बुध का सिंह राशि में गोचर (जुलाई 27 - अगस्त 19, 2016) - जानें अपनी राशि पर होने वाले प्रभाव
जुलाई 27, 2016 को बुध सिंह राशि में गोचर करेगा और यह अगस्त 19, 2016 तक इसमें ही रहेगा। बुध का सिंह में गोचर आपकी राशि और दुनिया के ऊपर कई प्रभाव उत्पन्न करेगा। क्या होंगे ये प्रभाव आइये जानते हैं हमारे ज्योतिषी द्वारा दी गयी भविष्यवाणी के साथ।

जुलाई 27, 2016 को बुध ग्रह सिंह राशि में आ जाएगा। सिंह राशि बुध के मित्र ग्रह सूर्य की है और बुध इसमें आकर शुभ फलदायी होता है। इसके सिंह राशि में जाने से लोगों में स्वयं को अभिव्यक्त करने की नई ऊर्जा मिलती है, बातचीत में काफी जोश और ताज़गी का अनुभव लोग करते हैं। उनकी निर्णय प्रक्रिया में थोड़ा अहंकार का समावेश भी हो जाता है और दूसरों से नीचे वे अपने को नहीं देख पाते हैं। व्यंग्य की प्रतिभा में भी निखार आता है।
नोट : यह राशिफल आपकी लग्न राशि पर आधारित है।
आइये देखते हैं आपकी राशि के ऊपर इसके क्या परिणाम हो सकते हैं :
मेष
जीवन के कई आयाम होते हैं, एक ही व्यक्ति के कई रूप होते हैं - पिता, स्वयं, दुश्मन, दोस्त आदि, बुध आम तौर पर मित्र का ही फ़र्ज़ निभाता है, और यह भाव मित्रता को नए मायने देने का है, साथ समय बिताने का है। किन्तु इस समय में आपको कुछ संभल कर भी चलना है क्योंकि सूर्य का अहम भी आपके आड़े आने की कोशिश करेगा। सोचिये दोस्ती यारी में अहंकार कैसा? दोस्त तो होते ही साथ में सब कुछ करने के लिए हैं। नहीं तो बुरे वक़्त में सिर्फ आपका अहंकार ही रह जाएगा। सलमान खान हों या अभिषेक बच्चन, दोनों ही आपके लग्न के जातक हैं - देखिये इस समय इनके बारे में क्या समाचार पढ़ने को मिलते हैं।
वृषभ
नदी का कोई स्वरुप नहीं होता बहता पानी है, जैसे सांचे में डाल दीजिये वैसा ही रूप ले लेता है। वैसे ही ग्रह भी अलग अलग राशियों के साँचे में और अलग-अलग भावों की सीमाओं में अपना रूप थोड़ा बदलते चले जाते हैं। बुध है तो बुद्धि का ग्रह लेकिन सूर्य के तेज से बुद्धि बहुत बार काम गलत काम करने लगती है। घर के लोगों से बातचीत करिये, क्या चल रहा है - क्या करना चाहिए आगे के लिए, इतने सारे काम पड़े हुए हैं कैसे पूरे होंगे। इन सबको सुलझाइए - अच्छा समय है - बस अपने आप को किसी पर थोपिये मत। श्रद्धा आर्य, रचना मौर्या की राशि भी यही है जो आपका लग्न है, इनके लिए भी अच्छा होगा कि थोड़ा समय निकालें और भविष्य की प्लानिंग करें।
मिथुन
लोगों से बातचीत करना तो अच्छा ही होता है, उसी से तो राह खुलती है आगे के जीवन की। बहुत बार लोग दिल की दिल में रख लेते हैं और बाद में पछताते हैं - कि काश उस दिन पूछ लिया होता। मोहब्बत में असफलता का तो यह बहुत बड़ा कारण रहा है - आज से नहीं बल्कि सदियों से। तो आप मौका मत जाने दीजिये और कह डालिये जिससे जो कहना है- ज़्यादा से ज़्यादा क्या होगा? मना ही होगा कोई ज़िन्दगी तो ख़त्म नहीं हो जायेगी। सैफ़ अली खान तो कह चुके कर चुके, लेकिन शायद लता जी को कुछ मलाल आज भी होता होगा, सभी जानते हैं की क्यों। दोनों ही मिथुन लग्न के जो हैं।
कर्क
बुध के इस भाव में आने पर आपमें नरमी की कमी हो सकती है। बुध के कारण नहीं बल्कि सिंह राशि में आने के कारण, बुध तो मिट्टी है जिस साँचे में जाए वैसा हो जाए। तो आपको थोड़ा अपनी बातचीत में खुलापन रखना है, और विनम्र रहना है। धन को लेके योजना बनाने के लिए भी अच्छा समय है। किससे लेना है किस को देना है यह सब पक्का करने के लिए बढ़िया समय है। आपके साथ गोविंदा, श्री देवी, पूजा बेदी भी शामिल हैं चाहें तो इस ज्ञान का लाभ ले सकतें हैं। आपकी ही लग्न के हैं न ये सब भी।
सिंह
इस बातूनी ग्रह के कारण लोगों में बहुत वाचालता आ जाती है, चाहे वह कोई भी हो - अशक्त जन को छोड़ कर सभी का मन करता है कि खूब बातें करें, जैसे एकता कपूर की नायिकाएँ करती रहती हैं। मोबाइल फ़ोन छूटता नहीं है और फेसबुक व्हाट्स-ऍप पर बहुत वक़्त ज़ाया होता है। तो अच्छा भी है, हास्य व्यंग्य बुराई भलाई सब करने के लिए आपका बहुत मन करेगा। अब किसका क्या मन करेगा ये तो आपकी कुंडली में ही है जैसे शाहरुख़ खान या डैनी, जो आपकी ही लग्न के अदाकार हैं - आप उनमें बदलाव देखेंगे। उनके करीबी तो ज़रूर देखेंगे।
कन्या
पेरीज़ाद ज़ोराबियन कितनी सुन्दर अदाकारा थीं, आजकल कम दिखती हैं। वे कन्या राशि की हैं। उनके लिए और सारा खान के लिए और आपके लिए भी यह समय अतीत में जाने का हो सकता हैं। जो बहुत बड़े स्तर पर बैठे लोग हैं वो तो कुछ न कुछ चुपचाप धन की योजना बनाएंगे। जो नहीं हैं वह भी अतीत में बहुत बार जा सकते हैं। बस किसी से बात करें तो मीठे बन कर, अहंकार का कोई मीत नहीं है आज के ज़माने में - और मीठी वाणी तो सब सूनना चाहते हैं।
तुला
दोस्तों से प्यार किया दुश्मनों से बदला लिया जो भी किया … यह गाना तो आपको याद होगा ही, कौन भूल सकता है इतना बढ़िया संगीत। और यहाँ पर भी वही होने वाला है - दोस्तों के साथ मज़े करेंगे और दूसरों को नीचा दिखाने की कोशिश भी कर सकते हैं। बुरा करेंगे तो बुरा ही होगा। बुध एक तो है ही मज़ाक, दोस्ती यारी वाला ग्रह और उसी कार्य के भाव में आएगा भी है - तो आपको और माधुरी दीक्षित, चिरंजीवी को भी आनंद आएगा। लोगों से लाभ लेने का अच्छा समय है, हाथ से मत जाने दीजियेगा।
वृश्चिक
जीवन में बहुत अधिक सीरियस होना भी अच्छा नहीं होता ख़ास कर जब काम कर रहे हों, दफ्तर में तो सबसे मिलजुलकर रहना चाहिए। व्यापार में भी यही ज़रूरी है नहीं तो धंधा चलेगा कैसे? और पैसे के बिना कुछ होता नहीं है आजकल। संजय दत्त को देखिये, खराब व्यवहार सुधार लिए हैं तो कितना पॉपुलर हो गए हैं, वृश्चिक लग्न के ही हैं न वह भी। तो आपको तो वैसे भी कुछ नहीं करना, अपने आप ही आपकी लेखनी - ईमेल पत्र व्यवहार, सब अच्छा हो जाएगा। तो लाभ लीजिये इस अच्छी गोचर यात्रा का।
धनु
ये दुनिया एक मायाजाल है, इसको पार करने वाला मोक्ष पा जाता है और बाकी वापस यहीं पर आते रहते हैं। तो सिर्फ कुछ दिन ही नहीं बल्कि आने वाले पूरे जीवन के लिए प्रण लेना चाहिए सभी को कि धर्म की धुरी पर सदा कायम रहेंगे जैसे हमारे प्रभु श्री राम रहते थे। परीक्षा तो हमेशा कठिन ही होती है और बिना बताये संकट समक्ष आ जाता है। ऐसे में हमारे चरित्र और धर्मानुशीलन की वृत्ति ही हमें पार लगा सकती है। आपको भी सिर्फ अभी ही नहीं बल्कि हमेशा ही सत्य न्याय विवेक धर्म ईश्वर के साथ रहना चाहिए। रेखा हों या करीना कपूर, इनसे तो नहीं हो पायेगा मगर आप ज़रूर यथा संभव करियेगा।
मकर
आपको इस दौरान उत्तेजना और काम वासना पर काबू रखना होगा। तो कोई दिक्कत नहीं आने वाली। वैसे भी इसके कारण आपको लाभ होने के भी अच्छे योग हैं, लाभ ज़रूरी थोड़ी है कि पैसे का ही हो, कोई साथी मिल सकता है जो आगे कभी किसी मोड़ पर काम आ जाए। किसी दुसरे को एकदम से हटा के आपको कोई काम मिल जाए यह भी संभव है, तो अच्छा ही है न - कुछ नहीं से कुछ तो अच्छा ही होता है। सुचित्रा सेन, स्वाति रेड्डी भी आपकी लग्न राशि की जातक हैं, देखते हैं इनको क्या मिलता है।
कुम्भ
शादी के सात फ़ेरे बहुत मायने रखते हैं आजकल की भागती दौड़ती दुनिया में भी जहाँ तलाक आम हो गये हैं - बहुत से परिवार आज भी धर्म रीती संस्कार निभाते आ रहे हैं और दूसरों के लिए मिसाल बन गए हैं। ये ऐसे ही नहीं हो जाता बल्कि देखना समझना बोलना सुनना पड़ता है, तब कहीं जाकर बात बनती है। अहंकार तो सभी रिश्तों का क़त्ल कर देता है। पत्नी के साथ संबंधों में तो इसकी कोई जगह नहीं होनी चाहिए। तो आप भी किसी बात से परेशान हैं तो अपना व्यवहार नम्र करके सुनिए, समझिए - बात बन जायेगी चिंता मत कीजिये। अमिताभ बच्चन को देखिये - इतने वर्षों से अपने विवाह को निभाते आ रहे हैं - क्या आपको सही में लगता है कि ऐसे ही इतने साल बीत गए ?
मीन
बुरा जो देखन मैं चला बुरा न मिलिया कोए, जो दिल खोज आपणो मुझसे बुरा न कोए - कितनी पुरानी कबीर की बात है मगर माsनता कौन है - हमारी आदत हो गयी है कि हम दुसरे को बुरा बताना ही खुद को अच्छा बताना समझने लगे हैं। क्या वास्तव में ऐसा करना सही है? ये तो अनीति है। इससे दूर रहिये और अच्छा होगा कि आप बजाय दूसरों की चिंता करने के खुद अपनी चिंता करें। कहीं ऐसा न हो कि दुसरे तो आगे निकल जाएँ और आप बस बुराइयाँ ही देखते रह जाएँ। जूही चावला को देखिए कितना सौम्य व्यक्तित्व है, निर्विवाद। मीन राशि वाले वैसे भी आमतौर पर शांत स्वभाव ही रहती हैं।
Astrological services for accurate answers and better feature
Astrological remedies to get rid of your problems

AstroSage on MobileAll Mobile Apps
AstroSage TVSubscribe
- Horoscope 2023
- राशिफल 2023
- Calendar 2023
- Holidays 2023
- Chinese Horoscope 2023
- Education Horoscope 2023
- Purnima 2023
- Amavasya 2023
- Shubh Muhurat 2023
- Marriage Muhurat 2023
- Chinese Calendar 2023
- Bank Holidays 2023
- राशि भविष्य 2023 - Rashi Bhavishya 2023 Marathi
- ராசி பலன் 2023 - Rasi Palan 2023 Tamil
- వార్షిక రాశి ఫలాలు 2023 - Rasi Phalalu 2023 Telugu
- રાશિફળ 2023 - Rashifad 2023
- ജാതകം 2023 - Jathakam 2023 Malayalam
- ৰাশিফল 2023 - Rashifal 2023 Assamese
- ରାଶିଫଳ 2023 - Rashiphala 2023 Odia
- রাশিফল 2023 - Rashifol 2023 Bengali
- ವಾರ್ಷಿಕ ರಾಶಿ ಭವಿಷ್ಯ 2023 - Rashi Bhavishya 2023 Kannada