अस्त शुक्र का कर्क में गोचर (अगस्त 10 - अगस्त 22, 2015)
अगस्त 10, 2015 को अस्त शुक्र करेगा कर्क राशि में गोचर और यह अगस्त 22, 2015 तक यहीं रहेगा। शुक्र का यह गोचर डालेगा आपकी राशि पर कुछ गहरे प्रभाव। पर कैसे होंगे यह प्रभाव? आइये जानते हैं हमारे ज्योतिषी “आचार्य रमन” द्वारा लिखे गए इस लेख को पढ़कर।

इस वर्ष शुक्र बहुत भाँती से भ्रमण कर रहा है। वह वक्री भी होगा, अस्त भी और काफी लम्बे समय तक वक्री भी रहेगा। शुक्र विलासिता, यौन अंगों, सौंदर्य, शराब, नशा, भोगवादिता आदि पर अधिपत्य रखता है और इस काल में जिसे हम कलयुग कहते हैं - शुक्र का अधिपत्य बढ़ता ही जा रहा है। हम देखते हैं कि आमतौर पर समाज में भोगवादिता का बोलबाला बढ़ता जा रहा है। अगस्त 10 से अगस्त 22, 2015 के बीच अस्त शुक्र कर्क राशि में गोचर करेगा। आइए पढ़ें इसपर लिखा यह ख़ास लेख।
Click here to read in English…
आइये देखते हैं आपकी राशि के ऊपर इसके क्या परिणाम हो सकते हैं:
मेष

आपके चतुर्थ भाव में शुक्र अस्त होगा। आपको अपने वाहन से परेशानी हो सकती है। घर में उपयोग में आने वाली सौंदर्य की वस्तुएँ अथवा उपकरण ख़राब हो सकते हैं। आप यदि नशे का किसी भी रूप में सेवन करते हैं तो आपको बचना चाहिए अथवा मात्रा में कमी करनी चाहिए। ह्रदय में समस्या हो सकती है।
वृषभ

आपके दैनिक आचार व्यवहार में शिथिलता आ सकती है। आपकी संवाद क्षमता उतनी ऊर्जावान नहीं रहेगी जितनी की आमतौर पर होती है। आपको अपने स्वास्थ्य को लेकर भी सचेत रहना चाहिए। भाइयों से आपका तर्क-वितर्क हो सकता है। आपके सेवकों द्वारा भी आपको परेशानी झेलनी हो सकती है।
मिथुन

खर्च आपको परेशान कर सकते हैं। घर के सदस्यों पर आपका काफी खर्च हो सकता है। प्रेम संबंधों में आपको निराशा हाथ लग सकती है। आपको अधिक मीठा खाने से बचना चाहिए। आपको शयन सुख की लालसा अधिक होगी। आपकी मन्त्र आदि की साधना बाधित होगी।
कर्क

आपको कहीं निवेश नहीं करना है अन्यथा आर्थिक हानि हो सकती है। निजी जीवन में अशांति रह सकती है। घर के सदस्यों में कुछ विवाद हो सकता है। मित्रों से आपको हानि हो सकती है अतः किसी पर अधिक भरोसा करना अच्छा नहीं रहेगा।
सिंह

आपको शयन सुख की बहुत तीव्र कामना बन सकती है किन्तु अपनी भावनाओ को संयमित रखना ही अच्छा होगा। आपको अपने कार्यों में परिणाम मिलने में विलम्ब होगा। आपकी अपने दफ्तर में किसी महिला सहकर्मी से झड़प या बहस हो सकती है।
कन्या

भाग्य आपको बहुत सहयोग नहीं करेगा। आपको धैर्य से काम लेना चाहिए। धन को लेकर आप कोई गलत फ़ैसला कर सकते हैं। आपके कुटुम्बियों में से कोई आपको हानि पहुँचा सकता है। किसी लम्बी यात्रा पर जाने में हानि हो सकती है। पिता के साथ आपकी कोई अनबन हो सकती है। आपको पीठ में दर्द की शिकायत हो सकती है।
तुला

आपको अपने कार्य व्यवसाय में हानि अथवा देरी हो सकती है। अपने किसी सहकर्मी के साथ आपका विवाद हो सकता है। आपका मनोबल थोड़ा गिरा हुआ रह सकता है। इस समय में कोई नयी नौकरी आदि का मौका मिले भी तो मत जाइयेगा अन्यथा आगे आपको हानि हो सकती है।
वृश्चिक

निजी जीवन में थोड़ी अस्थिरता रह सकती है, हानि के योग हैं। कामकाज में मन नहीं लगेगा। आपकी धर्म आदि में रूचि कम हो जायेगी और भोगवादिता में बढ़ेगी। आपका स्वास्थ्य आपको परेशान कर सकता है। जीवन-साथी कहीं बाहर जा सकता है।
धनु

कोई अकस्मात् हानि आपको हो सकती है। स्वास्थ्य सम्बन्धी दिक़्क़त आ सकती है। होता हुआ कार्य एकदम से अंतिम पड़ाव पर पहुँच कर थम सकता है। मित्र लोगों से आपको सिर्फ आश्वासन ही मिल सकता है कार्य नहीं, अतः स्वावलम्बी रहिये।
मकर

प्रेम संबंधों में रुकावट आ सकती है। आपकी मानसिकता में निम्न विचारों की प्रधानता रह सकती है। मन में कामोत्तेजना की अधिकता रह सकती है। काम में आपका मन नहीं लगेगा। कोई गलत निवेश कर सकते हैं। दैनिक क्रियाकलाप में आलस की प्रवृत्ति रह सकती है।
कुम्भ

भाग्य धोखा दे सकता है। अपनी उत्तेजना और क्रोध पर नियंत्रण रखना ही उचित होगा। कोई बड़ा निवेश करना ठीक नहीं है। प्रेम सम्बन्ध में अनबन रह सकती है। आपको आपके सेवकों द्वारा भी परेशानी हो सकती है और साथ में काम करने वाले लोगों से भी आपको हानि हो सकती है।
मीन

कोई पुराना रोग उभर सकता है। आपको संतान पक्ष से परेशानी हो सकती है। आपकी संवाद शैली थोड़ी असहज रह सकती है। आपका कोई सामान गुम हो सकता है। आध्यात्मिक मार्ग में तकलीफ हो सकती है। ईश आराधना से आपका मन विचलित हो सकता है।
Astrological services for accurate answers and better feature
Astrological remedies to get rid of your problems

AstroSage on MobileAll Mobile Apps
AstroSage TVSubscribe
- Horoscope 2023
- राशिफल 2023
- Calendar 2023
- Holidays 2023
- Chinese Horoscope 2023
- Education Horoscope 2023
- Purnima 2023
- Amavasya 2023
- Shubh Muhurat 2023
- Marriage Muhurat 2023
- Chinese Calendar 2023
- Bank Holidays 2023
- राशि भविष्य 2023 - Rashi Bhavishya 2023 Marathi
- ராசி பலன் 2023 - Rasi Palan 2023 Tamil
- వార్షిక రాశి ఫలాలు 2023 - Rasi Phalalu 2023 Telugu
- રાશિફળ 2023 - Rashifad 2023
- ജാതകം 2023 - Jathakam 2023 Malayalam
- ৰাশিফল 2023 - Rashifal 2023 Assamese
- ରାଶିଫଳ 2023 - Rashiphala 2023 Odia
- রাশিফল 2023 - Rashifol 2023 Bengali
- ವಾರ್ಷಿಕ ರಾಶಿ ಭವಿಷ್ಯ 2023 - Rashi Bhavishya 2023 Kannada