राशिनुसार- अपने घर के योग
पूरे विश्व भर में देखा जाए तो हर एक आम व्यक्ति नए साल शुरु होते ही अपने मन में अनेकों प्रकार की इच्छा शक्ति रख कर एक नयी उमंग के साथ अपने जीवन की उन सभी इच्छाओं को पूर्ण करने को कोशिश में लग जुट जाता है और मन में एक ही रट लगाने लग जाते हैं कि, इस साल तो मेरे यह कार्य अवश्य ही पूर्ण हो जायेगा । परंतु ग्रह- नक्षत्रों के सामने कौन जीत सकता है? यह तो सारा खेल मानव के ऊपर चल रहे ग्रह दशाओं का होता है कि, कब उसे कौन सी वस्तु जातक को प्राप्त करा दे।
इसी कारण से भारतीय ज्योतिष शास्त्र के अनुसार किसी भी जातक की जन्म कुंडली का विश्लेषण कर उसके आगामी आने वाले कल के बारे में काफी हद तक जाना जा सकता है। तो आज हम जानते हैं द्वादश राशियों के आधार पर कि, किन -किन राशि वालों का आने वाले साल 2021 में भूमि -भवन (मकान ) के प्रबल योग बन रहे हैं? आइये जानते हैं।
वृष राशि
साल 2021 वृष राशि के जातको के लिए खुशनुमा होना जा रहा है क्योंकि, इनके लिए इस साल भूमि भवन सम्बन्धी समस्या से सकारात्मक फल मिलने वाला है। खास कर इस वर्ष साल के फरवरी माह की शुरुआत से शुक्र ग्रह के मकर राशि स्थित होने से कई सालों से घर लेने की तलाश कर रहे वृष राशि जातकों के लिए लाभकारी रहने वाला है और जिन लोगों की किसी न किसी वजह से बात नहीं बन पाती था उनका इस वर्ष ग्रहों के परिवर्तन के आधार पर जीवन में कुछ ऐसे योग बनेंगे जो आपके भूमि - भवन सम्बन्धी खरीदने का अच्छा परिणाम अवश्य देंगे।
सिंह राशि
साल 2021 के अनुसार सिंह राशि के जातकों के लिए यह साल अच्छा जाने वाला है। सिंह राशि के जातकों के लिए भौतिक सुखों में लाभ व भूमि - भवन का पूर्ण लाभ मिलने वाला है क्योंकि, इस साल भूमि-भवन का कारक ग्रह मंगल व शुक्र शनि ग्रह के साथ संयुक्त होकर पूर्ण रूप से घर का सुख प्राप्त करने में अपना पूर्ण योगदान देंगे जो आपके जीवन में काफी फलदायी साबित होगा व जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। भूमि - भवन के कार्यों में आप पैसा निवेश भी कर सकते हैं अच्छा फल प्राप्त होगा।
तुला राशि
साल 2021 के अनुसार तुला राशि के जातको के लिए आने वाला साल काफी शुभ रहने वाला है क्योंकि, इस साल गुरु का परिवर्तन व शनि के मकर राशि में स्थित होने से जीवन में चल रही परेशानियां मुक्त व नए घर सम्बन्धी परेशानियों से भी मुक्ति मिलने वाली है क्योंकि, काफी समय से कोशिश के बाद भी आपको घर नहीं पा रहा था तो इस साल आपको इच्छा पूर्ण होने वाली है और घर -परिवार में चल रही की चर्चाओं में पूर्ण सफलता रिश्ते की नयी शुरुआत के साथ नया घर समय उत्तम है और एक नयी उमंग दिखाई देगी।
वृश्चिक राशि
साल 2021 के अनुसार वृश्चिक राशि के जातको के लिए नयी जमीन-जायदाद की दृष्टि व नए घर मकान की तरफ से काफी खुशनुमा रहने वाला है क्योंकि, काफी लम्बे समय से वृश्चिक राशि वाले जातकों को विलम्ब दिखाई दे रहा था परन्तु अब गुरु ग्रह का गोचर और शुक्र मंगल की युति के साथ सभी विलम्ब को दूर कर रहा है और भूमि- भवन जैसे पूर्ण योग बना रहा है और इस समय घर की तलाश शुरू करने वाले जातको के लिए समय अत्यधिक शुभ है। इस वर्ष कुछ जातको के लिए अचानक भूमि - भवन मिलने के भी पूर्ण योग बन रहा है।
मीन राशिफल
साल 2021 के अनुसार मीन राशि के जातकों के लिए आर्थिक स्थिति के साथ साथ भवन का भी लाभ देखने को मिल रहा है क्योंकि, यह समय भूमि-भवन संबंधी मामलों में काफी लाभ दिखने को मिल रहा है। साथ ही इस राशि के जातकों को भूमि-भवन सम्बन्धी कार्य मामलो में इस वर्ष भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और नए घर का इंतज़ार कर रहे जातकों का इंतज़ार अब समाप्त हो सकता है और नए घर के मिलने का पूर्ण योग बन रहा है। खुद के नाम का घर रखने वाले जातको के लिए भी समय शुभ है और थोड़ा सा प्रयास करने में घर की भी प्राप्ति होने वाली है ।
आशा करते हैं कि आपको ये आर्टिकल पसंद आया होगा। एस्ट्रोसेज के साथ जुड़े रहने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद।
Astrological services for accurate answers and better feature
Astrological remedies to get rid of your problems
AstroSage on MobileAll Mobile Apps
- Horoscope 2024
- राशिफल 2024
- Calendar 2024
- Holidays 2024
- Chinese Horoscope 2024
- Shubh Muhurat 2024
- Career Horoscope 2024
- गुरु गोचर 2024
- Career Horoscope 2024
- Good Time To Buy A House In 2024
- Marriage Probabilities 2024
- राशि अनुसार वाहन ख़रीदने के शुभ योग 2024
- राशि अनुसार घर खरीदने के शुभ योग 2024
- वॉलपेपर 2024
- Astrology 2024