वृश्चिक राशि में शनि उदय 2014 - 5 दिसंबर 2014
शनि का वृश्चिक राशि में उदय 5 दिसंबर 2014 को हो रहा है। 2 नवम्बर 2014 को तुला से वृश्चिक राशि में जा चुके हैं, लेकिन जब ये वृश्चिक राशि में गए थे तब से अस्त चल रहे थे। अतः वृश्चिक राशि में स्थित शनि अपना पूर्ण प्रभाव नहीं दे पा रहे थे। जानिए अब कैसे होंगे शनि के प्रभाव पं हनुमान मिश्रा के शब्दों में।
कुछ
पंचांगों के अनुसार शनि
का उदय 7 दिसंबर 2014 को होगा। शनि के उदय होने से ये अपना पूर्ण प्रभाव देने में समर्थ
होंगे। फलस्वरूप लोगों को न्याय मिलेगा। न्याय और अपने हक को लेकर लोग और जागरुक होंगे
लेकिन मंगल की राशि में
होने के कारण लोगों के मन में आक्रोश की भावना जल्दी आएगी। हाल फिलहाल में जहाँ चुनाव
होने जा रहे हैं वहां सत्ता बदल होने के साथ ही अप्रिय घटनाएँ और विवाद होने की संभावनाएँ
हैं। लेकिन वृश्चिक राशि में उदय हुए शनि का आपकी राशि पर क्या असर होगा आइए जानते हैं:
नोट : यह राशिफल आपकी चन्द्र राशि पर आधारित है। अपनी चन्द्र राशि जानने के लिए यहाँ क्लिक करें: चन्द्र राशि कैलकुलेटर
मेष राशिफल: वृश्चिक राशि में शनि उदय 2014
कामों में आ रही अड़चनें कम होंगी लेकिन मेहनत करने पर काम बनते रहेंगे। राशिफल के अनुसार वाणी पर संयम रखें वाहन धीमी गति से चलाएँ।
वृषभ राशिफल: वृश्चिक राशि में शनि उदय 2014
कामों में सफलता का प्रतिशत बढ़ेगा। प्रेम व विवाह के लिए समय अनुकूल होगा, लेकिन वैवाहिक जीवन के मामलों में साझेदारी से काम लेना होगा।
मिथुन राशिफल: वृश्चिक राशि में शनि उदय 2014
आर्थिक स्थिति मज़बूत होगी। काम को लेकर यात्राएँ भी संभावित हैं लेकिन राशिफल के अनुसार दूर की यात्राएँ करने से पहले उनसे होने वाले लाभ का विश्लेषण ज़रूरी होगा।
कर्क राशिफल: वृश्चिक राशि में शनि उदय 2014
दाम्पत्य जीवन एवं प्रेम प्रसंग को संयम व समझदारी से निभाना होगा। विशेषकर प्रेमपात्र व संतान से अपने संबंधों को बिगड़ने से बचाएँ।
सिंह राशिफल: वृश्चिक राशि में शनि उदय 2014
स्वयं को तनाव मुक्त रखने का प्रयास करें। राशिफल सलाह देता है की वाहन सावधानी से चलाएँ। घरेलू परेशानियों को प्यार से निबटाएँ। रोज़गार पर पूरा ध्यान दें।
कन्या राशिफल: वृश्चिक राशि में शनि उदय 2014
जीवन में बेहतरी आएगी। भाई बंधु व मित्र मददगार होंगे। संतान, शिक्षा व प्रेम सम्बंधित चिंताएँ दूर होंगी। छोटी यात्राओं से लाभ मिलेगा।
तुला राशिफल: वृश्चिक राशि में शनि उदय 2014
आर्थिक मामलों में सावधानी ज़रूरी है लेकिन प्रॉपर्टी में समझदारी के साथ निवेश किया जा सकता है। राशिफल के मुताबिक घर परिवार को लेकर चिंतन ज़रूरी होगा।
वृश्चिक राशिफल: वृश्चिक राशि में शनि उदय 2014
स्वयं को ऊर्जावान बनाए रखने के लिए योग आदि का सहारा लें। आत्मविश्वास बनाएँ रखें। अपने निजी जीवन व रोज़गार पर ध्यान दें।
धनु राशिफल: वृश्चिक राशि में शनि उदय 2014
राशिफल के अनुसार समय पर सोने और समय पर जागने का प्रयास करें। धन ख़र्च करने से पहले ख़र्च की उपयोगिता के बारे में सोचें व दूर की यात्राओं से बचें।
मकर राशिफल: वृश्चिक राशि में शनि उदय 2014
स्वास्थ्य में बेहतरी आएगी। लाभ का प्रतिशत बढ़ेगा। अर्थव्यवस्था मज़बूत होगी। लेकिन संतान अथवा प्रेम प्रसंग मामलों में सावधानी से काम लें।
कुम्भ राशिफल: वृश्चिक राशि में शनि उदय 2014
कामों में आ रही अड़चनें दूर होंगी। वरिष्ठों से सम्बन्ध सुधरेंगे। स्वास्थ्य बेहतर होगा साथ ही बेवजह हो रहे ख़र्चों में भी कमी आएगी।
मीन राशिफल: वृश्चिक राशि में शनि उदय 2014
धार्मिक आस्था बढ़ेगी। राशिफल के मुताबिक दूर की यात्राओं के योग बनेंगे लेकिन पिता के स्वास्थ्य का ख़याल रखें। भाई बंधु और मित्रों से बेहतर सम्बन्ध रखें।
उपाय
यदि शनि की इस स्थिति के कारण पीड़ा मिल रही हो तो शनि चालीसा का पाठ करें हनुमान जी के दर्शन करें, काले उड़द का दान करें अथवा पीपल के वृक्ष का पूजन करें। इससे कष्टों में कमी आएगी।
Astrological services for accurate answers and better feature
Astrological remedies to get rid of your problems
AstroSage on MobileAll Mobile Apps
AstroSage TVSubscribe
- Horoscope 2026
- राशिफल 2026
- Calendar 2026
- Holidays 2026
- Shubh Muhurat 2026
- Saturn Transit 2026
- Ketu Transit 2026
- Jupiter Transit In Cancer
- Education Horoscope 2026
- Rahu Transit 2026
- ராசி பலன் 2026
- राशि भविष्य 2026
- રાશિફળ 2026
- রাশিফল 2026 (Rashifol 2026)
- ರಾಶಿಭವಿಷ್ಯ 2026
- రాశిఫలాలు 2026
- രാശിഫലം 2026
- Astrology 2026






