वृश्चिक 2013 राशिफल (चंद्र राशिफल)
Hindi Rashifal Vrishchika Rashi 2013 (Moon Sign)
आप देखने में आकर्षक और सशक्त व्यक्तित्त्व के हैं। आप उदार स्वभाव के होने के साथ-साथ कुछ व्यंग्यात्मक और आवेगी भी हो सकते हैं। आप अकसर क्रूर भी हो सकते हैं आपको अपने विश्वास भाव में वृ्द्धि करने का प्रयास करते है। आप अत्यधिक चंचल प्रवृति के व्यक्ति हैं और इस कारण आप प्यार में उत्साहित रहते हैं। आप ललित कला और नृत्य में कुशल हैं। आप एक अच्छे वक्ता और लेखक हो सकते हैं। स्वतन्त्र रुप से कार्य करने की चाह होने के कारण आप अपने कार्यो में दूसरों का हस्तक्षेप पसन्द नहीं करते है। आप परम्पराओं में कम विश्वास रखते हैं।
परिवार: पारिवारिक मामलों में यह साल मिलेजुले परिणाम देने वाला रहेगा। वर्ष के प्रथम पक्ष में परिवार का वातावरण भी सौमनस्यपूर्ण रहेगा। परिवार के लोगों की इच्छाओं और आकांक्षाओं की पूर्ति होगी। परिवार के सभी लोग आपका सम्मान और आदर करेंगे। लेकिन शनि और राहू का गोचर अनुकूल न होने के कारण वर्ष के दूसरे भाग में परिवार के किसी सदस्य की बीमारी की वजह से आप चिंतित रह सकते हैं। और परिवार के कुछ सदस्यों का वर्ताव भी आपके प्रति रूखा या असहयोगात्मक रह सकता है। इन सबमे बावजूद परिवार में कोई मांगलिक कार्य हो सकता है।
स्वास्थ्य: साल के शुरुआत में आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। यदि किसी कारण से स्वास्थ्य ढीला होता हुआ नज़र आएगा तो शीघ्र ही आप उस पर नियंत्रण पा लेंगे। लेकिन शनि और राहू का गोचर अनुकूल न होने के कारण धीरे-धीरे आप अपनी शारीरिक ऊर्जा को कम होता हुआ अनुभव करेंगे। कुछ बेकार के कामों में खुद को उलझा कर आप स्वयं को थका लेंगें। अत: इससे बचने का प्रयास करें। कुछ बेवजह की यात्राएं करने से भी आपके स्वास्थ्य पर बुरा असर पड सकता है। परिवार के कुछ लोगों का स्वास्थ्य भी प्रतिकूल रह सकता है।
प्रेम: प्रेम प्रसंगों के लिए वर्ष का पहला भाग बडी अनुकूलता लिए हुए है। जिनकी उम्र विवाह की हो चुकी है, उनका विवाह होने के योग प्रबल हैं। सगाई अथव प्रेम में प्रगाढता के लिए भी समय काफी अनुकूल है। शादीशुदा लोगों के लिए भी समय उत्तम फलदायी है। आप जीवन साथी के साथे आनंद मनाएंगे। साथ ही अपने प्रेम पात्र के साथ कही घूमने फिरने की भी योजना बन सकती है। आपकी इच्छाओं और आकांक्षाओं की पूर्ति होगी। लेकिन वर्ष के दूसरे भाग में आपको प्रेम प्रसंगों के मामले में सावधानी से काम लेने की जरूरत है अन्यथा बदनामी का भय उत्पन्न होगा।
कार्यक्षेत्र: वर्ष के प्रथम भाग में बृहस्पति का गोचर अनुकूल है। साथ की केतू भी अनुकूलता लिए हुए है। इस कारण से साल के पहले हिस्से में व्यापार या नौकरी इत्यादि के विकासशील होने की अच्छी संभावनाएं रहेंगी। आप बहु प्रतीक्षित व्यवसायिक यात्रा करेंगे। अनुभवी लोगों से सम्पर्क बढेंगे। अगर नौकरी पेशा हैं तो नौकरी की हालतों में सुधार होगा। व्यापार के विस्तृत होने की संभावना है। इस दौरान हर क्षेत्र से आपको सम्मान मिलेगा। वर्ष के दूसरे भाग में निवास स्थान या नौकरी का परिवर्तन संभावित है। प्रतिद्वंदी आपकी प्रतिष्ठा पर आंच लाने की कोशिश करेंगे।
धन: धन के लिहाज से यह साल मिलेजुले परिणाम देने वाला रहेगा लेकिन पैसों को लेकर आपको अधिक परेशानी नहीं उठानी पडेगी। यदि आपके पैसे कहीं फसे हुए हैं तो थोडे से प्रयास से वो आपको मिल जाएंगे। इस वर्ष पैसों को लेकर की गई यात्राओं से लाभ मिलेगा। लेकिन अपने के बीमार या कर्जदार होने के चलते आपको खर्चे भी करने पडेंगे। कही घूमने फिरने की योजना पर अमल के चलते भी धन खर्च हो सकता है। हांलाकि ससुराल पक्ष से आपको कुछ आर्थिक सहयोग मिल सकता है। इन सबके बावजूद खर्चे कमाई से अधिक रह सकते हैं।
विद्या: विद्यार्थियों के लिए यह वर्ष अनुकूलता लिए हुए है। यदि आप दर्शन व साहित्य के विद्यार्थी हैं तो आपको विशेष सफलता मिल सकती है। यदि आप दूर देश में जाकर शिक्षा लेना चाह रहे हैं तो उसके लिए भी समय अनुकूल है। किसी नए विषय में भी आपकी रुचि बढ सकती है। घर परिवार के लोग यथाशक्ति आपका सहयोग करेंगे। यदि आप किसी प्रतियोगी परीक्षा में भाग ले रहे हैं तो वर्ष का प्रथम भाग इसके लिए अनुकूल है। लेकिन वर्ष के दूसरे भाग में आपको किसी भी तरह की लापरवाही बरतना ठीक नहीं रहेगा। अन्यथा आपका अध्ययन प्रभावित हो सकता है।
उपाय:
- किसी काले कपड़े में बारह बादाम बांधकर उसे किसी लोहे के बर्तन में भरकर किसी अंधेरे कमरे में रखें।
- बाएं हाथ की उंगली में सोने की अंगूठी पहनें।
- भगवान शिव की पूजा करें।
- हनुमान चलीसा का पाठ करें।
- मंगल मंत्र "ॐ क्रां क्रीं क्रौं स: भौमाय नम:" का जप करें।
|
2013 का यह राशिफल चन्द्र राशि (Moon Sign) आधारित है और वैदिक ज्योतिष के सिद्धान्तों के आधार पर तैयार किया गया है। यदि आपको अपनी चन्द्र राशि का पता नहीं है तो Find your Moon Sign क्लिक करके अपनी चन्द्र राशि ज्ञात कर सकते हैं। 2013 Rashifal in Hindi is based on your moon sign and prepared according to ancient principles of Indian Vedic Astrology. If you do not know your Moon Sign, please click Find your Moon Sign to find out it free. it free. |
» अपनी राशि चुनिए
Astrological services for accurate answers and better feature
Astrological remedies to get rid of your problems
AstroSage on MobileAll Mobile Apps
AstroSage TVSubscribe
- Horoscope 2026
- राशिफल 2026
- Calendar 2026
- Holidays 2026
- Shubh Muhurat 2026
- Saturn Transit 2026
- Ketu Transit 2026
- Jupiter Transit In Cancer
- Education Horoscope 2026
- Rahu Transit 2026
- ராசி பலன் 2026
- राशि भविष्य 2026
- રાશિફળ 2026
- রাশিফল 2026 (Rashifol 2026)
- ರಾಶಿಭವಿಷ್ಯ 2026
- రాశిఫలాలు 2026
- രാശിഫലം 2026
- Astrology 2026






