शनि वक्री वृश्चिक में 2016 - मार्च 25, 2016
शनि ग्रह वृश्चिक राशि में मार्च 25, 2016 को वक्री हो रहा है। शनि ग्रह के वृश्चिक राशि में वक्री होने से सभी जातकों पर अलग-अलग प्रकार के प्रभाव होंगे।
शनि ग्रह 25 मार्च को
वृश्चिक राशि
में वक्री होंगे और 13 अगस्त को मार्गी हो जाएंगे। इनका वक्री भ्रमण अनुराधा नक्षत्र
में ही रहेगा। यदि आपका शनि का अंतर या प्रत्यंतर चल रहा है और आपकी पत्रिका में शनि
जन्म के समय में वक्री नहीं है तो आपको इन प्रभावों की अनुभूति अधिक तीव्र होने की
सम्भावना है।
अपनी लग्न राशि ज्ञात करने हेतु क्लिक करें: लग्न राशि कैलकुलेटर
Click here to read in English...
विभिन्न जातकों पर इसके निम्न परिणाम हो सकते हैं।
मेष

शनि आपके अष्टम घर में है। यह शुभ घर नहीं है। शनि के वक्री होने पर आपके जो भी कार्य चल रहे हैं उन पर कुछ न कुछ रुकावट आने की सम्भावना है। इस समय में कोई भी नया कार्य शुरू न करें और न ही कोई समझौता आदि करें। आपके कार्य-स्थल पर भी आपके प्रदर्शन की गुणवत्ता में कमी आएगी और आपके अंदर एक मानसिक अस्थिरता उत्पन्न होगी। लोगों से आपके संबंधों में भी ख़राबी आ सकती है। अतः, शांत बने रहना ही श्रेष्ठ है।
वृषभ

आपके लिए यह गोचर नुकसानदेह ही सिद्ध होगा। निजी जीवन में विवाद उत्पन्न होंगे। मन में अशांति बनी रहेगी। होते हुए कार्य अंतिम समय में स्थगित हो जाएंगे। कार्य-स्थल या व्यापार में हानि की सम्भावना अधिक और लाभ की कम रहेगी। भाग्य विपरीत चलता हुआ प्रतीत होगा। मानसम्मान में कमी आएगी और लोगों में आपकी पूछपरख थोड़ी सी कम हो जायेगी। मित्रों द्वारा आश्वासन देने पर भी वे अंतिम समय में मना कर देंगे। कुछ समय के लिए जीवन साथी से वियोग हो सकता है।
मिथुन

आपके किसी कृत्य के कारण आपको अचानक मानहानि अथवा मुकदमा झेलना पड़ सकता है। स्वास्थय में कमी बनी रहेगी। भाग्य ऐन मौके पर धोखा दे सकता है। किसी भी बड़े काम से जुड़े निर्णय स्थगित करने में ही फायदा रहेगा। प्रेम सबंध आदि में हानि हो सकती है। आपके सेवकों द्वारा गलत कार्य अंजाम दिए जा सकते हैं अतः निगरानी रखना अच्छा रहेगा। आपके परिवार में भी आपका किसी से विवाद हो सकता है। शत्रु परेशान करेंगे। क़र्ज़ को लेकर समस्या उत्पन्न हो सकती है।
कर्क

निजी जीवन में असंतोष रहेगा। आपकी मनोस्थिति कमज़ोर होगी। मनोबल में कमी आएगी। संतान पक्ष से हानि हो सकती है। नित्य के पूजा पाठ और मंत्र साधना आदि पर विराम लग सकता है। ध्यान एकाग्र करने में समस्या रहेगी। गर्भवती महिलाओं को गर्भपात हो सकता है अतः पूर्ण सावधानी रखें। आपकी जननेन्द्रियों में विकार उत्पन्न हो सकता है। धन हानि की बहुत सम्भावना है। गलत निर्णय ले सकते हैं अतः 5 लोगों से पूछ कर ही कोई कार्य करें।
सिंह

आपका जीवन-साथी आपकी अवहेलना कर सकता है। आपमें दूसरों की बुराई करने की आदत जन्म सकती है। आपके खर्चे हद से अधिक हो सकते हैं। लोगों से आपके व्यवहार में परिवर्तन आ सकता है। आपके अंदर एक उदासीनता जन्म ले सकती है और आप अपने आस-पास के लोगों से अपने को दूर कर सकते हैं। मन में संशय की स्थिति बनी रहेगी और गलत निर्णय आप न चाहते हुए भी ले सकते हैं। कार्य-स्थल पर भी आपकी लोगों से कम ही बनेगी और आपके प्रदर्शन पर भी विपरीत प्रभाव पड़ेगा।
कन्या

आपको वात रोग की गंभीर शिकायत हो सकती है। स्वास्थय को लेकर सजग रहिये। संतान पक्ष से भी संतोषप्रद समाचार नहीं आने के संकेत हैं। प्रेम संबंधों में मतभेद उभर सकते हैं, ग़लतफेहमियाँ हो सकती हैं। आपकी बुद्धि भ्रमित बनी रहेगी और कोई भी सही निर्णय लेने में आप सफल नहीं होंगे। बेहतर यही होगा कि आप शनि के मार्गी होने तक इंतज़ार करें। निरर्थक भ्रमण भी आपको बहुत करना पड़ेगा और उसके कारण भी आपको हानि उठानी पड़ सकती है। धन का अपव्यय रोकने की कोशिश कीजियेगा।
तुला

आपके घर में चोरी होने की सम्भावना है। आपका कोई कीमती सामान आपसे खो सकता है। शेयर सट्टे आदि से आपको हानि हो सकती है। उधार दिया हुआ पैसा लेने में दिक्कत आएगी। परिवार के लोगों से अनबन होगी और झगड़ा भी हो सकता है। वाहन में ख़राबी आ सकती है। आपको सांस में तकलीफ़ हो सकती है। आप अपने व्यवहार के कारण अपना नुक्सान कर लेंगे। नौकरी बदलने का सोच सकते हैं। कोई नया व्यवसाय शुरू करने का मन बना सकते हैं।
वृश्चिक

आपको बहुत भ्रमण करना पड़ेगा और आपका बहुत धन का व्यय भी होगा। आपसे लिखने पढ़ने में ग़लतियाँ होंगी। आपका शब्द विन्यास थोड़ा गड़बड़ हो सकता है। भाइयों से आपका कोई विवाद संभव है। आप किसी गलत कागज़ पर दस्तख़त कर सकते हैं। भूमि भवन को लेकर कोई विवाद हो सकता है। दफ्तर या व्यवसाय में आपका प्रदर्शन सुस्त रहेगा और आप घटनाओं को आगे बढ़ाने की सोचेंगे न कि समय पर काम खत्म करने की। आपको अपने उच्च अधिकारियों से अपमान भी मिल सकता है।
धनु

आपको यात्रा आदि में संभल कर रहना चाइये। आपकी विदेश यात्रा के योग बनेंगे किन्तु उसमें आपको हानि के योग अधिक हैं न कि प्रसन्न होने के। आपके सामान के चोरी होने की सम्भावना है यात्रा के दौरान। आपके घुटनों में दर्द की शिकायत हो सकती है। धन को लेकर आपको सजग रहना चाहिए और क़र्ज़ लेने से बचना चाहिए। आपको घर परिवार में सबसे मिलजुलकर चलना चाहिए। किसी को उधार नहीं देना है।
मकर

कुछ समय के लिए आपके मित्रों से वाद-विवाद से बच के रहना चाहिए। आपकी अपने सहकर्मियों और वरिष्ठ अधिकारयों से मतभेद हो सकते हैं। आपके कई कार्य अधर में लटक सकते हैं। इस समय में कोई बड़ा कार्य शुरू नहीं करना चाहिए। धन निवेश को लेकर आपको सतर्कता बरतनी चाहिए। बेहतर है कि कुछ समय के लिए निवेश करने का विचार त्याग दें। आपके मन में दुविधा बनी रहेगी और आप लोगों पर सहज रूप में विश्वास नहीं कर पाएंगे।
कुम्भ

कार्य-क्षेत्र में ग़लतियाँ हो सकती हैं। आपकी रूचि अपने काम में कम हो सकती है। आपको अपने नियंत्रण रखना आवश्यक होगा। आपके दूर देशों के लोगों से संपर्क स्थापित हो सकते हैं। आपको लम्बी यात्रा करनी पड़ सकती है। निजी जीवन में भी आपको संतोष नहीं मिलेगा और जीवनसाथी से कुछ मनमुटाव होने की संभावना है। आपकी प्रसिद्धि में कमी आएगी। लोग आपसे वादा करके मुकर जाएंगे।
मीन

आपसे कोई अभद्र घटना गलती से संभव हो सकती है। आपको लम्बी यात्राओं पर नहीं जाना चाहिए। आपके कुछ ज़रूरी कार्य अंतिम समय पर स्थगित हो जाएंगे और इसके कारण आपको मानसिक क्लेश होगा। स्वास्थ्य को लेकर भी आपको सजग रहना चाहिए, आपको सामान्य ज्वर आदि की शिकायत हो सकती है। निजी जीवन भी आपको कुछ परेशान करेगा किन्तु अधिक नहीं।
Astrological services for accurate answers and better feature
Astrological remedies to get rid of your problems

AstroSage on MobileAll Mobile Apps
AstroSage TVSubscribe
- Horoscope 2023
- राशिफल 2023
- Calendar 2023
- Holidays 2023
- Chinese Horoscope 2023
- Education Horoscope 2023
- Purnima 2023
- Amavasya 2023
- Shubh Muhurat 2023
- Marriage Muhurat 2023
- Chinese Calendar 2023
- Bank Holidays 2023
- राशि भविष्य 2023 - Rashi Bhavishya 2023 Marathi
- ராசி பலன் 2023 - Rasi Palan 2023 Tamil
- వార్షిక రాశి ఫలాలు 2023 - Rasi Phalalu 2023 Telugu
- રાશિફળ 2023 - Rashifad 2023
- ജാതകം 2023 - Jathakam 2023 Malayalam
- ৰাশিফল 2023 - Rashifal 2023 Assamese
- ରାଶିଫଳ 2023 - Rashiphala 2023 Odia
- রাশিফল 2023 - Rashifol 2023 Bengali
- ವಾರ್ಷಿಕ ರಾಶಿ ಭವಿಷ್ಯ 2023 - Rashi Bhavishya 2023 Kannada