बुध कन्या में मार्गी (अक्टूबर 9 - अक्टूबर 28, 2015)
कल यानि 9 अक्टूबर, 2015 को बुध ग्रह कन्या में मार्गी हो रहा है। क्या होंगे इसके प्रभाव आपकी राशि पर?

9 अक्टूबर को बुध ग्रह कन्या राशि में मार्गी हो जाएगा। बुध इसमें शुभ फलदायी होता है क्योंकि यह स्वयं उसकी राशि ही है। कन्या राशि में लोगों में स्वयं को अभिव्यक्त करने की नई ऊर्जा मिलती है, बातचीत में काफ़ी जोश और ताज़गी का अनुभव होता हैं। उनकी निर्णय प्रक्रिया में थोड़ी जल्दबाज़ी का समावेश भी हो जाता है और दूसरों से जल्दी वे अपने कार्य को समाप्त करने की इच्छा रखते हैं। व्यंग्य की प्रतिभा में भी निखार आता है।
यदि आपकी बुध की प्रत्यंतर दशा चल रही हो तो आपको इसके प्रभावों की अनुभूति अधिक हो सकती है ।
Click here to read in English…
आइये देखते हैं आपकी राशि के ऊपर इसके क्या परिणाम हो सकते हैं :
मेष

दोषारोपण करना बहुत आसान काम है, स्वयं को सम्भालना बहुत मुश्किल, हमारी ज़िदगी का बहुत सारा वक़्त तो दूसरों की बुराई गिनाते ही निकल जाता है। फिर वह हमारे सहकर्मी हों या हमारे पास पड़ोसी हमें फर्क नहीं पड़ता - हम अच्छे ही इसलिए हैं क्योंकि वह बुरे हैं, और यह चक्र चलता ही रहता है। चोट लगने के बहुत सम्भावना है, सट्टे में हार होगी, आय में कमी आएगी, घर में थोड़ा तनाव रह सकता है। मन में अशांति रहेगी।
वृषभ

दोस्तों के साथ मौज मस्ती, नए प्रेम की सम्भावना, नौकरी में अनिच्छा, नौकरी को बदलने की कोशिश आदि इस समय में हो सकती हैं। आपको चाहिए कि लोगों से खूब प्रेम से मिलें और आपके जो भी काम हैं उनको सिद्ध करने की कोशिश करें। अच्छा समय है, दोस्तों से पूछिये कि उनकी कंपनी में कोई जगह हो तो आप इंटरव्यू दे दीजिये। काफी लोगों को लाभ हो सकता है। सट्टे में भी थोड़ा लाभ हो सकता है। अच्छा ही समय रहेगा। बस किसी भी चीज़ की अति करने से बचिए। धन को बर्बाद मत कीजिये।
मिथुन

भाई लोगों से सहयोग मिलेगा, आपको घर पर धन व्यय करना पड़ेगा। परिवार में अच्छा वातावरण रहेगा। लोगों से मेलजोल बढ़ेगा। आपको अपने पास पड़ोस के लोगों को अपने व्यवहार से प्रभावित करने के मौके मिलेंगे। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा परेशानी होगी किन्तु बाकी सब बातों में आपको लाभ ही होगा। आपको मित्रों से लाभ होगा, अधिकारीयों से लाभ होगा। संपत्ति के मामलों में आपको वरीयता मिल सकती है।
कर्क

मन की बात को कह डालना ही अच्छा होता है, बाद में रोने से कोई मतलब नहीं है। ऐसे बहुत उदाहरण मिलते हैं जो कहते हैं - उस दिन बोल दिया होता तो आज ये दिन नहीं देखना पड़ता - तो आप भी कह डालिये जो कहना है। आपके प्रयास तो बेहतर हो ही रहे हैं बाकी कमी आप ही पूरी कर दीजिये। धन मिलेगा, नाम मिलेगा और काम में तेज़ी आएगी और क्या चाहिए? मनोविनोद के बहुत से पल आएंगे, दोस्तों के साथ घूमेंगे और मस्ती करेंगे। सब अच्छा ही है।
सिंह

यहाँ तो बुध बड़ा ही अच्छा फल देता है, धर्म-कर्म के कार्य होंगे आपके द्वारा, लम्बी यात्रा पर जा सकते हैं। अपनी कार्य-कुशलता को आप और अधिक ऊर्जा देंगे, उसे और पैना करेंगे। आपकी वाणी अधिक तीखी व्यंग्यात्मक और प्रखर होगी। लोग आपकी याददाश्त की तारीफ भी कर सकते हैं और आपके वाक्यविन्यास की भी। अनुसंधान आदि हों या कोई छोटी समयावधि के स्नातकोत्तर कोर्स - उनको करने के लिए अच्छा समय है, सफल रहेंगे। यात्रा से आपको लाभ होगा।
कन्या

इस बातूनी ग्रह के कारण लोगों में बहुत वाचालता आजाती है, चाहे वह कोई भी हो - अशक्त जन को छोड़ कर सभी का मन करता है कि खूब बातें करें, जैसे एकता कपूर की नायिकाएँ करती रहती हैं। मोबाइल फ़ोन छूटता नहीं है और फेसबुक वाट्स-अप्प पर बहुत वक़्त जाया होता है। तो अच्छा भी है, हास्य व्यंग्य बुराई भलाई सब करने के लिए आपका बहुत मन करेगा, अब किसका क्या मन करेगा ये तो आपकी कुंडली में ही है। लेकिन बातचीत करने में बहुत समय देंगे। चोट भी लग सकती है, और खर्चे भी नियंत्रण के बाहर हो सकते हैं। शैय्या सुख भी मिल सकता है।
तुला

कुछ समय ऐसा भी होना चाहिए जो सिर्फ आपका हो, एकांत - जितना और जिन्हें आप चाहते हों वह आपके साथ हों और बाकी दुनिया से कोई मतलब नहीं। ऐसी भावनाएँ आपके मन में आ सकती हैं। सभी को लगता है कि कभी-कभी ऐसा भी होना चाहिए। लेकिन इन सब में आपके कार्य व्यवहार की हानि न हो जाए यह ध्यान रखियेगा। मित्रों से कुछ छुपा के काम करेंगे तो हानि में ही रहेंगे क्योंकि समय पर मित्र ही साथ देने वाले होते हैं और कोई नहीं।
वृश्चिक

दोस्तों से प्यार किया दुश्मनों से बदला लिया जो भी किया … यह गाना तो आपको याद होगा ही होगा, कौन भूल सकता है इतना बढ़िया संगीत। और यहाँ पर भी वही होने वाला है - दोस्तों के साथ मज़े करेंगे और दूसरों को नीचे दिखाने की कोशिश भी कर सकते हैं। बुरा करेंगे तो बुरा ही होगा। बुध एक तो है ही मज़ाक, दोस्ती यारी वाला ग्रह और उसी कार्य के भाव में आएगा भी। लोगों से लाभ लेने का अच्छा समय है, हाथ से मत जाने दीजियेगा।
धनु

दशम भाव में बुध आपको शुभ फल देगा, दशम का स्वामी जो ठहरा। आपकी वार्ता, सम्प्रेषण आदि में बहुत सुधार होगा और आपको अपने वरिष्ठ लोगों से सहयोग भी मिलेगा। आपको घर में समय बिताने का बहुत मन करेगा और विवाद भी नकारा नहीं जा सकता। अधिक सीरियस होना भी सही नहीं होता ऑफ़िस हो या व्यापार या घर। अधिक सोचना भी कोई लाभ नहीं देता। छोटी बातों पर अधिक ध्यान नहीं देना है। आपकी विपरीत लिंग के मित्रों की संख्या में इज़ाफा भी होगा और वे आपके काम भी आएंगे।
मकर

नवम भाव में बुध आपकी अंतर्चेतना को अधिक जाग्रत करेगा, आपमें धर्म आदि के बारे में विचार करने की प्रेरणा आएगी। आपमें दूर की यात्रा करने के विचार भी बल ले सकते हैं। आपको अपनी भाषा और सम्प्रेषण में सावधानी बरतनी चाहिए। ऐसा न हो कि कहीं आपसे कुछ महत्त्वपूर्ण बातें लीक हो जाएँ जिसका ख़ामियाज़ा आपको बाद में भुगतना पड़े। कोई लघु अवधि का पाठ्यक्रम पूरा करने के लिए उत्तम समय है, वाद विवाद प्रतियोगिता आदि में भाग लेना भी अच्छा है।
कुम्भ

बुध अष्टम में आ रहा है। यह तो बहुत शुभ नहीं है। आप सिर्फ उत्तेजना और काम वासना पर नियंत्रण रखिये तो कोई दिक्कत नहीं आने वाली। प्रेम संबंधों में कमी आएगी, कोई विवाद गहरा सकता है, आपको चर्म रोग घेर सकते हैं। वैसे भी इसके कारण आपको लाभ होने के भी अच्छे योग हैं, लाभ ज़रूरी थोड़ी है की पैसे का ही हो, कोई साथी मिल सकता है जो आगे कभी किसी मोड़ पर काम आ जाए।
मीन

पत्नी/पति जी से बात चीत कीजिये, मनमुटाव को तिलांजलि दीजिये और आपसी प्रेम में बढ़ावा कैसे आये - इस पर विचार कीजिये। घर के सभी सदस्यों के साथ आपकी निभे इसपर भी ध्यान केंद्रित करना है। अपने अहम पर काबू रखना है और बड़ी-बड़ी बातें नहीं करनी हैं। जो यथार्थ है और आपके द्वारा संभव है उसको करते जाना है। मन की चंचलता पर नियंत्रण करना है। बुध की दृष्टि ही आपको अस्थिर करने के लिए काफी है। सर पे कोई छोटी-मोटी चोट लग सकती है। अनिद्रा के शिकार हो सकते हैं।
Astrological services for accurate answers and better feature
Astrological remedies to get rid of your problems

AstroSage on MobileAll Mobile Apps
AstroSage TVSubscribe
- Horoscope 2023
- राशिफल 2023
- Calendar 2023
- Holidays 2023
- Chinese Horoscope 2023
- Education Horoscope 2023
- Purnima 2023
- Amavasya 2023
- Shubh Muhurat 2023
- Marriage Muhurat 2023
- Chinese Calendar 2023
- Bank Holidays 2023
- राशि भविष्य 2023 - Rashi Bhavishya 2023 Marathi
- ராசி பலன் 2023 - Rasi Palan 2023 Tamil
- వార్షిక రాశి ఫలాలు 2023 - Rasi Phalalu 2023 Telugu
- રાશિફળ 2023 - Rashifad 2023
- ജാതകം 2023 - Jathakam 2023 Malayalam
- ৰাশিফল 2023 - Rashifal 2023 Assamese
- ରାଶିଫଳ 2023 - Rashiphala 2023 Odia
- রাশিফল 2023 - Rashifol 2023 Bengali
- ವಾರ್ಷಿಕ ರಾಶಿ ಭವಿಷ್ಯ 2023 - Rashi Bhavishya 2023 Kannada