आर्थिक राशिफल 2015
कैसा होगा आपका आर्थिक जीवन 2015 में, जानें आर्थिक राशिफल 2015 के साथ। जानें के आप कैसे अपनी आर्थिक स्थिति को और ज़्यादा बेहतर बना सकते हैं। तो अपने जीवन में धन-दौलत और सौभाग्य बढ़ाइए आर्थिक राशिफल 2015 के साथ।

किसी भी इंसान के लिए पैसे का महत्त्व बहुत अधिक है। हमारी सारी ज़रूरतें और सिर्फ पैसे पर निर्भर करती हैं। हम हमेशा अपनी आर्थिक स्थिति को अच्छा बनाने हेतु प्रयासरत रहते हैं। कभी तो हमे अपने प्रयासों का सही परिणाम मिलता है, लेकिन कभी हमारे प्रयास अच्छे परिणाम नहीं दे पाते। क्या कारण है कि हमें मनचाहे परिणाम नहीं मिलते, या कहाँ हमारी कोशिश में कमी रह जाती है? हम अपनी आर्थिक स्थिति को मनचाहे ढंग से बढ़ाने के लिए क्या कर सकते हैं? एस्ट्रोसेज हर स्थिति में आपकी मदद करेगा।
आर्थिक राशिफल में दिए गए उपायों का पालन करें, जल्द ही आप अपने आपको उस स्थिति में पाएंगे जिसके लिए आप बहुत समय से प्रयास कर रहे थे। यह भविष्य में आपकी आर्थिक स्थिति की सटीक जानकारी देगा। इसके साथ यह आपको अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के तरीके भी बताएगा।
आपके लिए निवेश करने की कौनसी सबसे अच्छी जगह है? अधिक से अधिक फ़ायदा पाने के लिए आपको कहाँ और कितना निवेश करना चाहिए? इसके साथ-साथ और भी कई महत्वपूर्ण सुझाव, 2015 में आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर बनाने के लिए। आर्थिक राशिफल 2015 अभी पढ़ें और लाभ लिए तैयार हो जाएँ।
मेष आर्थिक राशिफल 2015
मेष भविष्यफल 2015 बता रहा है कि इस वर्ष आपकी आमदनी में निरंतरता बनी रहेगी। आमदनी के किसी नए श्रोत के मिलने की भी उम्मीद है। किसी व्यापार या व्यवसाय को शुरु करने में खर्चे हो सकते हैं। 2015 मेष राशिफल आपको सचेत करता है कि कहीं से अचानक कोई बड़ा लाभ भी हो सकता है। लेकिन धन स्थान पर शनि की दृष्टि व केतु के बारहवें भाव में होने के कारण ऐसा भी हो सकता है कि इस वर्ष आप कोई बैंक बैलेंस न बना पाएं। हालांकि इसके पीछे कारण यह हो सकते हैं जैसे कि आप कोई सम्पत्ति खरीद सकते हैं या कहीं पूंजी निवेश कर सकते हैं। यानी कुल मिलाकर मेष 2015 राशिफल कहता है कि यह वर्ष आपके आर्थिक मामलों के लिए अनुकूल रहेगा।
मेष राशि से जुड़े अन्य पहलुओं को विस्तार से जानने के लिए देखें - मेष राशिफल 2015
वृषभ आर्थिक राशिफल 2015
वृषभ राशिफल 2015 के हिसाब से सामान्य तौर पर इस वर्ष आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। बचत करने में भी आप सफल रहेंगे। इस वर्ष लाभ दिलाने में छोटे भाई या मित्र सहायक बन सकते हैं। अप्रत्याशित ढंग से भी धन की प्राप्ति हो सकती है। लेकिन यदि आप जुआं, लाटरी आदि के माध्यम से कमाई करते हैं तो इनमें बडा निवेश करने से बचें। साथ ही पैसों की सुरक्षा को लेकर चिंतन करें अन्यथा कुछ धन व्यर्थ में खर्च हो सकता है या खो सकता है। वृषभ भविष्यफल 2015 के अनुसार, साल के दूसरे भाग में कुछ घरेलू सामानों की खरीददारी में भी धन खर्च हो सकता है। घर या वाहन खरीदने में भी खर्चे हो सकते हैं। फ़िर भी आर्थिक मामलों के लिए साल शुभ रहेगा।
वृषभ राशि से जुड़े अन्य पहलुओं को विस्तार से जानने के लिए देखें - वृषभ राशिफल 2015
मिथुन आर्थिक राशिफल 2015
मिथुन राशिफल 2015 की दृष्टि से इस साल आपकी आमदनी में बढोत्तरी सम्भव है। विशेषकर साल का पहला भाग आर्थिक मामलों के लिए काफी अनुकूल है। कोई अप्रत्यासित लाभ भी मिल सकता है। हालांकि आप किसी धार्मिक कार्य में कुछ खर्चे कर सकते हैं अथवा परिवार के सदस्यों तथा अन्य लोगों के हित में भी यह व्यय हो सकते हैं। वहीं, मिथुन भविष्यफल 2015 के मुताबिक़ साल के दूसरे भाग में किसी बड़े निवेश विशेष कर ज़मीन जायदाद में निवेश करने से पहले भली भांति सोच विचार जरूरी होगा।
मिथुन राशि से जुड़े अन्य पहलुओं को विस्तार से जानने के लिए देखें - मिथुन राशिफल 2015
कर्क आर्थिक राशिफल 2015
कर्क भविष्यफल 2015 के मुताबिक़ आर्थिक मामले में इस वर्ष कुछ बेहतर उपलब्धियां आपके हिस्से में आ सकती हैं। कहीं से अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। किसी लाटरी या बीमा के माध्यम से भी धनार्जन होने के योग हैं। इस वर्ष धन संचय करने में भी आप सफल रहेंगे। आप कोई बड़ा फायदा दिलाने वाली डील कर सकते हैं। मेष 2015 राशिफल के नज़रिए से इस साल भूमि भवन आदि ख़रीदने के योग बन रहे हैं। यानी कि यदि आपने मेहनत की है तो यह साल आपको आर्थिक साधन व रूपया पैसा जरूर देगा।
कर्क राशि से जुड़े अन्य पहलुओं को विस्तार से जानने के लिए देखें - कर्क राशिफल 2015
सिंह आर्थिक राशिफल 2015
दूसरे भाव में राहु और शनि की ढैय्या को देखते हुए यही कहना उचित रहेगा कि इस वर्ष आपको आर्थिक मामलों में विशेष सावधानी से काम लेना होगा। कुछ खर्चे तो अचानक आ सकते हैं और आपके आर्थिक बैलेंस को बिगाड़ सकते हैं अत: पहले से इस मामले को जानकर आप अभी से कुछ अतिरिक्त धन संचय कर सकते हैं। हालांकि साल के दूसरे भाग में स्थितियां थोड़ी सी बेहतर होंगी लेकिन सावधानी की जरूरत तो उस समय भी रहेगी। सिंह राशिफल 2015 कहता है कि आपको गुजारे लायक धन मिलता रहेगा लेकिन खर्चों पर नियंत्रण करना जरूरी होगा।
सिंह राशि से जुड़े अन्य पहलुओं को विस्तार से जानने के लिए देखें - सिंह राशिफल 2015
कन्या आर्थिक राशिफल 2015
वर्ष का प्रथम भाग 2015 कन्या राशिफल के दृष्टिकोण से आय के लिए अनुकूल है। यानी कि इस समय आपकी आमदनी में इजाफा हो सकता है। निरंतर हो रही आमदनी के कारण आप बचत करने में भी सफल रहेंगे। यदि आपके पास कोई पुराना कर्ज है तो साल के पहले भाग में उसे चुकाने की कोशिश करें क्योंकि साल के दूसरे भाग में कुछ नए कामों की शुरुआत करने के कारण आपको अपने संचय किए हुए धन को खर्च करना पड़ सकता है। कन्या राशिफल 2015 के अनुसार, यदि आपका या आपके काम का कोई संबंध विदेश से है तो साल के दूसरे भाग में वहां से कमाई हो सकती है।
कन्या राशि से जुड़े अन्य पहलुओं को विस्तार से जानने के लिए देखें - कन्या राशिफल 2015
तुला आर्थिक राशिफल 2015
धन के कारक ग्रह बृहस्पति की दृष्टि साल के पहले भाग में आपके धन स्थान पर है अत: तुला भविष्यफल 2015 के अनुसार धनार्जन होना स्वाभाविक है। लेकिन शनि की दूसरे भाव में स्थिति को देखते हुए ये कहना उचित होगा कि शायद आर्थिक मामलों में निरंतरता न रह पाए। हालांकि बीच-बीच में अचानक धन लाभ होने की संभावना जरूर बन रही है। लेकिन जोखिम उठाने के लिए भी समय ठीक नहीं है। तुला राशिफल 2015 कहता है कि साल के दूसरे भाग में आमदनी में इजाफा होगा लेकिन निवेश के मामलों में सावधानी रखनी होगी।
तुला राशि से जुड़े अन्य पहलुओं को विस्तार से जानने के लिए देखें - तुला राशिफल 2015
वृश्चिक आर्थिक राशिफल 2015
वृश्चिक राशिफल 2015 के अनुसार धन के लिहाज से यह साल अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा। साल की शुरुआत में यदि आपके पैसे कहीं फसे हुए हैं तो थोडे से प्रयास से वो आपको मिल जाएंगे। इस अवधि में की गई यात्राएं आर्थिक समृद्धि में सहायक होंगी। साल के दूसरे भाग में आप अपनी मेहनत के दम पर अच्छा पैसा कमा सकते हैं। लेकिन अगर आपने स्वास्थ को नजरअंदाज करके काम किया तो कुछ पैसे दवाओं पर भी खर्च करने पड़ सकते हैं। वृश्चिक 2015 राशिफल आपको सजग करता है कि किसी स्वजन के बीमार या कर्जदार होने के चलते आपको कुछ खर्चे करने पड़ सकते हैं।
वृश्चिक राशि से जुड़े अन्य पहलुओं को विस्तार से जानने के लिए देखें - वृश्चिक राशिफल 2015
धनु आर्थिक राशिफल 2015
धनु राशिफल 2015 इंगित करता है कि आर्थिक मामलों के लिए इस साल को बहुत अच्छा तो नहीं कहा जा सकता, क्योंकि धन का कारक ग्रह साल के पहले भाग में आठवें भाव में रहेगा। अत: आमदनी में निरंतरता नहीं बन पाएगी। हालांकि अचानक बीच-बीच में धनार्जन होता रहेगा जो आपको आर्थिक विषमता से बचाएगा। साल के दूसरे भाग में आर्थिक स्थिति में कुछ सुधार होगा लेकिन धन स्थान पर शनि की दृष्टि के कारण इस वर्ष आप अधिक संचय नहीं कर पाएंगे। इस वर्ष कहीं भी निवेश करने से पहले भली-भांति चिंतन मंथन जरूरी होगा।
धनु राशि से जुड़े अन्य पहलुओं को विस्तार से जानने के लिए देखें - धनु राशिफल 2015
मकर आर्थिक राशिफल 2015
इस वर्ष आपकी आमदनी के श्रोतों में इजाफा होता नजर आ रहा है। धन स्थान का स्वामी शनि लाभ भाव मे रहेगा अत: लाभ की सम्भावनाएं काफी मजबूत रहेंगीं।आमदनी के किसी नए श्रोत के मिलने की भी उम्मीद है। कहीं से अचानक कोई बडा लाभ भी हो सकता है। वर्ष के पहले भाग में व्यापार-व्यवसाय के माध्यम से अच्छा लाभ मिलने से भी आप अच्छी बचत कर पाएंगे। साल के दूसरे भाग में बृहस्पति के आठवें भाव में चले जाने के कारण आमदनी की गति कुछ हद तक धीमी रह सकती है। इस समय मकर राशिफल 2015 के दृष्टिकोण से निवेश के मामले में सावधानी की जरूरत रहेगी।
मकर राशि से जुड़े अन्य पहलुओं को विस्तार से जानने के लिए देखें - मकर राशिफल 2015
कुम्भ आर्थिक राशिफल 2015
आर्थिक मामलों के लिए यह साल अच्छा प्रतीत हो रहा है। यदि आप निष्ठा के साथ प्रयास करते हैं तो पैसों को लेकर परेशानी नहीं होगी। लेकिन केतु की दूसरे भाव में उपस्थिति को देखते हुए आपको बचत करने में कठिनाई रह सकती है। हालाकि आमदनी की निरन्तरता किसी तरह की परेशानी नहीं होने देगी लेकिन फिर भी बचत की कोशिश तो करनी ही होगी। कुम्भ राशिफल 2015 के दृष्टिकोण से किसी बड़े निवेश में भी सावधानी से काम लेना होगा।
कुम्भ राशि से जुड़े अन्य पहलुओं को विस्तार से जानने के लिए देखें - कुम्भ राशिफल 2015
मीन आर्थिक राशिफल 2015
मीन भविष्यफल 2015 के अनुसार वर्ष के पहले भाग में व्यापार-व्यवसाय के माध्यम से अच्छा लाभ मिलने से भी आप अच्छी बचत कर पाएंगे। आमदनी के श्रोतों में बढोत्तरी होगी आप बचत करने में भी कामयाब रहेंगे। कहीं से अचानक कोई बडा लाभ भी हो सकता है। यात्राओं से जुडी नौकरी करने वालों के लिए भी धनार्जन करने का समय है। साल के दूसरे भाग में यदि आपके पास कोई पुराना कर्ज है तो आप इस वर्ष उससे छुटकारा पा सकते हैं। लेकिन जमीन जायदाद के मामलों में बहुत ही सावधानी से निवेश करें।
मीन राशि से जुड़े अन्य पहलुओं को विस्तार से जानने के लिए देखें - मीन राशिफल 2015
हमें उम्मीद है कि अपना आर्थिक राशिफल 2015 जानने के बाद आपको 2015 में अपनी आर्थिक स्थिति का अंदाज़ा होगया होगा। इसके बाद आप 2015 की एक सटीक योजना बनाने में कामयाब होंगे। आर्थिक राशिफल 2015 में दिए गए सभी उपायों पर अमल करें और अपने जीवन को और भी ज़्यादा खुशहाल बनाइये।
एस्ट्रोसेज आपके खुशहाल 2015 की कामना करता है।
Astrological services for accurate answers and better feature
Astrological remedies to get rid of your problems

AstroSage on MobileAll Mobile Apps
AstroSage TVSubscribe
- Horoscope 2023
- राशिफल 2023
- Calendar 2023
- Holidays 2023
- Chinese Horoscope 2023
- Education Horoscope 2023
- Purnima 2023
- Amavasya 2023
- Shubh Muhurat 2023
- Marriage Muhurat 2023
- Chinese Calendar 2023
- Bank Holidays 2023
- राशि भविष्य 2023 - Rashi Bhavishya 2023 Marathi
- ராசி பலன் 2023 - Rasi Palan 2023 Tamil
- వార్షిక రాశి ఫలాలు 2023 - Rasi Phalalu 2023 Telugu
- રાશિફળ 2023 - Rashifad 2023
- ജാതകം 2023 - Jathakam 2023 Malayalam
- ৰাশিফল 2023 - Rashifal 2023 Assamese
- ରାଶିଫଳ 2023 - Rashiphala 2023 Odia
- রাশিফল 2023 - Rashifol 2023 Bengali
- ವಾರ್ಷಿಕ ರಾಶಿ ಭವಿಷ್ಯ 2023 - Rashi Bhavishya 2023 Kannada