कर्क राशिफल 2015 - कर्क भविष्यफल 2015 - कर्क 2015 राशिफल
कर्क राशिफल 2015 लाया है आपके कार्य-क्षेत्र, शिक्षा, स्वास्थ्य, और आर्थिक स्थिति से जुड़ी ढेर सारी जानकारियाँ। कर्क जातकों को 2015 का यह वार्षिक राशिफल हर स्थिति से अवगत कराएगा। तो आइए जानें पं.हनुमान मिश्रा जी द्वारा 2015 में होने वाली घटनाएँ और साथ ही समस्याओं के उपाय और अपने आने वाले वर्ष को संवारें...
कर्क राशिफल 2015 के अनुसार इस साल शनि आपके पांचवें भाव में , राहु तीसरे भाव में तथा केतु नवमें भाव में रहेगा। रही बात देवगुरु बृहस्पति की तो वह साल के पहले भाग में आपकी राशि यानि की पहले भाव में रहेगा जबकि साल के दूसरे भाग में आपके धन स्थान में रहेगा। इन ग्रहों का आप पर क्या प्रभाव पड़ने वाला है, आइए जानते हैं।
Click here to read Cancer Horoscope 2015 in English

कर्क राशिफल 2015 : पारिवारिक भविष्यफल
यह वर्ष पारिवारिक मामलों के लिए शुभता लिए हुए है। कर्क राशिफल 2015 संकेत कर रहा है कि देवगुरु बृहस्पति के प्रभाव के कारण न केवल पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा, बल्कि घर परिवार में किसी शुभ कृत्य का आयोजन हो सकता है। लेकिन राहु की तीसरे भाव में स्थिति को देखते हुए आपको अपने भाइयों और मित्रों से अच्छे सम्बंध बनाने होंगे। यदि आपके थोड़ा सा विनम्र होने से संबंध बेहतर होते हैं तो विनम्र बनें। इस वर्ष संतान के साथ भी कुछ मनमुटाव हो सकता है। यानि आपने थोड़ी विनम्रता और थोड़ी समझदारी से काम लिया तो कर्क भविष्यफल 2015 के अनुसार इस वर्ष पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा।
कर्क राशिफल 2015 : स्वास्थ्य भविष्यफल
कर्क 2015 राशिफल की दृष्टि से यह साल स्वास्थ्य के लिहाज से मिश्रित फल देने वाला रह सकता है। हालांकि कोई गंभीर बीमारी होने के योग नहीं हैं अत: आपको अधिक चिंतित होने की आवश्यकता भी नहीं है। लेकिन मौसम जनित बीमारियों से कभी कभार स्वास्थ्य नरम-गरम रह सकता है। कर्क राशिफल 2015 के मुताबिक़ साथ ही पंचम भाव में शनि की उपस्थिति को देखते हुए खान-पान पर संयम रखना होगा अन्यथा उदर विकार से परेशानी हो सकती है। इसके अलावा कभी-कभार कान या बाजुओं में तकलीफ भी हो सकती है।
कर्क राशिफल 2015 : प्रेम व वैवाहिक भविष्यफल
कर्क राशिफल 2015 इंगित करता है कि प्रेम प्रसंगों के लिए यह वर्ष अनुकूल रहेगा। जिनकी उम्र विवाह की हो चली है उनकी सगाई हो सकती है। साथ ही विवाह होने के भी योग प्रबल हो रहे हैं। प्रेम में और अधिक प्रगाढ़ता आएगी। हालांकि शनि के पंचम भाव में होने के कारण बीच-बीच में छोटे-मोटे मौखिक विवाद हो सकते हैं। आपको चाहिए कि प्रेम प्रसंग या निजी जीवन में उपजे छोटे विवाद को बड़ा न बनाएं। यानी यदि आप इनसे बच पाए तो यह वर्ष प्रेम प्रसंगों के लिहाज़ से शुभ रहेगा। कर्क भविष्यफल 2015 संकेत करता है कि विवाहित लोगों को संतान का प्रेम और सुख नसीब होगा।
कर्क राशिफल 2015 : कार्यक्षेत्र भविष्यफल
कार्यक्षेत्र के लिए यह वर्ष अच्छा रहेगा। व्यापार-व्यवसाय से जुड़े लोग इस साल कुछ विशेष करने के मूड में रहेंगे लेकिन नौकरी पेशा अपनी उपलब्धियों से कुछ असंतुष्ट रह सकते हैं क्योंकि उनको मेहनत के अनुरूप परिणाम कम मिलेगा। धैर्य के साथ काम करते रहें, लेकिन अधिक परेशानी होने की स्थिति में विवाद के स्थान पर स्थान-परिवर्तन के बारे में चिंतन करें। यदि आप ऐसा कर पाते हैं तो आप अपने अच्छे कर्मों के कारण कामों में सफल रहेंगे। कर्क राशिफल 2015 के अनुसार इस वर्ष कुछ कुछ सफल व्यवसायिक यात्राएं भी होंगी।
कर्क राशिफल 2015 :आर्थिक भविष्यफल
कर्क भविष्यफल 2015 के मुताबिक़ आर्थिक मामले में इस वर्ष कुछ बेहतर उपलब्धियां आपके हिस्से में आ सकती हैं। कहीं से अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। किसी लाटरी या बीमा के माध्यम से भी धनार्जन होने के योग हैं। इस वर्ष धन संचय करने में भी आप सफल रहेंगे। आप कोई बड़ा फायदा दिलाने वाली डील कर सकते हैं। कर्क 2015 राशिफल के नज़रिए से इस साल भूमि भवन आदि ख़रीदने के योग बन रहे हैं। यानी कि यदि आपने मेहनत की है तो यह साल आपको आर्थिक साधन व रूपया पैसा जरूर देगा।
कर्क राशिफल 2015 :शैक्षिक भविष्यफल
कर्क राशिफल 2015 के अनुसार विद्यार्थियों के लिए यह वर्ष उत्तम फल देने वाला रहेगा। यदि आप विद्यार्थी हैं तो आपका दिमाग पूरी तरह चैतन्य और अनुकूल रहेगा। फलस्वरूप अध्ययन में आपकी गहरी रुचि रहेगी। यदि आप बैंकिग, मैनेजमेंट या व्यवस्थापन जैसे पाठ्यक्रम से जुडना चाह रहे हैं या उस क्षेत्र से जुडे हैं तो भी आपको उत्तम फलों की प्राप्ति होगी। यदि आप किसी प्रतियोगी परीक्षा या प्रतिस्पर्धा में भाग लेना चाह रहे हैं तो उसके लिहाज़ से भी समय अनुकूल है।
कर्क 2015 राशिफल:उपाय
- बादाम का एक हिस्सा मंदिर में बाटें और दूसरा हिस्सा लाकर घर में रख दें।
- बड़ों का सम्मान करें, विशेषकर ससुर से सम्बंध न बिगाड़े।
आशा करते हैं कि कर्क राशिफल 2015 आपको इस वर्ष होने वाली सभी समस्याओं से छुटकारा पाने में मदद करेगा और आपके आने वाले कल को बेहतर बनाने में योगदान देगा।
नोट - अगर आपको अपना जन्म समय पता है तो अपना 2015 वर्षफल भी मुफ्त देख सकते हैं।
Astrological services for accurate answers and better feature
Astrological remedies to get rid of your problems

AstroSage on MobileAll Mobile Apps
AstroSage TVSubscribe
- Venus Nakshatra Transit Aug 2025: 3 Zodiacs Destined For Luck & Prosperity!
- Janmashtami 2025: Read & Check Out Date, Auspicious Yoga & More!
- Sun Transit Aug 2025: Golden Luck For Natives Of 3 Lucky Zodiac Signs!
- From Moon to Mars Mahadasha: India’s Astrological Shift in 2025
- Vish Yoga Explained: When Trail Of Free Thinking Is Held Captive!
- Kajari Teej 2025: Check Out The Remedies, Puja Vidhi, & More!
- Weekly Horoscope From 11 August To 17 August, 2025
- Mercury Direct In Cancer: These Zodiac Signs Have To Be Careful
- Bhadrapada Month 2025: Fasts & Festivals, Tailored Remedies & More!
- Numerology Weekly Horoscope: 10 August, 2025 To 16 August, 2025
- जन्माष्टमी 2025 पर बना दुर्लभ संयोग, इन राशियों पर बरसेगी श्रीकृष्ण की विशेष कृपा!
- अगस्त में इस दिन बन रहा है विष योग, ये राशि वाले रहें सावधान!
- कजरी तीज 2025 पर करें ये विशेष उपाय, मिलेगा अखंड सौभाग्य का वरदान
- अगस्त के इस सप्ताह मचेगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, देखें व्रत-त्योहारों की संपूर्ण जानकारी!
- बुध कर्क राशि में मार्गी: इन राशियों को रहना होगा सावधान, तुरंत कर लें ये उपाय
- भाद्रपद माह 2025: त्योहारों के बीच खुलेंगे भाग्य के द्वार, जानें किस राशि के जातक का चमकेगा भाग्य!
- अंक ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल: 10 से 16 अगस्त, 2025
- टैरो साप्ताहिक राशिफल (10 अगस्त से 16 अगस्त, 2025): इस सप्ताह इन राशि वालों की चमकेगी किस्मत!
- कब है रक्षाबंधन 2025? क्या पड़ेगा भद्रा का साया? जानिए राखी बांधने का सही समय
- बुध का कर्क राशि में उदय: ये 4 राशियां होंगी फायदे में, मिलेगा भाग्य का साथ
- Horoscope 2025
- Rashifal 2025
- Calendar 2025
- Chinese Horoscope 2025
- Saturn Transit 2025
- Jupiter Transit 2025
- Rahu Transit 2025
- Ketu Transit 2025
- Ascendant Horoscope 2025
- Lal Kitab 2025
- Shubh Muhurat 2025
- Hindu Holidays 2025
- Public Holidays 2025
- ராசி பலன் 2025
- రాశిఫలాలు 2025
- ರಾಶಿಭವಿಷ್ಯ 2025
- ਰਾਸ਼ੀਫਲ 2025
- ରାଶିଫଳ 2025
- രാശിഫലം 2025
- રાશિફળ 2025
- రాశిఫలాలు 2025
- রাশিফল 2025 (Rashifol 2025)
- Astrology 2025