कर्क राशि में बृहस्पति वक्री 2014 - 9 दिसंबर 2014
9 दिसंबर 2014, को बृहस्पति कर्क राशि में वक्री होंगे। ज्योतिष के अनुसार जब यह उच्चावस्था में वक्री हो जाए तो इसके नकारात्मक परिणामों की मात्रा बढ़ जाती है। तो किस स्थिति में है बृहस्पति कर्क में वक्री होने के दौरान? जानिए ‘ पं. हनुमान मिश्रा जी’ से।
बृहस्पति को नवग्रहों
में सबसे शुभ ग्रह माना गया है। सामान्यत: बृहस्पति ग्रह लोगों को प्रतिकूल फल नहीं
देता ऊपर से जब यह उच्चावस्था में हो तो इसके सुफलों में और वृद्धि हो जाती है। लेकिन
जब यह नीचावस्था में होता है अथवा वक्री होता है तब इससे मिलने वाले फलों में कमी आ
जाती है ऊपर से जब यह उच्चावस्था में वक्री हो जाए तो इसके नकारात्मक परिणामों की मात्रा
बढ़ जाती है। वर्तमान में गुरु उच्चावस्था में है और 9 दिसंबर 2014 को वक्री होने जा
रहा है। कुछ विद्वानों के अनुसार ऐसी अवस्था में नीच के समान फल देने का काम करेगा।
यह स्थिति 9 अप्रैल 2015 तक रहने वाली है। फलस्वरूप इस बीच धर्म कर्म से जुड़े लोगों
को नकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। फिर से किसी बाबा को लेकर चर्चाओं का बाज़ार गर्म
हो सकता है। शिक्षा विभाग या मंत्रालय की कार्यप्रणाली पर उंगली उठाई जा सकती है। किसी
परिक्षा का प्रश्न पत्र लीक हो सकता है। कृषि को नुकसान हो सकता है। देश के भीतर अशांति
का माहौल रह सकता है यहाँ तक की पड़ोसी देश के बीच शीत युद्ध जैसी स्थिति रह सकती है।
खैर यदि आप आस्थावान हैं तो आपको इससे अधिक परेशानी नहीं होगी फिर भी सजग रहना जरूरी
होगा।
नोट : यह राशिफल आपकी चन्द्र राशि पर आधारित है। अपनी चन्द्र राशि जानने के लिए यहाँ क्लिक करें: चन्द्र राशि ज्ञात करें
इसका आपकी राशि पर क्या असर पड़ेगा, आइए जानते हैं:
मेष
राशिफल के अनुसार सुख सुविधाओं में कुछ कटौती संभव है। नई गाड़ी या फ़िर नया घर लेने के मूड में थे तो उसमें कुछ व्यवधान संभव है। राशिफल के मुताबिक काम धंधे के बदलाव के लिए भी समय अनुकूल नहीं है।
वृषभ
आत्मविश्वास कुछ कमज़ोर हो सकता है। सामाजिक कामों को आप कम समय दे पाएँगे। बेकार की यात्राओं से बचना होगा। घरेलू जीवन को व्यवस्थित करने का पूरा प्रयास करें।
मिथुन
कुछ ख़र्चे अचानक सामने आ सकते हैं। राशिफल कहता है की फ़िज़ूलख़र्ची से बचें। वाणी पर संयम रखें। पारिवारिक जीवन कुछ असंतोषप्रद रह सकता है। निजी जीवन का भी ख़्याल रखें।
कर्क
इस समय आपको अपने स्वास्थ्य का ख़्याल रखना होगा। कभी-कभी वैचारिक शून्यता का भी अनुभव हो सकता है। राशिफल के मुताबिक आमदनी में भी कुछ रुकावट संभावित है।
सिंह
वैचारिक दृढ़ता के भाव जागेंगे। ख़र्चों में कमी आएगी। विरोधी शांत होंगे और दूर का टूर बन सकता है। लेकिन इस समय वरिष्ठों या गुरुजनों का अपमान बिलकुल न करें।
कन्या
आपके द्वारा किए जा रहे प्रयासों में रुकावटें आ सकती हैं। राशिफल के अनुसार मित्रों और भाइयों से उम्मीद के मुताबिक़ सहयोग नहीं मिल पाएगा। इस समय किसी से बेवजह उलझना ठीक नहीं रहेगा।
तुला
कार्यालय का माहौल कुछ बदलाव ले सकता है। इस समय किसी नए काम की शुरुआत ठीक नहीं रहेगी। इस समय अपने मान सम्मान का भी ख़्याल रखना होगा।
वृश्चिक
अपने उत्साह और विश्वास को बनाए रखने की कोशिश करते रहें। राशिफल समझाता है की घर परिवार का ख़्याल रखें। स्वयं को पाखंड से दूर रखें। दूर की यात्राओं से भी बचने का प्रयास करें।
धनु
आप अपने मन को शांत रख पाएंगे। आर्थिक संकट दूर होंगे। अचानक धन की प्राप्ति भी हो सकती लेकिन स्वास्थ्य का ख़याल रखना जरूरी होगा। साधना की ओर मन आकृष्ट होगा।
मकर
इस समय अपने निजी जीवन का ख़याल रखें। साझेदारी के काम को सावधानी से निबटाएँ। इस समय अपने मान सम्मान का भी पूरा ख़्याल रखना ज़रूरी होगा।
कुम्भ
आपकी मेहनत रंग लाएगी लेकिन इस समय बेवजह मुक़दमेबाजी में उलझना ठीक नहीं रखेगा। किसी को उधार पैसे देना ठीक नहीं रहेगा। किसी से बेवजह मनमुटाव न रखें।
मीन
इस समय आपके निर्णय लेने की क्षमता बाधित रह सकती है। इसलिए किसी नए व पेचीदगी भरे काम से फिलहाल न जुड़ें। मित्रों पर निर्भर होने की बजाय आत्मनिर्भर बनें।
Astrological services for accurate answers and better feature
Astrological remedies to get rid of your problems

AstroSage on MobileAll Mobile Apps
AstroSage TVSubscribe
- Horoscope 2023
- राशिफल 2023
- Calendar 2023
- Holidays 2023
- Chinese Horoscope 2023
- Education Horoscope 2023
- Purnima 2023
- Amavasya 2023
- Shubh Muhurat 2023
- Marriage Muhurat 2023
- Chinese Calendar 2023
- Bank Holidays 2023
- राशि भविष्य 2023 - Rashi Bhavishya 2023 Marathi
- ராசி பலன் 2023 - Rasi Palan 2023 Tamil
- వార్షిక రాశి ఫలాలు 2023 - Rasi Phalalu 2023 Telugu
- રાશિફળ 2023 - Rashifad 2023
- ജാതകം 2023 - Jathakam 2023 Malayalam
- ৰাশিফল 2023 - Rashifal 2023 Assamese
- ରାଶିଫଳ 2023 - Rashiphala 2023 Odia
- রাশিফল 2023 - Rashifol 2023 Bengali
- ವಾರ್ಷಿಕ ರಾಶಿ ಭವಿಷ್ಯ 2023 - Rashi Bhavishya 2023 Kannada