धनु राशि में शुक्र का गोचर - 07 नवम्बर 2016
राशि में प्रवेश करेगा। कैसा रहेगा शुक्र का अपनी शत्रु राशि में गोचर करना? क्या होगा इसका देश, दुनिया और आपकी राशि पर असर? जानिए धनु में शुक्र का प्रवेश और इसका प्रभाव ।
विलासिता
का कारक ग्रह शुक्र 07
नवंबर 2016 को मध्यान्ह 11:57 को
धनु राशि में प्रवेश कर रहा है। यह 02 दिसंबर 2016 को शाम 06:42 बजे तक तक इसी राशि में रहेगा।
धनु राशि का स्वामी ग्रह बृहस्पति
है, जो कि नैसर्गिक रूप से शुक्र का शत्रु ग्रह है। यानी कि शुक्र शत्रु राशि में प्रवेश
करने जा रहा है। यह स्त्रियों के लिए अधिक हितकर स्थिति नहीं होगी विशेषकर क़ानून, बैंक,
व्यवस्थापन या राजनीति से जुड़ी महिलाओं को उम्मीद के अनुरूप परिणाम नहीं मिल पाएंगे
लेकिन इसका आपकी राशि पर क्या असर होगा आइए जानते हैं।
नोट : यह राशिफल आपकी चन्द्र राशि पर आधारित है। अपनी चन्द्र राशि जानने के लिए यहाँ क्लिक करें: चन्द्र राशि ज्ञात कीजिए
मेष
शुक्र के इस गोचर के कारण व्यापारिक या काम से सम्बंधित यात्राओं की संभावना बन रही है। इस समय धार्मिक स्थलों की यात्रा संभावित है। काम धंधे से सम्बंधित कोई निर्णय लेना चाहें तो उसके लिए समय सहयोगी सिद्ध होगी। इस समय पारिवारिक रिश्ते भी बेहतर रहेंगे।
वृषभ
राशिफल कहता है कि शुक्र के इस गोचर के कारण आपको अपने स्वास्थ्य का ख़याल रखना होगा। स्थानांतरण भी संभव है, बहुत सम्भव है कि स्थानांतरण आपकी इच्छा अनुरूप हो लेकिन इस समय वासनात्मक विचारों को अपने से दूर रखें। ऐसा कोई काम न करें जिससे आपकी प्रतिष्ठा पर आँच आए।
मिथुन
यद्यपि वैवाहिक मामलों के लिए गोचर अनुकूल है लेकिन इस अवधि में वासनात्मक विचारों को स्वयं पर हावी न होने दें। इस समय कोई ऐसा काम न करें जिससे प्रतिष्ठा में प्रभाव पड़े। स्त्रियों के माध्यम से भी लाभ मिलता नज़र आ रहा है लेकिन ख़र्चों कर नियंत्रण रखें।
कर्क
शुक्र के इस गोचर के कारण आपको अधिक परिणाम नहीं मिल पाएंगे। बेहतर यही होगा कि इस समय विरोधियों की नीति बारीकी से समझें विशेषकर तब और भी सावधानी रखें जब कोई महिला आपकी विरोधी हो। राशिफल कहता है कि नौकरी के हालात ठीक रहेंगे लेकिन स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर काम करें।
सिंह
शुक्र का यह गोचर प्रेम प्रसंग के लिए काफी अनुकूल है। इस समय आप विपरीत लिंग के प्रति आकर्षित हो सकते हैं। यदि आपको अपने किसी विरोधी घराने के व्यक्ति से प्रेम हो तो सूझ-बूझ के साथ आचरण करें। यदि परीक्षाएँ नज़दीक हों तो प्रेम कि बजाय पढ़ाई को वरीयता दें।
कन्या
शुक्र के इस गोचर के कारण आर्थिक मामलों के लिए यह एक बढ़िया समय है। रुके हुए पैसे मिलने के योग हैं। दूर की यात्राएँ भी संभावित हैं। राशिफल के अनुसार कोई फायदे का सौदा हाथ लग सकता है। आर्थिक व पारिवारिक मामलों के लिए समय ठीक है। विरोधी शांत रहेंगे।
तुला
शुक्र का यह गोचर आपको एक बेहतर ऊर्जा देने वाला है अतः आप पूरे जोश के साथ काम में लगने वाले हैं लेकिन इतनी मेहनत भी न करें कि स्वास्थ्य बिगड़ जाए। हालांकि भाग्य साथ है तो काम बनते रहेंगे। छोटी यात्राओं व जन-संपर्क से लाभ मिलने के योग बनेंगे।
वृश्चिक
शुक्र का यह गोचर आय और व्यय को बराबर दर्शा रहा है। एक तरफ जहाँ किसी संक्षिप्त मार्ग से धनागमन होता प्रतीत हो रहा है वहीं जीवन-साथी या किसी स्त्री अथवा रोज़गार पर धन खर्च होता भी नज़र आ रहा है। स्त्री वर्ग का साथ मिलने व शुभ कृत्य से जुड़ने का मौक़ा मिलेगा।
धनु
राशिफल कहता है कि शुक्र का यह गोचर इशारा कर रहा है कि थोड़ी मेहनत करने से भी बेहतर लाभ मिल सकता है। संगीत व साहित्य से लगाव भी संभव है। आप सुखी व सानन्द रहेंगे। प्रेम सम्बन्ध व निजी जीवन के लिए समय अनुकूल है लेकिन विरोधियों को लेकर सजग रहें।
मकर
शुक्र का यह गोचर आपको मिले जुले फल देगा। आप सुविधा और विलास के साधनों पर ख़र्च करने के मूड में रहेंगे। यानी कि आर्थिक रूप से समय सामान्य रहेगा। हालांकि वैवाहिक व प्रणय सुख के लिए समय अनुकूल है लेकिन निरंकुश भोग वृत्ति पर अंकुश लगाना बहुत ज़रूरी होगा।
कुम्भ
शुक्र का यह गोचर आपके लिए बहुत अनुकूल है। इस समय दूर की यात्राएँ लाभप्रद रहेंगी। घर परिवार में सुख-शांति रहने के योग हैं। मित्र और बंधु सहयोगी सिद्ध होंगे। राशिफल के अनुसार बहुप्रतीक्षित इच्छाएँ पूर्ण होंगी। यद्यपि आमदनी के योग हैं लेकिन ख़र्चों पर नियंत्रण रखें।
मीन
शुक्र का यह गोचर आपके लिए अनुकूल परिणाम देगा। राशिफल के मुताबिक कार्यक्षेत्र में बेहतरी आयेगी। यदि आप किसी महिला के अधीन काम कर रहे हैं तो उसकी तरफ से आपको खूब सपोर्ट मिलेगा लेकिन मर्यादित आचरण ज़रूरी होगा। घूमने और मनोरंजन करने के मौके मिलेंगे।
Astrological services for accurate answers and better feature
Astrological remedies to get rid of your problems
AstroSage on MobileAll Mobile Apps
AstroSage TVSubscribe
- Horoscope 2026
- राशिफल 2026
- Calendar 2026
- Holidays 2026
- Shubh Muhurat 2026
- Saturn Transit 2026
- Ketu Transit 2026
- Jupiter Transit In Cancer
- Education Horoscope 2026
- Rahu Transit 2026
- ராசி பலன் 2026
- राशि भविष्य 2026
- રાશિફળ 2026
- রাশিফল 2026 (Rashifol 2026)
- ರಾಶಿಭವಿಷ್ಯ 2026
- రాశిఫలాలు 2026
- രാശിഫലം 2026
- Astrology 2026






