मंगल वृश्चिक में वक्री - अप्रैल 17, 2016
जब भी ग्रहों का स्थान परिवर्तन होता है तो इसका असर इंसानों की ज़िन्दगी पर भी पड़ता है, चाहे वह प्रत्यक्ष रूप से पड़े या अप्रत्यक्ष रूप से। ऐसे में यह जानना आवश्यक हो जाता है कि आख़िर इसका प्रभाव विभिन्न राशियों पर क्या पड़ने वाला है। तो आइए जानते हैं कि वक्री मंगल का आपकी राशि पर क्या प्रभाव होगा?

इस वर्ष मंगल ग्रह 17 अप्रैल 2016 पर वक्री होगा और इसका यह वक्र काल 30 जून 2016 पर समाप्त होगा। आइये जानते हैं कि इस वक्री मंगल का बारह राशियों पर कैसा प्रभाव रहेगा।
Please click here to read in English
मेष
मेष राशि वालों को अपने स्वास्थ्य के प्रति विशेष सतर्क रहना चाहिए। इस अवधि में स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याएँ हो सकती हैं। गाड़ी सावधानी से चलायें, क्योंकि छोटी-मोटी दुर्घटना का योग बन सकता है। परिजनों से अनुकूल सम्बन्ध बनायें ताकि आपको मानसिक शांति प्राप्त हो। प्रेम संबंधों में हड़बड़ी न दिखाएँ, पत्र/मेल आदि सोच समझकर लिखें ताकि किसी ग़लतफ़हमी का जन्म ना हो। आप अपने प्रिय पात्र के सामने अपना प्रेम प्रस्ताव रखने के लिए उतावले होंगे, जो मामले को उलझा सकता है। छात्र वर्ग को इस समय मनचाहे परिणाम प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करने की ज़रूरत होगी। विदेश में पढ़ने के इच्छुक छात्रों के लिए शुभ समय है। शेयर बाज़ार में निवेश करने वालों को सावधान रहने की ज़रूरत है। नौकरीपेशा लोगों के लिए किसी भी प्रकार की बहस-बाज़ी से बचना श्रेष्ठकर रहेगा।
वृष
वृष राशि वालों के लिए हुए कई निर्णय ग़लत साबित हो सकते हैं। आपको दुर्घटना संभावित स्थानों तथा दुष्ट लोगों के संपर्क से दूर या सावधान रहना चाहिए, ये आपको नुकसान पहुँचा सकते हैं। कुल मिलाकर, किसी भी अन्य कार्य की अपेक्षा में अपने स्वास्थ्य को प्राथमिकता दें। समय पूर्णतः प्रेम सम्बन्धों के लिए अनुकूल नहीं है। आप में से कुछ अपने प्यार के साथ सम्बन्धों में शामिल हो सकते हैं, क्योंकि गेंद आपके पाले में है। आपको अपने जीवनसाथी से मदद और समर्थन प्राप्त होगा, बशर्ते आप तर्क-वितर्क कर माहौल ना बिगाड़ें। यह समय शेयर, सट्टे के माध्यम से धन लाभ के लिए प्रतिकूल है। आर्थिक स्थिति में बहुत सुधार की अपेक्षा ना करें। यह समय व्यवसाय और नौकरी के लिए सामान्यतः अनुकूल रहेगा और कार्यों में सफलता प्राप्त होने की सम्भावना है।
मिथुन
मिथुन राशि वालों के लिए बहुत ही अच्छे परिणाम रहेंगे। आपकी शोहरत, इज़्ज़त और शक्ति में बढ़ोत्तरी होगी। अप्रत्याशित माध्यमों से धन आने की सम्भावना है, परन्तु फ़िज़ूलख़र्ची पर लगाम लगाएँ, अन्यथा बाद में कुछ आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी में अपने से उच्च अधिकारीयों के सहयोग से उन्नति या पुरस्कार प्राप्त करने के योग बन रहे हैं। बेहतरी के लिए नौकरी या व्यापार में किया गया परिवर्तन सार्थक होगा। छात्रों के लिए सफलता भरा समय है। किसी को प्रेम प्रस्ताव देने का मन है तो देरी ना करें। अपने प्रेमी के साथ आपको घूमने-फिरने और मनोरंजन करने के मौके प्राप्त होंगे। स्वास्थ्य के मामले में आपको बिलकुल भी लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए। पेट से जुड़ी कोई समस्या तंग कर सकती है। आपको कुछ मौसमी बीमारियाँ भी परेशान कर सकती हैं, वैसे सेहत ठीक रहेगी।
कर्क
कर्क राशि के जातकों के लिए यह समय मिले-जुले फल देने वाला होगा। आपके लिए समय प्रयासरत रहने का है, साथ ही इस समय आपको नौकरी या कार्यक्षेत्र में स्त्री पक्ष की ओर से कुछ मदद मिल सकती है। आने वाला समय कुछ संतोषजनक रहने वाला हो सकता है। इस अवधि में विदेश या दूरस्थ स्थानों पर नई योजनाओं पर कार्य आरम्भ हो सकता है। अपने लाभ को अधिक से अधिक बढ़ाने के लिए इस समय में आप पूरे सामर्थ्य से कोशिश करेंगे। आपका प्रेम-प्रसंगों में ध्यान अधिक रहेगा और इस अवधि में आप अपने साथी से पूर्ण सहयोग की अपेक्षा रखेंगे, परन्तु वास्तव में प्रेम विषयों के लिए आप समय कम ही निकाल पाएँगे। अपनी संतान की बातों पर आपको पूरा विश्वास नहीं रहेगा, इसलिए उनके ख़र्चों की जाँच-पड़ताल करना श्रेष्ठ रहेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहने के योग बन रहे हैं। आपके स्वभाव में दया भाव कुछ कम हो सकता है। अपने लाभ को अधिक महत्व देने के कारण दूसरों के हितों की उपेक्षा हो सकती है।
सिंह
सिंह राशि वाले जातकों की शुरुआत इस समय निरर्थक ख़र्चों से हो सकती है। अत्यधिक मेहनत के बाद भी प्राप्ति कम होगी, जो आपको निराश करेगी। वैसे काम चलाने लायक धन तो रहेगा, लेकिन फ़िज़ूलख़र्ची के चलते आपकी परेशानी बढ़ सकती है। चौथे भाव में स्थित शनि-मंगल आपकी स्थिति को संघर्षपूर्ण बना रहे हैं। घर-परिवार में शांति की कमी और मतभेद बढ़ने की संभावना है। बंधु-बांधवों को आपको लिए समझाना कठिन हो जायेगा। वे आपको ग़लत समझेंगे। जीवनसाथी के साथ मतभेद गहरे हो सकते हैं और आपको स्त्री पक्ष के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। सरकारी या प्राइवेट जॉब करने वाले शांति के साथ स्थिर बने रहें। अप्रिय स्थिति पैदा हुई तो नौकरी जाने का ख़तरा भी हो सकता है। पैसे के लेन-देन में लापरवाही ना बरतें। पुराने प्रेम सम्बन्ध पुनः जीवित हो सकते हैं। यदि आप पहले से किसी के साथ प्रेम में हैं तो सम्बन्धों में अधिक निकटता आएगी। स्वास्थ्य के मामले में निरंतर उतार-चढाव रहेंगे। थकावट, बेचैनी व संतान के स्वास्थ्य के कारण चिंताएँ बढ़ सकती हैं।
कन्या
कन्या राशि वाले जातकों को अपनी आमदनी यथावत बनाये रखने के लिए भरपूर प्रयास करने होंगे। शेयर बाज़ार में आपको लाभ होने की संभावना नहीं है। जल्दबाज़ी में लिये गए निर्णय आपका मोटा आर्थिक नुकसान कर सकते हैं। नौकरीपेशा वर्ग काफ़ी उत्साह और जोश में रहेगा और अपने कार्यों को समय से पूरा करने में भी सफल रहेगा। उच्च अधिकारियों से आपको प्रशंसा प्राप्त होगी। आप अपने परिवार के साथ काफ़ी समय व्यतीत करेंगे। इस समय जीवनसाथी के साथ आपके सम्बन्ध थोड़े तनावपूर्ण रह सकते हैं, लेकिन यदि किसी प्रिय पात्र के सामने अपने प्रेम प्रस्ताव को रखना चाहते हैं तो सकारात्मक जवाब मिलने की संभावना है, क्योंकि प्रेम मिलाप के लिए समय अनुकूल है। संतान सम्बन्धी मामलों में प्रसन्नता मिल सकती है, उनकी प्रगति आपको मानसिक संतोष का अनुभव करवाएगी। छात्र वर्ग के लिए काफ़ी अच्छा समय है। स्वास्थ्य की चिंता करने की ज़रूरत नहीं है, हालाँकि गर्मी से पैदा होने वाली बीमारियाँ परेशान कर सकती हैं।
तुला
तुला राशि वाले जातक किसी भी विवाद में पड़ने से बचें। आपको दूर-दराज़ की यात्राओं का कार्यक्रम स्थगित कर देना चाहिए, क्योंकि इस समय चोट लगने और नुकसान होने की प्रबल सम्भावना है। आर्थिक मामलों में भी आपका आमदनी की तुलना में ख़र्च अधिक होगा। आर्थिक प्रगति के लिए समय शुभ रहेगा। किसी जगह फँसा हुआ पैसा वापिस मिल सकता है। प्रेम संबंधों में संभल कर चलने की ज़रूरत है। प्रेम संबंधों में कुछ तनाव रह सकता है। छात्रों के लिए समय अनुकूल है। नौकरीपेशा लोगों को नए अवसर मिलने की संभावनाएँ हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, जो लोग लंबे समय से बीमार हैं उन्हें स्वास्थ्य लाभ होगा।
वृश्चिक
वृश्चिक राशि वाले जातकों को अपनी सेहत की बेहतरी के लिए खान-पान का विशेष ध्यान रखना होगा। बच्चे आपके समय को थोड़ा मुश्किल बना सकते हैं। प्यार-दुलार नामक हथियार का इस्तेमाल कर उन्हें समझाएँ और अनचाहे तनाव से बचें। आर्थिक मामलों के लिए समय ठीक नहीं है, अतः किसी निवेश से पूर्व भलीभाँति चिंतन आवश्यक है। घर परिवार को लेकर कुछ ख़र्चे बढ़ सकते हैं। इस समय आप प्रेम विषयों के लिए पर्याप्त समय निकालने में सफल रहेंगे। पार्टनर के साथ मनोरंजन व आनंद प्राप्ति के साधनों पर समय व्यतीत करने के योग बने हुए हैं। आपके प्रेम सम्बन्ध विवाह सूत्र में भी बदल सकते हैं। छात्रों को अध्ययन में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं, उनका पढ़ाई से ध्यान उछट सकता है। किसी नयी नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है। काम में आपके विरोधियों का आप पर दबाव बढ़ सकता है। सूर्य के छठे घर में रहने से तंदरुस्ती के लिहाज़ से समय अच्छा रहेगा। आमोद-प्रमोद में आप रुचि लेंगे और मानसिक राहत और हवा-बदल के लिए कहीं घूमने भी जा सकते हैं।
धनु
धनु राशि वाले लोगों की आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी, किंतु नए निवेश करने के लिए समय अनुकूल नहीं है, इसलिए आपको कुछ समय इंतज़ार करना चाहिए, हालाँकि विविध क्षेत्रों में आपको सफलता मिल सकती है। जो लोग नौकरी के लिए विदेश जाना चाहते हैं, उन लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा और उन्हें अच्छे अवसर मिलेंगे। इस समय अच्छी आर्थिक स्थिति का आप निरंतर आनंद लेंगे। आपकी वित्तीय स्थिति में सुधार होगा। नौकरीपेशा लोग अपने करियर को नयी ऊँचाइयों तक ले जाएँगे। उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे छात्रों को कड़ी मेहनत के लिए तैयार रहना चाहिए। प्रेम संबंधों के लिए स्थिति काफ़ी अच्छी रहने वाली है। यह समय उन लोगों के लिए कुछ और विशेष रहने वाला है, जिन्हें अपने सहकर्मियों से प्रेम है। इस समय नेत्र संबंधी तकलीफ़ परेशान कर सकती है, अतः इस ओर ध्यान दें। अधिक गुस्सा करने से बचें और मानसिक संताप को अपने ऊपर हावी ना होने दें।
मकर
मकर राशि वाले जातकों को नयी ऊँचाइयाँ मिलने की सम्भावना है। शनि-मंगल ग्याहरवें भाव में रहते हुए आपको भरपूर सफलता का आश्वासन दे रहे हैं। आपका आत्मबल खूब बढ़ा-चढ़ा रहेगा और आप अत्यधिक ऊर्जा से ओत-प्रोत रहेंगे। काम में खूब मन लगेगा। आप अपनी बुद्धि के बल पर बहुत कुछ हासिल करने में समर्थ रहेंगे। नौकरी में अचानक आये हुए प्रस्ताव आपको लाभ पहुँचा सकते हैं। अधीनस्थ लोगों से भी लाभ मिलने का प्रबल योग है। रीयल-स्टेट के कारोबार से जुड़े लोग लाभ प्राप्त कर सकते हैं। व्यवसाय को बढ़ाने वाले प्रयासों में अत्यधिक सफलता मिलने के योग हैं। छात्रों के लिए भी समय उत्तम रहेगा। प्रेम संबंधों में आपको बहुत गर्मजोशी देखने को मिल सकती है, विशेषकर यदि आपका प्यार किसी सहकर्मी से है तो शुरुआत काफ़ी बेहतर रहने वाली है। स्वास्थ्य के लिहाज़ से समय अनुकूल रहेगा। फिर भी सेहत को लेकर लापरवाही ना बरतें। किसी रिश्तेदार के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है।
कुंभ
कुंभ राशि वाले लोगों को अपने काम-धंधे को लेकर विदेश या किसी दूर जगह पर जाना पड़ सकता है। नौकरी या व्यवसाय के कारण आप अपने मूल निवास से दूर होंगे। भाई-बहनों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। व्यवसाय से जुड़े मामलों में दोस्तों और हिस्सेदारों का भी पूर्ण सहयोग मिलेगा। मौज-मस्ती के लिये कुछ पैसे ख़र्च हो सकते हैं। आर्थिक मामलों को लेकर की गयीं यात्राएँ सफल रहेंगी। कोई मित्र या सहयोगी भी आर्थिक लाभ करवा सकता है। काम-धंधे में बढ़ोत्तरी होने से आमदनी में इज़ाफ़ा हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों को अपने उच्च अधिकारियों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा व आप उनसे प्रशंसा भी अर्जित करेंगे। कार्यस्थल पर आपके कुछ गुप्त संबंध बन सकते हैं। आप एक से अधिक लोगों की ओर आकर्षित हो सकते हैं, इसलिए ऐसे कामों से बचें जिनसे मानहानि होने की संभावना हो। जो लोग पहले से तंदरुस्त हैं वे खुद को और सेहतमंद रखने के लिए नियमित रूप से व्यायाम करें। अगर किसी को मधुमेह की बीमारी है तो उसको तुरंत चेकअप करवाने की ज़रूरत है वर्ना शारीरिक जख़्म होने की संभावना है।
मीन
मीन राशि वाले लोगों को विविध क्षेत्रों में सफलता मिलने की संभावना है। आपकी आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी, साथ ही नया साहस करने और नए निवेश करने के लिए समय अनुकूल है। वाहन ख़रीदने का विचार अभी थोड़े समय के लिए टाल दीजिये। जो लोग नौकरी के लिए विदेश जाना चाहते हैं, उन लोगों के लिए अच्छा समय है और उनको अच्छे अवसर भी मिलेंगे। आर्थिक स्थिति का आप पूरी तरह आनंद लेंगे, क्योंकि लक्ष्मी जी आप पर मेहरबान हैं। नौकरीपेशा लोग अपने करियर को नए शिखर तक लेकर जा सकते हैं। उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे छात्रों की कड़ी मेहनत रंग लाएगी। लंबे समय से फँसे हुए पैसे अप्रत्याशित रूप से वापस मिल सकते हैं। प्रेम संबंधों के लिए समय बेहद अच्छा है। जो लोग प्रेम संबंधों को परिणय सूत्र में बदलना चाहते हैं उन्हें परिवार की अनुमति मिल सकती है। विवाह के इच्छुक लोगों की अपने लिए लायक जीवनसाथी की तलाश पूरी हो सकती है। सगे-संबंधी और मित्रों के साथ बिगड़े हुए संबंध ठीक होने की संभावना है। स्वास्थ्य की दृष्टि से मानसिक प्रसन्नता रहेगी और साथ ही शारीरिक स्फ़ूर्ति भी बरक़रार रहेगी।
Astrological services for accurate answers and better feature
Astrological remedies to get rid of your problems

AstroSage on MobileAll Mobile Apps
AstroSage TVSubscribe
- Horoscope 2023
- राशिफल 2023
- Calendar 2023
- Holidays 2023
- Chinese Horoscope 2023
- Education Horoscope 2023
- Purnima 2023
- Amavasya 2023
- Shubh Muhurat 2023
- Marriage Muhurat 2023
- Chinese Calendar 2023
- Bank Holidays 2023
- राशि भविष्य 2023 - Rashi Bhavishya 2023 Marathi
- ராசி பலன் 2023 - Rasi Palan 2023 Tamil
- వార్షిక రాశి ఫలాలు 2023 - Rasi Phalalu 2023 Telugu
- રાશિફળ 2023 - Rashifad 2023
- ജാതകം 2023 - Jathakam 2023 Malayalam
- ৰাশিফল 2023 - Rashifal 2023 Assamese
- ରାଶିଫଳ 2023 - Rashiphala 2023 Odia
- রাশিফল 2023 - Rashifol 2023 Bengali
- ವಾರ್ಷಿಕ ರಾಶಿ ಭವಿಷ್ಯ 2023 - Rashi Bhavishya 2023 Kannada