Personalized
Horoscope
  • Talk To Astrologers
  • Brihat Horoscope
  • Personalized Horoscope 2024
  • Live Astrologers
  • Top Followed Astrologers

लाल किताब राशिफल 2015- लाल किताब ज्योतिष 2015- लाल किताब 2015 भविष्यफल

एस्ट्रोसेज.कॉम आपके लिए फ्री लाल किताब राशिफल 2015 लाया है , जिसके माध्यम से आप अपने आने वाले वर्ष को सुखमय और समृद्धशाली बना सकते हैं। यह लाल किताब वर्षफल 2015, हमारे लाल किताब के जाने - माने विशेषज्ञ श्री एम एस कोंडल जी के गहन ज्ञान और विश्लेषण के परिणाम स्वरूप उपलब्ध हो पायी है। लाल किताब वर्षफल 2015 पढ़ें और अपने आने वाले वर्ष को और बेहतर बनायें।

एस्ट्रोसेज द्वारा लायी गयी इस लाल किताब वर्षफल 2015 में आपके जीवन से सम्बंधित लगभग सभी पहलुओं को संक्षेप में समाहित करने का प्रयास किया गया है। सबसे अच्छी बात यह है कि यह बिलकुल मुफ्त है। लाल किताब वर्षफल 2015 के माध्यम से आप आने वाले वर्ष की पूर्व योजनाएं बना सकते हैं और उसके अनुसार कार्य कर सकते हैं। क्या आप जानते हैं कि लाल किताब में विशेष क्या है ? यह एक ऐसी किताब है जिसमे दिए गए उपचार अत्यंत सुलभ और सुगम जिसे कोई भी कर सकता है , साथ ही इन उपचारों से आप केवल अपने आप को ही ठीक नहीं करते हैं , अपितु इससे आपके आस-पास की दूसरी चीजें भी ठीक होती हैं। यह पूरी तरह से वातावरण के अनुकूल है। स्वयं अनुभव करने के लिए लाल किताब भविष्यफल 2015 पढ़ते रहिये। हमारा उद्देश है कि आपका जीवन सुखी और समृद्धशाली बने तथा संसार की हर खुशियां आपको सुलभ हों। तो आइये देखते हैं क्या है आपके लिए इस पूरी तरह से मुफ्त लाल किताब वर्षफल 2015 में -

 Lal Kitab Rashifal 2015 ke liye AstroSage par ab uplabdh hai.

अपनी राशि और लाल किताब पर आधारित कुंडली जानने के लिए यहाँ क्लिक करें - फ्री लाल किताब रिपोर्ट

Click here to read in English

मेष राशि : लाल किताब वर्षफल 2015

Aries Lal Kitab 2015 Horoscope लाल किताब वर्षफल 2015के अनुसार मेष राशि वालों के लिए यह वर्ष बहुत कुछ देने वाला होगा। इस वर्ष बहुत से लोगों के लिए अत्यंत ही रोमांचकारी और खुशियां देने वाला होगा। कार्य की बात करें तो इसमें कुछ परिवर्तन संभव है , परन्तु यह आपके अच्छे के लिए होगा। प्रेम संबंधों में कुछ परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। इस वर्ष एक बात आपको अवश्य करनी चाहिए और वह है भविष्य की योजनाये , यह आप जरूर बनायें। आर्थिक मामलों में आपको अधिक नियंत्रण की आवश्यकता होगी और साथ ही बेहतर प्रबंधन पर भी ध्यान देना होगा। एस्ट्रोसेज लाल किताब वर्षफल 2015 के अनुसार आप इस वर्ष जो भी योजनाएं बनाएंगे वह आपके बेहतरी के लिए ही होगी। अब आइए मेष राशि वालों के लिए लाल किताब पर आधारित उपचार देखते हैं -

  1. 2015 में आपको काली वस्तुओं से बचना चाहिए , विशेष कर काले कपडे बिल्कुल ना पहनें। क्योंकि इस वर्ष यह आपके लिए उपयुक्त नहीं होगा।
  2. चमड़े से बनी हुई कोई भी वास्तु उपहार में ना लें , यह आपको नुकसान पहुंचा सकता है।
  3. परोपकार करना हमेशा बेहतर होता है , परन्तु यह इस वर्ष आपके लिए ठीक नहीं होगा अतः इससे बचें।

वृष राशि : लाल किताब वर्षफल 2015

वृष राशि वालों के लिए यह वर्ष बहुत सी अच्छी ख़बरें लेकर आएगा। आर्थिक मामलों में यह वर्ष अत्यंत प्रभावशाली रहेगा। वैवाहिक जीवन का सुख भी अत्यंत आनंददायक होगा। इसके अलावा जो लोग विवाह करने की सोच रहे हैं उनके लिए भी यह अत्यंत ही उपयुक्त समय है। स्वास्थ्य के मामलों में आपको कुछ परेशानी उठानी पड़ सकती है उससे कर पेट और सीने सम्बन्धी कुछ समस्याओं का सामना कर पड़ सकता है। यदि आपके बच्चे हैं तो उनके स्वास्थ्य को भी आपको बहुत ध्यान देना पड़ सकता है। लाल किताब 2015 के अनुसार आप इस वर्ष गाड़ी खरीद सकते हैं। कुल मिलकर यह वर्ष आपके लिए बहुत ही अच्छा है , इस अच्छे समय का अधिक से अधिक लाभ उठायें। आइये अब वृष राशि के लिए वर्षफल 2015 से सम्बंधित कुछ उपचार देखें -

  1. वर्ष 2015 शाकाहारियों के लिए बहुत ही अच्छा है , लेकिन यदि आप मांसाहारी हैं तो इससे बचें या कम से कम मछली का सेवन ना करें।
  2. यदि आप शाकाहारी हैं तो उड़द की दाल ना खाएं।
  3. सिगरेट अपने पास या ऑफिस /घर में रखना मुसीबत को दावत देने वाला होगा अतः इसे दूर ही रखें।
  4. यदि महिलाओं से सम्बंधित कोई मसला हो तो आमना - सामना करने से बचें

मिथुन राशि : लाल किताब वर्षफल 2015

Mithun Lal Kitab 2015 Horoscopeमिथुन राशि वालों के लिए यह वर्ष उत्तर - चढाव भरा रहने वाला है। कुछ लोगों के लिए यह अत्यंत ही रोमांचक और आनंददायक होगा। इस वर्ष आपकी ऊर्जा इतनी अधिक बढ़ी - चढ़ी रहेगी कि आप अपने को पूरी दुनियां का शहंशाह समझने लगेंगे। इस वर्ष आपका काम आपके लिए सर्वोच्च प्राथमिकता वाला रहेगा। आपको अपने आर्थिक मामलों में अत्यंत ही सावधानी बरतनी चाहिए क्योंकि इस वर्ष आप बहुत अधिक खर्च कर सकते हैं। यदि स्वास्थ्य की बात करें तो आपको थोड़ा व्यायाम करना चाहिए। प्यार के मामलों में कुछ अविश्सनीय पलों से आपका आमना - सामना हो सकता है। यह भी संभव हैं कि विवाहित होते हुए भी आप किसी और की तरफ भी आकर्षित हों। वैसे आप यह बेहतर जानते हैं कि आपके लिए अनिवार्य क्या है अतः अपने जीवन की महत्वपूर्ण चीजों पर कोई जोखिम न उठायें । आइये अब लाल किताब पर आधारित वर्ष 2015 के उपचारों को देखें -

  1. आपकी सोच अस्थिर हो सकती है , बेहतर होगा किसी एक निर्णय पर अडिग रहें।
  2. अपने सेवकों को पकौड़े और दूध की चाय पिलायें।
  3. नेत्र विहीन लोगो की मदद करें और उन्हें भोजन भी दें।
  4. बाथरूम की मरम्मत ना कराएं , विशेष कर शौचालय।

कर्क राशि : लाल किताब वर्षफल 2015

kark Lal Kitab 2015 Horoscope कर्क राशि वालों के लिए इस वर्ष खुशियां मनाने के लिए बहुत से कारण होंगे। इस वर्ष आप अपने को सातवें आसमान पर अनुभव करेंगे।समाज में इस वर्ष आपका आदर-सत्कार खूब बढ़ेगा क्योंकि आपकी सलाह लोगों के लिए अत्यंत ही लाभदायक होगी।आपके आस - पास के लोग आपके कारण बहुत लाभान्वित होंगे। यदि आप विवाह करने की इच्छा रखते हैं तो यह समय आपका है। लाल किताब वर्षफल 2015 के अनुसार यदि आप लम्बे समय से बच्चे के इन्तजार में हैं तो इस वर्ष आपकी यह इच्छा जरूर पूरी होगी। कार्य क्षेत्र में भी सुधर आएगा। इस वर्ष आप विदेश भी जा सकते हैं। यदि आपके बच्चे हैं तो वे पढ़ाई में कुछ कठिनाई महसूस कर सकते हैं। फिर भी समय के साथ सबकुछ अच्छा होगा। यदि आप मांसाहार का सेवन करते हैं तो परेशानियां बढ़ जायेंगी , अतः इससे बचें। आइए देखें लाल किताब के अनुसार आपके लिए क्या हैं उपचार -

  1. जैसा की पहले कहा जा चुका है कि मांसाहार से परहेज करें अन्यथा समस्याओं को आप स्वयं आमंत्रित करेंगे। यदि पूरा नहीं छोड़ सकते तो भी मछली और चिकन बिलकुल ना खाएं।
  2. हरे रंग के कपडे बिलकुल ना पहनें।
  3. मटमैले रंग का जूता पहनना भी हानिकारक होगा।

सिंह राशि : लाल किताब वर्षफल 2015

Simha Lal Kitab 2015 Horoscopeसिंह राशि के जातकों के लिए यह वर्ष थोड़ा तनाव भरा रहेगा। आपके सामने कुछ ऐसी परिस्थितियां आयेंगी जिनके कारण आपको तनाव होगा। उस हर बात को अपने से दूर रखिये जो आपके लिए नकारात्मक हों, चाहे वह कोई वस्तु हो या व्यक्ति या कुछ भी। एक बात आपके लिए अत्यंत ही उत्साह वर्धक है इस वर्ष और वह है आपका प्यार। परन्तु रोमांस के मामले में थोड़ी सावधानी भी बरतें। प्यार के मामले वैसे भी संवेदनशील होते हैं अतः सावधान रहें। अपनी भावनाओं और विचारों पर नियंत्रण रखें। यद्यपि आपके लिए अपने सोच को नियंत्रित रखना संभव नहीं है फिर भी ऐसी चीजों से दुरी बनायें जिनका प्रभाव नकारात्मक हो। आर्थिक मामलों में बहुत सावधानी बरतने की जरुरत रहेगी। आप थोड़ा सुस्ती भी महसूस करेंगे। स्वास्थ्य के मामलों में अत्यंत सावधानी रखें, विशेष कर पानी से होने वाली बिमारियों से। आइये देखें क्या है उपचार आपके लिए -

  1. साफ़ और अच्छे से प्रेस किये हुए कपड़े ही पहनें
  2. झूठ बोलना भी एक कला है लेकिन इस वर्ष इसका प्रयोग ना करें , सत्य के रास्ते पर चलें और जीवन का आनंद उठायें।
  3. कुत्तों को भोजन करायें विशेष कर मीठी ब्रेड और रस्क , इससे आपकी तरक्की होगी

कन्या राशि : लाल किताब वर्षफल 2015

Kanya Lal Kitab 2015 Horoscopeलाल किताब वर्षफल 2015 के अनुसार कन्या राशि के जातकों के लिए यह वर्ष अत्यंत ही सफलता देने वाला होगा। अपने करियर में आप जो कुछ चाहेंगे वो पा सकते हैं। प्यार के मामलों में भी जिसकी इच्छा आप करेंगे वह आपके रास्ते में खड़ा मिलेगा। यह वर्ष आपके जीवन का सबसे अधिक रोमांटिक वर्ष साबित होने वाला है। रिश्ते बहुत ही अच्छे रहेंगे इस वर्ष। आर्थिक मामलों में भी इससे बेहतर कुछ नहीं हो सकता। इन सभी अच्छी चीजों को सहेज कर रखने के लिए आपको थोड़ा सावधान भी रहना होगा। कोई भी ऐसा अयोग्य कार्य ना करें जो आपको इतने अच्छे समय में समस्याओं में डाल दे। एक बात जो आपके लिए समस्या पैदा कर सकती है वह है आपकी खरीददारी की आदत। अधिक खर्च आदत आर्थिक उलझनों में डाल सकती है। लाल किताब वर्षफल 2015 के अनुसार आप अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। सभी अच्छी बातों के अलावा आपके विदेश जाने के भी अच्छे योग हैं। आइये अब देखें लाल किताब वर्षफल 2015 के अनुसार क्या हैं उपचार -

  1. अपने से बड़ों का आदर करना बहुत ही अच्छा होता है और अपनी जिंदगी में और खुशियां लाने के लिए यही आपको करना है।
  2. यदि आपने अपने घर में पुरानी और इस्तेमाल में ना आने वाली वस्तुओं को इकठ्ठा कर रखा है तो तुरंत उन्हें अपने घर से हटा दीजिये।
  3. मकड़ी के जाले आपके आस - पास कहीं भी नहीं होने चाहिए , चाहे वो आपका घर हो या ऑफिस

तुला राशि : लाल किताब वर्षफल 2015

Tula Lal Kitab 2015 Horoscopeतुला राशि वालों के लिए लाल किताब वर्षफल 2015 कहता है कि आपके लिए यह वर्ष और भी अच्छा हो सकता है यदि आप योजना बद्ध तरीके से चलें। जीवन सबकुछ महत्वपूर्ण है :प्यार , परिवार , कार्य , करियर , रिश्ते , शिक्षा अर्थात सबकुछ, लेकिन वे ही लोग अपने जीवन में सबकुछ पते हैं जो संतुलित चलते हैं। लाल किताब वर्षफल 2015 की यह सलाह है कि इस बात को आप हमेशा ध्यान में रखें। प्यार का मामला बहुत ही संवेदनशील लग रहा है अतः बहुत सावधानी बरतें। यदि आप एक बिजनेसमैन हैं तो आप कुछ नया प्रारम्भ कर सकते हैं। आपमें से कुछ लोग नए घर का निर्माण कर सकते हैं। यदि आप अपने काम में और केंद्रित और सुनियोजित तरीके से चलें तो निश्चय जी आप आकाश की उचाईयों को प्राप्त करेंगे। इस वर्ष आपकी आय भी खूब होगी , परन्तु यदि कुछ बचायेंगे तो और भी बेहतर होगा। आइये अब आप के लिए उपायों की चर्चा करते हैं -

  1. 2015 में यदि आप धार्मिक और आध्यात्मिक चीजों के बजाय सांसारिक बातों पर अधिक ध्यान केंद्रित करेंगे तो ज्यादे बेहतर होगा।
  2. अपने जूते और वाहन का ध्यान कीमती गहनों से भी अधिक करें।
  3. यदि आप मीठा खाने के शौक़ीन हैं तो आपके लिए अच्छी खबर नहीं है , आपको अपने इस आदत को छोड़ना होगा।
  4. शनिवार को मंदिर में सरसों का तेल दान करें और सप्ताह में कम से कम दो बार मंदिर जाएँ।

वृश्चिक राशि : लाल किताब वर्षफल 2015

Vrischik Lal Kitab 2015 Horoscopeवृश्चिक राशि वालों के लिए यह वर्ष रिश्तों में परेशानियां पैदा करने वाला होगा। इस वर्ष आपके अपने जीवनसाथी के साथ मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं। बेहतर होगा आप अपने जीवन साथी के साथ बैठ कर अपनी समस्याओं को सुलझाएं। संभव है आप बहुत अधिक भावनात्मक हो जाएं इस वर्ष। आपके मान - सम्मान को भी ठेस पहुँच सकता है। यदि स्वास्थ्य की बात करें तो आपको बहुत अधिक सावधानी बरतने की जरुरत पड़ेगी। घर - गृहस्थी के कार्यों में भी आपको बहुत अधिक ध्यान देना पड़ेगा। आध्यात्म की तरफ आपका रुझान होने से आपके सोचने - समझने का नजरिया बदल जायेगा।कुल मिलाकर वर्ष 2015 आपके लिए बहुत अधिक चुनौतियाँ लेकर आएगा जिससे आपको अपनी प्रतिभा और क्षमता दिखने का खूब मौका मिलेगा , तो ऐसे सुनहरे अवसर को आप अपने हाथ से ना जाने दें। आइये अब देखे क्या है उपचार आप के लिए -

  1. काले रंग से परहेज करें और हल्के तथा सफ़ेद रंग का अधिक प्रयोग करें।
  2. उपहार लेना नुकसान दे सकता है , अतः इस वर्ष उपहार ना स्वीकार करें।
  3. यदि आपको धूम्रपान की आदत है तो कम से कम इसे घर पर ना करें।
  4. धन , विपरीत सेक्स तथा जमीन सम्बन्धी मामलों से अपने को दूर रखें।

धनु राशि : लाल किताब वर्षफल 2015

Dhanu Lal Kitab 2015 Horoscopeफ्लर्ट और रोमांस करने के लिए मजेदार वर्ष है यह। हाँ वास्तव में यह बहुत ही सुनहरा वर्ष है यदि आप प्यार के मामले में अधूरे थे तो। इस वर्ष सबकुछ बदलने वाला है , बस अपने ऊपर विश्वास रखिये। यदि आप पहले से ही किसी के साथ रिलेशन में हैं और आप यह रिश्ता मधुर नहीं है तो एक दूसरे को समझने का मौका दीजिये और अपनी समझ को और बढाइये, क्योंकि प्यार से सबकुछ बेहतर हो सकता है। यदि आप कही कार्य करते हैं तो उसे सावधानी से करें। यदि आप कुछ नया करने की सोच रहे हैं तो यह समय सबसे उपयुक्त है। यह वर्ष नयी चुनौतियों को लेने के लिए सबसे अधिक उपयुक्त है। सब मिलकर देखा जाये तो यह वर्ष आपके लिए आर्थिक मामलों में कुछ परेशानियां पैदा करने वाला हो सकता है परन्तु स्वास्थ्य के मामले यह वर्ष बहुत अच्छा है। आइये देखें कैसे बनायें इस वर्ष को बेहतर -

  1. काले कपडे ना पहने।
  2. यदि आप शराब पीते हैं तो उससे जितना संभव हो बचें।
  3. इस वर्ष संभव हो तो माइक्रोवेव या हॉट प्लेट ना खरीदें।

मकर राशि : लाल किताब वर्षफल 2015

Makar Lal Kitab 2015 Horoscopeमकर राशि वालों के लिए इस वर्ष विप्रति लिंग वाले बहुत अधिक लाभ देने वाले साबित होंगे और आप उनके साथ बहुत अच्छा वक्त बिताएंगे। इस वर्ष आपको सफल होने के बहुत से अवसर मिलेंगे , बस आपके अंदर उन्हें पाने का भरोसा होना चाहिए। काम के सिलसिले आपको अपने घर से दूर रहना पड़ सकता है। आपके घर में इस वर्ष किसी नए सदस्य के आने का संकेत मिल रहा है , हो सकता है कोई बच्चा जन्म ले इस वर्ष। और इस नए सदस्य से आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचरण होगा। यदि आप अविवाहित है और जीवन साथी की तलाश में हैं तो यह वर्ष अच्छा अवसर लेकर आया है आपके लिए। आप अपने जीवन में आने वाली संगिनी से मिलेंगे और उससे विवाह भी करेंगे। आइये देखें क्या हैं उपचार आपके लिए जो बना सकता है आपके जीवन को और बेहतर।

  1. केशर डालकर रोज दूध पियें।
  2. सूर्यास्त के बाद सफ़ेद खाने या पीने की वस्तुओं का प्रयोग ना करें।
  3. सोना पहनना आपके लिए बहुत लाभकारी होगा।
  4. चीटियों को गेंहू और चावल का आटा गुड़ में मिलकर खिलाएं।

कुम्भ राशि : लाल किताब वर्षफल 2015

Kumbha Lal Kitab 2015 Horoscopeकुछ कठिन परिस्थितियों के उत्पन्न होने के कारण आपको बहुत कठिन परिश्रम करना होगा , यदि आप ऐसा नहीं करते हैं तो हानि होने की सम्भावना बहुत अधिक रहेगी। इस वर्ष कुछ बड़े बदलवाव का संकेत ग्रह दे रहे हैं जो आप में से कुछ लोगो के लिए बहुत रोमांचित और उत्साहित करने वाले होंगे। आप में से कुछ लोगो के लिए कार्यस्थल पर कुछ कठिन चुनौतियाँ भी आ सकती हैं। सभी कठिन परिस्थितियों का सामना करने के लिए आपको वास्तव बहुत धैर्य रखना होगा और शांत रहना होगा। इस समय किसी भी प्रकार का निवेश करना उचित नहीं होगा अतः इससे बचें। साथ ही यदि आप कुछ बड़ा और नया काम प्रारम्भ करना चाहते हैं तो उससे भी बचें। प्यार के मामले भी थोड़ा उतार - चढाव रहेगा। कुछ अप्रत्याशित घटनाएँ आपको अचंभित और विचलित कर सकती हैं। आइये बात करें उपचारों की , जिससे आपका रास्ता आसान हो सके -

  1. किसी को अधिक राशि का उधार ना दें।
  2. कोई बड़ा निवेश ना करें।
  3. हरे रंग से परहेज करें।
  4. घर में यदि आपने पौधे लगाएं हैं यह सुनिश्चित करें कि उनके पत्ते बड़े ना हों।
  5. उपहार स्वरूप घड़ी ना लें।
  6. चांदी पहने।
  7. पानी और दूध पीने के लिए चांदी के गिलास का प्रयोग करें।
  8. नीला और ग्रे रंग से परहेज करें।
  9. किसी बड़ी समस्या से बचना चाहते हैं तो पूरे वर्ष मांसाहार से दूर रहें।

मीन राशि : लाल किताब वर्षफल 2015

Meen Lal Kitab 2015 Horoscopeमीन राशि वालों के लिए यह वर्ष मिश्रित प्रभाव देने वाला होगा , जीवन के हर रंग देखने को मिलेंगे इस वर्ष आपको। जीवन में सुख और शांति बनी रहे इसके लिए आपको बहुत ही संतुलित रहना होगा। यदि आप पहले से ही सुनियोजित तरीके से चलेंगे तो जीवन बहुत ही सुगम रहेगा। इस वर्ष आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। आर्थिक मामलों में यह वर्ष सामान्य और औसत रहने वाला है परन्तु यदि आप और बेहतर बनाना चाहते हैं तो अपने प्रयासों को और अधिक बढ़ाना पड़ेगा। जीवन में इस वर्ष कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। दूसरे लोगों की दखलंदाजी से आपके व्यक्तिगत रिश्तों में परेशानियां पैदा हो सकती हैं। आपस में कुछ गलतफहमियां पैदा हो सकती हैं। इसलिए आप बहुत अधिक सतर्क रहें। यदि क्षेत्र की बात करें तो इस वर्ष बहुत कम अवसर ही मिल पायेंगे। तो पहले से ही तैयार रहें और निचे दिए हुए सुझाओं को अमल में लाएं जिससे जीवन की राह थोड़ी आसान हो सके -

  1. अपने कर्मचारियों या सहकर्मियों से किसी प्रकार के वाद - विवाद में ना पड़ें।
  2. यदि आप किसी को निष्कासित करेंगे तो वह आपके लिए परेशानियां उत्पन्न करेगा।
  3. विद्युत उपकरणों का प्रयोग उचित तरीके से करें और उन्हें सही स्थान पर ही रखें।
  4. बहते पानी में सुख नारियल वर्ष में एक बार बहाएं।
  5. जरुरतमंद लोगों को खीर खिलाएं।

एम एस कोंडल

2015 Articles

Astrological services for accurate answers and better feature

33% off

Dhruv Astro Software - 1 Year

'Dhruv Astro Software' brings you the most advanced astrology software features, delivered from Cloud.

Brihat Horoscope
What will you get in 250+ pages Colored Brihat Horoscope.
Finance
Are money matters a reason for the dark-circles under your eyes?
Ask A Question
Is there any question or problem lingering.
Career / Job
Worried about your career? don't know what is.
AstroSage Year Book
AstroSage Yearbook is a channel to fulfill your dreams and destiny.
Career Counselling
The CogniAstro Career Counselling Report is the most comprehensive report available on this topic.

Astrological remedies to get rid of your problems

Red Coral / Moonga
(3 Carat)

Ward off evil spirits and strengthen Mars.

Gemstones
Buy Genuine Gemstones at Best Prices.
Yantras
Energised Yantras for You.
Rudraksha
Original Rudraksha to Bless Your Way.
Feng Shui
Bring Good Luck to your Place with Feng Shui.
Mala
Praise the Lord with Divine Energies of Mala.
Jadi (Tree Roots)
Keep Your Place Holy with Jadi.

Buy Brihat Horoscope

250+ pages @ Rs. 599/-

Brihat Horoscope

AstroSage on MobileAll Mobile Apps

AstroSage TVSubscribe

Buy Gemstones

Best quality gemstones with assurance of AstroSage.com

Buy Yantras

Take advantage of Yantra with assurance of AstroSage.com

Buy Feng Shui

Bring Good Luck to your Place with Feng Shui.from AstroSage.com

Buy Rudraksh

Best quality Rudraksh with assurance of AstroSage.com

Reports

Live Astrologers