शैक्षिक राशिफल 2021 - Education Horoscope 2021 in Hindi

शैक्षिक राशिफल 2021 (Education Horoscope 2021) उन सभी विद्यार्थियों को मार्गदर्शन देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा जो वर्ष 2021 में किसी न किसी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। वैदिक ज्योतिष के अनुसार वर्ष 2021 आपकी पढ़ाई के लिए कैसा रहेगा, इस बारे में जानने के लिए आप अपना शैक्षिक राशिफल 2021 पढ़ सकते हैं। इसके अलावा यदि आपको कक्षा 10 में अपने विषयों के चुनाव को लेकर कोई समस्या है तो आप करियर के सही चुनाव के लिए कोग्निएस्ट्रो करियर परामर्श रिपोर्ट (ग्रेड 10 तक) ले सकते हैं क्योंकि यह आपको बिल्कुल सही विषयों के चुनाव में मदद करती है।

शैक्षिक राशिफल 2021 आपको यह भी बताएगा कि वर्ष 2021 के दौरान ग्रहों की चाल से कब कब आपको पढ़ाई में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे और कब आपको कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। यह आपको पूरे वर्ष का लेखा-जोखा प्रदान करेगा। यदि आप यह जानने में रुचि रखते हैं कि आपकी कुंडली में शिक्षा को लेकर किस प्रकार के योग बनते हैं और क्या आप की शिक्षा पूरी होगी या उसमें किसी प्रकार के व्यवधान आएँगे तो उसके लिए बृहत् कुंडली सबसे बेहतरीन उपाय है। ज्ञान के कारक ग्रह बृहस्पति मकर राशि में साल की शुरुआत से ही विराजमान रहेंगे लेकिन अप्रैल में कुम्भ राशि में गोचर करेंगे। यहाँ से सितम्बर में वक्री चाल से पुनः मकर राशि में लौट आएँगे, जहाँ पूरे वर्ष शनिदेव स्थित रहेंगे।

शैक्षिक राशिफल 2021 आपकी पढ़ाई और उसमें बनने वाले विशेष संयोगों के बारे में भविष्यवाणी है। यह आपको बताएगी कि आपकी राशि अनुसार वर्ष 2021 किस तरह के अच्छे और बुरे परिणाम शिक्षा के क्षेत्र में आपको प्रदान कर सकता है। इस राशिफल में हमने आपको यह भी बताने की कोशिश की है कि सभी 12 राशियों के लोगों पर ग्रहों का किस प्रकार से प्रभाव पड़ेगा और उनके प्रभाव से आपकी शिक्षा में किस प्रकार के बदलाव आएँगे और आप शिक्षा में कब मजबूत रहेंगे और कब आपको समस्या महसूस होगी। यदि आपके जीवन में किसी भी तरह की समस्या चल रही है तो उसके समाधान के लिए आप हमारे ज्योतिषी से प्रश्न पूछ सकते हैं।

इस शैक्षिक राशिफल 2021 में हम आपको यह भी बताएंगे कि ग्रहों के अनुकूल गोचर से इस वर्ष के कौन कौन से महीने आपकी पढ़ाई के लिए अच्छे रहेंगे जिसमें आप अपनी पढ़ाई में एकाग्रता के साथ आगे बढ़ पाएंगे और किन महीनों में आपको ज्यादा फोकस रखते हुए अपना अध्ययन जारी रखना होगा। हम समझते हैं कि ऐसा जानने से आपको पूरे साल के अनुसार अपनी पढ़ाई को नियमित और अच्छी बनाए रखने के लिए पर्याप्त प्रयास करने के उपरांत अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे।

Click here to read in English: Education Horoscope 2021

यह भविष्यफल चंद्र राशि पर आधारित है।

अपनी चंद्र राशि जानने के लिए क्लिक करें: चंद्र राशि कैलकुलेटर

मेष राशि का शैक्षिक राशिफल 2021

शैक्षिक राशिफल 2021 शैक्षिक राशिफल 2021 के अनुसार मेष राशि के लोगों के लिए यह वर्ष मिश्रित परिणाम देने वाला साबित होगा। आपको पढ़ाई में काफी मेहनत करनी होगी तभी आप सफलता मिलने की उम्मीद कर सकते हैं। वर्ष की शुरुआत थोड़ी धीमी रहेगी और आपको एकाग्रता के साथ अपनी पढ़ाई में जुट जाना होगा। यह साल आप से काफी मेहनत की उम्मीद करेगा। शनि आपकी राशि से दसवें भाव में विराजमान रहेंगे और आपके जीवन को प्रभावित भी करेंगे। शनिदेव आपको ज्यादा मेहनत करने के लिए प्रेरित करेंगे। आप शनि रिपोर्ट से अपने जीवन पर पड़ने वाले प्रभावों को अच्छे से जान सकते हैं, जो शनि देव की कृपा से आपको महसूस होंगे।

शैक्षिक राशिफल 2021 के अनुसार वर्ष की शुरुआत से ही केतु आपकी राशि से अष्टम भाव में मौजूद रहेगा और दूसरे भाव पर राहु का प्रभाव रहेगा, जिससे आप शिक्षा के मामले में काफी गंभीर रहेंगे। आपके लिए जनवरी-मार्च, मई, जुलाई और नवंबर के महीने बहुत अच्छे रहेंगे। इस दौरान आपकी यदि कोई परीक्षा होती है तो उसमें आपको बहुत ही अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे और आप खुद की सफलता से प्रसन्न होंगे। यदि आप किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो उसके लिए 6 सितंबर से 22 अक्टूबर के बीच का समय अति उत्तम रहेगा। उसमें आपको प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलने के प्रबल योग बनेंगे। बृहस्पति की स्थिति भी परीक्षा में आगे बढ़ने के लिए आप की ललक को बढ़ाएगी और आप विद्या अध्ययन पर अच्छा ध्यान देंगे। इसी के परिणाम स्वरूप आपको विदेशी कॉलेजों में दाखिला मिलने की संभावना बढ़ सकती है और जो उच्च शिक्षा के छात्र हैं, वे भी अच्छा प्रदर्शन कर पाएंगे।

वर्ष 2021 का मेष राशि के लिए विस्तृत फलादेश पढ़ें – 2021 मेष राशिफल

वृषभ राशि का शैक्षिक राशिफल 2021

शैक्षिक राशिफल 2021 शैक्षिक राशिफल 2021 के अनुसार यह वर्ष आपके लिए शिक्षा के मामले में मिले जुले परिणाम लेकर आएगा। वर्ष की शुरुआत थोड़ी कमजोर रहेगी और जनवरी के मध्य से लेकर अप्रैल की शुरुआत तक का समय अच्छा रहेगा। इस समय में चाहे आप सामान्य शिक्षा में हों अथवा उच्च शिक्षा में, आपको अपनी पढ़ाई में आसानी होगी। आपकी मानसिक एकाग्रता और स्मरण शक्ति तीव्र होगी और आप अपनी पढ़ाई में श्रेष्ठ प्रदर्शन कर पाने में सफल रहेंगे।

2021 के लिए शैक्षिक भविष्यवाणी के अनुसार अप्रैल के मध्य से सितंबर के मध्य तक आपको पढ़ाई में कुछ समस्याओं और अवरोधों का सामना करना पड़ेगा। इस समय में आपकी एकाग्रता में कमी आएगी और कुछ ऐसी स्थितियां बनेंगी कि आपकी पढ़ाई में विघ्न उपस्थित हो सकते हैं। आप बीमार भी पड़ सकते हैं और उसका असर भी आपकी पढ़ाई पर पड़ेगा। हालांकि उसके बाद का समय आपके लिए अपेक्षाकृत अच्छा रहेगा और 20 नवंबर तक आप अच्छा समय देखेंगे। राहु की अनुकूलता रहेगी और आप देखेंगे कि आप की स्मरण शक्ति में तीव्रता आ रही है और आप अपनी पढ़ाई में काफी तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। वृषभ राशि के विद्यार्थी यदि अपनी सेहत को मजबूत रख पाए तो मई से सितंबर में आने वाले परीक्षा परिणाम अच्छे नतीजे लेकर आएँगे। यदि आप प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो 6 सितंबर से 2 अक्टूबर का समय अच्छा रहेगा और फिर 22 अक्टूबर से 5 दिसंबर के बीच भी आपको इन प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता मिल सकती है। यदि आप विदेश जाकर पढ़ाई करना चाहते हैं तो सितंबर से अक्टूबर के बीच का समय आपके लिए अत्यधिक अनुकूल रहेगा।

वर्ष 2021 का वृषभ राशि के लिए विस्तृत फलादेश पढ़ें – 2021 वृषभ राशिफल

मिथुन राशि का शैक्षिक राशिफल 2021

शैक्षिक राशिफल 2021 शैक्षिक राशिफल 2021 के अनुसार यह साल शिक्षा के नज़रिये से मेहनत करने वाला साल साबित होगा क्योंकि इस साल भी शनि का गोचर आपकी राशि से अष्टम भाव में ही रहेगा। इसके परिणाम स्वरूप आपकी पढ़ाई में कुछ अवरोध उत्पन्न हो सकते हैं और आपको पढ़ाई में कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है। अधिक मेहनत करने से ही सफलता मिलना संभव हो पाएगा। आपकी राशि से छठे भाव में केतु की उपस्थिति ज्यादा प्रयास के बाद सफलता देने की ओर इशारा करती है। जो सामान्य विद्यार्थी हैं उनके लिए यह वर्ष ठीक-ठाक रहेगा।

शैक्षिक भविष्यवाणी 2021 के अनुसार आपको पूरे वर्ष लगातार जमकर मेहनत करनी होगी। सितंबर से आपकी शिक्षा में अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे। आपके भाग्य के स्वामी की कमजोर स्थिति होने के कारण मेहनत से ही बात बन पाएगी। देव गुरु बृहस्पति की स्थिति काफी हद तक आपकी मदद करेगी और जो विद्यार्थी विदेश जाकर पढ़ाई करना चाहते हैं, ग्रहों के अनुकूल गोचर से उनकी इच्छा जनवरी, फरवरी और मई के महीनों में पूरी हो सकती है। इसके अतिरिक्त उच्च शिक्षा के लिए प्रयासरत विद्यार्थियों को अप्रैल से सितंबर के बीच में अनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे और वे अपनी शिक्षा में बेहतरीन प्रदर्शन कर पाने में सफल रहेंगे।

वर्ष 2021 का मिथुन राशि के लिए विस्तृत फलादेश पढ़ें – 2021 मिथुन राशिफल

कर्क राशि का शैक्षिक राशिफल 2021

शैक्षिक राशिफल 2021 शैक्षिक राशिफल 2021 के अनुसार यह वर्ष आपके लिए उम्मीदों से भरा साल रहने वाला है क्योंकि शिक्षा के मामले में आपको मिले जुले परिणाम प्राप्त होंगे। ग्रहों की स्थिति यह इंगित करती है कि फरवरी से अप्रैल तक का समय आपके लिए बहुत अनुकूल रहेगा और आपको शिक्षा में सफलता के काफी अच्छे योग बनेंगे। हालांकि आपके पंचम भाव में केतु उपस्थित होने के कारण बीच-बीच में एकाग्रता कम हो सकती है और आपका मन भटक सकता है, इसलिए आपको स्वयं को लक्ष्य के प्रति केंद्रित करते हुए पढ़ाई करनी होगी, तभी आप सफल हो पाएंगे।

शैक्षिक राशिफल 2021 के अनुसार यदि आप प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो जनवरी की शुरुआत और अगस्त का महीना बहुत अच्छा रहेगा। इस समय में आप जो परीक्षा देंगे, उसमें सफलता मिलने की काफी अधिक उम्मीद हो जाएगी। इसके अलावा जो विद्यार्थी उच्च शिक्षा के लिए प्रयासरत हैं या पहले से ही उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं उनके लिए वर्ष की शुरुआत से अप्रैल और उसके बाद सितंबर से नवंबर का समय बहुत अच्छा रहेगा। वर्ष के अन्य महीनों में आपको अधिक परिश्रम करना होगा तभी आंशिक सफलता मिल पाएगी। जो लोग आगे की पढ़ाई के लिए विदेश जाना चाहते हैं, उनकी यह इच्छा वर्ष की शुरुआत में पूरी हो सकती है। इसके बाद मई से जुलाई का समय भी उनके लिए काफी अच्छा रहेगा।

वर्ष 2021 का कर्क राशि के लिए विस्तृत फलादेश पढ़ें – 2021 कर्क राशिफल

क्या आपकी कुंडली में छिपा विशेष ग्रह योग? जानने के लिए आर्डर करें राज योग रिपोर्ट

सिंह राशि का शैक्षिक राशिफल 2021

शैक्षिक राशिफल 2021 शैक्षिक राशिफल 2021 के अनुसार यह साल सिंह राशि के लोग विद्यार्थियों के लिए मिले जुले परिणाम लेकर आएगा। यदि आप किसी प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आपको अप्रैल से सितंबर के बीच बहुत ध्यान देना होगा क्योंकि यह आपके लिए कठिन समय होगा। बहुत अधिक प्रयास करने के बाद भी अल्प सफलता के योग बनेंगे। हालांकि वर्ष की शुरुआत से लेकर अप्रैल तक का समय आपके लिए बहुत अनुकूल रहेगा और इस समय में आप अपनी पढ़ाई में आगे बढ़ेंगे।

शैक्षिक राशिफल 2021 का इशारा यही है कि 15 सितंबर से 20 नवंबर के बीच ग्रह और नक्षत्र आपको सफलता प्रदान करेंगे और यह समय आपके लिए बहुत अनुकूल बन जाएगा। यदि आप उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं तो आपको काफी प्रयास करने होंगे लेकिन यदि आप विदेश जाकर पढ़ने की इच्छुक हैं तो इस साल आपको लंबे समय तक प्रतीक्षा करनी पड़ सकती है। आपकी पढ़ाई में कुछ व्यवधान भी आएँगे और मनमाफिक कॉलेज में दाखिला मिलने की संभावना थोड़ी कम है। आपकी अपनी मेहनत ही आपके काम आएगी, इसलिए जमकर पढ़ाई करें और किसी भी प्रकार के शॉर्टकट से बचें।

वर्ष 2021 का सिंह राशि के लिए विस्तृत फलादेश पढ़ें – 2021 सिंह राशिफल

कन्या राशि का शैक्षिक राशिफल 2021

शैक्षिक राशिफल 2021 शैक्षिक राशिफल 2021 के अनुसार इस साल आपके लिए एक ही मूल मंत्र होगा एकाग्रता और लगन के साथ मेहनत करना। पंचम भाव में शनि देव विराजमान रहेंगे जो बिना मेहनत के आपको कुछ नहीं देंगे लेकिन यदि आप मेहनत करते हैं तो आपको आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक पाएगा। बीच-बीच में शिक्षा में व्यवधान भी आएँगे लेकिन यदि आपकी एकाग्रता भंग हो गई तो समझिए आपकी पढ़ाई में समस्याओं का अंबार लग जाएगा, इसलिए खुद पर किसी प्रकार का दबाव ना लेते हुए अच्छे से पढ़ाई करना ही आपको सफलता दिलाएगा।

शैक्षिक राशिफल 2021 कहता है कि वर्ष के दौरान प्रतियोगिता परीक्षा में तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को पूरा जोर लगाना होगा, तब जाकर उन्हें आंशिक सफलता मिलने के योग बनेंगे। यदि आप उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं तो उसके लिए आपको इस साल काफी बढ़िया नतीजे मिल सकते हैं और आप कामयाबी के शिखर पर पहुंचेंगे। आप उच्च शिक्षा के क्षेत्र में इतनी कामयाबी प्राप्त करेंगे कि आपको उसका अंदाजा भी नहीं होगा। अगस्त में कुछ लोगों को विदेश जाकर पढ़ने का मौका मिल सकता है। बाकी विद्यार्थी मई के महीने को अपने लिए वरदान समझ सकते हैं, जिसमें उनकी परफॉर्मेंस में एकदम से तेजी आएगी। जो विद्यार्थी पॉलिटिक्स अर्थात राजनीति शास्त्र, समाजशास्त्र, समाज सेवा आदि तथा इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी से जुड़े हैं उन्हें बेहतरीन परिणाम प्राप्त होने के योग बनेंगे।

वर्ष 2021 का कन्या राशि के लिए विस्तृत फलादेश पढ़ें – 2021 कन्या राशिफल

तुला राशि का शैक्षिक राशिफल 2021

शैक्षिक राशिफल 2021 शैक्षिक राशिफल 2021 के अनुसार इस साल आपको काफी बढ़िया परिणाम प्राप्त होने वाले हैं। आप की शिक्षा को लेकर इस वर्ष में अप्रैल और सितंबर के बीच का समय बहुत ही बेहतरीन रहेगा, जब आप अपनी मेहनत के बल पर पढ़ाई में जबरदस्त प्रदर्शन करेंगे और इसका आपको बेहतरीन अच्छा परिणाम प्राप्त होगा। आप अपने विषय के माहिर बनेंगे और सदैव कुछ नया सीखने के लिए उत्सुक रहेंगे। आपकी यही सोच आपको शिक्षा के क्षेत्र में अच्छी सफलता प्रदान करेगी।

शैक्षिक राशिफल 2021 यदि आप किसी कंपटीशन की तैयारी कर रहे हैं तो आपको और लोगों से ज्यादा ही मेहनत करनी होगी तभी आप सफलता की उम्मीद कर सकते हैं। ऐसे विद्यार्थियों के लिए मई से लेकर अगस्त तक का समय काफी महत्वपूर्ण रहेगा। हालांकि इसी समय में विद्यार्थियों को विदेशी कॉलेजों में दाखिला के संबंध में प्रयास करने चाहिए और उच्च शिक्षा प्राप्त करने की इच्छा रखने वाले विद्यार्थी भी इस समय में अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन करके अपनी इच्छा को पूर्ण करने में सफल हो सकते हैं।

वर्ष 2021 का तुला राशि के लिए विस्तृत फलादेश पढ़ें – 2021 तुला राशिफल

वृश्चिक राशि का शैक्षिक राशिफल 2021

शैक्षिक राशिफल 2021 वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह वर्ष शिक्षा के दृष्टिकोण से यह वर्ष काफी मेहनत से भरा रहने वाला है। आपको परीक्षा में सफलता प्राप्ति के लिए कठिन मेहनत करनी होगी। पूरे वर्ष शनि की दृष्टि आपके पंचम भाव पर रहेगी। आपकी एकाग्रता भंग ना हो, इसका भी ध्यान रखना होगा, इसलिए जो चीजें आपको पढ़ाई में अवरोध उत्पन्न करती हों, उन से दूर रहें और यदि आपका कोई मित्र भी ऐसा हो जो आपको पढ़ाई से विमुख कर रहा हो तो भी आपको से दूर रहने की कोशिश करनी चाहिए। शैक्षिक राशिफल 2021 इस बात की ओर इशारा करता है कि आपकी राशि में उपस्थित केतु आपको गहन सोच वाला बनाएगा। आप काफी गंभीर सोच के साथ विषयों को समझने का प्रयत्न करेंगे।

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए शैक्षिक राशिफल 2021 यह संकेत देता है कि जो विद्यार्थी प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए इस साल काफी अच्छे योग बनेंगे और उनको सफलता मिलेगी। यदि आपकी इच्छा है कि आप उच्च शिक्षा प्राप्त करें तो उसके लिए जनवरी से अप्रैल का समय उत्तम रहेगा और वर्ष के अंतिम महीनों में अर्थात सितंबर से नवंबर के बीच भी समय आपके पक्ष में रहेगा। यदि आप विदेश जाकर पढ़ाई करना चाहते हैं तो उसके लिए इस वर्ष में जनवरी, अप्रैल, जून और सितम्बर खुशख़बरी लेकर आ सकते हैं।

वर्ष 2021 का वृश्चिक राशि के लिए विस्तृत फलादेश पढ़ें – 2021 वृश्चिक राशिफल

धनु राशि का शैक्षिक राशिफल 2021

शैक्षिक राशिफल 2021 शैक्षिक राशिफल 2021 के अनुसार यह साल धनु राशि के जातकों को शिक्षा के मामले में काफी भाग्यवान बनाएगा क्योंकि आपकी राशि का स्वामी बृहस्पति भी आपकी राशि से दूसरे भाव में विराजमान रहेगा, जो आपको धीर गंभीर सोच के साथ आगे बढ़ने में मदद करेगा। इसी भाव में शनि देव भी विराजमान रहेंगे। इससे आपको परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त होने के पूर्ण योग बनेंगे और आप काफी खुश रहेंगे क्योंकि इस साल आपकी परफॉर्मेंस बहुत बढ़िया रहेगी।

शैक्षिक राशिफल 2021 के अनुसार वर्ष की शुरुआत में अर्थात जनवरी और फिर अप्रैल और मई तथा सितंबर के महीने उच्च शिक्षा में लगे हुए विद्यार्थियों को बेहतरीन परिणाम देने में समर्थ होंगे। इस समय आप अपनी पढ़ाई को खूब इंजॉय करेंगे। सितंबर और दिसंबर के महीने में जो लोग विदेश जाकर पढ़ना चाहते हैं, उन्हें सफलता मिल पाएगी लेकिन फरवरी का महीना और मार्च यह दो महीने ऐसे होंगे, जब आपकी सेहत बिगड़ सकती है और इसका असर आपकी पढ़ाई पर होने से शिक्षा में व्यवधान के योग बनेंगे।

वर्ष 2021 का धनु राशि के लिए विस्तृत फलादेश पढ़ें – 2021 धनु राशिफल

मकर राशि का शैक्षिक राशिफल 2021

शैक्षिक राशिफल 2021 शैक्षिक राशिफल 2021 के अनुसार यह साल आपको पढ़ाई के मोर्चे पर मिश्रित परिणाम प्रदान करेगा। आपके पंचम भाव में विराजमान राहु आपकी बुद्धि में तीव्रता देंगे जिससे आपको विषयों को समझने और उनकी पकड़ बनाने में आसानी होगी। आप कम समय में ही मुश्किल से मुश्किल चुनौतियों को हल कर पाएंगे जिससे आप अपनी पढ़ाई को बहुत जल्दी पूरा कर लेंगे और आपके पास पर्याप्त रिवीजन का भी समय होगा। हालांकि राहु के प्रभाव के कारण बीच-बीच में आप का मन पढ़ाई से हटेगा भी और आपके जीवन में भटकाव आएगा, इसलिए आपको अपनी एकाग्रता को बनाए रखना होगा तभी आप सफलता प्राप्त कर पाएंगे।

शैक्षिक राशिफल 2021 के अनुसार विद्यार्थियों के लिए जनवरी और मई के महीने बहुत महत्वपूर्ण रहने वाले हैं। इन महीने में यदि आप अपनी एकाग्रता को भंग होने से बचा पाए तो आपको पढ़ाई में सफलता मिलेगी नहीं तो व्यर्थ के कामों में वक्त बर्बाद होने से पढ़ाई में अनेक प्रकार की बाधाएं उत्पन्न हो जाएंगी। जनवरी-फरवरी, अगस्त और दिसंबर के महीनों में जो विद्यार्थी विदेशी कॉलेजों में दाखिला पाना चाहते थे, उन्हें सफलता मिल सकती है। जो विद्यार्थी उच्च शिक्षा में सफलता पाना चाहते हैं, उन्हें इस साल काफी मेहनत करनी पड़ेगी। अप्रैल तक का समय उनके लिए अच्छा रहेगा और फिर सितंबर से नवंबर के बीच भी उन्हें काफी बेहतर परिणाम प्राप्त होंगे और इस दौरान वे उच्च शिक्षा में सफल रहेंगे

वर्ष 2021 का मकर राशि के लिए विस्तृत फलादेश पढ़ें – मकर राशिफल 2021

कुम्भ राशि का शैक्षिक राशिफल 2021

शैक्षिक राशिफल 2021 शैक्षिक राशिफल 2021 के अनुसार, यह वर्ष शिक्षा के दृष्टिकोण से आपके लिए काफी अनुकूल परिणाम देने वाला साबित होगा। आप को शिक्षा के क्षेत्र में अपनी मेहनत के अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे और आप की गणना विद्वान विद्यार्थियों में होगी। विशेष रूप से अप्रैल के महीने में परीक्षा में अच्छे परिणाम आने की संभावना रहेगी जिससे आप काफी खुश होंगे क्योंकि इस समय में बृहस्पति का गोचर आपकी राशि में होगा।

शैक्षिक राशि फल 2021 के अनुसार यदि आप किसी प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आपको एड़ी चोटी का जोर लगाना पड़ेगा क्योंकि समय उतना अनुकूल नहीं है कि आपका आसानी से काम बन जाये, इसलिए अभी से ही अपनी तैयारी को सही दिशा में शुरू करें। कुंभ राशि के विद्यार्थियों के लिए जनवरी से फरवरी और फिर अप्रैल का महीना तथा जून और सितंबर पढ़ाई को लेकर बहुत अच्छे रहने वाले हैं। यदि आप सेमी टेक्निकल या टेक्निकल विषयों की पढ़ाई कर रहे हैं तो आपको सामान्य परिणाम देखने को मिलेंगे। इसके अलावा सामान्य विषय अथवा इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी, आर्किटेक्चर या मीडिया से संबंधित कोर्स कर रहे विद्यार्थियों को बहुत बेहतर परिणाम प्राप्त होने के योग बन रहे हैं।

वर्ष 2021 का कुम्भ राशि के लिए विस्तृत फलादेश पढ़ें – 2021 कुम्भ राशिफल

सभी समस्याओं के हल के लिए पाएँ: प्रश्न पूछें

मीन राशि का शैक्षिक राशिफल 2021

शैक्षिक राशिफल 2021 वर्ष 2021 मीन राशि के लोगों के लिए शिक्षा के दृष्टिकोण से मिलाजुला असर लेकर आएगा। आपकी कुंडली में पंचम भाव पर शनि की दृष्टि वर्ष पर्यंत बनी रहेगी। इसकी वजह से पढ़ाई में कुछ व्यवधान जरूर आएँगे लेकिन इन सबके बीच शनि आपको मेहनत करके सफलता भी प्रदान करेगा, इसलिए अगर व्यवधान आते हैं तो भी आप हिम्मत ना हारें और आगे बढ़कर अपनी पढ़ाई करना जारी रखें। वर्ष की शुरुआत से अप्रैल तक बृहस्पति की कृपा दृष्टि आप को प्राप्त होती रहेगी, जिसकी वजह से भले कितने ही अवरोध आ जाएँ, आपकी पढ़ाई अच्छे से चलती रहेगी। वर्ष का मध्य परीक्षा के उद्देश्य से अच्छा रहेगा, जब आपको अपनी पढ़ाई के अच्छे परिणामों का समाचार प्राप्त होगा। यह परिणाम आपको बताएंगे कि आपने वास्तव में कितनी मेहनत की है। इसके बाद, 15 सितंबर से 20 नवंबर के बीच और भी अच्छे योग बनेंगे, जब आप पढ़ाई में खूब मेहनत करेंगे और यही मेहनत आपको सफल बनाएगी।

शैक्षिक राशिफल 2021 के अनुसार जो विद्यार्थी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं उनके लिए अप्रैल से मई और फिर अगस्त से सितंबर तक का समय बहुत अनुकूल रहेगा। इस समय में आपके किसी बढ़िया प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छे अंकों के साथ उत्तीर्ण होने के प्रबल योग बनेंगे। यदि आप उच्च शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं तो आपको इस वर्ष सफलता मिल सकती है और आपका किसी बढ़िया कॉलेज में दाखिला हो सकता है। हालांकि यदि आप किसी विदेशी विश्वविद्यालय या कॉलेज में दाखिला प्राप्त करना चाहते हैं तो उसमें अभी आपको थोड़ा इंतजार करना होगा क्योंकि विलंब होने के योग बन रहे हैं। फिर भी अप्रैल से सितंबर के बीच कुछ लोगों को इस मामले में सफलता मिल सकती है।

मीन राशि का 2021 राशिफल विस्तार से पढ़ें –2021 मीन राशिफल

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

Astrological services for accurate answers and better feature

33% off

Dhruv Astro Software - 1 Year

'Dhruv Astro Software' brings you the most advanced astrology software features, delivered from Cloud.

Brihat Horoscope
What will you get in 250+ pages Colored Brihat Horoscope.
Finance
Are money matters a reason for the dark-circles under your eyes?
Ask A Question
Is there any question or problem lingering.
Career / Job
Worried about your career? don't know what is.
AstroSage Year Book
AstroSage Yearbook is a channel to fulfill your dreams and destiny.
Career Counselling
The CogniAstro Career Counselling Report is the most comprehensive report available on this topic.

Astrological remedies to get rid of your problems

Red Coral / Moonga
(3 Carat)

Ward off evil spirits and strengthen Mars.

Gemstones
Buy Genuine Gemstones at Best Prices.
Yantras
Energised Yantras for You.
Rudraksha
Original Rudraksha to Bless Your Way.
Feng Shui
Bring Good Luck to your Place with Feng Shui.
Mala
Praise the Lord with Divine Energies of Mala.
Jadi (Tree Roots)
Keep Your Place Holy with Jadi.

Buy Brihat Horoscope

250+ pages @ Rs. 399/-

Brihat Horoscope

AstroSage on MobileAll Mobile Apps

Buy Gemstones

Best quality gemstones with assurance of AstroSage.com

Buy Yantras

Take advantage of Yantra with assurance of AstroSage.com

Buy Feng Shui

Bring Good Luck to your Place with Feng Shui.from AstroSage.com

Buy Rudraksh

Best quality Rudraksh with assurance of AstroSage.com
Call NowTalk to
Astrologer
Chat NowChat with
Astrologer