स्वास्थ्य राशिफल 2015
प्रेम राशिफल 2015 घोलेगा प्यार की खुशबु आपके जीवन में। चाहे आप अपने प्यार की तलाश में हैं या पहले से ही अपने प्यार के साथ हैं, यह हर तरीके से आपकी मदद करेगा। तो तैयार हो जाइये अपने चारों तरफ़ प्यार को महसूस करने के लिए।

स्वास्थ्य को ही हमारे सच्चे धन की क्रिया दी गयी है। किसी भी स्थिति का पूरी तरह से आनंद लेने के लिए स्वास्थ्य का अच्छा होना बहुत ज़रूरी है। आपका स्वास्थ्य राशिफल 2015 क्या कहता है आपके बारे में? आप स्वस्थ रहने के क्या उपाए कर सकते हैं? आपके जीवन में कौनसी बीमारी होने की सम्भावना अधिक, तथा किसकी सम्भावना कम है। साल 2015 के लिए पाइए अपने स्वास्थ्य का पूरा ब्यौरा।
आज कल अपनी व्यस्त जीवनशैली में हम अपने स्वास्थ्य को समय नहीं दे पाते हैं। जिसके कारण आज नहीं तो कल हमे ये एहसास होता है कि स्वास्थ्य की तरफ़ ध्यान न देना हमारे हित में नहीं है। स्वास्थ्य राशिफल 2015 आपको बताएगा कि कब स्वास्थ्य की तरफ़ ध्यान देने की ज़्यादा ज़रूरत है, या कब आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। यह आपको ये भी बताएगा कि आप अपने स्वास्थ्य की अच्छी देखभाल कैसे कर सकते हैं।
आप 2015 में अपने आपको स्वस्थ रखने के लिए स्वास्थ्य राशिफल 2015 पर पूरी तरह से भरोसा कर सकते हैं। डॉक्टर की सलाह के साथ-साथ स्वास्थ्य राशिफल 2015 की सलाह भी आपकी बहुत सी मुश्किलें हल कर देगी। तो बिना किसी देरी के अभी पढ़िए अपना स्वास्थ्य राशिफल 2015।
मेष स्वास्थ्य राशिफल 2015
मेष राशिफल 2015 के अनुसार, यह साल आपके स्वास्थ्य के लिए अनुकूल रहेगा। यदि पहले से कोई बीमारी नहीं है तो कोई बड़ी परेशानी नहीं होगी। लेकिन छ्ठे भाव का राहु कभी-कभी कुछ ऊपरी बाधाएँ दे देता है अत:, किसी प्रकार का कष्ट होने पर दवा के साथ-साथ दुआ लेना बिल्कुल न भूलें। 2015 मेष राशिफल आपको अपने मन को एकाग्र करने के लिए समाधि और योग क्रियाओं की सलाह देता हैं। इससे आपमें उत्साह का संचार होगा। समय-समय पर आप जलवायु परिवर्तन करने जा सकते हैं। हालांकि, मेष भविष्यफल 2015 के अनुसार इस वर्ष वाहन चलाते समय सावधानी की जरूरत रहेगी।
मेष राशि से जुड़े अन्य पहलुओं को विस्तार से जानने के लिए देखें - मेष राशिफल 2015
वृषभ स्वास्थ्य राशिफल 2015
प्रथम भाव में शनि की दृष्टि के कारण बीच-बीच में आपका स्वास्थ्य नरम-गरम रह सकता है। 2015 वृषभ राशिफल संकेत दे रहा है कि राहु की पंचम भाव में उपस्थिति से आपको पेट से सम्बंधित परेशानियाँ हो सकती हैं। अत: खान-पान पर संयम व वाहन सावधानी से चलाकर स्वास्थ्य को बेहतर रखें। जहां तक सम्भव हो गैर जरूरी यात्राओं से बचें। घर परिवार में स्वच्छता का भी बेहद ख्याल रखें। इससे राहु के दुष्प्रभाव में कमी आएगी और सब स्वस्थ्य रहेंगे।
वृषभ राशि से जुड़े अन्य पहलुओं को विस्तार से जानने के लिए देखें - वृषभ राशिफल 2015
मिथुन स्वास्थ्य राशिफल 2015
मिथुन राशिफल 2015 इंगित करता है कि यदि आप पिछले दिनों से किसी बीमारी की वजह से परेशान हैं तो उम्मीद है कि छठे भाव में स्थित शनि आपके स्वास्थ्य लाभ में कुछ मददगार हो सकता है। इस साल आपको पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। लेकिन शनि के छठे भाव में होने के कारण कुछ पुरानी पद्धति के उपचारों का सहारा लेना बेहतर रहेगा। यदि दवाओं के साथ प्रार्थना पर भी जोर दिया जाएगा तो पुरानी बीमारिया तो दूर होंगी ही कोई नई बीमारी नहीं होगी।
मिथुन राशि से जुड़े अन्य पहलुओं को विस्तार से जानने के लिए देखें - मिथुन राशिफल 2015
कर्क राशिफल 2015
कर्क 2015 राशिफल की दृष्टि से यह साल स्वास्थ्य के लिहाज से मिश्रित फल देने वाला रह सकता है। हालांकि कोई गंभीर बीमारी होने के योग नहीं हैं अत: आपको अधिक चिंतित होने की आवश्यकता भी नहीं है। लेकिन मौसम जनित बीमारियों से कभी कभार स्वास्थ्य नरम-गरम रह सकता है। कर्क राशिफल 2015 के मुताबिक़ साथ ही पंचम भाव में शनि की उपस्थिति को देखते हुए खान-पान पर संयम रखना होगा अन्यथा उदर विकार से परेशानी हो सकती है। इसके अलावा कभी-कभार कान या बाजुओं में तकलीफ भी हो सकती है।
कर्क राशि से जुड़े अन्य पहलुओं को विस्तार से जानने के लिए देखें - कर्क राशिफल 2015
सिंह राशिफल 2015
सिंह राशिफल 2015 कहता है कि स्वास्थ्य के लिहाज़ से यह वर्ष कम अनुकूल है। ऐसे में संयमित दिनचर्या व जीवनशैली अपना कर आप अपने आपको बेहतर रखने की कोशिश करते रहें। किसी आर्थिक मुद्दे को लेकर या किसी विरोधी के कारण दिमागी तनाव न पालें। खान-पान पर संयम रखें। किसी भी मुद्दे में जरूरत से ज्यादा जिद न करें, चिड़चिड़े न बनें अन्यथा इन सबका आपकी सेहत पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। सिंह 2015 राशिफल कहता हैं कि इस साल वाहन सावधानी से चलाएं और गैर जरूरी यात्राओं से बचें।
सिंह राशि से जुड़े अन्य पहलुओं को विस्तार से जानने के लिए देखें - सिंह राशिफल 2015
कन्या राशिफल 2015
वर्ष 2015 में राहु की प्रथम भाव में उपस्थिति को देखते हुए आपको अपने स्वास्थ्य को लेकर काफी सचेत रहना होगा। नियमित रूप से चिकित्सक के सम्पर्क में रहना होगा। कई बार तो बीमारी न होने के बावजूद भी बीमारी होने का भ्रम भी हो सकता है। ऐसे में दवा के साथ-साथ दुआ लेना बिल्कुल न भूलें। 2015 कन्या राशिफल कहता है कि जो लोग पहले से किसी बीमारी से ग्रस्त नहीं है उन्हें साल के पहले भाग में कोई परेशानी नहीं होगी लेकिन राहु केतु के साथ-साथ बृहस्पति के गोचर के प्रतिकूल होने के कारण साल के दूसरे भाग में कुछ कष्ट सम्भव है। हालांकि संयमित दिनचर्या अपना कर स्वस्थ रहा जा सकता है।
कन्या राशि से जुड़े अन्य पहलुओं को विस्तार से जानने के लिए देखें - कन्या राशिफल 2015
तुला राशिफल 2015
इस साल आपकी राशि के दोनों तरफ पाप ग्रह मौजूद हैं। 2015 तुला राशिफल कह रहा है कि आपके बारहवें भाव में राहु तो दूसरे भाव में शनि स्थित रहेगा। अत: स्वास्थ्य के लिहाज से यह वर्ष कम अनुकूल है। इस वर्ष स्वास्थ्य को लेकर किसी प्रकार की लापरवाही उचित नहीं होगी। मानसिक चिन्ताओं के कारण तकलीफ सम्भव है या किसी रिश्तेदार को लेकर चिंता रह सकती है। हालांकि साल के पहले भाग में बृहस्पति की चतुर्थ भाव में स्थिति के कारण मानसिक शांति रहेगी लेकिन साल के दूसरे भाग में चिंताएं कुछ बढ़ सकती हैं। हालांकि तुला राशिफल 2015 के मुताबिक़ कोई नज़दीकी या प्रिय व्यक्ति मानसिक शांति बनाए रखने में मददगार होगा।
तुला राशि से जुड़े अन्य पहलुओं को विस्तार से जानने के लिए देखें - तुला राशिफल 2015
वृश्चिक राशिफल 2015
शनि के पहले भाव में उपस्थिति के कारण आपको अपने स्वास्थ्य को लेकर सावधानी रखनी होगी। वैसे यदि कोई पुरानी बीमारी नहीं है तो सामान्यत: स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। लेकिन यदि कोई पुरानी बीमारी है तो साल के दूसरे भाग में अपने स्वास्थ्य का विशेष खयाल रखें। वृश्चिक राशिफल 2015 संकेत कर रहा है कि साल के पहले भाग में बृहस्पति की दृष्टि आपकी राशि पर रहेगी, अत: पहले भाग में किसी तरह की परेशानी के योग कम हैं। वृश्चिक 2015 राशिफल आपको सचेत करता है कि शनि के प्रभाव के कारण यदि कोई परेशानी हो रही है तो आयुर्वेद, जड़ी-बूटी और योगाभ्यास आदि से अच्छा लाभ मिलेगा।
वृश्चिक राशि से जुड़े अन्य पहलुओं को विस्तार से जानने के लिए देखें - वृश्चिक राशिफल 2015
धनु राशिफल 2015
साल की शुरुआत स्वास्थ्य के लिहाज से कम ठीक रह सकती है। क्योंकि इस समय आपका राशि स्वामी बृहस्पति आठवें भाव में रहेगा। अत: न केवल स्वास्थ्य का खयाल रखना है बल्कि वाहन आदि भी सावधानी से चलाना है। धनु राशिफल 2015 के हिसाब से सम्भवत: आपको ऐसा लग सकता है कि आपकी शारीरिक ऊर्जा धीरे-धीरे करके कम हो रही है। कुछ पेट की तकलीफें भी परेशान कर सकती हैं, लेकिन खान-पान पर संयम रखकर इसे कुछ हद तक नियंत्रित किया जा सकता है। हालांकि साल का दूसरा भाग अपेक्षाकृत बेहतर रह सकता है लेकिन बेवजह की यात्राओं से बचना ठीक रहेगा।
धनु राशि से जुड़े अन्य पहलुओं को विस्तार से जानने के लिए देखें - धनु राशिफल 2015
मकर राशिफल 2015
वर्ष के प्रथम भाग में बृहस्पति आपके सातवें भाव में रहेगा। अत: बृहस्पति की दॄष्टि लग्न पर होगी। फलस्वरूप स्वास्थ्य के लिहाज़ से वर्ष का प्रथम भाग अनुकूल है। अत: कुछ मौसम जनित बीमारियों को छोड़ दिया जाय तो अन्य किसी विशेष बीमारी होने के योग नहीं हैं। लेकिन मकर राशिफल 2015 आपको सचेत करता है कि वर्ष के दूसरे भाग में किसी काम में मिली असफलता के कारण आई चिंता आपको थका सकती है। खान पान पर भी संयम रखें तो सब ठीक रहेगा। अत: स्वयं को चिंता मुक्त रखें और वाहनादि सावधानी से चलाएं।
मकर राशि से जुड़े अन्य पहलुओं को विस्तार से जानने के लिए देखें - मकर राशिफल 2015
कुम्भ राशिफल 2015
साल की शुरुआत स्वास्थ्य के लिहाज से कुछ कमजोर रह सकती है। सम्भवत: आपको ऐसा लगे कि आपकी शारीरिक ऊर्जा धीरे-धीरे करके कम हो रही है। कुम्भ राशिफल 2015 आपको सचेत करता है कि कुछ पेट की तकलीफें भी परेशान कर सकती हैं, लेकिन खान-पान पर संयम रखकर इसे कुछ हद तक नियंत्रित किया जा सकता है। कुछ बेवजह की यात्राएं और काम का बोझ आपको थका सकता है। लेकिन साल का दूसरा भाग आपके लिए अनुकूलता लिए हुए है। इस समय आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
कुम्भ राशि से जुड़े अन्य पहलुओं को विस्तार से जानने के लिए देखें - कुम्भ राशिफल 2015
मीन राशिफल 2015
मीन राशिफल 2015 आपको सचेत करता है कि इस पूरे वर्ष आपको स्वास्थ्य का खास खयाल रखना होगा, क्योंकि केतु लग्न पर और राहु सप्तम में है। हालांकि वर्ष के प्रथम भाग में बृहस्पति आपके पंचम भाग में रहेगा। अत: बृहस्पति की दॄष्टि लग्न पर होगी। फलस्वरूप स्वास्थ्य के लिहाज़ से वर्ष का प्रथम भाग अनुकूल रहेगा। लेकिन वर्ष के दूसरे भाग में स्वास्थ्य चिंतन करना होगा। अत: स्वयं को चिंता मुक्त रखें और वाहनादि सावधानी से चलाएं। खान पान पर भी संयम रखें तो सब ठीक रहेगा।
मीन राशि से जुड़े अन्य पहलुओं को विस्तार से जानने के लिए देखें - मीन राशिफल 2015
हमें उम्मीद है कि अपना स्वास्थ्य राशिफल 2015 पढ़ने के बाद आपको 2015 में अपने स्वास्थ्य के बारे में एक अनुमान हो गया होगा। 2015 में अपने स्वास्थ्य के लिए समय निकालें और स्वस्थ रहें। आप स्वास्थ्य राशिफल 2015 में दिए सुझाव पूरे साल के दौरान कभी भी पढ़ सकते हैं, यह हमेशा आपकी मदद करेगा। तो स्वास्थ्य राशिफल 2015 में दिए गए सुझावों पर अमल करना ना भूलें और स्वस्थ रहें।
एस्ट्रोसेज आपके स्वस्थ्य और खुशहाल 2015 की कामना करता है!!!
Astrological services for accurate answers and better feature
Astrological remedies to get rid of your problems

AstroSage on MobileAll Mobile Apps
AstroSage TVSubscribe
- Horoscope 2023
- राशिफल 2023
- Calendar 2023
- Holidays 2023
- Chinese Horoscope 2023
- Education Horoscope 2023
- Purnima 2023
- Amavasya 2023
- Shubh Muhurat 2023
- Marriage Muhurat 2023
- Chinese Calendar 2023
- Bank Holidays 2023
- राशि भविष्य 2023 - Rashi Bhavishya 2023 Marathi
- ராசி பலன் 2023 - Rasi Palan 2023 Tamil
- వార్షిక రాశి ఫలాలు 2023 - Rasi Phalalu 2023 Telugu
- રાશિફળ 2023 - Rashifad 2023
- ജാതകം 2023 - Jathakam 2023 Malayalam
- ৰাশিফল 2023 - Rashifal 2023 Assamese
- ରାଶିଫଳ 2023 - Rashiphala 2023 Odia
- রাশিফল 2023 - Rashifol 2023 Bengali
- ವಾರ್ಷಿಕ ರಾಶಿ ಭವಿಷ್ಯ 2023 - Rashi Bhavishya 2023 Kannada