शुक्र का मिथुन में गोचर 2016 - जून 13, 2016
जून 13, 2016 को ग्रह शुक्र मिथुन राशि में गोचर करेगा। शुक्र ग्रह के मिथुन राशि में गोचर से सभी जातकों के जीवन में आएँगे कुछ न कुछ परिवर्तन। आइये जानें इसके होने वाले प्रभाव।”.

शुक्र ग्रह 2 मई को अपने मित्र बुध की राशि में प्रवेश करेगा। बुध एक अल्हड द्विस्वभाव ग्रह है और शुक्र भौतिक सुख साधनों की पूर्ती की प्रेरणा देने वाला। अतः इस गोचर में लोगों में भौतिकतावादी विचार अधिक प्रबल हो सकते हैं और क्योंकि मिथुन वायुतत्व राशि है, लोगों में एक साथ बहुत सारे काम कर लेने की इच्छा भी हो सकती है। शुक्र मंगल, राहु और गुरु के नक्षत्रों में भ्रमण करेगा। यदि आपकी शुक्र की प्रत्यंतर दशा चल रही है तो आपको इसके प्रभावों की सर्वाधिक अनुभूति होगी।
Click here to read in English...
सभी जातकों पर इस गोचर के निम्न प्रभाव हो सकते हैं:
मेष

सामाजिक दायरा बढ़ेगा और बेहतर होगा। आपका लोगों से संपर्क निरंतर बना रहेगा। भाइयों से अच्छे सम्बन्ध रहेंगे। आपकी व्यंग्य क्षमता और पैनी हो जाएगी। आपको दूसरों की स्त्रियों से अपना ध्यान हटा के रखना है। विवाहित जीवन इस कारण गड़बड़ हो सकता है। प्रेम सम्बन्ध अच्छे रहेंगे। काम काज अच्छा बना हुआ है। आपको धन लाभ के भी बढ़िया योग हैं।
वृषभ

पारिवारिक ज़िम्मेदारियाँ आपके लिए पहली प्राथमिकता रहेगी। घर परिवार में सबसे मिलजुलकर रहेंगे। आपकी रूचि नए सामान आदि खरीदने में जागेगी और आप इंटरनेट साइट्स से खरीददारी कर सकते हैं। मीठा आपको अधिक पसंद आएगा। पान खाने के शौकीन हैं तो उसकी मात्रा में अधिकता होगी। आप लोगों पर अपना प्रभाव डालने में सफल रहेंगे।
मिथुन

लग्न में शुक्र आपको बहुत बातूनी बना सकता है क्योंकि मिथुन राशि बातूनी राशि है और शुक्र को भी लोगों से मिलना जुलना पसंद है। आपकी रूचि स्वयं को आकर्षक और भड़कीला दिखाने की होगी। आपको विपरीत लिंग के जातकों से लाभ होगा। आपकी महिला / पुरुष मित्रों में वृद्धि होगी। कार्यस्थल पर अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आपके कार्य आपके लिए प्रशंसा के स्तोत्र बन सकते हैं।
कर्क

आपकी भाषा थोड़ी अशालीन हो सकती है। आपको अपने कार्यों में अनावश्यक विलम्ब और परेशानी होगी। आपको दोस्तों के साथ समय बिताने में अधिक आनंद आएगा। कार्यस्थल पर आपको पहुँचने में बहुत बार देरी हो सकती है। विवाहित जीवन यथावत है। प्रेम संबंधों में कुछ मामूली गिरावट आ सकती है लेकिन कुछ जातकों के लिए अत्यधिक संसर्ग की प्राप्ति भी हो सकती है।
सिंह

किसी संपत्ति के मसले में फँस सकते हैं। वैसे यह बहुत शुभ गोचर है। आपको अपने कार्यस्थल पर बहुत लाभ होगा और आपके कार्यों को सराहा भी जाएगा। किसी धार्मिक गुरु से भी आपका मिलना हो सकता है। धर्म आदि में आपकी रूचि अच्छी रहेगी। प्रेम सम्बन्ध अच्छे बने हुए हैं। आपको अनुसंधान आदि में सफलता मिल सकती है।
कन्या

आपकी लेखनी आपकी शक्ति बनेगी। यदि आप मीडिया पत्रकारिता आदि से हैं तो आपको बहुत लाभ होगा। फिल्म टेलीविज़न कला क्षेत्र के जातकों के लिए भी फायदेमंद होगा। आपको कार्यस्थल पर आपकी खुशनुमा बातों और अच्छे व्यवहार के कारण नाम मिलेगा। आपको बहुत बड़े बड़े काम करने की योजना दिमाग में आ सकती है। किसी पुराने सम्बन्ध से फिर से रिश्ता कायम हो सकता है।
तुला

आपमें लम्बी और रोमांटिक स्थलों पर जाने की इच्छा जन्म लेगी। आपको धन लाभ के लिए अच्छे मौके मिलेंगे। आयत निर्यात - टूर ट्रेवल्स - पर्यटन आदि में लगे हुए जातकों के लिए यह फायदेमंद रहेगा। भाग्य पर अधिक भरोसा ठीक नहीं रहेगा। आपके खर्चे बहुत होंगे। नौकरीपेशा लोगों को अपने काम में उतना आनंद नहीं आएगा। आप छुट्टी लेकर कहीं घूमने जा सकते हैं।
वृश्चिक

आपकी संसर्ग की इच्छा बलवती होगी। आपको यौनांगों में कोई रोग हो सकता है। आपकी धन की अभिलाषा ससुराल से पूर्ण हो सकती है। आपको कार्यस्थल में किसी दुसरे की जगह वरीयता मिल सकती है। प्रेम संबंधों में कोई ग़लतफहमी जन्म सकती है। आपको अपने परिवार में किसी सदस्य के साथ विवाद झेलना पड़ सकता है। शिक्षा में सामान्य स्थिति है। प्रतोयोगी परीक्षाओं में अभी न बैठें।
धनु

सप्तम में शुक्र आपके निजी जीवन के लिए बहुत अच्छा है, आप वैसे भी उत्तेजना पसंद करते हैं और शुक्र की वजह से आपकी निजी क्रियाकलाप और भी आनंदपूर्ण हो जाएंगे। मन खुशनुमा रहेगा। प्रेम सम्बन्ध बहुत सुख प्रदान करेंगे। आपका धन अत्यधिक व्यय होगा लेकिन आपके सुखुपभोग आदि पर, व्यर्थ नहीं जाएगा। आपको मित्रों जानपहचान वालों से लाभ होगा और आपके काम आएंगे।
मकर

सहकर्मियों से आपका व्यवहार बहुत अच्छा रहेगा। सबके साथ हास परिहास करेंगे। आपको सभी पसंद करेंगे। आपके सेवकों द्वारा आपका अच्छा ध्यान रखा जाएगा। आप अपने पालतू पशुओं पर व्यय करेंगे। प्रेम सम्बन्ध में खटास आ सकती है। पत्रकारिता, चिकित्सा आदि से जुड़े जातकों को लाभ होगा। आपको अपने वाहन पर व्यय करना पड़ सकता है। अचानक कोई खराबी उसमें आ सकती है।
कुम्भ

पंचम में शुक्र आपमें बहुत आनंद भर देगा। आपमें संगीत कला के प्रति अधिक ध्यान देने की आदत आएगी। फिल्मों में आपको आनंद आएगा। आप नए डीवीडी, आईपॉड आदि पर व्यय कर सकते हैं या कोई नयी गानों की एप्प डाउनलोड कर सकते हैं। आपकी प्रेमिका के साथ आप बहुत सारे आनंद के क्षण व्यतीत करेंगे और अधिकत अंतरंगता आपके प्रेम संबंधों में आएगी। इन सबमें आपके कार्य पर थोड़ा सा असर पड़ेगा किन्तु आप संभाल लेंगे।
मीन

आपको अपने घर की सजावट में बदलाव की इच्छा हो सकती है। खिड़कियों के परदे, कालीन आदि आप बदल सकते हैं। आपको लम्बी यात्रा आदि पर जाने का भी मन हो सकता है। आपको कामकाज में भी अच्छा प्रदर्शन करने को मिलेगा। आपकी कार्यकुशलता अच्छी बनी रहेगी। विवाहित जीवन अच्छा बना हुआ है। प्रेम सम्बन्ध भी यथावत बने हुए हैं। आपके वाहन में आप नयी वातानुकूलन व्यवस्था लगवा सकते हैं।
Astrological services for accurate answers and better feature
Astrological remedies to get rid of your problems

AstroSage on MobileAll Mobile Apps
AstroSage TVSubscribe
- Mars Transit In Taurus (10 August): Impact & Remedies
- Numerology Reveals Lucky-Unlucky Numbers & Their Significance!
- Sun Transit in Leo Soon: 4 Signs Will Benefit-3 Must Beware!
- Vaidhavya Yoga Forms In Women’s Horoscope Under These Circumstances, Must Be Careful!
- Weekly Horoscope 08-14 August, 2022: Lucky-Unlucky Signs Of The Week!
- If This Is Your Birth Date, Be Ready To Become A Millionaire!
- Numerology Weekly Horoscope 07 August-13 August, 2022
- Venus Transit In Cancer (7 August): Which Signs Will Be Lucky In Love?
- Raksha Bandhan 2022 in Auspicious Yogas: Correct Date, Legend, & Zodiac-Wise Rakhi!
- Were You Born After Sunset? Astrology Reveals Your Personality!
- वृषभ में मंगल का गोचर इन राशियों के लिए बेहद शुभ- इन जातकों के बनेंगे विवाह के योग!
- Ank Shastra: अंकों से भी होती है व्यक्तितव की पहचान, जानें क्या कहता है आपका अंक!
- सूर्य करेंगे अपनी ही सिंह राशि में गोचर, इन जातकों को मिलेगी अपने हर रोग से मुक्ति !
- महिलाओं की कुंडली में इन परिस्थितियों में बनता है वैधव्य योग, समय रहते हो जाएं सावधान!
- साप्ताहिक राशिफल 08 अगस्त से 14 अगस्त, 2022: किन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ?
- अंक ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल: 07 अगस्त से 13 अगस्त, 2022
- शुक्र का कर्क राशि में गोचर: कौन सी राशियाँ होंगी प्रेम संबंधों में भाग्यशाली?
- रक्षाबंधन पर बन रहे हैं 3 शुभ योग, जानें महत्व और लाभ।
- जानें कैसा होता है सूर्यास्त के बाद जन्म लेने वाले लोगों का व्यक्तित्व!
- एक महीने में शुक्र के बैक-टू-बैक गोचर से बदल जाएगा इन राशियों का भाग्य-देश पर भी पड़ेगा प्रभाव!
- Horoscope 2022
- राशिफल 2022
- Calendar 2022
- Holidays 2022
- Chinese Horoscope 2022
- अंक ज्योतिष 2022
- Grahan 2022
- Love Horoscope 2022
- Finance Horoscope 2022
- Education Horoscope 2022
- Ascendant Horoscope 2022
- Stock Market 2022 Predictions
- Best Wallpaper 2022 Download
- Numerology 2022
- Nakshatra Horoscope 2022
- Tamil Horoscope 2022
- Kannada Horoscope 2022
- Gujarati Horoscope 2022
- Punjabi Rashifal 2022