आपको अपने जीवनसाथी का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। अगर आपका धन कहीं फंसा हुआ था या रुका हुआ था तो इस दौरान आपको वापस मिल सकता है। सितंबर महीने के बाद से नवंबर महीने तक सावधान रहने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा आपको किसी नई योजना का लाभ भी मिलेगा। प्रेमी से किसी बात को लेकर मनमुटाव हो सकता है। वहीं विद्यार्थी जातकों को इस वर्ष अच्छे परिणाम हासिल होंगे।

शनि रिपोर्ट के माध्यम से जानें अपने जीवन में शनि का प्रभाव

कर्क लग्न राशिफल 2021

कर्क लग्न राशिफल 2021 कर्क लग्न राशि फल 2021 के अनुसार कर्क राशि के जातकों के लिए यह वर्ष सामान्य रहने वाला है। इस साल की शुरुआत में आपको कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में आपको खुद पर विशेष ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। फरवरी के मध्य से आपको अपने परिवार का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। किसी बात के तनाव में है तो इस समय उसमें सुधार देखने को मिल सकता है। अगस्त महीने से अक्टूबर महीने तक आपको अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। इस वर्ष आपको विदेश यात्रा या कोई नई नौकरी लगने के प्रबल योग बनते नजर आ रहे हैं। इसके अलावा साल के अंतिम चरण में आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं।

सिंह लग्न राशिफल 2021

सिंह लग्न राशिफल 2021 सिंह लग्न राशि फल 2021 के अनुसार सिंह जातकों को साल के शुरुआती समय में अपने शत्रुओं से बेहद ही सावधान रहने वालों से दूरी बनाकर रखने की सलाह दी जाती है। 17 फरवरी से आपके जीवन से मानसिक तनाव दूर होगा और आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। इसके अलावा प्रेम जीवन में प्यार की बढ़ोतरी होगी। मई महीने से लेकर अक्टूबर महीने तक आपको जीवन साथी का सुख प्राप्त होगा। साथ ही आपके स्वास्थ्य में भी सकारात्मक सुधार देखने को मिलेगा। इस वर्ष आप सामाजिक कार्यों में सहयोग देंगे और आपके अंदर सकारात्मक विचार पैदा होंगे। साल के अंतिम चरण में आपको कोई अच्छी या खुशख़बरी मिल सकती है। इस साल मुमकिन हो तो किसी को कर्ज ना दें।

कन्या लग्न राशिफल 2021

कन्या लग्न राशिफल 2021 कन्या लग्न राशि फल 2021 के अनुसार कन्या राशि के जातकों के लिए यह साल बेहद ही शुभ साबित होगा। इसमें आपको मुनाफ़ा मिलने की प्रबल संभावना है। जनवरी के अंतिम चरण में आपको किसी पुरानी बीमारी से निजात मिलने की प्रबल संभावना है। साथ ही आपकी समस्या का भी समाधान हो जाएगा। इस तरह इस वर्ष आपको आर्थिक लाभ हासिल होगा। जिससे धन से जुड़ी आपकी सभी समस्याएं अवश्य दूर हो जाएंगी। मई महीने के बाद आपके स्वभाव में बड़प्पन आएगा। इस दौरान आप बड़े जाने-माने राजनेताओं के संपर्क में आ सकते हैं। साल के अंतिम महीनों में कारोबारी जातकों को अच्छा खासा मुनाफ़ा होने की संभावना है। आपको इस वर्ष अपने जीवन साथी का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। विद्यार्थी जातकों के लिए यह साल बेहद ही अच्छा रहने वाला है। साथ ही अगर आप किसी प्रतियोगी परीक्षा में हिस्सा लेते हैं या प्रतियोगिताओं में भाग लेते तो उसमें भी आपको सफलता हासिल होगी।

सभी 12 राशियों का का राशिफल विस्तार से पढ़ें – 2021राशिफल

तुला लग्न राशिफल 2021

तुला लग्न राशिफल 2021 तुला लग्न राशिफल 2021 के अनुसार तुला राशि के जातकों के लिए वर्ष 2021 बेहद ही सामान्य रहने वाला है। फरवरी के मध्य से आपको अपने दोस्तों का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। प्रेमी जातकों के जीवन में प्यार और मिठास बढ़ेगी। हालांकि आपको इस दौरान अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की सलाह दी जाती है। अप्रैल से सितंबर के मध्य में आपके पारिवारिक जीवन में सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है क्योंकि इस दौरान इन्हीं कारणवश आपके घर के लोगों के तालमेल में दूरियाँ ग़लतफहमी आने की आशंका है। इस वर्ष आप कोई नया व्यापार शुरू करने के बारे में विचार कर सकते हैं और आपको इसमें काफी हद तक सफलता भी प्राप्त हो सकती है। आर्थिक स्थिति में लाभ होगा। इसके अलावा यह साल विद्यार्थी जातकों के लिए काफी शुभ साबित होगा। संतान से अच्छे रिश्ते बनाने के लिए यह साल अति उत्तम है।

वृश्चिक लग्न राशिफल 2021

वृश्चिक लग्न राशिफल 2021 वृश्चिक लग्न राशिफल 2021 के अनुसार वृश्चिक जातकों के लिए यह वर्ष अच्छा जाने वाला है। साल की शुरुआत में ही आपको आर्थिक लाभ प्राप्त होगा। अप्रैल माह के मध्य से आपको कार्यक्षेत्र में सफलता हासिल होगी। इस दौरान आपको पदोन्नति व प्रोमोशन मिलने के प्रबल योग बनते नजर आ रहे हैं। हालांकि आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता पड़ेगी। सितंबर महीने में आपको अपने स्वास्थ्य को लेकर चिंता परेशान कर सकती है। विद्यार्थी जातकों के लिए यह साल मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। साल के अंतिम चरण में विदेश यात्रा या विदेशी व्यापार के प्रबल योग हैं।

धनु लग्न राशिफल 2021

धनु लग्न राशिफल 2021 धनु लग्न राशिफल 2021 के अनुसार धनु राशि के जातकों के लिए यह साल काफी अच्छा रहने वाला है। फरवरी महीने से अगस्त तक विद्यार्थी जातकों के लिए पढ़ाई करने के लिए समय अति उत्तम है। इसके अलावा इस दौरान अगर आप किसी प्रतियोगिताओं में भाग लेते हैं तो उसमें आपको सफलता अवश्य प्राप्त होगी। अप्रैल महीने में आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की सलाह दी जाती है। इस वर्ष आपके अपने बॉस से रिश्ते अच्छे बनेंगे। इस राशि के नौकरी पेशा लोगों के आर्थिक जीवन में सुधार देखने को मिलेगा। हालांकि सितंबर महीने से स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहने की सलाह दी जाती है। साल के अंतिम महीने में बाहरी लोगों से दूरी बनाकर रखें। अन्यथा कुछ परेशानियां उठानी पड़ सकती है। इसके अलावा इस राशि के जातकों को उनके जीवनसाथी का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा।

कब चमकेगी आपकी किस्मत? अपनी कुंडली आधारित अभी खरीदें: राजयोग रिपोर्ट

मकर लग्न राशिफल 2021

मकर लग्न राशिफल 2021 मकर लग्न राशिफल 2021 के अनुसार मकर राशि के जातकों के लिए यह वर्ष मेहनत से भरा रहेगा और आपको अपनी मेहनत का पूर्ण लाभ भी अवश्य मिलेगा। इस साल आपको अपने भाग्य का साथ मिलेगा। मार्च महीने से लेकर सितंबर तक आपके जीवन में कई नए रास्ते खुलेंगे। इस तरह आपको कोई नई नौकरी भी मिल सकती है। किसी भूमि या भवन से लाभ मिलने के प्रबल आसार हैं। साथ ही आप अपने शत्रुओं पर विजय हासिल करने में भी कामयाब होंगे। इस वर्ष आप को संतान सुख प्राप्त हो सकता है। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। इसके अलावा प्रेमी जातकों के जीवन में सुधार आएगा और सिंगल जातकों के जीवन में कोई नया प्रेमी मिल सकता है। साल के अंत में आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। अतीत में कहीं निवेश किया था तो इस दौरान आपको उससे लाभ भी मिल सकता है।

कुंभ लग्न राशिफल 2021

कुंभ लग्न राशिफल 2021 कुंभ लग्न राशिफल 2021 के अनुसार कुंभ राशि के जातकों को इस वर्ष शुभ फलों की प्राप्ति होगी। साथ ही आपको धन लाभ भी होगा। पिछले समय में कहीं से कर्ज लिया था तो इस वर्ष आपको उस से मुक्ति मिल सकती है। मार्च महीने से सितंबर महीने तक आपके विदेशी यात्रा या नई जॉब के प्रबल योग बनते नजर आ रहे हैं। हालांकि इन सभी कारणों की वजह से आपको परिवार से दूर जाना पड़ सकता है। जून जुलाई महीने में नए रिश्ते बनेंगे। साथ ही संतान प्राप्ति के लिए भी यह समय बेहद ही उत्तम रहने वाला है। इस तरह आपके नए दोस्त बनेंगे। सितंबर महीने से साल के अंत तक आपको अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। इस राशि के व्यापारी जातकों के लिए यह साल बेहद ही अच्छा और शुभ रहने वाला है।

करियर के सही चुनाव के लिए ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

मीन लग्न राशिफल 2021

मीन लग्न राशिफल 2021 मीन लग्न राशिफल 2021 के अनुसार मीन राशि के जातकों के लिए यह वर्ष सामान्य फल लेकर आएगा। इस दौरान आपका मन किसी कारणवश विचलित रह सकता है। आपको अपने कार्यों में रुकावट उठाने पड़ सकती है। इसके अलावा फरवरी महीने से आपको अपने स्वास्थ्य को लेकर चिंता सता सकती है। अप्रैल महीने से सितंबर तक के महीने में आप कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं तो उसके बारे में विचार करने की सलाह दी जाती है। इस पूरे वर्ष आपको अपने जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। जून से लेकर अक्टूबर महीने के बीच आप कि अपने प्रेमी से किसी बात के चलते दूरी अथवा मनमुटाव होने की आशंका है। साल के अंत में आपको आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

साथ ही आपको किसी गुप्त स्रोतों से धन प्राप्त हो सकता है। इस राशि के विद्यार्थी जातकों का मन पढ़ाई से विचलित रहेगा। हालांकि प्रतियोगिताओं में आपको सफलता मिल सकती है।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

एस्ट्रोसेज के साथ जुड़े रहने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद। हम कामना करते हैं कि आने वाला साल आपके लिए शुभ हो।

Astrological services for accurate answers and better feature

33% off

Dhruv Astro Software - 1 Year

'Dhruv Astro Software' brings you the most advanced astrology software features, delivered from Cloud.

Brihat Horoscope
What will you get in 250+ pages Colored Brihat Horoscope.
Finance
Are money matters a reason for the dark-circles under your eyes?
Ask A Question
Is there any question or problem lingering.
Career / Job
Worried about your career? don't know what is.
AstroSage Year Book
AstroSage Yearbook is a channel to fulfill your dreams and destiny.
Career Counselling
The CogniAstro Career Counselling Report is the most comprehensive report available on this topic.

Astrological remedies to get rid of your problems

Red Coral / Moonga
(3 Carat)

Ward off evil spirits and strengthen Mars.

Gemstones
Buy Genuine Gemstones at Best Prices.
Yantras
Energised Yantras for You.
Rudraksha
Original Rudraksha to Bless Your Way.
Feng Shui
Bring Good Luck to your Place with Feng Shui.
Mala
Praise the Lord with Divine Energies of Mala.
Jadi (Tree Roots)
Keep Your Place Holy with Jadi.

Buy Brihat Horoscope

250+ pages @ Rs. 399/-

Brihat Horoscope

AstroSage on MobileAll Mobile Apps

Buy Gemstones

Best quality gemstones with assurance of AstroSage.com

Buy Yantras

Take advantage of Yantra with assurance of AstroSage.com

Buy Feng Shui

Bring Good Luck to your Place with Feng Shui.from AstroSage.com

Buy Rudraksh

Best quality Rudraksh with assurance of AstroSage.com
Call NowTalk to
Astrologer
Chat NowChat with
Astrologer